Back
कटिहार में पशु तस्करी: 74 मवेशी के साथ 11 तस्कर गिरफ्तार, 6 पिकअप जब्त
RKRANJAN KUMAR
Mar 07, 2026 19:00:32
Katihar, Bihar
पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे कटिहार पुलिस ने तेलता और बलरामपुर थाना क्षेत्र में पशु तस्करी करते हुए 74 मवेशी के साथ 11 पशु तस्कर सहित 6 पिकअप गिरफ्तार। पकड़े गए तस्कर 4 कटिहार और 2 पूर्णिया जिले से बताए जा रहे हैं। तेलता व बलरामपुर पुलिस द्वारा अवैध पशु तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई। कटिहार जिला के तेलता थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि तीन पिकअप में क्रूरता पूर्वक पशुधन का अवैध परिवहन करते हुए शिहपुर तेलता की ओर जा रही है। गुप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष द्वारा शिहपुर तेलता के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग के दौरान 03 पिकअप पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ा गया। पिकअप की तलाशी के क्रम में कुल 46 पशुओं को क्रूरतापूर्वक परिवहन करते हुए बरामद किया गया। इस संबंध में 6 पशु तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए तस्कर 4 कटिहार और 2 पूर्णिया जिला से हैं। वहीं कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। दूसरी छापेमारी में कटिहार जिला के बलरामपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप में क्रूरता पूर्वक पशुधन का अवैध परिवहन करते हुए बैरागी टोला चेक पोस्ट की ओर जा रही है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष द्वारा शिहपुर तेलता के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग के दौरान 03 पिकअप पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ा गया। पिकअप की तलाशी के क्रम में कुल 28 पशुओं को क्रूरतापूर्वक परिवहन करते हुए बरामद किया गया। इस संबंध में पाँच पशु तस्कर को गिरफ्तार किया गया। सभी पांच तस्कर पश्चिम बंगाल राज्य के उत्तरदिनाजपुर जिला अन्तर्गत करणदिग्घी थाना के बताए जा रहे हैं। कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में 301वीं रैंक को लेकर विवाद पर आकांक्षा सिंह का बयान
0
Report
APAVINASH PATEL
FollowMar 07, 2026 19:01:060
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 07, 2026 19:00:510
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 07, 2026 19:00:170
Report
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 07, 2026 18:45:220
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 07, 2026 18:31:280
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 07, 2026 18:31:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 07, 2026 18:30:550
Report
AAafssar alaam
FollowMar 07, 2026 18:30:390
Report
0
Report