Back
अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम लाइव में आत्महत्या के प्रयास के संकेत दिखाए
VSVaibhav Sharma
Mar 07, 2026 19:00:51
Ghaziabad, Uttar Pradesh
देहरादून के चर्चित यूट्यूबर और बिग बॉस-17 फेम अनुराग डोभाल (UK07 राइडर) ने लाइव के दौरान आत्महत्या का प्रयास किया। करीब शाम 7 बजे वह मेरठ हाईवे पर कार चलाते हुए इंस्टाग्राम लाइव आए और भावुक होकर अपनी परेशानियों के बारे में बात करते रहे। करीब आधे घंटे तक लाइव रहने के दौरान अनुराग बेहद भावुक नजर आए। वीडियो में वह अपनी मानसिक स्थिति को लेकर बात करते रहे। उन्होंने कहा, "लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव" और तेज रफ्तार में कार दौड़ा दी। लाइव वीडियो में दिखता है कि उन्होंने कार में अंग्रेजी गाना लगाया और स्पीड तेज़ी से बढ़ाने लगे। कुछ ही मिनटों में गाड़ी की रफ्तार करीब 164 किमी/घंटा तक पहुंच गई। इसके बाद वह अचानक स्टीयरिंग घुमाते हुए दिखाई देते हैं, जैसे गाड़ी को डिवाइडर की ओर मोड़ने की कोशिश कर रहे हों। इसी दौरान कार डिवाइडर से टकरा गई और इंस्टाग्राम लाइव तुरंत बंद हो गया। इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अनुराग डोभाल बेहद भावुक दिखाई दिए। वीडियो में उन्होंने कहा, "मम्मी अगले जन्म आऊं तो प्यार दे देना बस… बहुत जरूरत थी प्यार की।" इसके बाद उन्होंने "लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव" कहते हुए तेज रफ्तार में गाड़ी चलानी शुरू कर दी। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और ग्रामीणों की मदद से अनुराग को कार से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मेरठ के शुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर ट्रैफिक को दोबारा सुचारू कराया गया। अनुराग डोभाल ने 4 मार्च को अपने यूट्यूब चैनल पर करीब दो घंटे लंबा वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी, परिवार के साथ विवाद, शादी, घर छोड़ने की नौबत, आर्थिक संकट और मानसिक तनाव से जुड़ी बातें विस्तार से बताई थीं। वीडियो के दौरान वह कई बार भावुक होते और रोते हुए भी दिखाई दिए। उन्होंने कहा था कि पिछले कुछ वर्षों में उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई और हालात ऐसे बन गए कि उन्हें अपनी पूरी कहानी सार्वजनिक करनी पड़ी। वीडियो में उन्होंने परिवार से हुई बातचीत और कॉल रिकॉर्डिंग भी साझा की थीं तथा लंबे समय से मानसिक तनाव में होने की बात कही थी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में 301वीं रैंक को लेकर विवाद पर आकांक्षा सिंह का बयान
0
Report
APAVINASH PATEL
FollowMar 07, 2026 19:01:060
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowMar 07, 2026 19:00:320
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 07, 2026 19:00:170
Report
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 07, 2026 18:45:220
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 07, 2026 18:31:280
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 07, 2026 18:31:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 07, 2026 18:30:550
Report
AAafssar alaam
FollowMar 07, 2026 18:30:390
Report
0
Report