icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गोंडा में 12 मतदान केंद्रों पर 2805 शिक्षकों के साथ चुनावी चरण शुरू

Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिले में कल शुक्रवार को 12 मतदान केंद्रों पर गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर के जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। आज गुरुवार देर शाम गोंडा जिला पंचायत सभागार से पोलिंग पार्टियों को रवाना हो गई है। एक-एक पोलिंग पार्टियों मतदान को लेकर के सभी सामग्री लेकर अपने-अपने मतदान केंद्रों की तरफ जा रहे हैं। कल गोंडा जिले के 12 मतदान केंद्र पर 2805 शिक्षकों द्वारा 16 प्रत्याशियों को मतदान किया जाएगा। जिनमें से भारतीय जनता पार्टी से ध्रुव कुमार त्रिपाठी और समाजवादी पार्टी से डॉक्टर संजयन त्रिपाठी के साथ-साथ 14 निर्दलीय प्रत्याशी इस बार चुनावी मैदान में है। इन 2805 मतदाताओं में अगर महिला और पुरुष मतदाता की बात करें तो 1933 पुरुष और 872 महिला मतदाता है। इसके साथ ही साथ कल गोंडा में मतदान प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए 5 जोन और 12 सेक्टर में पूरे जिले को बांटा गया है प्रत्येक जोन में एक जोनल मजिस्ट्रेट प्रत्येक सेक्टर में प्रत्येक सेक्टर में स्टेट की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही साथ एक मतदान केंद्र पर निरीक्षक उपनिरीक्षक समेत लगभग 10 पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। मतदान केंद्र की अगर बात करें तो बभनजोत, मनकापुर, धानेपुर मुजेहना, कटरा बाजार करनैलगंज, परसपुर, बेलसर, नवाबगंज विकासखंड को मतदान केंद्र बनाया गया है। इसके साथ ही साथ श्री गांधी आदर्श इंटर कॉलेज खरगूपुर गोंडा, गंगा प्रसाद मिश्रीलाल इंटर कॉलेज कौड़िया गोंडा, गांधी विद्यालय रेलवे कॉलोनी बडगांव, फखरुद्दीन अली अहमद राजकिय इंटर कॉलेज गोंडा को भी मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां पर पहुंच करके कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान करेंगे मतदान करने के बाद मतपेटिका को लेकर जिला पंचायत सभागार आएंगे। फिर यहां से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गोरखपुर रवाना किया जाएगा।
0
0
Report

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भैंसा-बुग्गी दौड़ से यातायात बाधित, प्रशासन की भूमिका पर सवाल

Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली दशहरे के पर्व पर देर शाम दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भैंसा-बुग्गी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित किए जाने का मामला सामने आया है। कस्बे के मुख्य बस स्टैंड से एलम बाईपास तक भैंसा-बुग्गियां दौड़ाई गईं। इस दौरान हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। प्रतियोगिता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वायरल वीडियो को कांधला क्षेत्र का बताया जा रहा है। दशहरे के मौके पर हुई इस दौड़ के दौरान हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से सड़क सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हाईवे जैसे व्यस्त मार्ग पर इस तरह की गतिविधि से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ऐसे में सवाल है कि प्रतियोगिता किसकी अनुमति से आयोजित की गई और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्या इंतजाम किए गए थे। आप को बता दे कि ऐसे में प्रतियोगिता के आयोजन और अनुमति को लेकर पुलिस की आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब इस मामले में संबंधित अधिकारियों की जानकारी और कार्रवाई को लेकर चर्चा हो रही है।
0
0
Report

रामनगर दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या: पति सास जेठ ननद गिरफ्तार

Haldwani, Uttarakhand:रामनगर में दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि बुलेट मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये नकद की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं, हत्या के बाद वारदात को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश भी की गई। मामले में रामनगर पुलिस ने मृतका के पति, सास, जेठ और ननद को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मामला रामनगर के खताड़ी क्षेत्र का है। मुरादाबाद जिले के डिलारी थाना क्षेत्र के बुढनपुर गांव निवासी नसीम अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी कोहिनूर का निकाह 16 मई 2026 को रामनगर निवासी उवेश के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। आरोप है कि शादी में सामर्थ्य के अनुसार दहेज देने के बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से लगातार बुलेट मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये नकद की मांग की जा रही थी। शिकायत के मुताबिक, 16 अक्टूबर को कोहिनूर की हत्या कर दी गई। इस मामले में 18 अक्टूबर को कोतवाली रामनगर में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल ने पुलिस अधिकारियों को आरोपियों की गिरफ्तारी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार, विवेचना में सामने आया कि दहेज की रकम और पारिवारिक मामलों को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। घटना वाले दिन भी कहासुनी हुई, जिसमें परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हो गए। पुलिस के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर कोहिनूर को कमरे में चारपाई पर गिराया गया। आरोप है कि उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर हाथ-पैर पकड़े गए और गर्दन पर दबाव डाला गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद हत्या को आत्महत्या दिखाने के उद्देश्य से शव के गले में दुपट्टा बांधकर पंखे से लटकाने का प्रयास किए जाने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आत्महत्या किए जाने की बात प्रचारित की गई। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मृतका का पति उवेश, सास नसरीन, जेठ अनस और ननद शबा शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और घटनाक्रम की जांच की जा रही है। अन्य व्यक्तियों की भूमिका और अतिरिक्त साक्ष्यों को लेकर भी विवेचना जारी है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

सोनभद्र में मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला अपराध: जुगैल में आरोपी 14 घंटे में गिरफ्तार

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला संबंधी अपराधों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। जुगैल थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती ने अपने विवाहित पड़ोसी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के महज 14 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पूरा मामला सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, 21 अक्टूबर को एक युवती ने अपने पड़ोसी विशांत उर्फ विसंत के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप है कि आरोपी पहले से विवाहित होने के बावजूद युवती को शादी का झांसा देता रहा और 6 तथा 10 अक्टूबर को उसका यौन शोषण किया। युवती की शिकायत पर जुगैल थाने में बीएनएस की धारा 69 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और 22 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजकर 10 मिनट पर जोरबा गेट के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशांत उर्फ विसंत पुत्र राम सुग्रीम, निवासी ग्राम झरपिया, थाना जुगैल के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिला सुरक्षा और महिला संबंधी अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के क्रम में जुगैल पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 14 घंटे के भीतर गिरफ्तारी की कार्रवाई की।
0
0
Report

चंदौली: ट्रक से 1200 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो शराब तस्कर गिरफ्तार

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली - अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 1200 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद बलुआ पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार बरामद 11,408.76 लीटर अंग्रेजी शराब कि अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक में लकड़ी के बुरादे की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब हरियाणा नंबर HR 65 A 5988 नंबर के ट्रक से बरामद हुई शराब गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिमाचल प्रदेश निवासी लताश और पंजाब निवासी वीरेंद्र के रूप में हुई पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक लाख रुपये के लालच में चंडीगढ़ के पास से शराब लदा 트क लेकर जा रहे थे बिहार बलुआ थाना क्षेत्र के गंगा पुल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को मिली सफलता
0
0
Report
Advertisement

पंजाब-हरियाणा में पराली प्रबंधन पर चर्चा, उपयोग और जागरूकता पर जोर

Noida, Uttar Pradesh:TT Tarun Kumar Pithode, member secretary , CAQM , new delhi आज पंजाब और हरियाणा के अंदर परली के प्रबंधन को लेकर बातचीत हुई जिसमें परली का कैसे प्रबंध किया जा रहा है उसको लेकर बातचीत हुई है हरियाणा इस दिशा में अच्छा काम कर रहा है पराली को कमर्शियल चीजों में कैसे इस्तेमाल किया जाए इसी के साथ परली का इस्तेमाल फैक्ट्री में हो और जगह पर हो इसको लेकर बात हुईहै किसानों को जागरूक कैसे किया जाए और इसी के साथ अलग-अलग फैसले कैसे तैयार की जाए जिससे परली काम की जा सके धुएं की वजह परली रहती है इसमें कोई दो राय नहीं है इसको काम करने और सही तरीके से निपटने के लिए आज बात की गई है
0
0
Report
Advertisement

आगरा में बहन पर फायरिंग: आरोपी गिरफ्तार, 6 घंटे में कार्रवाई

Agra, Uttar Pradesh:आगरा में बहन पर जानलेवा फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार थाना ट्रांस यमुना, सर्विलांस और SOG की संयुक्त कार्रवाई सूचना मिलने के महज 6 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को दबोचा शाहदरा कट के पास से आरोपी राहुल को किया गया गिरफ्तार छोटी बहन की मंदिर में शादी और बड़ी बहन के घर लड़की रखने से नाराज था आरोपी रसोई में बड़ी बहन की पीठ पर तमंचे से मारी थी गोली फायरिंग में गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में चल रहा इलाज आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और मोबाइल फोन भी बरामद थाना ट्रांस यमुना में मुकदमा दर्ज, पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी
0
0
Report
Advertisement

रामनगर के हादसे में छात्र की मौत, परिजनों ने जाम कर मुआवजे-गिरफ्तारी की मांग

Bagaha, Bihar:बगहा के रामनगर में सड़क दुर्घटना में इंटर के छात्र की दर्दनाक मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। छात्र के शव के साथ हजारों लोग सड़क पर उतर आए हैं और रामनगर में सड़क जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। सड़क जाम कर हंगामा करने वाले फरार कार कों जब्त करने समेत आरोपी की गिरफ़्तारी औऱ मुआवजे की मांग कर रहें हैं। दरअसल सड़क दुर्घटना में बेलगाम क़ार समेत आरोपी की पहचान के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर प्रदर्शनकारी फरार कार सवार की गिरफ्तारारी और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बताया जा रहा है की रामनगर में घंटों सड़क जाम कर लोग शव के साथ प्रदर्शन पर उतारू हो गए। घटना के बाद भड़के आक्रोश में लोग फरार कार सवार की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं इधर मौके पर पहुंचे रामनगर थानाध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारी में सीओ वेद प्रकाश ने कार्रवाई का भरोसा दिला कर सड़क जाम हटवाया। बताएं दें कि रामनगर-भैरोगंज मुख्य सड़क पर साइकिल से पढ़ने जा रहे इंटर के छात्र अनीसुल रहमान की तेज रफ्तार कार की पीछे से हुई टक्कर में आज ही morning दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे के बाद कार सवार फरार हो गया लिहाजा परिजनों का आरोप है कि कार की पहचान होने के बावजूद अब तक न तो गाड़ी जब्त की गई और न ही आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। इसी से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने पोस्टमार्टम के बाद शव के साथ सड़क जाम कर विरोध जताया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई का भरोसा दिया है तों वहीं परिजनों औऱ ग्रामीणों ने 24 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर थाने के घेराव का अल्टीमेटम दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस अपने आश्वासन पर कितनी जल्दी अमल करती है और प्रशासन की ओर से मृत छात्र के परिजनों को मुआवजा कब तक मिलता है। बाइट - नबी आलम और अन्य प्रदर्शनकारी बाइट - वेदप्रकाश, सीओ रामनगर
0
0
Report

पंचकमल में भाजपा नेताओं की बैठकें, मंत्रियों की मौजूदगी से संगठनात्मक रणनीति मजबूत

Panchkula, Haryana:*हरियाणा भाजपा की बैठकों का दौर जारी...* हरियाणा भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी भोला सिंह की बैठकों के बीच पंचकमल पहुंचे हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री。 हरियाणा भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी भोला सिंह के पंचकूला पहुंचने के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में संगठनात्मक बैठकों का दौर जारी है। इसी बीच हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री भी पंचकमल पहुंचे。 भाजपा प्रदेश कार्यालय में पहुंचने वालों में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, मंत्री महिपाल ढांडा, मंत्री कृष्ण लाल पंवार और मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शामिल रहे। प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी के दौरे के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सरकार के मंत्रियों की मौजूदगी को संगठनात्मक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
0
0
Report

करनाल में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लाभ पर चर्चा की

Karnal, Haryana:करनाल में कृषि मंत्री पहुंचे शिवराज सिंह चौहाना खेत में अमोनिया गैस डालने के प्रयोग को देखा पराली प्रबंधन के प्रयोग को भी देखा पराली प्रबंधन को लेकर हरियाणा के किसानों की तारीफ की राजनीतिक सवालों के बारे में कुछ नहीं बोलते नजर आए महज 25 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं के दामों में बढ़ोतरी के सवाल पर बोले कि लगातार MSP सरकार बढ़ा रही है Pm मोदी और सरकार कोशिश कर रही है किसानों को लाभ मिले शिव राज सिंह चौहान बोले देश में चावल और गेहूं की कोई कमी नहीं उन्होंने करनाल के तरावड़ी में खेत बचाओ अभियान की शुरुआत की
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top