icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273401
JAVED KHANJAVED KHANFollow17 Jan 2025, 05:33 am

Gorakhpur - ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने लम्बोदर संकष्टी चतुर्थी के अवसर पर कामना की

Haldwani, Uttar Pradesh:

ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने लम्बोदर संकष्टी चतुर्थी के पावन अवसर पर गणेश मंदिर में सनातन धर्म के पंच देवताओं में प्रमुख व प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी महाराज की पूजा अर्चना कर सभी के लिए कल्याण सुख - समृद्धि की कामना की । नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में प्रकृति के संरक्षक व दिव्य ज्ञान के प्रतीक भगवान गणेश की पर्यावरण संरक्षण की कामना से आरती उतारी गई. लोक मंगल की कामना से गणेश जी को लड्डू, मोदक और तिलकुट का भोग लगाया गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जगदलपुर मेडिकल कॉलेज ने बच्चों की आँखों की रोशनी लौटाई: अद्वितीय सफल ऑपरेशन

Jagdalpur, Chhattisgarh:एंकर - बस्तर के डिमरापाल स्थित जगदलपुर मेडिकल कॉलेज ने एक बार फिर जटिल चिकित्सा में अपनी क्षमता साबित की है, यहां डॉक्टरों की टीम ने दो मासूम बच्चों की आंखों की रोशनी सफल ऑपरेशन के जरिए वापस लौटा दी, पहला मामला नानगुर गांव के 5 वर्षीय डीगेश का है, जिसकी आंख में साइकिल से गिरने के दौरान कांच का टुकड़ा घुस गया था, कार्निया गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन समय पर ऑपरेशन कर उसे ठीक किया गया, वहीं तोकापाल ब्लॉक की 6 वर्षीय अंजलि की आंख में खेलते वक्त लकड़ी का टुकड़ा फंस गया था, डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी कर टुकड़ा निकाला, जिससे संक्रमण फैलने से बचाव हुआ और रोशनी सुरक्षित रही, डॉक्टरों के मुताबिक आंखों की चोट में समय पर इलाज बेहद जरूरी होता है, 24 घंटे के भीतर उपचार मिलने से दृष्टि बचाई जा सकती है, जबकि देरी खतरनाक हो सकती है, ऑपरेशन में विशेषज्ञ टीम का समन्वय और आधुनिक सुविधाओं ने अहम भूमिका निभाई, अब बस्तर में ही ऐसी जटिल सर्जरी संभव होने से मरीजों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ रही।
0
0
Report

शासकीय कॉलेजों में बदहाली: कोतमा-बिजुरी में शिक्षक नहीं, छात्र परेशान

Anuppur, Madhya Pradesh:"-शासकीय महाविद्यालय बदहाली मे व उच्च शिक्षा की व्यवस्था सवालों के घेरे मे स्लग बदहाली एंकर: - अनूपपुर जिले के शासकीय महाविद्यालय कोतमा और बिजुरी दिन ब दिन बदहाली का दंश झेल रहे है छात्र छात्रा दूर दराज से शिक्षा ग्रहण करने आते है और उन्हें घूम फिर कर वापस खाली हाथ घर चले जाना पड़ता है महाविद्यालय की स्थापना तो कर दी गई है लेकिन महाविद्यालय मे शिक्षकों का आभाव है नियमित शिक्षक तो दूर की बात अतिथि शिक्षक भी महाविद्यालय मे नहीं है जिससे छात्रों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है जिससे लगातार बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है जिसे यह साबित हो रहा है की उच्च शिक्षा यहाँ मात्र दिखावा और क्षेत्र के लोगो को प्रलोभन ही रह गई है वहीं बिजुरी महाविद्यालय में कई संकाय भी अभी तक नहीं है न ही पी.जी क्लास है जबकि इस क्षेत्र के लोगों की मांग है कि पी.जी क्लास होनी चाहिए साथ ही साफ सफाई का भी अभाव देखा जा रहा है जिससे बच्चों की पढ़ाई में साफ तौर पर असर पड़ता दिखाई दें रहा है। -कोतमा और बिजुरी कॉलेज में कई विषयों के पद बड़े समय से खाली हैं। हैरानी की बात ये है कि जहां नियमित शिक्षक नहीं हैं, वहां अतिथि विद्वान की भी व्यवस्था नहीं की गई है। जिस पर छात्रों का कहना है कि बिना शिक्षक के आखिर पढ़ाई कैसे हो? जब क्लास ही नहीं लग रही, तो कोर्स समय पर पूरा होना लगभग नामुमकिन हो? जाता है। परीक्षा नजदीक आने के बावजूद कई विषयों की पढ़ाई अधूरी है, जिससे छात्रों के भविष्य पर सीधा असर पड़ रहा है। एक तरफ सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि शिक्षक की कमी ने पूरी व्यवस्था को चरमराकर रख दिया है। -सबसे बड़ा सवाल यही है—जब शिक्षक ही नहीं हैं, तो छात्रों का सिलेबस कैसे पूरा होगा? और कब तक छात्र इस अव्यवस्था का खामियाजा भुगतेंगे?वहीं बिजुरी महाविद्यालय में तो न खेल के लिए कोई ग्राउंड न आस-pasc कैम्प्स की साफ-सफाई न ही क्लास की कोई अच्छी साफ सफाई की जा रही है साथ ही क्लास में मधुमक्खी का छत्ता भी लगा हुआ है जिससे छात्रों को खतरा भी बना रहता है कभी कभी मधुमक्खी काट सकती है अब ऐसे में छात्र छात्रों की अच्छी शिक्षा कैसे संभव हो सकेगी अब देखना होगा? बाइट 01 क्रमशः छात्र छात्रा बाइट02- जबेडियस लकड़ा प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय कोतमा बाइट03शरद दुबे प्रभारी प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय बिजुरी "
0
0
Report

यमुनानगर के सफाई कर्मचारियों के धरने में कांग्रेस का समर्थन, मेयर प्रत्याशी रमन त्यागी पहुँचे

Yamuna Nagar, Haryana:एंकर : यमुनानगर में लंबे समय से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब राजनीतिक रंग लेने लगी है। कर्मचारियों की मांगों को लेकर धरना लगातार जारी है और अब कांग्रेस नेताओं ने भी खुलकर उनका समर्थन करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी रमन त्यागी धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों के संघर्ष को अपना समर्थन दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। देखिए ये खास रिपोर्ट。 वीओ : लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी रमन त्यागी कर्मचारियों के धरना स्थल पर पहुंचे, जहां कर्मचारियों और यूनियन पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान पाला और अग्निशमन यूनियन के प्रधान गुलशन कुमार भी मौके पर मौजूद रहे। नेताओं और कर्मचारियों ने मिलकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की और कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करने की बात कही। वीओ : रमन त्यागी ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर की व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कर्मचारियों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी हर लड़ाई में साथ देगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता कर्मचारियों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना ही होगा। बाइट : रमन त्यागी पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस धरना स्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने भी अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की और कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। लास्ट वीओ : फिलहाल कर्मचारियों की हड़ताल और कांग्रेस के समर्थन के बाद अब यह मुद्दा और ज्यादा गर्माता दिखाई दे रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन कर्मचारियों की मांगों पर कब तक फैसला लेता है।
0
0
Report
Advertisement

DU कैंपस में सुरक्षा खतरे: छात्र आंदोलन तेज, प्रशासन से जवाब मांग

Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय राजधानी दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शुमार Delhi University अब छात्रों के लिए पढ़ाई का नहीं, बल्कि खतरे का केंद्र बनता है। कहीं छत गिर रही है, कहीं पंखे टूटकर छात्रों पर गिर रहे हैं, तो कहीं आग लगने की घटनाएं कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही हैं। लगातार हो रहे हादसों से गुस्साए छात्र अब सड़क पर उतर आए हैं और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों, विभागों और कैंपसों में डरावनी तस्वीरों ने छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। जर्जर इमारतें, टूटी छतें, पुराने बिजली के तार और लापरवाही भरा रखरखाव अब छात्रों की जान पर भारी पड़ रहा है। हर दिन किसी न किसी कॉलेज से हादसे की खबर सामने आ रही है। सवाल ये है कि आखिर छात्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा? इन्होंने गंभीर मुद्दों को लेकर आज बड़ी संख्या में छात्र एकजुट होकर दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन करने पहुंचे। छात्रों ने हाथों में पट्टियां और बैनर लेकर प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन सिर्फ बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन जमीनी हकीकत बेहद खतरनाक है। छात्रों ने मांग की कि सभी कॉलेजों और विभागों की तुरंत सुरक्षा जांच कराई जाए और जर्जर भवनों की मरम्मत जल्द से जल्द हो। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने यह भी मांग उठाई कि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्रों के लिए Life Insurance की व्यवस्था की जाए ताकि किसी हादसे की स्थिति में छात्रों और उनके परिवारों को सुरक्षा मिल सके। साथ ही VC प्रशासन की जवाबदेही तय करने की मांग भी तेज हो गई है। छात्रों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और बड़ा रूप ले सकता है। फिलहाल सवाल यही है कि देश की राजधानी के सबसे बड़े विश्वविद्यालय में आखिर छात्रों की जिंदगी कब तक खतरे में डाली जाएगी… और प्रशासन कब जागेगा?
0
0
Report

अनियंत्रित कार बिजली के पोल से टकराई एक की मौत दूसरा घायल

AbushahmaAbushahmaFollow3m ago
Ainy Hatinsi, Kaisarganj, Uttar Pradesh:बहराइच फखरपुर क्षेत्र के मालिन पूर्व के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित कार खंभे से टकरा गई दुर्घटना में साले की मौत हो गई जीजा घायल हो गया। फखरपुर निवासी राज जायसवाल बहराइच छोटी बाजार निवासी अपने जीजा सानू जैसवाल के साथ कार बहराइच से फखरपुर रहे थे मालिन पुरवा के पास कर अनियंत्रित हो गई और बिजली के पोल से टकरा गए जिससे पोल टूट कर कार पर ही गिर गया दुर्घटना में जीजा साले चोटिल हो गये सूचना पर पहुंचे परिवार जनों ने दोनों को लेकर जिला अस्पताल चले गये जहां पर राज जायसवाल की मौत हो गई मौत के बाद परिवार जन शव लेकर घर चले आये एसओ संजीव चौहान ने बताया कि दुर्घटना के बाद लोग बहराइच लेकर चले गए थे पोस्टमार्टम क्यों नहीं कराया यह जानकारी नहीं है।
0
0
Report
Advertisement

केशव मौर्य बोले: जनगणना में जाति कॉलम है, जनता से भागीदारी जरूरी

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "जनगणना में विलंब इसलिए हुआ क्योंकि बीच में जब यह होनी थी तब कोरोना का संकट आ गया था... इस जनगणना में जाति का भी कॉलम है, जिसका लोगों को इंतजार था। मैं सभी से अपील करूंगा कि इसमें हिस्सा लें, जनगणना के कार्यक्रम को सफल बनाएं... विपक्ष सवाल उठा रहा था कि यह नहीं हो रही तो मैं अखिलेश यादव को बताना चाहता हूं कि सभी जानकारी जनगणना आयोग को दी जाएगी... अखिलेश यादव जो 2024 में गुब्बारे की तरह फूले थे उसकी हवा 2024 से ही निकलनी शुरू हो गई थी और 2026 में ममता बनर्जी चुनाव हार गई। इसके बाद भी अखिलेश यादव का पश्चिम बंगाल जाना दिखाता है कि तनाव बहुत ज्यादा है, 2027 तो दूर 2047 तक भी समाजवादी पार्टी की सत्ता में वापसी की कोई संभावना नहीं है।
0
0
Report

headline

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर में बचई स्थित महाकौशल शुगर मिल के एथेनॉल प्लांट से जुड़े कथित प्रदूषण मामले ने अब राष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ लिया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग यानी एनएचआरसी ने मामले में संज्ञान लेते हुए मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भोपाल के चेयरमैन को नोटिस जारी किया है और दो सप्ताह के भीतर विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट यानी एटीआर मांगी है। दरअसल नरसिंहपुर निवासी मोहम्मद हुसैन पठान ने आयोग में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि एथेनॉल प्लांट से लगातार वायु और जल प्रदूषण फैल रहा है, जिसकी वजह से आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों को बदबू, दूषित पानी और प्रदूषित वातावरण का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत में यह भी कहा गया कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य और दैनिक जीवन पर इसका गंभीर असर पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग प्रभावी कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। एनएचआरसी की पीठ ने मामले को मानवाधिकारों के उल्लंघन से जुड़ा मानते हुए मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने स्पष्ट कहा है कि स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में जीना लोगों का मूल अधिकार है और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह गंभीर विषय माना जाएगा。
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

गुना के जनरल स्टोर में शॉर्ट सर्किट से आग, 15 लाख का सामान जलकर खाक

Morena, Madhya Pradesh:शॉर्ट सर्किट से जनरल स्टोर में लगी आग, 15 लाख का सामान जलकर खाक गुना। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र स्थित कुंदननिवास धर्मशाला के सामने शुक्रवार तड़के एक जनरल स्टोर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी दुकान लपटों से घिर गई और लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है。 तलैया मोहल्ला कैंट निवासी देवेन्द्र प्रजापति ने बताया कि उनकी दुकान “श्री राधा रानी जनरल स्टोर” के नाम से संचालित होती है। घर में शादी होने के कारण पिछले 2 दिनों से दुकान बंद थी। शुक्रवार तड़के करीब 4:30 से 5 बजे के बीच संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लग गई। इसी दौरान मकान मालिक का फोन आने पर उन्हें घटना की जानकारी मिली। जब वे मौके पर पहुंचे और किसी तरह दुकान का शटर खोला गया तो आग की तेज लपटें ऊपर तक उठने लगीं। आग की चपेट में मकान की दूसरी मंजिल की खिड़कियां भी आ गईं। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दुकान में रखा पूरा सामान जल चुका था। पीड़ित दुकानदार के अनुसार आग से करीब 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि दुकान हाल ही में शुरू की गई थी और उसमें रखा अधिकांश सामान नया था। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

जनगणना 2027 शुरू, ऑनलाइन आत्म-गणना से नागरिक 4-5 मिनट में अपनी जानकारी दें

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची सहित राज्य भर में जनगणना 2027 शुरू हो चुका है। इस बार के जनगणना में ऐसा पहली बार हो रहा है कि सवा गणना की भी व्यवस्था की गई है। 1 मई से 15 मई तक स्वागत हो रही है जिसमें ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से लोग अपनी जानकारी भर रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1 मई 2026 को रांची में जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-गणना (Self-Enumeration) की प्रक्रिया पूरी कर की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ-साथ कई राज्य केके आम और खास लोग इस प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं।यह डिजिटल प्रक्रिया राज्य में 15 मई तक जारी रहेगी, जिसके माध्यम से नागरिक खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं मामले की जानकारी देते हुए उपायुक्त रांची ने बताया कि यह प्रक्रिया बेहद आसान है और चार से पांच मिनट के अंदर पोर्टल भरा जा सकता है। जिला प्रशासन की तरफ से रांची के उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने सभी को स्वगणना करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सही आंकड़े रहने से सरकार के द्वारा नीतियां सही बन पाती है और देश निर्माण में स्व गणना अहम हिस्सेदारी अदा करेगा।
0
0
Report
Advertisement

गुदगुदा गांव में तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप, वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी

Dhamtari, Chhattisgarh:तेंदुआ गाँव की ओर, वन विभाग कर रहा निगरानी भीषण गर्मी का असर अब जंगलों में रहने वाले वन्य जीवों पर भी दिखाई देने लगा है पानी और भोजन की तलाश में जंगली जानवर अब रिहायशी इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं..... ताजा मामला कुरूद क्षेत्र के ग्राम गुदगुदा का है जहां देर रात एक तेंदुए की मौजूदगी से इलाके में हड़कंप मच गया.... वही वन विभाग ने एहतियात के तौर पर अलर्ट जारी कर दिया है और लगातार निगरानी की जा रही है...... बताया जा रहा है कि ग्राम गुदगुदा में देर रात ग्रामीणों ने तेंदुए को गांव के आसपास घूमते देखा जिसके बाद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और इलाके की निगरानी शुरू कर दी गई..... वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण जंगलों में मौजूद जल स्रोत सूखने लगे हैं.... ऐसे में जंगली जानवर पानी और भोजन की तलाश में गांवों और रिहायशी क्षेत्रों की ओर आ रहे हैं विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है खासकर बच्चों को अकेले बाहर नहीं भेजने की अपील की गई है क्योंकि तेंदुआ अक्सर छोटे बच्चों पर हमला कर सकता है.... वही वन कर्मियों द्वारा लगातार गांव में मॉनिटरिंग की जा रही है और लोगों को रात के समय सतर्क रहने कहा गया है फिलहाल वन विभाग तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top