Back
कवर्धा की मीना धुर्वे ने अखिल भारतीय प्रतियोगिता में रजत जीता, प्रदेश मान बढ़ा
STSATISH TAMBOLI
Mar 19, 2026 16:46:12
Kawardha, Chhattisgarh
कवर्धा
रजत पदक जीतकर मीना धुर्वे ने बढ़ाया प्रदेश का मान
कबीरधाम। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के कवर्धा वनमंडल में पदस्थ उप वनक्षेत्रपाल श्रीमती मीना धुर्वे ने अखिल भारतीय सिविल सेवा वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल वन विभाग, बल्कि पूरे प्रदेश को गौरव मिला है।
यह प्रतियोगिता केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड, नई दिल्ली के तत्वावधान में खेल विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा 5 से 7 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें श्रीमती धुर्वे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने 77 किलोग्राम भार वर्ग में स्नेच में 42 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 55 किलोग्राम सहित कुल 97 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। इससे पहले भी वे अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं।
वनमंडलाधिकारी श्री निखिल अग्रवाल ने श्रीमती धुर्वे को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही वनमंडल परिवार ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NJNaynee Jain
FollowMar 19, 2026 18:00:340
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 19, 2026 18:00:180
Report
484
Report
340
Report
606
Report
952
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 19, 2026 17:47:19505
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 19, 2026 17:47:04493
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 19, 2026 17:46:32412
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 19, 2026 17:46:13444
Report
975
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowMar 19, 2026 17:30:481044
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 19, 2026 17:30:081026
Report
ADAnup Das
FollowMar 19, 2026 17:19:50986
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 19, 2026 17:18:341096
Report