icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273212
ArdhchandradhariTripathiArdhchandradhariTripathiFollow9 Jan 2025, 05:18 pm

गोरखपुरः 24 जनवरी से कुंभ स्नान के लिए खजनी से चलेंगी 160 रोडवेज बसें

Khajani, Uttar Pradesh:

गोरखपुर जिले में प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए खजनी हरनहीं क्षेत्र से कुल 160 बसें यात्रियों की सेवा में लगाई गई हैं। आगामी 24 जनवरी से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। खजनी कस्बे के आसपास स्थान अभाव के कारण बसों को हरनहीं लिंक एक्सप्रेस-वे के निकट लगाया जाएगा, जहां से बसें कस्बे और आसपास के क्षेत्र में पहुंचेंगी। यात्रियों के रवाना होते ही हरनहीं स्थित अस्थाई बस अड्डे से बसें पुनः यात्रियों की सेवा में पहुंचेंगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम यूपी रोडवेज राप्ती नगर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक सिंह और वरिष्ठ लिपिक रमेश सिंह ने इस संदर्भ में खजनी ब्लॉक प्रमुख अंशु सिंह से संपर्क किया। वार्ता के दौरान खजनी ब्लॉक क्षेत्र के श्रद्धालु तीर्थयात्रियों को कुंभ स्नान के लिए प्रेरित करने और उनकी यात्रा को सुगम बनाने की प्रतिबद्धता जताई गई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बस्तर भानपुरी में फलोद्यान का लोकार्पण, 90 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले के वन परिक्षेत्र भानपुरी अंतर्गत ग्राम बाकेल में वन एवं जलवायु विभाग द्वारा विशाल फलोद्यान का निर्माण किया गया है, क्षेत्रीय विधायक एवं वन मंत्री keदार कश्यप ने फलोद्यान का लोकार्पण किया, फलोद्यान में 8 प्रकार की प्रजातियों के करीब 8800 पौधे लगाए गए हैं, इसके साथ ही नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 90 लाख रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन भी इस दौरान किया गया, वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि फलोद्यान से ग्रामीणों को रोजगार के साथ अतिरिक्त आय के अवसर मिलेंगे, कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही। बाइट केदार कश्यप वन मंत्री
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

सीएम यादव मंडला पहुँचे, तेंदुपत्ता बोनस व काष्ठ लाभांश वितरण शुरू

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंडला कल आगमन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को मंडला प्रवास पर रहेंगे। वे तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए आयोजित बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में 9 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36 करोड़ 17 लाख रुपये से ज्यादा की बोनस राशि वितरित की जाएगी। वहीं 84 वन समितियों के सदस्यों को 26 करोड़ 56 लाख रुपये से अधिक का काष्ठ लाभांश भी दिया जाएगा। मंडला में आयोजित इस कार्यक्रम से जबलपुर, डिंडौरी, बालाघाट और सिवनी जिले के हितग्राही भी लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर मंडला पहुंचेंगे और शाम 4 बजकर 50 मिनट पर जबलपुर के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।
0
0
Report

अशोकनगर अस्पताल के SNCU में एक दिन की नवजात की गला दबाकर हत्या; मां-दाड़ी पर शक

Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर-अस्पताल के SNCU वार्ड में 1 दिन की मासूम की गला घोंटकर हत्या... - पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, परिवार में तीसरी बेटी थी नवजात... - वार्ड में CCTV न होने से जांच में उलझन, अस्पताल के अन्य फुटेज की जांच जारी.. - पुलिस के शक के घेरे में परिजन, मां और दादी से पूछताछ शुरू... अशोकनगर जिला अस्पताल के SNCU वार्ड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ महज एक दिन की नवजात बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची का गला घोंटे जाने की पुष्टि हुई है। मृत बच्ची अपने परिवार की तीसरी बेटी थी। चंदेरी के सकरा गांव निवासी भावना ने देर रात बच्ची को जन्म दिया था, जिसके बाद उसे SNCU में शिफ्ट किया गया था। शनिवार दोपहर बच्ची की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची के गले पर दबाने के निशान थे और मुंह से खून निकल रहा था। सिविल सर्जन डॉ. बी. एल. टैगोर के अनुसार, मां ने बताया कि उसने बच्ची को दूध पिलाया था, जिसके कुछ देर बाद बच्ची अचेत पाई गई। जब ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने बच्ची का परीक्षण किया, तो उनके भी रोंगटे खड़े हो गए,,नन्हीं सी बच्ची के गले पर दबाने के गहरे नीले-लाल निशान थे और मुंह से खून बह रहा था। डॉक्टरों ने प्रथम दृष्टया और पोस्टमॉर्टम में स्पष्ट किया है कि यह सामान्य मौत नहीं, बल्कि गला दबाकर की गई निर्मम हत्या है। अपनों पर ही गहराया शक का साया घटना के वक्त वार्ड में बच्ची के पास सिर्फ उसकी मां और दादी ही मौजूद थीं। पुलिस के मुताबिक, बाहर से किसी अज्ञात व्यक्ति के अंदर आने का कोई सुराग नहीं मिला है। वार्ड के भीतर सीसीटीवी कैमरा न होने के कारण पुलिस अस्पताल के गलियारों और आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मां और दादी दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है। जो हाथ नवजात को पालने और सीने से लगाने के लिए बने थे, क्या उन्हीं में से किसी ने उस फूल सी बच्ची की सांसें छीन लीं,,इस कड़वे सच का खुलासा करने में पुलिस जुटी हुई है.!! बाइट - भावना (प्रसूता) बाइट - डॉक्टर B.L टैगोर (सिविल सर्जन अशोक नगर) bait - रवि प्रताप सिंह चौहान (थाना प्रभारी सिटी कोतवाली)
0
0
Report

गोंडा: नगवा-जमुआ क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर एक्शन शुरू

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा के तरबगंज तहसील क्षेत्र के नगवा गाँव में खलिहान और खाद गड्ढा सरकारी जमीन पर वर्षों से अवैध अतिक्रमण हुआ था. आज रविवार को यहां पर योगी सरकार का बुलडोजर एक्शन होना है. भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की गई है; फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस टीम भी मौके पर मौजूद है. बुलडोजर कार्रवाई शुरू होने से पहले कई परिवार ने खुद अपने-अपने घरों को तोड़कर अवैध अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी. नगवा और जमुआ दो गांव में कुल 26 मकान खलिहान और खाद गड्ढा की जमीन पर अवैध रूप से बने थे. यह मामला तरबगंज तहसील में कई सालों से चला आ रहा था. तहसील प्रशासन ने कई बार नोटिस देकर अवैध अतिक्रमण हटाने को कहा, लेकिन असफल रहने पर लखनऊ हाईकोर्ट में मौके की सुनवाई से पहले ही जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन को खाली कराने की कार्रवाई शुरू कर दी. इस गाँव के कुछ परिवार पूरी तरह बेघर हो चुके हैं और रो-रोकर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. जानकार बतास का कहना है कि जमीन और घरों से सामान खाली कर रहे हैं, अभी भी कुछ लोग सामान निकाल रहे हैं. 300 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है; गोंडा की मुख्य राजस्व अधिकारी रिंकी जायसवाल, एसडीएम तरबगंज सविता शुक्ला, महिला थाना अध्यक्ष अनीता यादव, वजीरगंज थाना अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह सहित चार थानों की पुलिस फोर्स और फायर ब्रिगेड के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.
0
0
Report
Advertisement

हरदोई में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद, 10 लाख रुपये की आतिशबाजी जब्त

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र के रुदामऊ गांव में दीपावली से ठीक पहले पुलिस ने अवैध आतिशबाजी के एक बड़े काले कारोबार का भंडाफोड़ किया है। खाली पड़े मकान में बड़े पैमाने पर अवैध पटाखों का जखीरा जमा किया जा रहा था। खुफिया सूचना के आधार पर माधौगंज पुलिस ने भारी फोर्स के साथ मौके पर छापेमारी कर करीब 10 लाख रुपये का पटाखा जब्त किया है। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही अवैध पटाखों का काला कारोबार फलने-फूलने लगा है। इसी कड़ी में हरदोई जिले के माधौगंज थाना क्षेत्र के रुदामऊ गांव में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के खुफिया तंत्र को सूचना मिली थी कि गांव के एक खाली पड़े मकान में बड़े पैमाने पर अवैध आतिशबाजी का सामान छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही माधौगंज थाना अध्यक्ष राजपाल सरोज और सब इंस्पेक्टर जय प्रकाश मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मकान पर छापा मार दिया। तलाशी के दौरान कमरे से लाखों रुपये मूल्य का अवैध पटाखा बरामद हुआ। पुलिस ने फौरन पूरे सामान को अपने कब्जे में लिया और मकान को सील करते हुए ताला जड़ दिया। इस पूरी छापेमारी में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि जिस मकान में यह बारूद का ढेर रखा था पड़ोस में रह रही महिला के देवर का मकान था उसी से सटकर पड़ोस में महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ रह रही थी यानी एक बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा था। पड़ोस में रहने वाली महिला का कहना है कि यह मकान साबुन और निरमा रखने के नाम पर किराये पर लिया गया था। महिला ने बताया कि रात के अंधेरे में यहां क्या सामान रखा जा रहा था, इसकी उसे कोई खबर नहीं थी। साबुन के कारोबार की आड़ में चल रहे इस बारूद के खेल को समय रहते पुलिस ने बेनकाब कर दिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। फिलहाल पुलिस ने पूरे सामान को जब्त कर मकान सील कर दिया है और इस अवैध कारोबार के पीछे शामिल आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
0
0
Report

संतोष पांडे का कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत के दौरे पर तंज, कहा लाभ नहीं मिलेगा

Begun, Rajasthan:रायपुर बीजेपी संगठन महामंत्री द्वारा आयोजित बैठक पर सांसद संतोष पांडे का बयान बीजेपी में संगठन महामंत्री की बैठकें सामान्य प्रक्रिया. पार्टी की कार्यपद्धति में बैठकों का सिलसिला चलता रहता है.. सौदान सिंह के समय भी अलग-अलग क्षेत्रों में प्रभार दिए गए थे.. भारत माता और देश के लिए काम करना बीजेपी की कार्यप्रणाली का हिस्सा.. देश और समाज के लिए तपना ही संगठन की प्रक्रिया.. आज मोर्चा, प्रकोष्ठ और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक.. कांग्रेस प्रदेश प्रभृ सुखदेव भगत के दौरे पर संतोष पांडे का तंज सुखदेव भगत आए.. पहले टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत और प्रदेश अध्यक्ष को प्रशिक्षण दें.. देखते हैं कितना दमखम है, नए प्रभारी कितना चला पाते है.. सरगुजा और बस्तर में कांग्रेस को कोई लाभ नहीं मिलेगा.. छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार का गुड गवर्नेंस सबसे टॉप में... भगत जी छत्तीसगढ़ घूम जाएं, कोई मुद्दा नहीं मिलने वाला.. कांग्रेस प्रभारी के दौरे से कोई फायदा नहीं होगा.. बाइट- संतोष पांडे, भाजपा मीडिया प्रभारी और सांसद
0
0
Report
Advertisement

पंजाब के मुद्दों पर धड़ों ने एकजुट होकर भाजपा सरकार के नशा-शिक्षा-स्वास्थ्य पर फोकस को चुनौती दी

Lehragaga, Punjab:ਪਰਮਿੰਦਰ ਢੀਡਸਾ ਨੇ ਲਹਿਰਾਗਾਗਾ ਚ ਕੀਤੀਆਂ ਵਰਕਰਾਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਦੀ ਪੰਜਾਬ ਫੇਰੀ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਫੇਲ੍ਹ ਰਹੀ ਕਣਕ ਦੇ MSP ’ਚ 25 ਰੁਪਏ ਦਾ ਵਾਧਾ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਕੋਝਾ ਮਜ਼ਾਕ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਦਿਆਂ ਲਈ ਪੰਥਕ ਧਿਰਾਂ ਦਾ ਇਕੱਠੇ ਹੋਣਾ ਜ਼ਰੂਰੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਅਹਿਮ ਮਸਲੇ ਹੱਲ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਭਾਜਪਾ ਨਾਲ ਸਮਝੌਤਾ ਨਹੀਂ ਕੇਂਦਰ ਦੇ ਕਈ ਫੈਸਲਿਆਂ ’ਚ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਤੀ ਹਮਦਰਦੀ ਨਹੀਂ ਝਲਕੀ ਨਸ਼ੇ ਖਤਮ ਕਰਨ ਲਈ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਚ ਸਰਕਾਰ ਬਣਨ ਦੀ ਉਡੀਕ ਨਹੀਂ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀਦੀ ਕੇਂਦਰ ਆਪਣੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰ ਸਕਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਦੇਰੀ ਕਿਸ ਗੱਲ ਦੀ ‘ਆਪ’ ਸਰਕਾਰ ਆਪਣੇ ਮੁੱਖ ਮੁੱਦਿਆਂ ’ਤੇ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਫੇਲ੍ਹ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ, ਨਸ਼ਾ, ਸਿੱਖਿਆ ਤੇ ਸਿਹਤ—ਸਾਰੇ ਮੁੱਦਿਆਂ ’ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਫੇਲ੍ਹ ਪੰਜਾਬ ’ਚ ਪਿਛਲੇ ਦੋ ਸਾਲਾਂ ’ਚ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦਾ ਹਾਲ ਬਹੁਤ ਬੁਰਾ ਹੋਇਆ ਸਿਰਫ਼ ਸਲੋਗਨ ਦੇਣ ਨਾਲ ਨਸ਼ਾ ਖ਼ਤਮ ਨਹੀਂ ਹੋਣਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਪੈਸੇ ਨਾਲ ਹੋਰ ਸੂਬਿਆਂ ’ਚ ਚੋਣਾਂ ਲੜੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਬੋਰਡ ਲਗਾਉਣ ਨਾਲ ਕੰਮ ਨਹੀਂ ਚੱਲਣਾ, ਲੋਕ ਆਪਣੇ ਤਜਰਬੇ ਨਾਲ ਸਰਕਾਰ को परਖ ਰਹੇ ਬਾਈਟ - ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਢੀਂਡਸਾ
0
0
Report
Advertisement

भारत-नेपाल बॉर्डर पर SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,नशीली दवाओं के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार

Gorakhpur, Uttar Pradesh:महराजगंज जनपद में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में SSB और सोनौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने सोनौली कोतवाली क्षेत्र के फरेंदी बाजार के पास भारत से पैदल नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी नेपाल का रहने वाला बताया जा रहा है। मामले में सोनौली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। वीओ :भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी रोकने के लिए SSB और स्थानीय पुलिस लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में संयुक्त टीम ने फरेंदी बाजार के पास संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी के नेपाली नागरिक होने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने बरामद नशीली दवाओं को कब्जे में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
0
0
Report

गुरुग्राम IT इंजीनियर ने तलाक के दबाव के कारण 43वीं मंजिल से छलांग लगा दी

Lucknow, Uttar Pradesh:गुरुग्राम के संभव जैन IT कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। साल 2023 में शादी हुई। एक बेटा हुआ, वो भी अपरिपक्व। उसके इलाज में मोटा पैसा खर्च हुआ। साल 2025 में पत्नी से तलाक हो गया। 3 करोड़ रुपए पत्नी को देने थे। एक करोड़ रुपए दे चुका था। एक करोड़ रुपए की दूसरी किश्त देने का वक्त आ चुका था। इतने पैसे थे नहीं। संभव जैन डिप्रेशन में थे। गुरुग्राम से एयरबीएनबी बुक करके नोएडा आए। सुपरनोवा बिल्डिंग में 43वें फ्लोर पर रुके। चेक आउट से थोड़ी देर पहले ही 43वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। मरने से पहले पापा को व्हॉट्सएप मैसेज भेजकर लिखा— 'पापा अब आपको किसी के पैसे नहीं देने पड़ेंगे'
0
0
Report

मुरादाबाद में पिंजरे में कैद तेंदुआ; वन विभाग का 27वां रेस्क्यू

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद मे देर रात वन विभाग के पिंजरे मे कैद हुआ एक और खूंखार तेंदुआ, वन विभाग ने किया 23 वां व्यस्क तेंदुआ रेस्क्यू, अब तक वन विभाग ने कुल 27 तेंदुए रेस्क्यू किए है जिसमे 23 जीवित तेंदुए , 1 शावक एवं 3 मृत तेंदुओ के मिले शव शामिल, आज कांठ तहसील के ग्राम समदग़ढ़-सिकंदराबाद के जंगलों मे लगे पिंजरे मे कैद हुआ तेंदुआ, बता दें इसी गांव से ट्युवेल की कोठरी पर एक साथ 3 तेन्दुओं की मौजूदगी की वीडियो हुई वायरल.....जिसमे से तीनो का किया जा चुका है रेस्कयू, पिंजरे मे कैद तेंदुए कों देखने कों ग्रामीणों की लगी भीड़, बता दें अभी और भी कई तेंदुए ठाकुरद्वारा और कांठ तहसील क्षेत्र मे होने की जताई जा रही आशंका, वन विभाग की टीम ने तेंदुए कों गांव से रेस्क्यू कर अपने साथ ले गयी, अब तक 4 लोगो कों मौत के घाट एवं 30 से अधिक लोगो कों घायल कर चुके तेंदुए, वन विभाग की कई टीमें रोजाना लगातार गांवो और जंगलो मे तेन्दुओ कों ट्रेस करने के अभियान मे जुटी, जिला प्रशासन एवं वन विभाग ने संवेदनशील गांवो मे तेन्दुओ कों पकड़ने के लिए 46 पिंजरे भी लगाए है, मुरादाबाद के तहसील कांठ के ग्राम समदग़ढ़-सिकंदराबाद का पूरा मामला।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top