Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

IDF ने ईरान से इज़राइल के नागरिकों पर मिसाइल लॉन्च रोक दिया

PKPushpender Kumar
Feb 28, 2026 13:32:08
Noida, Uttar Pradesh
IDF: The IDF Continues to Thwart Numerous Missile Launches from Iran Toward Israeli Civilians The IDF is operating to eliminate threats aimed toward the state of Israel and has dismantled launchers that were ready to launch missiles toward the state of Israel. During Israeli Air Force strikes in western Iran, operatives from the Iranian regime’s surface-to- surface missiles unit loaded a missile launcher and prepared to immediately launch towards the civilians of the state of Israel. The IDF identified the threat and quickly struck the operatives and the launcher, and prevented the launch aimed toward the state of Israel. The IDF continues to operate to thwart any emerging threat to the State of Israel everywhere and at any time. Attached is footage of the identification of the operatives struck: https://bit.ly/4u2tJdN Attached is footage from the strike on a missile launcher ready to launch in western Iran: https://bit.ly/4kY5RUx
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 28, 2026 15:03:39
0
comment0
Report
Feb 28, 2026 15:01:15
0
comment0
Report
IAImran Ajij
Feb 28, 2026 15:00:32
Bagaha, Bihar:बड़ी ख़बर बगहा से आ रही है जहाँ रामनगर थाना क्षेत्र के बभनी गांव में अचानक आग लगने से अफरा तफ़री मच गईं । आग में करीब आधा दलित औऱ किसानों के घर जलकर खाक हों गए हैं। जिसके बाद गाँव चित्कार औऱ कोहराम मचा है । दरअसल घर में लोग खाना पीना क़र आराम क़रने जा रहे थे तभी एकाएक बिजली की तार में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग ने ताडंव मचाना शुरू क़र दिया । काफ़ी देर तक घर में आग लगने से गांव में हडकंप मच गया । हालांकि आग लगने की सुचना के बाद पहुंची पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्क़त के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबु पा लिया है । बताया जा रहा है की शॉर्ट सर्किट से गाँव में लगी आग की लपटें इतनी भयावह थी की देखते ही देखते घरों में रखा गया पुरा सामान जलकर खाक हो गया है । ज़ब तक गाँव के लोग औऱ ग्रामीण आग बुझाते तब तक घरों में रखें गए सारे सामान जलकर राख हों गए । धुएँ की गुब्बार औऱ आग की लपटों के बीच इन घरों से कुछ भी बाहर नहीं निकाला जा सका । बता दें की डायल 112 की पुलिस को लोगों ने घटना की सूचना दी। वहीं अग्नि तांडव के बाद रामनगर अंचल प्रशासन क्षतिपूर्ति के आंकलन में जुटा है रामनगर सीओ वेद प्रकाश ने भरोसा दिलाया है की अग्नि पीड़ितों को सरकारी स्तर पर सर्वे करवाने के बाद हीं राहत औऱ मदद दिलाई जायेगी । बाइट- मोतिचंद्र राम, अग्नि पीड़ित बाइट- मोती लाल राम, गृह स्वामी
0
comment0
Report
Feb 28, 2026 14:54:10
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव :होली पर्व से पहले उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को केंद्र सरकार की ओर से बड़ा उपहार दिया गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को गैस सिलेंडर कनेक्शन और सब्सिडी प्रमाणपत्र वितरित किए। उधर उन्नाव के निराला प्रेक्षागृह में भाजपा सांसद सदर विधायक और जिलाधिकारी की मौजूदगी में उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों को गैस कनेक्शन किट सौंपी गई। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ से मुख्यमंत्री का लाइव संबोधन भी प्रसारित किया गया, जिसे उपस्थित महिलाओं ने सुना। उज्ज्वला योजना का लाभ मिलने से महिलाओं में उत्साह का माहौल रहा। सांसद साक्षी महाराज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं की परेशानी को समझते हुए यह योजना शुरू की थी, जो आज करोड़ों परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान में 1.86 करोड़ उज्ज्वला उपभोक्ता हैं, जो केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी सोच का परिणाम है।
0
comment0
Report
KHKHALID HUSSAIN
Feb 28, 2026 14:48:07
Chaka, :जम्मू-कश्मीर के उभरते क्रिकेटरों और आम लोगों के लिए यह गर्व का पल था, जब 67 साल के अपने रणजी ट्रॉफी करियर में पहली बार जम्मू-कश्मीर ने ताज जीता। ऐतिहासिक रणजी ट्रॉफी जीत को एक अहम पल के तौर पर देखा जा रहा है, जो भारतीय घरेलू और इंटरनेशनल क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर की जगह को हमेशा के लिए बदल देगा। लोकल खिलाड़ियों और नेताओं का मानना है कि इस चैंपियनशिप जीत ने "अंडरडॉग" का लेबल तोड़ दिया है, जिससे इस इलाके के टैलेंट को नेशनल और इंटरनेशनल सिलेक्शन में जगह मिलने का सीधा रास्ता मिल गया है। JK के खिलाड़ियों ने इस जीत को आने वाले टैलेंट के लिए एक बड़ा बढ़ावा बताया है और यह अगली पीढ़ी को भी उसी एलीट लेवल का लक्ष्य रखने के लिए मोटिवेट करेगी。
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Feb 28, 2026 14:47:47
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले में विभिन्न तरीकों की होलिका दहन परम्परा के साथ होलिका जलाया जाता है। जिसमें से एक मारवाड़ी समाज द्वारा भी होलिका दहन की तैयारी की जा रही है। जो कि राजस्थान की होलिका दहन परम्परा के अनुसार, मुरहू के साबू परिवार सहित अनेक मारवाड़ी परिवारों में बड़कुल्ला का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें गोबर के उपले बनाए जा रहे हैं। उपले से बड़कुल्ले बनाए जा रहा है। जिसमें चांद, तारे, होलिका नारियल भक्त प्रहलाद के मानक रुप तैयार किये जा रहे हैं। जिसका उपयोग होलिका दहन के किया जाएगा। जिसके निर्माण करने में लोग काफी खुश हैं। वीणा साबू ने बताई कि गोबर के उपले से बड़कुला बनाते हैं जिसमें चांद तारे प्रकृति के दृश्य और मानक भक्त प्रहलाद और होलिका बनाते हैं। जिसमें होलिका दहन के दिन जलाते हैं जिसमें होलिका को जल जाती है और भक्त प्रहलाद बच जाता है। इसके लिए विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया जाता है। सपना साबू ने बतायी कि ये राजस्थान की मारवाड़ी परम्परा है जिसे खूँटी व मुरहू में पूरे विधि विधान के साथ मनाया जाता है। जिसकी तैयारी शुरू हो गयी है।
0
comment0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
Feb 28, 2026 14:47:33
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:एंकर नहीं। त्योहारी सीजन में नकली मावा और मिलावटी खाद्य पदार्थों से बनी मिठाइयों की बिक्री की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए राजनांदगांव में जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। विभाग की टीम शहर सहित पूरे जिले में लगातार मिठाई दुकानों, होटलों और संबंधित प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण कर रही है। अब तक जिले भर में 88 छोटे-बड़े संस्थानों का निरीक्षण किया जा चुका है। जांच के दौरान 3 दुकानों में मिठाइयां अमानक पाई गईं, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। विभागीय अधिकारियों ने संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खाद्य सुरक्षा को लेकर इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है। विभाग की टीम द्वारा चलित खाद्य प्रयोगशाला (मोबाइल फूड लैब) के माध्यम से मौके पर ही मावा, मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल की जांच की जा रही है। संदिग्ध पाए जाने पर नमूनों को विस्तृत परीक्षण के लिए लैब भेजा जा रहा है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यह अभियान लगातार जारी रहेगा और मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उन्हें किसी भी दुकान में मिलावटी खाद्य पदार्थों की आशंका हो तो वे तत्काल विभाग को सूचना दें।
0
comment0
Report
MKMohammed Khan
Feb 28, 2026 14:47:23
0
comment0
Report
APAnand Priyadarshi
Feb 28, 2026 14:47:17
Chaibasa, Jharkhand:बच्चा चोरी का मामला निकला अपहरण का मामला 4 साल के बच्चे का अपहरण कर अप्राकृतिक यौनाचार की कोशिश, बच्चे ने शोर मचाया तो पत्थर से कूचकर कर दी निर्मम हत्या पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूँटपानी क्षेत्र में जिस घटना को पहले बच्चा चोरी का मामला बताया जा रहा था, वह दरअसल चार वर्षीय मासूम बच्चे के अपहरण और निर्मम हत्या का मामला निकला। बीते 26 फरवरी को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत खूँटपानी निवासी बालेमा हेम्ब्रम ने अपने पुत्र निर्मल हेम्ब्रम के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके आधार पर मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चक्रधरपुर के उलीडीह गाँव से देवेन्द्र बोदरा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया. आरोपी देवेन्द्र बोदरा ने बताया कि उसने ही बच्चे का अपहरण किया था. वह उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन विरोध और शोर मचाने पर उसने खुद को बचाने के लिए चार साल के बच्चे को पत्थर से कूच कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर चुईगुटू पहाड़ क्षेत्र से मासूम बच्चे का शव और खून से सना पत्थर बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना के खुलासे से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है तथा लोग दोषी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।
0
comment0
Report
PSPritesh Sharda
Feb 28, 2026 14:46:48
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Feb 28, 2026 14:46:35
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर जिला कोर्ट ने नशीले फैंसीड्रिल सीरप रखने के आरोपी को दोषी पाते हुए 12 साल की सश्रम कारावास और 1 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। इसका मामला ग्वालियर के हुजरात मार्केट स्थित एक फार्मा एजेंसी से जुड़ा है, जहां बीते 10 साल पहले फार्मा एजेंसी के संचालक गोपाल गुप्ता के यहाँ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने छापा मारा था, वहां से 76 हजार से अधिक फैंसी ड्रिल सीरप बरामद हुए थे। उसका परिवाद नारकोटिक्स द्वारा माननीय विशेष न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था। लंबे विचार के बाद न्यायालय ने पाया कि उन नशीली फैंसीड्रिल सीरप का इस्तेमाल नशे के रूप में किया जा रहा था, जो कि एक गंभीर अपराध है; इसे व्यवसायिक मात्रा नहीं माना गया और रखना अवैध पाया गया। कोर्ट ने आरोपी को दोषी पाते हुए 12 साल के सश्रम कारावास और 01 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 28, 2026 14:46:12
Sikar, Rajasthan:सीकर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए Anti Corruption Bureau Rajasthan (एसीबी) जयपुर की टीम ने प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) के एक सीनियर हेड कांस्टेबल को 13 लाख रुपए की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंडीगढ़ स्थित ED कार्यालय में तैनात सीनियर हेड कांस्टेबल उत्तम पांडे के रूप में हुई है। आरोपी ने एक प्रकरण में परिवादी को आरोपी नहीं बनाने की एवज में 15 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद परिवादी ने एसीबी में इसकी शिकायत की जिसके बाद एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें आरोपी द्वारा पहले रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। इसके बाद जयपुर एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और आज सीकर शहर के कल्याण सर्किल के पास एक होटल में 13 लाख रुपए की राशि लेते हुए आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। ट्रैप की यह कार्रवाई एसीबी के डीएसपी विजय सिंह के नेतृत्व में की गई और पूरी कार्रवाई की निगरानी डीआईजी अनिल कयाल द्वारा की गई। फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी उत्तम पांडे से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है। जयपुर एसीबी के डीएसपी विजय सिंह ने मीडिया से रूबरू हो तो यह कहा कि परिवारी ने 30 दिसंबर को एसीबी में एक रिपोर्ट दी थी कि क्यूएफएक्स नाम की कंपनी है जिसमें परिवादी ने पैसा इन्वेस्ट किया था, जिसमें कोई मोहम्मद शकील नाम का संदिग्ध आदमी है। इसके संबंध की तामील कराने एक व्यक्ति यहां सीकर आया था उसने परिवार से संपर्क किया। एसीबी डीएसपी विजय सिंह ने बताया कि मोहम्मद शकील के मामले में एक प्रकरण चंडीगढ़ ED में दर्ज है, जिसके जांच अधिकारी चंडीगढ़ ED के असिस्टेंट डायरेक्टर अतुल गुप्ता है और उसे मामले में उनके द्वारा जारी एक समन की तामील आरोपी चंडीगढ़ ED के सीनियर हेड कांस्टेबल उत्तम पांडे द्वारा परिवादी से संपर्क किया गया। जिसमें आरोपी ED के हेड कांस्टेबल उत्तम पांडे ने परिवादी से प्रकरण में आरोपी नहीं बनाने की एवरेज में पहले 20 लख रुपए रिश्वत की राशि की मांग की गई और उसके बाद 18 लाख और फिर 15 लख रुपए रिश्वत की राशि मांगी गई। आरोपी चंडीगढ़ ED के हेड कांस्टेबल उत्तम पांडे को 13 लख रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए सीकर शहर के कल्याण सर्किल स्थित अशोका होटल में डिटेन किया गया और मामले में अपराध प्रमाणित मानकर गिरफ्तारी की गई। मामले में सत्यापन के आरोपी ने परिवार से móvil व्हाट्सएप पर चार पाँच बार वार्ताएं की है जिसको रिकॉर्ड भी किया गया है, जिसमें 13 लख रुपए की रिश्वत राशि मांगी गई थी। फिलहाल पूरे मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top