Back
गोरखपुर की सड़कों पर DIG-SSP की पैदल गश्त, भीड़भाड़ स्थानों पर सुरक्षा बढ़ी
NTNagendra Tripathi
Feb 11, 2026 16:17:46
Gorakhpur, Uttar Pradesh
गोरखपुर में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चनप्पा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने शहर के थाना कैण्ट क्षेत्र में पैदल गश्त की।
बुधवार को डीआईजी और एसएसपी ने गणेश चौक, कचहरी चौराहा, शास्त्री चौक, अंबेडकर चौक और बस स्टेशन समेत कई भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से सुरक्षा व्यवस्था, पिकेट ड्यूटी और संवेदनशील स्थानों की जानकारी ली। अधिकारियों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की लगातार मौजूदगी बनाए रखने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फीडबैक भी लिया। लोगों को भरोसा दिलाया गया कि पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है और किसी भी suspect गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।
डीआईजी एस. चनप्पा ने बताया कि प्रमुख स्थानों पर नियमित गश्त और सतर्कता बेहद जरूरी है। त्योहारों और भीड़भाड़ को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।
गश्त को लेकर एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें लगातार भ्रमणशील रहेंगी। होटल, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और बाजार जैसे संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
इस दौरान एसपी/सीओ गीडा अरुण कुमार, प्रभारी निरीक्षक कैण्ट समेत पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस की इस सक्रियता से शहरवासियों और व्यापारियों में सुरक्षा का माहौल देखने को मिला।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 11, 2026 17:46:380
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 11, 2026 17:46:210
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 11, 2026 17:46:070
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 11, 2026 17:45:380
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 11, 2026 17:45:200
Report
0
Report
0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 11, 2026 17:31:050
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 11, 2026 17:30:370
Report
0
Report
0
Report
0
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 11, 2026 17:18:260
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 11, 2026 17:18:090
Report