Back
गोंडा दौरे में भाजपा की एकता का दावा, अखिलेश यादव पर तीखी पलटवार
AKAtul Kumar Yadav
Jan 04, 2026 14:55:51
Gonda, Uttar Pradesh
खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे पूर्व यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने नंदनी निकेतन पहुंचकर नंदनी माता का पूजार्चना करके आशीर्वाद लिया है। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा बनवाई गई इस भव्य नंदिनी गौ माता मंदिर के बारे में जानकारी ली है। वही राष्ट्र कथा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर के घंटे तक बैठकर सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज के कथा का श्रवण किया है। वही ब्राह्मणों की बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा नसीहत दिए जाने पर पूर्व भाजप प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि नहीं उन्होंने पार्टी लाइन बोला। पार्टी के अंदर पार्टी नहीं चलनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी सब समाज की पार्टी है और मैंने एक शब्द कहा, उस पर आप ध्यान नहीं दे रहे हैं। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहाँ किसी भी सदस्य के ड्रॉइंग रूम में किसकी मूर्तियाँ लगी हैं तो भाजपा सब समाज की पार्टी है और सब एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। ब्राह्मणों की नाराजगी को लेकर कहा कि कोई नाराज़गी नहीं जिस समय क्षत्रिय समाज की बैठक हुई जिस समय वो बैठक हुई उस समय वो अध्यक्ष नहीं थे। आज वो अध्यक्ष थे तो उनका कर्तव्य था कि पार्टी को सब समाज को एकजुट करके चलना। ऐसे कार्यों पर प्रतिबंध लगाना जो पार्टी को कमज़ोर करते हैं। उन्होंने बिल्कुल सही किया, उचित किया अध्यक्ष के नाते जो उन्होंने किया वो श्रेष्ठ काम किया। वहीं सपा सुप्रीमो द्वारा लगाया गया आरोप बीजेपी ब्राह्मणों को डैमेज कंट्रोल करने में लगी है पर पलटवार करते हुए कहा कि कौन क्या कहता है, उस पर हम क्या टिप्पणी करेंगे। मैंने कहा न अखिलेश यादव 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे' वाली स्थिति में हैं। घبرाए हुए हैं अलग-थलग हैं कोई उनका फॉलोअर नहीं है तो क्या बोलेंगे वो। वो खुद साफ़ हैं और साफ़ हो जाएंगे भाजपा को तो वो छू नहीं पाएंगे भाजपा आज देश की सर्वमान्य पार्टी हो गई है। आज 24 ऐसे प्रांत हैं जहाँ भाजपा या उसके सहयोगी मुख्यमंत्री हैं। आज देश ही नहीं, विश्व में नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व अनुकरणीय है। लोग उनसे मिलना चाहते हैं, उनका सम्मान करते हैं। तो भाजपा जिस ऊँचाई पर पहुँच चुकी है, उसे छूने में उन्हें बहुत समय लगेगा। वहीं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा बांटी चोखा का कार्यक्रम किए जाने को लेकर कहा कि हताशा है निराशा है। उनके पास अब कुछ शेष नहीं है। तो बैठक करना, लोगों को भोजन कराना ये तो प्रक्रिया का अंग है। वही जब पूछा गया की सपा का पीडीए क्या है तो कहा कि ध्वस्त हो गई है पीडीए में अब कुछ बचा नहीं है पंकज चौधरी का जिस तरह स्वागत-सत्कार हुआ और कार्यकर्ता उमड़ा, उससे स्पष्ट है कि अखिलेश की पार्टी फिर उसी परिवार में सिमट गई और एक घर में बंद हो गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 05, 2026 10:42:490
Report
DRDamodar Raigar
FollowJan 05, 2026 10:42:040
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 05, 2026 10:41:450
Report
MSManish Sharma
FollowJan 05, 2026 10:41:120
Report
MSManish Sharma
FollowJan 05, 2026 10:40:550
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowJan 05, 2026 10:40:120
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowJan 05, 2026 10:39:360
Report
RJRahul Joshi
FollowJan 05, 2026 10:39:160
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowJan 05, 2026 10:38:190
Report
0
Report
0
Report
LBLAILESH BARGAJE
FollowJan 05, 2026 10:37:190
Report
0
Report
ABATISH BHOIR
FollowJan 05, 2026 10:36:520
Report