271303
Nawabganj - बल्लीपुर गांव मे सपा नेता महेश सिंह पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत मे जुटे
Nawabganj, Uttar Pradesh:नवाबगंज विकासखंड के बल्लीपुर गांव में सपा नेता महेश सिंह, अपने समर्थकों के साथ सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ,की अगुआई मे अपने कार्यकर्ताओ के साथ मुस्तैद दिखे .सपा प्रदेश अध्यक्ष एक मांगलिक कार्यक्रम में नवाबगंज आये है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
टूटी सड़क और लटकती विद्युत लाइन से खतरा, बस पलटी पर बड़ा हादसा टला
Panna, Madhya Pradesh:नीचे टूटी सड़क ऊपर बिजली के तार , बीच में यात्री बस फंस गई , बड़ा हादसा टला प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की लापरवाही! मौत के मुहाने पर पहुंची बस, लगभग 2 दर्जन से ज्यादा यात्रियों की जान बाल-बाल बची आज सुबह करीब 9:15 बजे खपटहा गांव के पास पन्ना से देवेंद्रनगर होते हुए कटनी जा रही छंगे राजा बस सर्विस की यात्री बस क्रॉसिंग करते समय सड़क से उतर गई और पलटते-पलटते बची। बस में करीब 25 से 30 यात्री सवार बताए जा रहे है , कुछ पल की चूक एक बड़े हादसे में बदल सकती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की पटरी लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के जिम्मेदार अधिकारियों ने सड़क को सुरक्षित और सुगम बनाने की कार्रवाई नहीं की, जिसका खामियाजा अब आम जनता भुगत रही है। सड़क के ऊपर हैवी विद्युत लाइन भी झूलती हुई नीचे से गुजर रही है, जिससे भारी वाहनों के आवागमन के दौरान हमेशा खतरा बना रहता है। इसके बावजूद संबंधित विभागों की उदासीनता साफ दिखाई देती है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इस मार्ग पर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के जिम्मेदार अधिकारी मानो किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हों। सवाल उठ रहा है कि क्या विभाग तब जागेगा, जब किसी की जान चली जाएगी? यदि अब भी इस मार्ग की टूटी क्रॉसिंग, धंसी पटरी और अन्य सुरक्षा खामियों को तत्काल दुरुस्त नहीं किया गया, तो भविष्य में होने वाली किसी भी बड़ी दुर्घटना की जवाबदेही से संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारी बच नहीं सकेंगे。0
0
Report
650 करोड़ के हेल्थ घोटाले के आरोपों पर स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा मांग
New Delhi, Delhi:दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन आप विधायकों ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया है, आप विधायकों ने 650 करोड़ के घोटाले पर दिल्ली के स्वास्थ मंत्री का इस्तीफ़ा मांगा आप विधायक संजीव झा ने कहा 650 करोड़ का बड़ा घोटाला हुआ है, स्वास्थ मंत्री को इस्तीफ़ा देना होगा, ORS के पाउच की माला पहनकर आप विधायकों ने प्रदर्शन किया दिल्ली सरकार के अस्पतालों में दवाओं और मेडिकल उपकरणों की खरीद में ₹650 करोड़ से अधिक के घोटाले का मामला सामने आया है। इस कथित स्वास्थ्य घोटाले की जांच एंटी-करप्शन ब्रांच (ACB) कर रही है。0
0
Report
पटना PMCH बिल्डिंग में दो के बीच मारपीट, वायरल; पुलिस ने केस दर्ज किया
Patna, Bihar:पटना के PMCH की नई बिल्डिंग में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। लिफ्ट के पास बेल्ट, लात-घूंसों से एक-दूसरे पर हमला किया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो भी चर्चा में है. पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामला गुरुवार की सुबह 10 बजे की है.0
0
Report
Advertisement
सुलताना में बारिश से जलभराव, डूंगरसी दास कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट तक पानी पहुंचा
Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं सुलताना में अलसुबह बारिश के बाद जलभराव से बिगड़े हालात बस स्टैंड क्षेत्र में डेढ़ से दो फीट तक भरा पानी डूंगरसी दास कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में घुसा बारिश का पानी बेसमेंट की दुकानों में पानी भरने से लाखों रुपये का नुकसान कस्बे के कई निचले इलाकों में भी हुआ जलभराव झुंझुनूं जिले के सुलताना कस्बे में अलसुबह हुई बारिश के बाद जलभराव की समस्या ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश से बस स्टैंड क्षेत्र में करीब डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी बस स्टैंड स्थित डूंगरसी दास कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में जा घुसा, जिसके चलते वहां संचालित दुकानों में रखा सामान पानी में डूब गया और दुकानदारों को लाखों रुपये के नुकसान हो गया। दुकानदारों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि बारिश के पानी की निकासी के लिए बनाए जा रहे नाले की गुणवत्ता को लेकर पहले भी नगरपालिका प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया था। लोगों का कहना है कि नाले की दीवार क्षतिग्रस्त होने और सड़क के टूटने से पानी का बहाव प्रभावित हुआ, जिसके चलते बारिश का पानी आसपास की दुकानों और निचले क्षेत्रों में पहुंच गया। बस स्टैंड क्षेत्र में पानी भरने से वाहन चालकों और राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कस्बे के अन्य निचले इलाकों में भी पानी भर गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं ।जलभराव से प्रभावित दुकानदारों ने प्रशासन और नगरपालिका से मौके का निरीक्षण कर जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने तथा क्षतिग्रस्त नाले और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। दुकानदारों का कहना है कि बेसमेंट में पानी भरने से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बाइट : दुकानदार0
0
Report
पारूल चौधरी ने जूनियर में गोल्ड जीता, विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर बैडमिंटन खिलाड़ी पारूल चौधरी ने रचा इतिहास जूनियर अंडर-19 रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में में जीता गोल्ड मैडल अब वर्ल्ड चैंपियनशिप में करेगी पारूल चौधरी भारत का प्रतिनिधित्व इजिप्ट (काहिरा) में आयोजित होगी वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप ओडिशा में हुई थी जूनियर अंडर-19 रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट जूनियर अंडर-19 रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीता पारूल ने गोल्ड पारूल राजस्थान की पहली बालिका खिलाड़ी, जो खेलेंगी वर्ल्ड चैंपियनशिप मोदी वर्ल्ड स्कूल विज्डम सिटी की खिलाड़ी है पारूल चौधरी स्कूल चेयरमैन डॉ. दिलीप मोदी व निदेशक आकाश मोदी ने जताई खुशी झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है। अब राजस्थान के खिलाड़ी भी विश्व पटल पर अपनी प्रतिभा दिखाने को तैयार है। खबर झुंझुनूं से है। जहां पर जिला मुख्यालय पर संचालित मोदी वर्ल्ड स्कूल विज्डम सिटी की छात्रा खिलाड़ी ने पारूल चौधरी ने इतिहास रचते हुए ना केवल ओडिशा में आयोजित योनेक्स सनराइज जूनियर अंडर-19 रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 सिंगल गर्ल्स वर्ग में गोल्ड मैडल जीता है। बल्कि इजिप्ट (काहिरा) में आयोजित वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए भी जगह बना ली है। वे वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। ऐसा करने वाली पारूल चौधरी राजस्थान की पहली बालिका बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई है। स्कूल के चेयरमैन डॉ. दिलीप मोदी तथा निदेशक आकाश मोदी ने पारूल चौधरी की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि यह पारूल ने ना केवल स्कूल, या फिर झुंझुनूं, बल्कि पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया है। वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भी पारूल अपना अच्छा प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन करेगी। उन्होंने बताया कि इजिप्ट के काहिरा में आयोजित होने वाली बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में पारूल का चयन हुआ है। डायरेक्टर आकाश मोदी ने बताया कि कहा कि पारुल की यह उपलब्धि विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह सिद्ध करती है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर अभ्यास तथा श्रेष्ठ मार्गदर्शन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता प्राप्त की जा सकती है। पारुल की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे उनके अथक परिश्रम के साथ-साथ विद्यालय के बैडमिंटन कोच नितेश वर्मा के कुशल मार्गदर्शन और सतत प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ी की मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षक की समर्पित कोचिंग को दिया। इस शानदार सफलता के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर नीरजा मोदी, क्रिएटिव डायरेक्टर गरिमा मोदी, छात्रावास निदेशक कुरड़ाराम धींवा, प्रिंसिपल डॉ. रविशंकर शर्मा, उप-प्राचार्या सरोज सिंह, हैडमिस्ट्रेस उमा शर्मा, प्रशासक कमलेश कुलहरि एवं सभी स्टाफ मेंबर्स ने छात्रा पारूल एवं कोच नितेश वर्मा को बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।0
0
Report
एटा के VR Plaza होटल लिफ्ट में 8 लोग फंसे, बाद में सुरक्षित बाहर निकले
Etah, Uttar Pradesh:एटा ब्रेकिंग: एटा में होटल VR प्लाजा की लिफ्ट में फंसे 8 लोग, लिफ्ट खराब होने के चलते परिवार के 8 लोग फंसे, करीब आधा घंटे तक आठों लोग लिफ्ट में फंसे रहे, बर्थडे मनाने के लिए गया था परिवार, हालांकि सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, वहीं लोगों ने होटल मैनेजमेंट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर आरोप लगाएं, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ITI के पास का पूरा मामला。0
0
Report
Advertisement
टिहरी डैम जलस्तर 808 मीटर, बाढ़ का खतरा बढ़ा
New Tehri, Uttarakhand:लगातार हो रही बारिश से टिहरी डैम का जलस्तर बढ़ रहा है। जिले में बंद सड़कों को खोला जा रहा है। वर्तमान में टिहरी डैम की झील का जलस्तर 808 मीटर पहुंच चुका है जबकि डैम से 391 क्यूमेक्स पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। THDC को डैम का जलस्तर 830 मीटर तक भरने की अनुमति है। जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष से डैम और नदियों के जलस्तर की मॉनिटरिंग की जा रही है और खतरे को देखते हुए नदियों के किनारे बसे लोगों को शिफ्ट किया गया है और प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से एनाउंसमेंट भी किया जा रहा है।0
0
Report
गंगरार में ग्रामीणों ने विकास कार्य तुरंत शुरू कराने को ज्ञापन सौंपा
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार में ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी नेहा मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य सड़कों का निर्माण, प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, अघोषित बिजली कटौती पर रोक, सार्वजनिक मार्गों पर स्ट्रीट लाइट लगाने तथा जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण कराने की मांग की गई। ग्रामीणों ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़कें, अंधेरे वाले मार्ग और जलभराव के कारण आमजन को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर जनहित में विकास कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की。0
0
Report
बांदीकुई में 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत, निकली रैली
Dausa, Rajasthan:बांदीकुई (दौसा) 'हर घर तिरंगा' अभियान का हुआ आगाज करीब 150 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से निकली रैली देश भक्ति के तराने वंदे मातरम् और भारत माता की जय से गुंजायमान हुई रेल नगरी रैली गांधी पार्क से शुरू होकर निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टैंड तक पहुंची विधायक भागचंद सैनी टांकड़ा के नेतृत्व में निकली रैली में छात्रों, युवाओं और आमजन ने भी बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा शहर के सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक सहित विभिन्न संगठनों ने किया पुष्प वर्षा कर स्वागत ठंडा पेय पदार्थ देकर तिरंगा रैली का कर रहे स्वागत इस मौकै पर जिला उपाध्यक्ष सोमेश विजय, नगर अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, संतोष बडा़या, अजीत भदौरिया नीरज शर्मा, श्याम सुंदर अग्रवाल, मनोज शर्मा सहित अन्य रहे मौजूद0
0
Report
Advertisement
शाहपुरा में तेज बारिश से NH-48 पर जाम; किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा, जयपुर ग्रामीण शाहपुरा के कई इलाकों में झमाझम बारिश, NH - 48 पर लगा लम्बा जाम, बारिश से मौसम हुआ सुहावना, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, फसलों के लिए बारिश बनी संजीवनी शाहपुरा इलाके में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। देर रात तेज गर्जना के साथ शुरू हुई बारिश का सिलसिला शुक्रवार सुबह भी जारी रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में मौसम सुहावना हो गया। वही दिल्ली तिराये पर फ्लाईओवर निर्माण व सर्विस रोड की खस्ताहाल के चलते दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे पर लम्बा जाम लग गया। जिससे यात्रियों ओर आपातकालीन वाहनों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह हुई बारिश के कारण आमजन का जनजीवन प्रभावित रहा। स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तरों की ओर जाने वाले कामकाजी लोगों को बारिश के बीच ही अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। लगातार उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से बड़ी राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण में ठंडक घुल गई। वहीं, खेतों में पर्याप्त नमी मिलने से किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई। किसानों का कहना है कि यह बारिश खरीफ फसलों के लिए लाभदायक साबित होगी।0
0
Report
मंत्री जयवीर सिंह के साथ समीक्षा बैठक
Gonda, Uttar Pradesh:महाराजा सुहेलदेव सभागार देवीपाटन मण्डल गोण्डा में मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति उ० प्र० जयवीर सिंह जी की अध्यक्षता में आयोजित वित्तीय वर्ष -2026-27 की कार्ययोजना एवं निर्माण कार्यों की मण्डलीय समीक्षा बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर, विधायक मनकापुर, विधायक कटरा बाजार, विधायक करनैलगंज, विधायक गौरा, आयुक्त देवीपाटन मण्डल, जिलाधिकारी , सांसद गोण्डा/केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री प्रतिनिधि, सांसद कैसरगंज प्रतिनिधि तथा संबंधित विभाग के अधिकारीगण के साथ बैठक करते हुए।0
0
Report
पटना अगमकुआं थाना क्षेत्र में हादसा, मौत, आक्रोशित भीड़ ने बस जलाकर फूंक दी
Patna, Bihar:ब्रेकिंग पटना-अगमकुआं थाना क्षेत्र में सड़क हादसा.... हादसे के दौरान एक व्यक्ति की मौत.... आक्रोशित भीड़ ने की आगजनी... बस को किया आग के हवाले... घटना की जानकारी के बाद अगम कुमार थाने के पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुचची..0
0
Report
Advertisement
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर तेज बारिश से ट्रैफिक भारी बाधित, शंकर विहार के पास जाम
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: भारी बारिश की वजह से दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) पर ट्रैफिक प्रभावित; राजधानी में लगातार हो रही बारिश के कारण शंकर विहार के पास लंबा ट्रैफिक जाम / विज़ुअल्स0
0
Report
कूनो पार्क से निकला चीता ग्रामीण खेतों में घूमकर भय फैला रहा है
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर फत्तर लेकर ग्रामीण दौड़ रहे चीते के पीछे खेतों में ग्रामीण ओर चीता आमने सामने कूनो राष्ट्रीय उद्यान से निकला एक चीता रूपनगर और आसपास के गांवों के खेतों में लगातार घूमता दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों के अनुसार चीता खेतों में कई बार नजर आया है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
EOU टीम ने सीवान सहित चार स्थानों पर छापेमारी, अजीत अमर की संपत्ति की जांच
Siwan, Bihar:एंकर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई यानी EOU की टीम सीवान पहुंची हुई है। सहरसा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत अमर के सीवान समेत चार ठिकानों पर टीम एक साथ छापेमारी करने पहुंची हुई है। आर्थिक अपराध इकाई की टीम सीवान जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के रानीबारी गांव में अजीत अमर के पैतृक आवास पर पहुंची हुई है। हालांकि मकान बंद मिलने के कारण टीम मकान के बाहर बैठकर चाबी आने का इंतजार कर रही है।पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है और मकान के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रारंभिक जांच में अजीत अमर के पास ज्ञात आय से 72.35 प्रतिशत अधिक, यानी 62 लाख 20 हजार 550 रुपये की अतिरिक्त संपत्ति होने के प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिलने के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल आर्थिक अपराध इकाई की टीमें एक साथ चार स्थानों पर तलाशी ले रही हैं। इनमें सीवान के दारौंदा स्थित पैतृक आवास, सहरसा के नया बाजार स्थित किराये का मकान, सहरसा स्थित सरकारी कार्यालय कक्ष और छपरा के गंडक कॉलोनी स्थित सरकारी आवास शामिल हैं। सभी जगह पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में तलाशी अभियान जारी है।0
0
Report
Advertisement
