icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271504
Rajan KushwahaRajan KushwahaFollow11 Jan 2025, 04:32 pm

गोंडाः विषैले जंतु को पकड़कर जंगल में छोड़ा, तब ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Gonda, Uttar Pradesh:

परसपुर के बालपुर रोड पर शनिवार को दोपहर बाद निकले विषधर को स्नेक कैप्चर एक्सपर्ट ने पहुँचकर पकड़ लिया और जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। तब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। विषधर के निकलने से सहमें ग्रामीण ने स्नेक एक्सपर्ट को फोन पर सूचित किया। अरुण गोस्वामी ने कहा कि वह वन विभाग के तरफ से वन्य जीव सरंक्षण के प्रजाति वाले सांपो को पकड़कर सुदूर जंगल में छोड़ने के लिये निःशुल्क कार्य करता है। इसके अलावा आपातकाल में सूचना मिलने पर विषैले सांपों को छड़ी के तकनीक से पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ देता है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कटihar मनिहारी में आठ साल की लड़की से दुष्कर्म, 18 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Katihar, Bihar:कटिहार मनिहारी थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद 18 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की सूचना 30 अगस्त को मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी कटिहार के निर्देश पर प्रभारी SDPO आसिफ आलम के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के परिजन के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पीड़िता की सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए मामले की संवेदनशीलता के साथ जांच कर रही है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
0
0
Report

पताही एयरपोर्ट: सितंबर में शिलान्यास, Muzaffarpur में हवाई सेवाओं की उम्मीद तेज

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के बहुप्रतीक्षित पताही हवाई अड्डे के निर्माण के दिशा में अब एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ता दिखाई दे रहा है. एयरपोर्ट के शिलान्यास को लेकर सितंबर के दूसरे सप्ताह तक उम्मीद जताई जा रही है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री की संभावित यात्रा को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है जबकि पताही एयरपोर्ट साफ-सफाई शुरू कर पुराने भवनों को हटाया जा रहा है. साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं. पताही एयरपोर्ट परिसर में पुराने भवनों को हटाकर साफ-सफाई का काम तेज किया जा रहा है. परिसर के आसपास भी तैयारियां चल रही हैं. प्रशासन की सक्रियता को संभावित शिलान्यास कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है. पूरे परिसर के जंगलों की सफाई जेसीबी से कराई जा रही है और रास्ता बंद कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं. मुजफ्फरपुर में एयरपोर्ट की मांग लंबे समय से उठती रही है. आशा है कि हवाई सेवा शुरू होने पर मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के लोगों को पटना या दरभंगा के एयरपोर्ट पर निर्भरता कम होगी. व्यापार, उद्योग, शिक्षा, चिकित्सा और पर्यटन के क्षेत्र में भी लाभ की उम्मीद है. फिलहाल सितंबर के दूसरे सप्ताह में शिलान्यास होने की संभावित उम्मीद ने लोगों में उत्साह बढ़ा दिया है. अंतिम तारीख और कार्यक्रम की पुष्टि का इंतजार है. उत्तर बिहार की अघोषित राजधानी मुजफ्फरपुर लीची उत्पादन को लेकर मशहूर है और यहां के लीची देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पहुंचती है. इसके बनने से लीची व्यापारियों को फायदा होगा और मुजफ्फरपुर औद्योगिक राजधानी के रूप में भी जाना जाएगा. बेला औद्योगिक क्षेत्र और मोतीपुर व पारु क्षेत्र को भी विकसित किया गया है, जहां कंपनियां प्लांट लगा रही हैं. एयरपोर्ट के चालू होने से व्यापारियों के आना-जाना आसान हो जाएगा.
0
0
Report
Advertisement

बिहार के 13 अंचल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई: जांच तेज

Patna, Bihar:बिहार में 13 अंचल अधिकारियों पर कार्रवाई निगरानी जांच रिपोर्ट के बाद 13 वर्तमान और पूर्व अंचल अधिकारियों पर अलग-अलग कार्रवाई की प्रक्रिया तेज दाखिल-खारिज में अनियमितता, राजस्व कार्यों में लापरवाही, कार्यालय से अनधिकृत अनुपस्थिति, गलत रिपोर्ट भेजने और विभागीय निर्देशों की अनदेखी जैसे आरोप सामने आए हैं शेखपुरा के तत्कालीन अंचल अधिकारी ओम प्रकाश पर गलत जाति प्रमाण-पत्र जारी करने से संबंधित आरोप हैं। मामले में गठित आरोप-पत्र के संबंध में कार्रवाई की प्रक्रिया दर्ज है बेगूसराय की तत्कालीन अंचल अधिकारी स्मिता कुमारी पर सरकारी कार्यों के निष्पादन में अभिरुचि नहीं लेने, दाखिल-खारिज मामलों को निर्धारित समय सीमा के बाद भी लंबित रखने और गलत प्रतिवेदन भेजने जैसे आरोप लगाए गए हैं । मामले में बिहार CCA रूल-2005 के नियम 18(3) के تحت प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आलोक में अभ्यावेदन/निवेदन की मांग की गई है। लखीसराय की तत्कालीन अंचल अधिकारी सुप्रिया आनंद पर कार्यालय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने, पंचायत जनप्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार और राजस्व कार्यों के निष्पादन के लिए बिचौलिये के माध्यम से राशि लेने जैसे आरोप हैं। मामले में आरोप-पत्र गठित किया गया है घोड़ासहन, पूर्वी चंपारण के तत्कालीन अंचल अधिकारी आनंद कुमार पर कार्यालय से अनधिकृत अनुपस्थिति, राजस्व कार्यों में रुचि लेने और कार्यालय पंजी को अद्यतन नहीं रखने जैसे आरोप हैं इनके खिलाफ भी आरोप-पत्र गठित किया गया है। फुलवारीशरीफ, पटना के तत्कालीन अंचल अधिकारी चंदन कुमार पर दाखिल-खारिज मामले में रकबा से अधिक दाखिल-खारिज स्वीकृत करने, दोहरी जमाबंदी कायम करने और विभागीय पोर्टल पर जमाबंदी में छेड़छाड़ समेत कर्तव्यहीनता एवं स्वेच्छाचारिता के आरोप हैं। मामले में अनुशासनिक कार्रवाई चल रही है। दानापुर, पटना के तत्कालीन अंचल अधिकारी चंदन कुमार के खिलाफ 8 नवंबर 2025 की प्राथमिकी के आधार पर अभियोजन स्वीकृति का प्रस्ताव विधि विभाग को भेजा गया है। महुआ, वैशाली के अंचल अधिकारी मणि कुमार वर्मा पर कार्यालय से अनधिकृत अनुपस्थिति और राजस्व संबंधी कार्यों में रुचि लेने तथा कार्यालय पंजी को अद्यतन नहीं रखने के आरोप हैं, मामला हड़ताल अवधि से संबंधित आरोपों के तहत संचिकास्त किया गया है। मानपुर, गया के तत्काल अंचल अधिकारी सुबोध कुमार पर आर्थिक अपराध इकाई से प्राप्त जांच प्रतिवेदन में दाखिल-खारिज मामलों का अवैध तरीके से निष्पादन और पार्टिशन सूट लंबित रहने के बावजूद दाखिल-खारिज स्वीकृत करने के आरोप दर्ज हैं दरभंगा के तत्कालीन राजस्व अधिकारी-सह-कानूनगो मोहम्मद शाकिब अलाउद्दीन पर स्थानांतरण के बावजूद बंदोबस्त कार्यालय, लखीसराय में योगदान नहीं देने का आरोप है परबत्ता, खगड़िया के तत्काल अंचल अधिकारी चंदन कुमार पर हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में समय पर शपथ-पत्र दाखिल नहीं करने के कारण 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाए जाने का उल्लेख है बगहा-2 के तत्काल अंचल अधिकारी निखिल के मामले में अभियान बसेरा-2, दाखिल-खारिज, परिमार्जन और आधार सीडिंग आदि में प्रगति प्रतिवेदन असंतोषजनक पाए जाने का उल्लेख है रहिका, मधुबनी के तत्काल अंचल अधिकारी राम प्रवेश प्रसाद पर गलत केवाला के आधार पर दाखिल-खारिज मामले को स्वीकार करने का आरोप है, प्रमाणित आरोपों के संबंध में अभ्यावेदन/निवेदन की मांग की गई है
0
0
Report

कानपुर में महिला हत्या: 24 घंटे में खुलासा, दो गिरफ्तार

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में महिला हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार कानपुर। छावनी थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा में महिला की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद की है。 पुलिस के मुताबिक, 30 अगस्त को महिला की हत्या के संबंध में थाना छावनी में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया था。 सुरागरसी और पतारसी के दौरान पुलिस टीम ने 1 सितंबर को छबीलेपुरवा मोड़ स्थित बारात घर के पास से संतोष निषाद उर्फ कल्लू और विनोद निषाद उर्फ मोदी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी ग्राम कल्लूपुरवा कटरी पीपरखेड़ा, थाना गंगाघाट, जनपद उन्नाव के निवासी हैं。 आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और घटना में प्रय_USED अपाचे मोटरसाइकिल संख्या बरामद हुई है। बाइट-शिवा सिंह-ADCP
0
0
Report

जळगांव में सोना-चांदी की कीमतों में फिर आई गिरावट; खरीददारों के लिए राहत

Noida, Uttar Pradesh:सोने-चांदी के दाम में फिर से गिरावट शुरू\nजळगांव\n\nसोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी\n\nएक हफ्ते पहले सोने-चांदी के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन एक हफ्ते के अंदर ही एक बार फिर सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट आई है। पिछले हफ्ते सोने का दाम डेढ़ लाख के पार, तो चांदी का दाम ढाई लाख के पार चला गया था। हालांकि, सिर्फ एक हफ्ते में ही सोने के दाम में करीब 10 हजार रुपये और चांदी के दाम में 12 हजार रुपये की गिरावट आई है।\n\nआज जळगांव की सुवर्णनगरी में फिलहाल (GST के साथ) सोने का दाम 1 लाख 45 हजार 200 रुपये और चांदी का दाम 2 लाख 47 हजार 200 रुपये प्रति किलो पर आ गया है।\n\nवैश्विक बाजार की हलचल, डॉलर की बढ़ी हुई कीमत और भारत द्वारा सोने-चांदी पर आयात शुल्क कम करने की चर्चा के कारण कीमती धातुओं के दामों पर दबाव आया है, ऐसा सराफा व्यापारियों का अंदाजा है।\n\nहालांकि सोने-चांदी के दामों में गिरावट आने से ग्राहकों में और खासकर महिला वर्ग में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।
0
0
Report
Advertisement

अमरोहा के गोशाला में गोवंश की बदहाली पर बजरंग दल का प्रदर्शन

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद की हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव चकूनी स्थित गोशाला में गोवंश की कथित बदहाली और मौत को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गोशाला में अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि गोवंश के लिए पर्याप्त चारे और पानी तक की व्यवस्था नहीं है। समय पर चारा नहीं मिलने के कारण कई गोवंश कमजोर और बीमार हालत में हैं। गोशाला में साफ-सफाई, शेड, उपचार और बीमार पशुओं की देखभाल की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए हैं। प्रशासन के स्तर से तत्काल कार्रवाई नहीं होने पर नाराज कार्यकर्ता मृत गोवंश को उठाकर हसनपुर तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंच गए। यहां मृत गोवंश रखकर प्रदर्शन किया गया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। हंगामे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। कार्यकर्ताओं ने गोशाला की व्यवस्थाओं की जांच कराने, पर्याप्त चारा-पानी उपलब्ध कराने और बीमार गोवंश का उपचार सुनिश्चित कराने की मांग की। उनका आरोप है कि योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को लेकर बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कई जगह व्यवस्थाएं सवालों के घेरे में हैं
0
0
Report

बस ने स्कूटी को टक्कर मारी: 15-20 फुट घिसटते छात्राएं घायल

Damoh, Madhya Pradesh:स्टेट हाइवे और एप्रोच रोड के अलावा शहरी क्षेत्रों में बेलगाम वाहनों का आतंक साफ दिखाई दे रहा है। जिले के हटा मुख्यालय में आज फिर एक बड़ा हादसा सामने आया है जब एक स्कूटी को यात्री बस ने टक्कर मारी और ये स्कूटी बस में फस गई और स्कूटी सहित इसमें सवार दो स्कूली छात्राएं करीब 15 से 20 फुट तक घिसटती रही और गनीमत रही कि बच्चियां बस के टायर के नीचे नहीं आ पाई। हादसा हटा के खचना नाका के पास हुआ जहां से जी एस कांवेंट स्कूल में पढ़ने वाली दो छात्राएं स्कूटी से गुजर रही थी कि अचानक तेज रफ्तार यात्री बस ने उन्हें कट मारा और अनियंत्रित हुई स्कूटी बस के टायर में फस गई और छात्राएं इसमें फसी ही घिसटती रही , गनीमत रही कि दोनों छात्राएं बाहर की तरफ फिक गई और स्कूटी काफी दूर तक फसी रही और बस ड्राइवर ने बस रोकी और भाग खड़ा हुआ। आसपास भीड़ जमा हो गई और घायल छात्राओं को हटा सिविल अस्पताल लाया गया जहां दोनों को एडमिट किया गया है। इस हादसे ने फिर एक बार इलाके में बेलगाम ट्रैफिक की गवाही दी है। हटा पुलिस ने बस को जब्त किया है और ड्राइवर की तलाश की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

Gen-Z के लिए राजस्थान कांग्रेस की नई रणनीति: AI वर्कशॉप और युवा कमेटी

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस ने युवा मतदाताओं, खासकर Gen-Z वोटर्स के बीच अपनी पहुंच मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी रणनीति के तहत राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म विभाग ने ‘GenZ for Change’ कैंपेन का आगाज किया और प्रदेश स्तरीय प्रोफेशनल Gen-Z कमेटी के गठन की घोषणा की। राजस्थान कांग्रेस सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म विभाग के चेयरमैन सुमित भगासरा ने प्रेसवार्ता में अभियान और कमेटी की जानकारी दी। कांग्रेस का दावा है कि इस पहल के जरिए युवा मतदाताओं की समस्याओं, आकांक्षाओं और सुझावों को सीधे पार्टी संगठन तक पहुंचाया जाएगा। पार्टी की रणनीति केवल चुनावी प्रचार तक सीमित नहीं रखने की है। युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए AI वर्कशॉप, इंटर्नशिप और नेटवर्किंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से Gen-Z के साथ लगातार संवाद स्थापित करने पर जोर रहेगा। वहीं, कांग्रेस ने जयपुर नगर निगम चुनावों में भी युवाओं को प्रतिनिधित्व देने पर जोर दिया है। पार्टी की ओर से घोषित 150 उम्मीदवारों में करीब 30 टिकट Gen-Z आयु वर्ग के युवाओं को दिए जाने की जानकारी सामने आई है। इनमें 22 वर्ष की उम्र के युवाओं को भी चुनाव मैदान में उतारा गया है और 50 से कम उम्र के 80 फीसदी उम्मीदवार और उम्मीदवारों की औसत आयु 37 साल रखी गई हैं。
0
0
Report

भाजपा में टिकट वितरण को लेकर जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी घिरी; महिला मोर्चा इस्तीफा

Sirohi, Rajasthan:सिरोही आबूरोड नगरपालिका चुनाव में टिकट वितरण पर भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी घिरी महिला मोर्चा जिला मंत्री स्वीटी शर्मा के इस्तीफे के बाद संगठन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी और बाहरी लोगों को टिकट देने के आरोपों ने बढ़ाई सियासी गर्मी वार्ड 20 के टिकट को लेकर नाराजगी खुलकर सामने आई अधिकृत सूची जारी होते ही भाजपा में पहला बड़ा विरोध अब सवाल—क्या जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी टिकट वितरण की नाराजगी संभाल पाएंगी? इस मामले में जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी ने साधी चुपी
0
0
Report

खूँटी में चोरी की गुमटी पर पुलिस दबिश: एक गिरफ्तार, दो नाबालिग हिरासत में

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - जरियागढ़ चौक की गुमटी में चोरी का प्रयास, एक गिरफ्तार; दो किशोर निरुद्ध। खूँटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के जरियागढ़ चौक स्थित गुमटी में लगातार चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी का प्रयास कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि-विरुद्ध किशोरों को निरुद्ध किया गया। पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी पु०अ०नि० वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित छापामारी दल रात में गुमटी की निगरानी कर रहा था। इसी दौरान करीब रात 1:30 बजे तीनों गुमटी में दोबारा चोरी का प्रयास करते पकड़े गए। गिरफ्तार युवक की पहचान जरियागढ़ थाना क्षेत्र के पहाड़टोली गांव निवासी 22 वर्षीय अमित आईन्द के रूप में हुई है। उसकी निशानदेही पर उसके घर से चोरी में प्रयुक्त लोहे की दउली सहित विभिन्न खाद्य सामग्री और साबुन बरामद किए गए। वहीं, दोनों किशोरों की निशानदेही पर मुरुचकेल रेलवे लाइन के समीप झाड़ियों से चोरी किए गए लेज़, कुरकुरे, बिस्कुट, टॉफी समेत अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद सामानों को विधिवत जब्त कर लिया है। छापामारी दल में थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार और पु०अ०नि० शंकर दयाल मेहता शामिल थे। एसडीपीओ तोरपा विजय कुमार सिंह ने बताया कि जरिया गढ़ में लगातार चोरी की घटना का मामला हो रहा था। वहीं फिर एक गुमटी में चोरी का मामला हुआ । जिसमें तीन लोग शामिल थे। उसमें एक अभियुक्त 22 वर्षीय अमित आईंद और उसके साथ दो नाबालिग लड़के थे। तीनों ने मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। उसमें अमित के घर से चैरी करने में प्रयुक्त औजार और अन्य दो लोगों की पहच न बतायी जिसके बाद उसको गिरफ्तार किया गया और नाबालिग दो लड़कों को पकड़ने के बाद सामानों के बारे में बताया जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बाईट - विजय कुमार सिंह डीएसपी, तोरपा ।
0
0
Report
Advertisement

बोकारो में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों में पानी घुसने से हालात भयावह

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में वारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, घरों में घुसा पानी। बताते चले कि बोकारो में पिछले कई दिनों से रुक रुकर लगातार हो रही वारिश के चलते आमजनो का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। चास सहित चीरा चास थाना क्षेत्र के कई घरों में पानी घुसने से मुश्किल हालत बन गए है। सड़क पर भी पानी घुटने भर बह रहा है ऐसे में लोगो को रोजमर्रा के जीवन पर भी असर पड़ा है। अगर यही हालत रहा तो बिजली और पीने के पानी के लिए भी लोगो के लिए संकट गहराएगा। आप तस्वीर में साफ देख सकते है कि किस तरह से आज की वारिश से चीरा चास के कुंज बिहार में सड़क में लबालब पानी भर गया। अगर यही हाल रहा जैसा कि मौसम विभाग का अनुमान है तो अगले कुछ दिनों में लगातार वारिश होती है तो जनजीवन पर खासा असर पड़ेगा।
0
0
Report

चतरा में भूख से महिला की दर्दनाक मौत, स्टेडियम के बाहर सनसनी

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना, स्टेडियम के बाहर तड़प-तड़प कर महिला की मौत; भूख बनी वजह! चतरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और समाज को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। हंटरगंज प्रखंड में कथित तौर पर भूख से तड़पकर एक अज्ञात मानसिक विक्षिप्त महिला की मौत हो गई। कॉलेज और स्टेडियम जैसी प्रमुख सार्वजनिक जगह पर हुई इस हृदयविदारक घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था और हमारी सामाजिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह पूरी घटना हंटरगंज के डुमरी इलाके की है। मंगलवार सुबह राम नारायण मेमोरियल कॉलेज के सामने शालिग्राम रामनारायणपुर स्टेडियम के मुख्य गेट के बाहर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। वह पिछले कई दिनों से भोजन की तलाश में सड़कों पर भटकती देखी जा रही थी। आशंका है कि भीषण भूख और खाना न मिलने के कारण ही उसने दम तोड़ दिया। हालांकि थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि हमने वहां पर काम करने वाले मजदूरों से उसको खाना खिलाने की व्यवस्था करवा दिया था। लेकिन वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। और उसका घर और पता कहा है ये भी किसी को पता नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और अब महिला की शिनाख्त के साथ-साथ पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top