Back
Gonda271002blurImage

Gonda: राज्य मंत्री दानिश अली ने बजट को बताया कल्याणकारी, सपा पर साधा निशाना

KAILASH NATH VERMA
Feb 22, 2025 14:33:46
Gonda, Uttar Pradesh

राज्य मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण दानिश अली ने केंद्रीय बजट पर गोष्ठी में पदाधिकारियों संग चर्चा की और इसे कल्याणकारी बताया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा भाजपा सरकार के विकास कार्यों से घबराई हुई है। उन्होंने 2012 की सपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि तब प्रदेश के विकास को रोकने और राज्य को गिरवी रखने की साजिश रची गई थी। उन्होंने कहा कि आज सपा यूपी के विकास को देखकर हताश और निराश है।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|