Back
Gonda271601blurImage

Gonda: SC/ST टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाई संत गाडगे महाराज जयंती

Sanjeev Kumar Yadav
Feb 23, 2025 13:41:33
Vishunpur Bairia, Uttar Pradesh

SC/ST टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रसंत गाडगे महाराज जी की जयंती पर एक सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संत गाडगे जी सहित महान पुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई। मुख्य अतिथि राधेश्याम ने अपने संबोधन में कहा कि संत गाडगे जी ने जीवनभर पीड़ित मानवता के लिए काम किया और शिक्षा को जीवन का जरूरी हिस्सा बताया। उन्होंने ढोंग, पाखंड और अंधविश्वास छोड़कर तर्कशील बनने का संदेश दिया। पाटनदीन आर्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अनेक लोग उपस्थित रहे।

1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|