Back
चतरा में मुखिया विजय सिंह पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप!
DPDharmendra Pathak
FollowJul 11, 2025 15:30:28
Chatra, Jharkhand
चतरा: गोढाई पंचायत के मुखिया विजय सिंह पर लगा दुष्कर्म का आरोप
भुइयां समाज ने गिरफ्तारी को लेकर निकाली आक्रोश रैली
चतरा। चतरा सदर प्रखंड के गोढाई पंचायत के मुखिया विजय सिंह पर भुइयां समाज की एक महिला हेमवती देवी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मुखिया विजय सिंह की गिरफ्तारी नहीं होने पर भुइयां समाज में काफी आक्रोश है।मुखिया की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज हजारों की संख्या में भुइयां समाज के लोगों ने भुइयां समाज के जिला अध्यक्ष उमेश भारती की अगुवाई में आक्रोश रैली निकाली। हाथों में तख्ती लेकर भुइयां समाज के लोगों ने पूरे चतरा शहर का भ्रमण किया। रैली में शामिल लोग सदर थाना प्रभारी बिपिन कुमार को निलंबित करने की मांग कर रहे थे। शहर में भ्रमण करते हुए आक्रोश रैली समाहरणालय के समक्ष पहुंची। भुइयां समाज के जिला अध्यक्ष उमेश भारती ने बताया कि गोढाई पंचायत के मुखिया विजय सिंह द्वारा 11 जून को भुइयां समाज की एक महिला के साथ आधी रात को जोर जबरदस्ती दुष्कर्म घटना को अंजाम दिया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद मुखिया फरार हैं। जिला अध्यक्ष ने कहा कि मुखिया की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। कहा कि अगर जल्द ही गिरफ्तारी नहीं होती है तो आगे और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी का आश्वासन मिला है। वहीं चतरा के अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम ने बताया कि भुइयां समाज के लोग गोढ़ाई पंचायत के मुखिया पर बलात्कार का आरोप लगा रहे हैं। कहा कि जांच के बाद ही यह मामला स्पष्ट हो पाएगा कि यह बलात्कार है या अपमान है। उन्होंने कहा कि चतरा के एसपी साहब अभी नए हैं, लेकिन गुड गवर्नेश के पक्षधर हैं। उन्होंने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि न्याय का दरवाजा सबके लिए खुला है। अगर कोई दोषी है तो उसे दंड मिलेगा और अगर निर्दोष है तो उसे बाइज्जत छोड़ दिया जाएगा। कहा कि आंदोलन करने वालों को आश्वासन दिया गया है कि सदर थाना मामले की जांच कर रही है।जांच में अगर मुखिया दोषी पाए गए तो त्वरित कार्रवाई होगी।
बाइट 1:ग्रामीण महिला
बाइट 2 :जहूर आलम, एसडीओ चतरा
4
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement