Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Munger811201

मुंगेर में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा: क्या आप तैयार हैं?

PKPrashant Kumar
Jul 11, 2025 15:30:18
Munger, Bihar
प्रशांत कुमार मुंगेर  मुंगेर : विश्व जनसंख्या दिवस पर शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. रामप्रवेश प्रसाद, डॉ. रमण और डॉ. निर्मला गुप्ता ने दीप जलाकर किया। इसके बाद एएनएम स्कूल की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। सिविल सर्जन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली शहर के प्रमुख चौराहों से होते हुए वापस सदर अस्पताल पहुंची। छात्राओं ने जनसंख्या नियंत्रण, स्वस्थ जीवन जैसे नारे लगाए। हाथों में बैनर और पोस्टर लिए लोगों को जागरूक किया। रैली का मकसद जनसंख्या नियंत्रण और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना था। सिविल सर्जन ने कहा कि जनसंख्या बढ़ने से स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ता है। इसे कम करने के लिए यह पखवाड़ा जरूरी है। उन्होंने बताया कि लोगों को परिवार नियोजन के तरीकों और स्वास्थ्य सेवाओं के लाभों की जानकारी दी जा रही है। यह रैली जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में अहम कदम है। इससे न केवल परिवारों का स्वास्थ्य सुधरेगा, बल्कि समाज में संतुलन भी बना रहेगा। बाइट : डॉक्टर  रामप्रवेश  सिविल सर्जन मुंगेर  यह पखवाड़ा 31 जुलाई तक चलेगा। इसमें मुंगेर जिले को कुल 790 नसबंदी का लक्ष्य दिया गया है। इसमें 735 महिला बंध्याकरण और 55 पुरुष नसबंदी शामिल हैं। जिले के हर प्रखंड को 80 का लक्ष्य मिला है। इसमें 75 महिला बंध्याकरण और 5 पुरुष नसबंदी शामिल हैं। सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे इसको लेकर जागरूकता अभियान चलाएं। मौके पर परिवार नियोजन परामर्शी योगेश कुमार, प्रशिक्षु एएनएम मुस्कान, सनम, ब्यूटी, दीपशिखा, सपना कुमारी, सोनम सहित अन्य मौजूद थीं।
5
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top