Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kanpur Nagar226020

पति की मौत से परेशान महिला ने टंकी से लगाई छलांग, 70 फीट गिरी!

PPPraveen Pandey
Jul 11, 2025 15:31:19
Kanpur, Uttar Pradesh
कानपुर SLUG-पति की मौत से परेशान होकर महिला ने टंकी से लगाई छलांग -15 मिनट तक टंकी पर लटकी रही महिला -हाथ छूटते ही 70 फीट नीचे गिरी -दो माह पहले पति की हुई थी मौत एंकर-कानपुर में शुक्रवार को एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। वह चिल्लाने लगी, मैं मर जाऊंगी। इसके बाद वहां मोहल्ले वालों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मी महिला को बचाने के बजाय खुद वीडियो बनाने में जुट गए। महिला करीब 15 मिनट तक पानी टंकी की रेलिंग पकड़कर लटकी रही। इसके बाद उसका हाथ छूट गया। महिला 70 फीट ऊंची टंकी से नीचे आ गिरी। पुलिस कर्मी उसे लेकर अस्पताल भागे, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना शास्त्री नगर इलाके के ऊंचा पार्क की है। V/O- काकादेव थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर की रहने वाली 35 साल की नैना देवी के पति शुभम की 2 महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से नैना तनाव में रहती थी। पति की मौत के बाद से नैना अक्सर जान देने की बात कहती थी। वह शुक्रवार सुबह शास्त्री नगर के ऊंचा पार्क पहुंची। वहां बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला को ऊपर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी लोग महिला को रोकते रहे। लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी। जानकारी मिलते काकादेव थाने की पुलिस मौके पर पहुँची। महिला को बचाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम भी बुलाई गई। महिला का थोड़ी देर बाद टंकी की रेलिंग से हाथ छूट गया। वो चीखते हुए तेजी से 70 फीट नीचे आ गिरी। पुलिस अफसरों ने महिला को गंभीर हालत में एम्बुलेंस की मदद से हैलट में एडमिट कराया। जहां डॉक्टरों ने नब्ज देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। बाइट-आई पी सिंह -ACP बाइट।गीता। मृतिका की सास
12
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top