icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271209
Pradeep Kumar PandeyPradeep Kumar PandeyFollow12 Jan 2025, 06:12 am

Gonda: देवस्थान पर कब्जे के खिलाफ रामसुमिरन यादव ने की पुलिस से शिकायत

Devrahna, Uttar Pradesh:

गोण्डा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के जगदीशपुर संपत्ति गांव के निवासी रामसुमिरन यादव ने स्थानीय पुलिस को एक शिकायती पत्र सौंपा है जिसमें उन्होंने अपने गांव के देवस्थान पर हुए कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रामसुमिरन ने बताया कि पहले राजस्व टीम और पुलिस प्रशासन ने इस स्थान को अतिक्रमण मुक्त किया था, लेकिन अब चार साल बाद जब उन्होंने देवस्थान के निर्माण के लिए ईट और गिट्टी मंगवाई, तो कुछ दबंग भूमाफिया ने वहां कब्जा करना शुरू कर दिया है। आरोप है कि वे देवस्थान के सामने घूर लगा रहे हैं और वहां गाय आदि बांध रहे हैं। रामसुमिरन ने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top