271209
गोण्डा- स्कूलों में कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों की हो रही NAT परीक्षा
Devrahna, Uttar Pradesh:इटियाथोक शिक्षा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में आज दूसरे दिन शनिवार को कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों की NAT परीक्षा चल रही है। इसके पर्यवेक्षण मे तमाम टीमें लगी है। विद्यार्थियों का ज्ञान परखने हेतु यह निपुण असेसमेंट टेस्ट OMR शीट पर हो रहा है। यूपीएस मेहनौन, प्रावि0 मेहनौन प्रथम व द्वितीय, प्रावि0 सोनपुर समेत क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में यह परीक्षा चल रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन: SDM-CO के ARTO दफ्तर निरीक्षण से मचा हड़कंप, स्टाफ अनुपस्थित
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में एसडीएम व सीओ ने ARTO दफर का किया निरीक्षण, एसडीएम-सीओ के निरीक्षण से एआरटीओ कार्यालय में मचा हड़कंप, निरीक्षण के दौरान मौके पर तीन कर्मचारी मिले अनुपस्थित, सदर एसडीएम उत्तम कुमार ने आवश्यक कार्रवाई के दिए निर्देश, एआरटीओ कार्यालय में घूम रहे संदिग्ध लोगों से भी अधिकारियों ने की पूछताछ, एसडीएम और सीओ ने कार्यालय के विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण, जालौन के उरई स्थित एआरटीओ कार्यालय का मामला。0
0
Report
पाकिस्तान से भाजपा विधायक राजेश चौधरी को मौत की धमकी, लश्कर-ए-तैयबा का नाम सामने
Mathura, Uttar Pradesh:पाकिस्तान से भाजपा विधायक व यूपी महामंत्री राजेश चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, लश्कर-ए-तैयबा का नाम आया सामने मथुरा:उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरी को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी देने वाले ने खुद को आतंकवादी संगठन 'लश्कर-ए-तैयबा' का सदस्य बताया है。 मामले की जानकारी देते हुए बीजेपी नेता राजेश चौधरी ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर पाकिस्तान के एक नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि वे टेलीविजन डिबेट्स में बहुत सख्त बोलते हैं, इसलिए बोलना बंद कर दें। जब उन्होंने पूछा कि क्या वे धमकी दे रहे हैं, तो सामने से कहा गया कि यह आखिरी चेतावनी है और आगे बोलने पर अंजाम बुरा होगा। इसके बाद देर रात लगभग 2:15 बजे दोबारा फोन आया, जिसमें बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए इस्लाम व जिहादियों के खिलाफ न बोलने की धमकी दी गई। आरोपी ने धमकी दी कि बात न मानने पर उन्हें व उनके परिवार को बम से उड़ा दिया जाएगा। पूछने पर आरोपी ने खुद को पाकिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य बताया। इस घटना के बाद राजेश चौधरी ने मथुरा के जिला प्रशासन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से मुलाकात कर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है और एफआईआर कायम कराई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जाए कि कॉल के पीछे कौन सा आतंकवादी संगठन या व्यक्ति शामिल है। धमकी के बावजूद अपने रुख पर कायम रहते हुए विधायक राजेश चौधरी ने कहा, "मैं किसान का बेटा हूँ और संघ का स्वयंसेवक रहा हूँ। मैंने बजरंग दल, एबीवीपी, विश्व हिंदू परिषद और बीजेपी में काम किया है। मैं डरने वाला नहीं हूँ। सनातन और प्रखर हिंदुत्व की आवाज को कोई नहीं दबा सकता। मैं जिस विचार और रास्ते पर चलता हूँ, उसी पर चलता रहूँगा। चाहे अंजाम जो भी हो या मेरी जान ही क्यों न चली जाए, मैं अपना काम जारी रखूँगा." पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जिस नंबर से कॉल आई थी, उसे सर्विलांस पर लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
डामोदर रावत का विपक्ष पर हमला: चुनाव परिणाम ने विपक्षी दलों को नकारा दिखाया
Patna, Bihar:बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने विपक्ष के सरकार पर सवाल उठाने को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सरकार के कामकाज पर सवाल उठाना है लेकिन बिहार के चुनाव परिणाम से साफ है कि जनता ने विपक्षी दलों को नकार दिया है। सोनिया गांधी के बयान पर दामोदर रावत ने कहा कि राजनीति में भाषा की मर्यादा होती है और उन्हें भी बयान देते समय इसका ध्यान रखना चाहिए। EOU की कार्रवाई पर मंत्री ने कहा कि आय से अधिक संपत्ति या भ्रष्टाचार की सूचना मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। कानून-व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह सक्रिय है और सरकार ने पुलिस को कानून के मुताबिक कार्रवाई की पूरी छूट दी है। वहीं नीतीश कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार की जनता का उन पर भरोसा पहले भी था और आज भी कायम है。0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस-SP गठबंधन पर राजेंद्र पाल गौतम की टिप्पणी, इंडिया ब्लॉक मीट पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:Congress Leader Rajendra Pal Gautam on Congress-SP Alliance and CEC Gyanesh Kumar and INDIA BLOC Meeting0
0
Report
झुंझुनूं की 14 वर्षीय खो-खो टीम राज्य स्तरीय मुकाबलों के लिए रवाना
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं की 14 वर्षीय खो-खो टीम राज्य स्तरीय मुकाबलों रवाना hanumanगढ़ में राज्य स्तरीय खो-खो मुकाबले होंगे तीन दिवसीय कैंप के बाद खिलाड़ियों की टीम चयनित 12-12 खिलाड़ियों की टीमों को आज रवाना किया गया dyanand singh, neelu और narendra jhajhadiya ने रवाना किया खिलाड़ियों में राज्य स्तर पर जीत को लेकर उत्साह झुंझुनूं टीम से national स्तर तक पहुंचने की उम्मीद झुंझुनूं जिले की 14 वर्षीय छात्र-छात्राओं की खो-खो टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बुधवार को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया गया। टीम के रवाना होने के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह नजर आया। hanumanगढ़ में राज्य स्तरीय खो-खो मुकाबले आयोजित होंगे। जहां झुंझुनूं की टीम जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। खिलाड़ियों को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लादूसर के प्रिंसिपल दयानंद सिंह, परमवीर पीरूसिंह राजकीय विद्यालय की प्रिंसिपल नीलू तथा शिक्षाविद् नरेंद्र झाझड़िया ने शुभकामनाएं देकर रवाना किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से पहले किसान कॉलोनी स्थित रविंद्र स्कूल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया गया। कैंप के दौरान खिलाड़ियों को खो-खो के खेल की बारीकियों और प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद प्रदर्शन और खेल क्षमता के आधार पर 12-12 खिलाड़ियों की टीम का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों को आज hanumanगढ़ के लिए रवाना किया गया। लाडूसर स्कूल के प्रिंसिपल दयानंद सिंह ने कहा कि 14 वर्षीय छात्र-छात्राओं की यह टीम झुंझुनूं जिले का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने टीम को शानदार और मजबूत बताते हुए कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और पूरे जोश के साथ तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि निर्णायक ने बिना किसी पक्षपात के अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया। टीम से राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए आगे राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की उम्मीद है। परमवीर पीरूसिंह स्कूल की प्रिंसिपल नीलू ने बताया कि रविंद्र पब्लिक स्कूल से 14 वर्षीय खो-खो टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना हुई है। टीम शिक्षाविद् एवं स्कूल संयोजक नरेंद्र सिंह के निर्देशन में आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि लादूसर में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। शारीरिक शिक्षक रामदेव के निर्देशन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर खेल दिखाया, जिसके बाद निर्णायक मंडल ने राज्य स्तरीय टीम का चयन किया। उन्होंने कहा कि टीम सामूहिक भावना और पूरे उत्साह के साथ मैदान में उतरेगी। hanumanगढ़ में खिलाड़ी झुंझुनूं जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतर प्रदर्शन करेंगे, ऐसी पूरी उम्मीद है। राज्य स्तरीय मुकाबलों के लिए रवाना हुई टीम को स्कूल स्टाफ, शिक्षकों और खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दीं और खिलाड़ियों से जिले का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई।0
0
Report
एटा में ई रिक्शा पलटने से तीन घायल, पुलिस जांच में जुटी
Etah, Uttar Pradesh:एटा में छात्र को बचाने के चलते ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में ई रिक्शा सवार तीन लोग हुए घायल, घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस, पुलिस ने घायलों को CHC में कराया भर्ती,उपचार जारी, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी, थाना मारहरा क्षेत्र की घटना。0
0
Report
Advertisement
एटा में जमीनी विवाद के चलते युवक को गोली, हालत स्थिर
Etah, Uttar Pradesh:एटा में जमीनी विवाद में चारपाई पर सो रहे युवक को मारी गोली, पैर में गोली लगने से युवक घायल, वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से हुए फरार, परिजनों का गांव के नामजद लोगों पर गोली मारने का आरोप, घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एटा मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती,उपचार जारी, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी, थाना जैथरा क्षेत्र के नगला प्रेमी गांव की घटना।0
0
Report
अलीगढ़ के गुलवीर सिंह ने एशियाड में इतिहास रच दिया, कांस्य से हैट्रिक पूरी
Aligarh, Uttar Pradesh:जापान में हो रहे एशियाई खेलों में अलीगढ़ के लाल गुलवीर सिंह ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है गुलवीर ने मंगलवार को 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर एशियाड में पदकों की हैट्रिक पूरी की इससे पहले वह 10 हजार और 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक अपने नाम कर चुके हैं एक ही एशियाड में तीन व्यक्तिगत पदक जीतने वाले वह पहले भारतीय पुरुष एथलीट बने हैं गांव सिरसा में जश्न का माहौल है पिता पप्पू सिंह बेटे की उपलब्धि से बेहद खुश हैं परिवार को गोल्ड मेडल की उम्मीद थी लेकिन गुलवीर की लगातार शानदार सफलता पर उन्हें गर्व है गुलवीर की 100 साल की दादी भी पोते की जीत से बेहद खुश हैं उन्होंने कहा कि सेहत ठीक होती तो इस खुशी में जमकर नाचतीं और पूरे गांव में जश्न मनातीं परिवार को भरोसा है कि गुलवीर अगली बार गोल्ड मेडल जीतकर परिवार गांव और अलीगढ़ का नाम और रोशन करेंगे0
0
Report
शाहजहांपुर रेलवे फाटक के पास किसान यूनियन का धरना, रास्ता खोलने की मांग
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में रेलवे फाटक बंद होने से नाराज किसान यूनियन ने रेलवे फाटक के पास धरना शुरू कर दिया है। रेलवे ओवर ब्रिज बनने के चलते निगोही मुख्य मार्ग का रेलवे फाटक बंद कर दिया गया है। फिलहाल किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर रेलवे फाटक नहीं खोला गया या फिर कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं दिया गया तो वह बड़े आंदोलन करने को मजबूर होंगे। दरअसल तिलहर तहसील से निगोही कस्बे को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर इन दोनों रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। इससे पहले किसान यूनियन ने आंदोलन किया था, जिसके बाद रेलवे फाटक को खोल दिया गया था। लेकिन एक बार फिर से फाटक को निर्माण कंपनी ने सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर दिया है। इसके बाद किसान यूनियन ने हंगामा शुरू कर दिया और रेलवे फाटक के पास ही धरने पर बैठ गए। किसान यूनियन का कहना है कि रेलवे ने एक रास्ता निकालने के लिए बनाया था जिस पर भारी गड्ढे हो गए हैं। किसान यूनियन की मांग है कि उसे दूरी पर ही एक दूसरा रेलवे फाटक खोला जाए ताकि आवागमन शुरू हो सके। इसी मांग को लेकर किसान यूनियन ने रेलवे फाटक के पास ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर रेलवे फाटक नहीं खोला गया या फिर कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं दिया गया तो वह चक्का जाम और बड़ा धरना प्रदर्शन करेंगे。0
0
Report
Advertisement
उलीडीह में दिनदहाड़े मोबाइल छीनतई, बदमाश फरार
Jamshedpur, Jharkhand:उलीडीह में दिनदहाड़े युवक से मोबाइल की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार\nजमशेदपुर। मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित युवक ने तत्काल इसकी सूचना उलीडीह थाना पुलिस को दी।\nसूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए आसपास के क्षेत्रों में छानबीन शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।\nबताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाश युवक के पास पहुंचे और मौका मिलते ही उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। घटना दिनदहाड़े होने के कारण स्थानीय लोगों में भी चिंता देखी गई।\nइधर, एक ही दिन में शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छिनतई की घटनाएं सामने आने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। सोनारी थाना क्षेत्र में भी बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक महिला से सोने की चेन छीनने की घटना सामने आई है। वहीं, उलीडीह में युवक से मोबाइल की छिनतई की वारदात ने शहर में सक्रिय छिनतई गिरोह को लेकर चिंता बढ़ा दी है।\nपुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
भारत सरकार ने प्रगति 50 योजना से 50 शहरों में कचरा प्रबंधन नियम लागू किया
Raipur, Chhattisgarh:भारत सरकार ने *प्रगति 50* नाम से एक नई योजना शुरू की है。 इस योजना में 50 शहर चुने गए हैं। रायपुर और बिलासपुर भी इनमें शामिल हैं。 निगम आयुक्त मिश्रा ने बताया कि सरकार ने कचरा प्रबंधन का नया नियम 2026 लागू किया है....इस नियम को लागू करने के लिए कई काम किए जा रहे हैं.....नए नियम के अनुसार कचरे को 4 तरह से अलग किया जाएगा, सूखा कचरा, गीला कचरा, साफ-सफाई से निकला कचरा. खतरनाक धातु वाला कचरा....जो लोग ज्यादा कचरा पैदा करते हैं, उनको अब नई जिम्मेदारी दी गई है....इसकी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी....इससे काम में पारदर्शिता रहेगी....रायपुर शहर को 4 हिस्सों में बांटा जाएगा...काम कितना अच्छा हुआ, उसके हिसाब से पैसा दिया जाएगा....हर काम पर कड़ी नजर रखी जाएगी....एक कंट्रोल रूम से पूरे काम की निगरानी होगी0
0
Report
चिरमिरी में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर; मंत्री ने दी स्वच्छता की शपथ
Muju, Jeonbuk State:चिरमिरी ब्रेक: चिरमिरी नगर पालिक निगम सभागार में सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, नगर निगम मेयर रामनरेश राय समेत निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। वहीं अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने खुद साफ-सफाई की। अभियान में कलेक्टर कोरिया, सीएमएचओ डॉ. खरे समेत निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
ढेरही टोल प्लाजा पर किसान धरना: धारा 144 के बीच प्रदर्शन शुरू
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी ब्रेकिंग * ढेरही टोल प्लाजा को बंद करने की मांग. * किसानों का आज टोल पर धरने का ऐलान. * पूर्वांचल किसान संगठन ने किया है ऐलान. * NHAI के विरोध में प्रदर्शन करेंगे किसान. * छावनी में तब्दील हुआ ढेरही टोल प्लाजा. * 15 किलोमीटर के रेंज धारा 144 लागू. * प्रशासन ने प्रदर्शन की नहीं दी थी अनुमति. * किसानों ने टोल पर वसूली का लगाया था आरोप. * चोलापुर थाना के ढेरही टोल प्लाजा का मामला.0
0
Report
दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के लिए 14 खातों के धंधेबाजों को गिरफ्तार किया
Durg, Chhattisgarh:एंकर बैंक अकाउंट को 05 से 15 हजार ₹ प्रति महीने की रकम पर सायबर ठगों को किराए पर देने वाले 14 आरोपीयों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दरअसल पूरा मामला म्युल अकाउंट का है जिसमें ऑनलाइन ठगी की रकम ट्रांजैक्शन कर अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करने वाले आरोपीयों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सभी 14 आरोपी अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. पिछले दिनों छावनी थाने में म्युल अकाउंट को लेकर एक मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर साइबर अपराध एवं म्युल खातों के विरुद्ध छावनी और नेवई थाने और एसीसीयू की टीम द्वारा बैंक खातों की तकनीकी जांच एवं विश्लेषण किया जा रहा था. जांच में सामने आया कि साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में सभी बैंक खातों का उपयोग किया गया है. बैंक खातों से संबंधित कुल 14 खाता धारकों के नाम सामने आए, जिन पर बैंक से पतासाजी और पूछताछ की गई तब पता चला कि लाखों रुपए का लेनदेन इन सभी बैंक खातों में किया गया है. जिसके बाद फौरन सभी खाताधारकों को धर दबोचा गया और पूछताछ करने पर पता चला कि यह सभी खाताधारक अपने बैंक के खाते को 5000 से लेकर ₹15000 तक के कमीशन के लालच में साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था जिससे संबंधित खातों में साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि के लेन देन हो रहा था. फिलहाल पुलिस ने सभी 14 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल मामले की विवेचना की जा रही है. बाइट- शोभराज अग्रवाल एएसपी दुर्ग शहर0
0
Report
भाई वीरेंद्र: NDA को हराने के लिए देशव्यापी लड़ाई की लामबंदी
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा अगर किसी ने एनडीए सरकार को हराने की बात कही है, तो हम भी तैयार हैं। आइए, साथ बैठिए और देश के स्तर पर लड़ाई लड़िए, एनडीए को पराजित करने का काम कीजिए。 आज बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक है। अपराध बढ़ रहा है और आम आदमी, महिला, पुरुष, पत्रकार और राजनीतिक कार्यकर्ता—हर कोई खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। सरकार और प्रशासन का इकबाल खत्म हो गया है। प्रशासनिक पोस्टिंग में जाति और पैसे के इस्तेमाल के जो आरोप लग रहे हैं, सरकार को उनकी जांच करानी चाहिए। पोस्टिंग योग्यता और ईमानदारी के आधार पर होनी चाहिए, ताकि अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई हो सके。 बाढ़ की बात है तो बिहार के कई इलाकों में लोगों को पर्याप्त राहत नहीं मिल पा रही है। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हर पीड़ित परिवार तक राशन, चारा, दवा और दूसरी जरूरी सहायता पर्याप्त मात्रा में पहुंचे। बाढ़ में लोगों के जान-माल की रक्षा सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए。 जहां तक यादव समाज की बात है, मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं कि किसी भी जाति को अपराध से जोड़कर देखना गलत है। अपराधी की पहचान उसके अपराध से होनी चाहिए, उसकी जाति से नहीं। यादव समाज का अपना ऐतिहासिक और सामाजिक योगदान है और मैं सभी जातियों का सम्मान करता हूं। किसी भी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है तो संबंधित व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए。 व्यक्ति के अपराध की आलोचना कीजिए, लेकिन पूरी जाति को निशाना मत बनाइए। समाज को बांटने वाली भाषा से बचना चाहिए और सभी समुदायों के सम्मान के साथ राजनीति होनी चाहिए।0
0
Report
Advertisement
