icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271504
Rajan KushwahaRajan KushwahaFollow22 Jan 2025, 01:35 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

साहिबाबाद कैफे में अभद्रताओं के बाद नितिका चौहान परिवार की सुरक्षा की मांग

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के करहैड़ा निवासी नितिका चौहान ने कैफे में परिवार के साथ मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। महिला का कहना है कि वह परिवार के साथ राजेंद्र नगर स्थित एक कैफे में बच्चे का जन्मदिन मनाने गई थीं। उनके साथ बच्चे और परिवार की महिलाएं भी मौजूद थीं। इसी दौरान एक युवक कैफे में आया और वहां मौजूद लड़कियों के बारे में अभद्र टिप्पणी करते हुए स्टाफ से बातचीत कराने की बात कहने लगा। कैफे कर्मचारी अभय ने परिवार के मौजूद होने की बात कहते हुए उसे ऐसा करने से मना किया। आरोप है कि इस पर युवक ने अभय के साथ मारपीट शुरू कर दी और अपने साथियों को बुला लिया। कुछ देर बाद कई युवक मौके पर पहुंचे और कैफे में हंगामा करते हुए अभय के साथ मारपीट की। इस दौरान उसके साथ भी अभद्रता की गई और कपड़े फाड़ने की कोशिश की गई। बच्चों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। विरोध करने पर मेरे पति के साथ भी मारपीट की। उसने 112 नंबर पर फोन किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को राजेंद्र नगर चौकी ले गई। आरोप है कि वहां महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी और उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं सुना गया। बाद में आरोपी पक्ष के कुछ लोग दोबारा वहां पहुंचे और पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने की बात कहते हुए धमकाया। इससे बच्चे और परिवार के लोग डर गए। महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, बच्चों को सुरक्षा देने और पूरे परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है。
0
0
Report

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु की मरम्मत शुरू, आज रात से आवाजाही बंद; जलमार्ग विकल्प तैयार

Naya Chak, Bihar:भागलपुर के विक्रमशिला सेतु की मरम्मत शुरू, आज रात से आवाजाही बंद; जलमार्ग विकल्प तैयार। ट्रस ब्रिज के निर्माण के साथ सेतु को दुरुस्त किया जाएगा, गंगा में बड़े जहाज यात्रियों के लिए वैकल्पिक रास्ता बनेंगे। बेली ब्रिज हटाकर सेतु के चार क्षतिग्रस्त स्पैन पर ट्रस ब्रिज लगाया जाएगा। आज रात 12 बजे से बीआरओ की टीम बेली ब्रिज खोलने की प्रक्रिया शुरू करेगी। सड़क मार्ग के विकल्प के तौर पर जलमार्ग को भी तैयार किया जा रहा है। बियाडा घाट से यात्रियों के लिए जहाज चलेंगे, बाबूपुर घाट से कार्गो जहाज की सुविधा होगी। यात्री जहाजों पर सफर निःशुल्क रहेगा, जबकि दोपहिया वाहनों के परिवहन के लिए शुल्क लिया जाएगा। जहाजों पर मजिस्ट्रेट तैनात होंगे और गंगा में 24 घंटे पेट्रोलिंग की व्यवस्था रहेगी। घाटों के दोनों तरफ सहायक थाना बनाए जाएंगे और यात्रियों के लिए जीविका दीदी की रसोई भी संचालित की जाएगी। लेकिन चुनौती सिर्फ सेतु बंद होने की नहीं है; गंगा अभी भी उफान पर है और जलस्तर बढ़ने की संभावना है। ऐसे में सड़क के साथ जलमार्ग से आवागमन भी प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती रहेगा। विक्रमशিলা सेतु बंद होने का असर भागलपुर से नवगछिया, कटिहार और पूर्णिया की ओर आने-जाने वाले लोगों के साथ कारोबार और खेती-किसानी पर पड़ सकता है। पर्व-त्योहार के इस दौर में माल ढुलाई और किसानों की उपज को बाजार तक पहुंचाना बड़ी चुनौती बन सकता है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि करीब तीन महीने तक चलने वाले इस काम के दौरान लोगों की मुश्किलें कितनी बढ़ेंगी और 98 करोड़ की लागत से तैयार होने वाला ट्रस ब्रिज तय समय पर बनकर तैयार हो पाएगा या नहीं। निगाहें इस बात पर भी हैं कि विक्रमशिला सेतु पर सामान्य परिचालन आखिर कब तक बहाल हो सकेगा।
0
0
Report
Advertisement

गिरिडीह में नाबालिग की कथित जबरन शादी के दबाव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र की एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की की कथित तौर पर जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्रामीणों ने एक युवक के साथ लड़की को पकड़े जाने के बाद दबाव बनाकर युवक से उसकी मांग में सिंदूर डलवाया। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद वीडियो को सोशल मीडिया से हटाए जाने की बात कही जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, करीब तीन दिन पहले एक नाबालिग लड़की और एक युवक को ग्रामीणों ने एक साथ पकड़ा था। नाबालिग के मुताबिक, युवक उससे बातचीत करने के लिए उसके घर आया था। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और कथित तौर पर युवक पर लड़की की मांग में सिंदूर डालने का दबाव बनाया। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि नरेश दयाल के परिवार सहित कुछ ग्रामीणों ने युवक पर दबाव बनाकर सिंदूर डलवाया। नाबालिग के अनुसार, युवक ने अपने परिजनों को सूचना देने के लिए कुछ समय मांगा था, लेकिन कथित तौर पर ग्रामीणों ने उसकी बात नहीं मानी। वहीं, इस संबंध में नरेश दयाल से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि वह फिलहाल बाहर रह रहे हैं। उनका कहना है कि घटना में केवल उनके परिवार के लोग शामिल नहीं थे, बल्कि गांव के कई लोगों द्वारा शादी करवाया गया है। घटना के बाद नाबालिग ने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद गांव में ही एक जगह स्थानीय मुखिया पति की मौजूदगी में ग्रामीणों की बैठक होने की जानकारी सामने आई है। चर्चा है कि बैठक के जरिए मामले को आपसी स्तर पर सुलझाने का प्रयास किया जा रहा था। हालांकि, बैठक में अंतिम रूप से क्या निर्णय लिया गया, उसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद चाइल्डलाइन से जुड़े अजय कुमार सहित चाइल्डलाइन की टीम भी पीड़िता के घर पहुंची और नाबालिग तथा उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद मामले की सूचना जिला स्तर पर दी गई। चाइल्डलाइन से जुड़े लोगों के अनुसार, नाबालिग की कथित जबरन शादी कराया जाना गंभीर मामला है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. मामले को लेकर खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की और युवक के बीच कथित प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। रात के समय युवक को लड़की के घर जाते हुए कुछ महिलाओं द्वारा देखे जाने के बाद ग्रामीणों की ओर से दोनों की शादी कराने का प्रयास किया गया। एसडीपीओ के अनुसार, इसी दौरान सिंदूर डलवाने का वीडियो बनाया गया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। थाना प्रभारी के कहने पर वीडियो को सोशल मीडिया से हटवा दिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि फिलहाल मामले में किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। लिखित शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि लड़का और लड़की दोनों अपने अपने घर में परिवार के साथ रहा रहे हैं।
0
0
Report

नवादा में श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान दो सड़क हादसे, तीन की मौत, तीन घायल

Nawada, Uttar Pradesh:श्राद्ध से जुड़ी दो दर्दनाक कहानियां: श्राद्ध कार्यक्रम से लौटते वक्त रोलर से बाइक टकराई महिला की मौत, दूसरी श्राद्ध कार्यक्रम में जाते वक्त कार डिवाइडर से टकराई एक महिला और कार चालक की हुई मौत , कुल तीन की हुई मौत, तीन लोग घायल नवादा जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। इन हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्म्ट के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पहली घटना कादिरगंज थाना क्षेत्र के मायाबीघा गांव के समीप की है। 55 वर्षीय आशा देवी अपने परिजन के साथ बाइक पर सवार होकर जमुई से श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही थीं। इसी दौरान सड़क किनारे निर्माण कार्य के लिए खड़ा रोलर मशीन से अंधेरे के कारण बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आशा देवी सड़क पर गिर गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि बाइक चालक घायल हो गया, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने सड़क निर्माण कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कादिरगंज थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। दूसरी घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर-केंदुआ के पास हुई, जहां तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार चालक लाल बाबू और एक महिला रूपा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज नवादा सदर अस्पताल में जारी है। बताया जाता है कि सभी लोग झारखंड के बोकारो से अपनी दादी के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने पटना जा रहे थे, तभी चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार डिवाइडर से जा टकराई। वहीं पुलिस तीनो शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया。 बाइट_ परिजन
0
0
Report

बीकानेर के PBM अस्पताल के वायरल वीडियो से अस्पताल व्यवस्था पर सवाल

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर संभाग के सबसे बड़े सरकारी पीबीएम अस्पताल के बताए जा रहे दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वायरल वीडियो के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर उठे सवाल पहले वीडियो में एक घायल युवक को स्ट्रेचर पर लिटाकर बाइक के सहारे जांच केंद्र तक ले जाते दिखाई दे रहे परिजन सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि घायल मरीज को समय पर एंबुलेंस या मरीज परिवहन सुविधा नहीं मिलने के कारण परिजनों को यह कदम उठाना पड़ा दूसरे वीडियो में चलने-फिरने में असमर्थ एक महिला को उसका बेटा गोद में उठाकर जांच केंद्र तक ले जाता नजर आ रहा है सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि महिला के लिए उपलब्ध स्ट्रेचर उपयोग योग्य नहीं था और बाद में सिटी स्कैन के लिए अस्पताल से बाहर जाना पड़ा वायरल वीडियो के बाद लोग अस्पताल में स्ट्रेचर, मरीज परिवहन, जांच सुविधाओं और संवेदनशील व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं हालांकि ये दोनों वीडियो कब रिकॉर्ड किए गए, अस्पताल के किस हिस्से के हैं और इनकी आधिकारिक पुष्टि हुई है या नहीं, इसकी अब तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो पीबीएम अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को लेकर चर्चा और सवालों का विषय बने हुए हैं
0
0
Report
Advertisement

सीतामढ़ी के DM तनय सुल्तानिया ने प्रशासनिक खामियों के सुधार के दिए कड़े निर्देश

Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी के डीएम तनय सुल्तानिया इन दिनों लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए डीएम लगातार प्रखंड, अंचल और सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान सामने आ रही खामियों पर संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को व्यवस्था सुधारने के लिए समय-सीमा तय कर रहे हैं। इसी कड़ी में सुप्पी प्रखंड, अंचल कार्यालय और सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर भी डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने तय समय-सीमा के भीतर सभी कमियों को दूर करने को कहा है। डीएम ने साफ किया कि निर्धारित अवधि में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों पर सीधे कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

वाल्मीकि बाघिन रेस्क्यू: बक्सा रिजर्व के लिए पश्चिम बंगाल भेजी जाएगी

Bettiah, Bihar:Anchor से बेतिया से बड़ी खबर है वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से रेस्क्यू की गई बाघिन को अब पश्चिम बंगाल के बक्सा टाइगर रिजर्व भेजा जा रहा है। स्वास्थ्य जांच के बाद विशेषज्ञों की टीम के साथ बाघिन को गोरखपुर ले जाया गया है, जहां से विशेष विमान के जरिए उसे पश्चिम बंगाल भेजा जाएगा। बाघिन का वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से सफल रेस्क्यू किया गया है। स्वास्थ्य जांच के बाद अब उसे विशेषज्ञों की निगरानी में पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा है। वन विभाग की टीम बाघिन को गोरखपुर लेकर जा रही है, जहां से विशेष विमान के जरिए बक्सा टाइगर रिजर्व के लिए रवाना किया जाएगा। बाघिन का मंगूराहा वन क्षेत्र से रेस्क्यू कर बंगाल भेजा गया है वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व की ये बाघिन बंगाल में बाघों की संख्या बढ़ाने में मददगार होगी
0
0
Report

विप्र समाज ने रावतसर पालिकाध्यक्ष व उपाध्यक्ष का किया सम्मान

Hanumangarh, Rajasthan:खबर हनुमानगढ़ जिले के रावतसर से है जहाँ ब्राह्मण समाज की ओर से रावतसर नगर पालिका की नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष नीलम सहारण एवं पालिका उपाध्यक्ष गुरजीत सिंह का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विप्र समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्यजनों ने दोनों जनप्रतिनिधाओं का माल्यार्पण करते हुए सम्मान प्रतीक भेंट कर अभिनंदन किया। समारोह में समाज के प्रतिनिधियों ने पालिकाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में नगर के विकास को नई गति मिलेगी। वक्ताओं ने नगर के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मिलकर कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर नीलम सहारण एवं गुरजीत सिंह ने विप्र समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर के विकास एवं जनहित के कार्यों में सभी समाजों का सहयोग महत्वपूर्ण है।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड में एसआईआर पर राजनीतिक बयानबाजी तेज, 30 सितंबर तक दायर दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में SIR के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटाने या सुधार के दावों-आवेदनों की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। संशोधित और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 19 अक्टूबर 2026 को किया जाना है। इसको लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी सुनाई दे रही है। झामुमो ने एसआईआर को बंद करने की मांग की है तो कांग्रेस ने कहा विरोधियों की मंशा को सफल नहीं होने देंगे। एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा, प्रक्रिया त्रुटिपूर्ण है, बेवजह नाम काटे जा रहे हैं, एसआईआर को बंद कर दिया जाए, पूरी प्रक्रिया रद्द कर दी जाए। पूरा एसआईआर शक के दायरे में है, बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह लग गया है। एसआईआर की सभी प्रक्रिया त्रुटिपूर्ण है। पहले से टारगेट फिक्स है कि हमें इस विधानसभा में इतना वोट काट देना है। जैसे वहां की आबादी है उसके अनुसार विरोधी वोटों की संख्या ज्यादा है तो ज्यादा वोट कट रहे हैं। इसके पीछे जो इंटेंशन है चुनाव आयोग का वह अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए है। एसआईआर की पूरी प्रक्रिया त्रुटिपूर्ण है, एसआईआर से कोई भरोसा नहीं है, कहीं कोई पारदर्शिता नहीं है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता किशोर नाथ शाहदेव ने कहा: झारखंड में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है और हम सब जागरुक हैं कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से न काटे, अन्य राज्यों में जो हुआ है झारखंड में उसकी पुनरावृत्ति न हो। दावे और आपत्ति के लिए आज अंतिम तारीख है; कांग्रेस ने इसे एक महीने बढ़ाने की मांग की थी, आयोग ने 15 दिन बढ़ाया है; जिनको नोटिस मिल चुका है उनकी सुनवाई जारी रहेगी। मकसद है पात्र मतदाता छूटे नहीं, एसआईआर की प्रक्रिया पूर्ण हो। विरोधियों की जो मंशा है उसको सफल नहीं होने देंगे। बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा: एसआईआर को कैसे बंद करने की बात कर रहे हैं, देश की लोकतंत्र को बंद करने की बात करेंगे। एसआईआर की प्रक्रिया पर सर्वोच्च न्यायालय की सुप्रीम मुहर लगी थी; एसआईआर की प्रक्रिया अच्छी तरह चली है। अगर कहीं विसंगति है तो उसे पॉइंट आउट कीजिए, उसको सुधारने का समय है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार ने भी पत्र लिख कर इसे एक महीने बढ़ाने की मांग की है; हमारी भी सहमति है, बढ़े हमें कोई आपत्ति नहीं है।
0
0
Report

धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व में मादा भालू ने शावक के साथ घूमते हुए चौंकाया

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर करौली टाइगर रिजर्व में रीछरा के जंगलों में दुर्लभ नजारा कैमरे में हुआ कैद शावक को पीठ पर बिठाकर सैर पर निकली मादा भालू सरमथुरा (धौलपुर) न्यूज सरमथुरा इलाके में रीछरा के जंगल में मां की ममता और प्यार दिखाई दिया है, जब मादा भालू अपने साथ बच्चे को पीठ पर बिठाकर ले जा रही है। ये बेहद दुर्लभ व रोमांचक तस्वीर धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व में देखने को आई है, जब एक मादा भालू अपने साथ नन्हे शावक को पीठ पर बिठाकर जंगल में घूमती नजर आई। अक्सर बच्चे मां के साथ पीछे पीछे चलते हैं, लेकिन जंगल में अन्य वन्यजीवों से खतरा भांपकर मां बच्चों को पीठ पर बिठा लेती है, जो इस फोटो में दिखाई दे रहा है, इसमें एक बच्चा पीठ पर बैठे लटका हुआ है।धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व एवं समीपवर्ती संरक्षित क्षेत्रों में ग्रीष्मकालीन वाटर होल मॉनिटरिंग के आधार पर भालुओं की अनुमानित संख्या लगभग 40 आंकी गई है। क्षेत्र के जंगलों में अब दिन में भी भालुओं की साइटिंग होने लगी है। जो कि वन्य जीव प्रेमियों के लिए खुशी की बात है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top