Back
गोंडा में सर्राफा चोरी: तीन शातिर गिरफ्तार, नेपाल सीमा से जुड़ी योजना उजागर
AKAtul Kumar Yadav
Feb 22, 2026 12:17:44
Gonda, Uttar Pradesh
गोंडा जिले की वजीरगंज पुलिस ने वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वजीरगंज कस्बा में बीते 13 फरवरी को विकास सोनी के सर्राफा दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी रामकृपाल चौहान, जगदंबा चौहान, विवेक कुमार उर्फ बच्चन के कब्जे से चोरी का 3 किलो 572 ग्राम चांदी, 6 सोने की अंगूठी 6 सोने की कान की कील, two जोड़ी कान की बाली, 21450 रुपए नगद इसके साथ ही साथ घटना में प्रयोग की गई एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी और कई चोरी के उपकरण बरामद किए है। आरोपियों का एक संगठित गिरोह है और इन लोगों द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद Nepal जाकर भारत से चोरी किए गए सामानों को वहां पर बिक्री करके आर्थिक लाभ कमाते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपी रामकृपाल चौहान के खिलाफ गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच समेत कई जिलों में कुल 17 मुकदमे दर्ज है और यह बहराइच जिले के रिसिया थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी है। तो वही इस घटना में अभी भी मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपी फरार चल रहे हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा एसओजी सर्विलांस समेत कई पुलिस टीमों को लगाया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि इन लोगो का एक संगठित गिरोह है जो आर्थिक लाभ कमाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाकर चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया करते हैं। 13 फरवरी की रात्रि में कस्बा वजीरगंज स्थित सर्राफा दुकान ले चोरी किये थे इसके पूर्व 15 जनवरी को थाना नवाबगंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम बालापुर के एक घर में चोरी की थी चोरी के बाद प्राप्त आभूषण व नगदी को आपस में बाँट लिया था। 19 जनवरी को बस्ती के थाना गौर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सुजिया में एक सर्राफा दुकान से चोरी की थी वहाँ से जो आभूषण मिले वे हमलोग आपस में बाँट लिए थे। इन चोरों द्वारा चोरी की सामग्री को बेच कर प्राप्त पैसे को आपस में बाँट लिया जाता है। गाड़ी स्विफ्ट डिजायर के बारे में पूछने पर आरोपी विवेक कुमार उर्फ बच्चन ने बताया कि यह गाड़ी वह एक चालक के तौर पर चलाता है गाड़ी का मालिक फारूख अली पुत्र मो0 सद्दीक निवासी गोडपुरवा थाना भिनगा जनपद श्रावस्ती है। 13 फरवरी को वह जमुनहा नेपाल बार्डर से अपने साथी रामकृपाल व अन्य को बैठाकर बहराइच शहर में गया। जहाँ इन लोगों ने एक दुकान से गैस कटर व रिंच खरीद कर योजना बनाकर गाड़ी से ही सब लोग कस्बा वजीरगंज गोण्डा आये। जहाँ उन्हे जगदम्बा चौहान पुत्र लल्ला चौहान मिला जिसने पहले से ही सर्राफा दुकान की रेकी कर ली थी। रात में सबने मिलकर योजना के मुताबिक वजीरगंज कस्बा स्थित सर्राफा दुकान में पीछे के रास्ते चढ़कर गैस कटर से दरवाजा काटकर दुकान में घुसे थे और अलमारी व तिजोरी तोड़कर सोने व चाँदी के विभिन्न आभूषण चोरी की थी जिसके बाद दुकान से मिले आभूषण व नगदी को आपस में बाँट लिये थे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 22, 2026 13:47:420
Report
SKSumit Kumar
FollowFeb 22, 2026 13:47:090
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 22, 2026 13:46:310
Report
0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowFeb 22, 2026 13:46:200
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 22, 2026 13:46:080
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 22, 2026 13:45:470
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 22, 2026 13:45:320
Report
MSManish Singh
FollowFeb 22, 2026 13:45:180
Report
0
Report
0
Report
22
Report
0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 22, 2026 13:33:310
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 22, 2026 13:33:200
Report