Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

नरनौद में कांग्रेस कार्यालय उद्घाटन, हुड्डा-जेपी ने भाजपा के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी

DCDhruv Chaudhary
Feb 22, 2026 13:47:42
Noida, Uttar Pradesh
प्रेस विज्ञप्ति सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने नारनौंद में कांग्रेस कार्यालय का किया उद्घाटन, उमड़ी भारी भीड़, सांसद जय प्रकाश, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी भी रहे उपस्थित • सभी ने पूछा कि क्या बीजेपी सरकार के खिलाफ संघर्ष के लिए तैयार हैं, जनता ने समर्थन का वायदा किया • हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने तक चैन से नहीं बैठेंगे • हरियाणा में राजनीतिक बेईमानी, साम दाम दंड भेद, भ्रष्टाचार से अर्जित काले धन के मैनेजमेंट से बनी है बीजेपी सरकार – दीपेंद्र हुड्डा • बीजेपी सरकार हर वर्ग को धोखा दे रही है, क्योंकि ये जनभावनाओं से नहीं बनी - दीपेंद्र हुड्डा • चुनाव के बाद 3100 का भाव देने की बात कहने वाली बीजेपी सरकार में धान, बाजरा, नरमा पर भी MSP नहीं मिली और सीएम 24 फसलों को MSP पर खरीदने की बात करते हैं- दीपेंद्र हुड्डा • देश और प्रदेश में कमजोर और अमेरिका से डरी हुई सरकार, अमेरिका का व्यापार समझौता देश के किसानो-मजदूरों को कंगाली की तरफ ले जायेगा – सांसद जय प्रकाश • कांग्रेस सरकार बनते ही बुजुर्गों को 6000 रुपये महीने बुढ़ापा पेंशन दिलवायेंगे – सतपाल ब्रह्मचारी हांसी, 22 फरवरी। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने नारनौंद में नवनिर्मित कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया और अनाज मंडी में आयोजित विशाल रैली को संबोधित किया। इस दौरान सांसद जय प्रकाश ‘जेपी’ व सांसद सतपाल ब्रह्मचारी उपस्थित रहे। रैली में उमेड़े जनसैलाब से उत्साहित सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में राजनीतिक बेईमानी, साम दाम दंड भेद, भ्रष्टाचार से अर्जित काले धन के मैनेजमेंट से बीजेपी सरकार बनी है और जो सरकार काले धन के मैनेजमेंट से बनी हो, वो जनता की परवाह नहीं करती। जनता के खिलाफ चलने वाली बीजेपी सरकार के पास तंत्र, यंत्र, षड्यंत्र का बल है, धनबल है लेकिन हमारे पास जनता का दिया हौसले का बल है। म्हारा हौसला थारे से है और थारा हौसला म्हारे से है। भाजपा के षड्यंत्र में वो सभी शामिल थे जो पर्दे के पीछे भाजपा से मिले हुए थे। बीजेपी की बी टीम इनेलो, जेजेपी का एक ही लक्ष्य था कि किसी तरह कांग्रेस की वोट में सेंध लगाएं। लेकिन, षड्यंत्रकारियों کا सारा सच धीरे-धीरे जनता के सामने आ गया। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के वायरल हुए वीडियो ने इस बात को स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस को रोकने के लिये इनेलो, जेजेपी भी बीजेपी से मिले हुए थे। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि कालेधन की शक्ति को नारनौंद ने जनशक्ति से हराने का काम किया। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने जनता से पूछा कि क्या वो जनविरोधी बीजेपी सरकार के खिलाफ संघर्ष के लिए तैयार हैं तो जनता ने दोनों हाथ उठाकर उनका साथ देने का वायदा किया। भीड़ के उत्साह को देखकर दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि लड़ाई के लिए आप तैयार हैं तो हम भी तैयार हैं, हरियाणा में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने तक चैन से नहीं बैठेंगे। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पलायन, अपराध, नशाखोरी हरियाणा में है। हरियाणा का नौजवान कहां जाए। इंटरनेशनल एयरपोर्ट, रेल कोच फैक्ट्री, रक्षा विश्वविद्यालय जैसे बड़े-बड़े प्रोजेक्ट हमने मंजूर कराए वो हरियाणा से बाहर के प्रदेशों में चले गये। एचपीएससी में जो भर्तियां आती हैं उनमें भी हरियाणा के बाहर के बच्चे लग रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी पंजाब में जाकर पंजाब को अपराध मुक्त करने और पंजाब को विकास में नंबर 1 बनाने की बात कह रहे हैं। जबकि उनको हरियाणा की जनता ने वोट दिया है तो हरियाणा को नंबर 1 बनाना चाहिए हरियाणा को पहले अपराध मुक्त बनाना चाहिए। लेकिन आज गली चौराहे तक पर दनादन गोलियां चल रही हैं। उन्होंने आगे कहा हरियाणा में जनभावना से बनी हुई सरकार नहीं है, क्योंकि जनभावना बदलाव की थी। विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को अपना तक मुख्यमंत्री बदलना पड़ा। अगर अच्छा काम किया होता तो मुख्यमंत्री को नहीं बदलना पड़ता। चुनाव के पहले सारे ओपिनियन पोल, सारे सर्वे में कांग्रेस पार्टी की बड़ी जीत दिखायी जा रही थी। सुबह जब गिनती शुरु हुई तो पोस्टल बैलट में भी कांग्रेस आगे थी। हरियाणा का इतिहास है कि जो पोस्टल बैलट में आगे रहता है सरकार उसी की बनती है। 2024 में 76 हलकों में कांग्रेस पार्टी जीत रही थी, लेकिन जब मशीन खुली तो नतीजा बदल गया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने खुद कहा कि सारा इंतजाम कर रखा है। बीजेपी सरकार हर वर्ग को धोखा दे रही है, क्योंकि ये जनभावनाओं से नहीं बनी राजनीतिक बेईमानी मैनेजमेंट से बनायी हुई सरकार है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा चुनाव के बाद 3100 का भाव देने की बात कहने वाली बीजेपी सरकार में धान, बाजरा, नरमा पर भी MSP नहीं मिली और सीएम 24 फसलों को MSP पर खरीदने की बात करते हैं। भाजपा को जब वोट मिल गया तो वह किसान, नौजवान, गरीब, माताओं-बहनों और बड़े बुजर्गों को भी भूल गयी। बीजेपी ने चुनाव के समय हरियाणा की सभी 85 लाख महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना में 2100 रुपए देने का वाला किया लेकिन चुनाव के बाद 85 लाख में से केवल चंद लाख महिलाओं को ही 2100 रुपया देने की बात करने लगी। भाजपा सरकार बड़े-बुजुर्गों को भी भूल गयी और हर गांव, हर घर में बुढ़ापा पेंशन काटने लगी। जब हमने सोनीपत में धरना रखा तो डरी भाजपा सरकार ने पेंशन काटने के फैसले को स्थगित कर दिया। बारिश में जलभराव हुआ तो केवल 6 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा घोषित हुआ और उसमें भी साढ़े पांच लाख किसानों का रजिस्ट्रेशन कराकर सिर्फ 53 हजार को ही मुआवजा दिया गया। जबकि कांग्रेस सरकार के समय फसल खराबे पर पंजाब में जितना प्रति एकड़ मुआवजा मिलता था, उसका डबल मुआवजा हरियाणा की हुड्डा सरकार देती थी। उन्होंने कहा कि नारनौंद हलके ने 54 साल का रिकार्ड तोड़ा और उनकी बात का मान-सम्मान भी रखा। डेढ़ साल की अवधि में विधायक जस्सी ने पूरे प्रदेश में नारनौंद की साख बढ़ाने का काम किया। गुहला चीका से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे विधायक देवेन्द्र हंस के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करवा दिया। जब तक विधायक देवेन्द्र हंस पर मुकदमा खत्म नहीं होगा और भ्रष्टाचारियों पर मुकदमा दर्ज नहीं होगा हम सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहेंगे। हमारी लड़ाई सच्चाई और अच्छाई की है। भाजपा शातिर पार्टी है। जहां रणनीति में बदलाव की जरुरत होगी बदलाव करेंगे और जहां मेहनत की जरुरत होगी मेहनत करेंगे। भाजपा के खिलाफ 2029 में लड़ाई के लिये जनता भी तैयार है तो हम भी तैयार हैं न किसी से डरेंगे न झुकेंगे रैली की अध्यक्षता कर रहे सांसद जय प्रकाश ‘जेपी’ ने कहा कि हरियाणा की जनता कांग्रेस की सरकार बनवाना चाहती थी, लेकिन भाजपा ने वोट चोरी करके जनता का विश्वास भी चोरी कर लिया। आने वाले चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दल जायेंगे और प्रदेश में कांग्रेस सरकार आयेगी। उन्होंने अमेरिका व्यापार समझौते के पीछे की सच्चाई बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार के हाथ साढ़े सात सौ किसानों के खून से सने हुए हैं। भाजपा सरकार इतनी बुजदिल सरकार है कि वो अमेरिका की एकतरफा बात मानती है। देश और प्रदेश में कमजोर और अमेरिका से डरी हुई सरकार है। अमेरिका का व्यापार समझौता देश के किसानो-मजदूरों को कंगाली की तरफ ले जायेगा। प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसान की फसल बर्बाद होने के बाद भी हरियाणा को आपदाग्रस्त घोषित नहीं किया न ही कोई मुआवजा मिलने दिया। जब प्रदेश की भाजपा सरकार का नाश होगा तब होगा हरियाणा का विकास। सांसद जय प्रकाश जेपी ने 10 वर्ष की हुड्डा सरकार के कामों और 12 साल की भाजपा सरकार के कामों की तुलना करके लोगों को इस सरकार से पीछा छुड़ाने का संकल्प दिलाया। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि हरियाणा में आज बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध चरम पर है। बीजेपी सरकार ने जब प्रदेश के बुजुर्गों की पेंशन काटी तो सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बड़े विरोध प्रदर्शन का एलान कर दिया, जिससे डरकर प्रदर्शन से पहले ही सरकार ने पेंशन देने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में सरकार बनने पर बुजुर्गों को हर महीने 6000 रुपये पेंशन देने की बात कही थी। जिस दिन कांग्रेस सरकार बनेगी उसी दिन से हम अपने बुजुर्गों को 6000 रुपये महीने पेंशन दिलवायेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सांसद दीपेंद्र हुड्डा हर मंच पर हर हरियाणावासी की लड़ाई मजबूती से लड़ते हैं। रैली के संयोजक विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि आज किसान दर-दर की ठोकर खा रहा है। बीजेपी सरकार किसान की नस्ल और फसल की विरोधी है। एक बार फिर बीजेपी सरकार के खिलाफ किसान-मजदूर को खड़ा होकर इसे झुकाने का काम करना होगा। दीपेंद्र हुड्डा के बारे में बोलते हुए विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि किसान, नौजवान, महिलाएं, खिलाड़ी हर वर्ग के संघर्ष के साथ दीपेंद्र हुड्डा मजबूती से खड़े रहे हैं। उद्घाटन समारोह ने रैली का रूप धारण किया, रैली के आयोजक विधायक जस्सी पेटवाड़ ने भारी संख्या में आए हलके की जनता का धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सांसद जय प्रकाश, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक नरेश सेलवाल, विधायक इंदुराज नरवाल, विधायक बलराम दांगी, विधायक देवेन्द्र हंस, पूर्व विधायक सुभाष गांगोली, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व मंत्री रामभज लोधर, पूर्व विधायक बलबीर बाल्मिकी, हांसी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे राहुल मक्कड़ राजेंद्र सूरा, पवन गोयल, रणदीप लोहान, सतेन्द्र सहारण, रोहित दलाल, एससी सेल के जिलाध्यक्ष रतन बड़गुज्जर, तेलूराम जांगड़ा, विकास, सुमन शर्मा, मोहित मलिक, राजेन्द्र चहल, प्रमोद कुहाड़, भरत सोनी आदि स्थानीय वरिष्ठ नेता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 22, 2026 15:27:17
Imam Nagar Gadrahwa, Uttar Pradesh:पीस कमेटी की बैठक में मिल जुल कर पर्व मनाने की अपील की शराब पीकर होली ना खेले पुलिस क्षेत्र अधिकारी व उप जिलाधिकारी नानपारा नवाबगंज संवाददाता होली रमजान पर्व को लेकर नवाबगंज थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव ने किया मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी नानपारा व पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा ने सभी समुदाय के लोगों को मिल-जुलकर पर्व मनाने की अपील की पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए उपजिला अधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी ने कहा कि होली व रमजान दोनों पर्व आपस में मिलकर मनाएं उन्होंने कोई समस्या हो उस को मिल कर हल करने की बात कही बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा पहूप सिंह ने नवाबगंज थाना क्षेत्र की जनता की तारीफ करते हुए कहा कि यहां के लोग बहुत अच्छे हैं उन्होंने मुस्लिम समुदाय की तारीफ करते हुए कहा कि नव जवान तरावीह की नमाज में शामिल हों मुस्लिम धर्मगुरु से अच्छी अच्छी बातें हासिल करें उन्होंने कहा कि होली के दिन शराब न पिएं बैठक को थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर ने भी सम्बोधित किया नवाबगंज क्षेत्र की जनता की सराहना करते हुए कहा कि यहां की जनता काफी मिलनसार है।उन्होंने होली पर्व के बारे में कहा कि होली खेलते हुए नशे में गाड़ी न चलाएं दुर्घटना घट सकती है उन्होंने अपील की नशे में गाड़ी न चलाएं उन्होंने कहा कि गंगा जमुनी तहजीब की तरह दोनों समुदाय के लोग अपने अपने पर्व मनाएं होली में कोई ऐसा काम न करें शांति पूर्वक होली मनाएं उन्होंने कहा कि ईद बहुत शालीनता पूर्वक पर्व है । पर्व मिल जुल कर मनाएं। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर कोई समस्या है तो राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद है उसका समाधान किया जाएगा। बैठक को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बेचेलाल जायसवाल ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बलवंत कुमार सिंह, रिंकू सिंह, पिन्टू गुप्ता अनिल कुमार,अतुल कुमार सिंह,आशीष पांडे, आदिल खान, जवाहरलाल यादव, इकरार आलम , शहाबुद्दीन खान, अब्दुल लतीफ अंसारी, कदीर खान,आदि मौजूद रहे।
0
comment0
Report
Feb 22, 2026 15:26:26
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव के खिलाड़ियों ने प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन विश्व हिंदू परिषद के बजरंग दल अवध प्रांत के तत्वाधान में 21 व 22 फरवरी 2026 को पुलिस लाइन ग्राउंड, बाराबंकी में किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 25 टीमों ने प्रतिभाग किया, जहां खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। उन्नाव टीम में नैमिष, अक्षय, हिमांशू कुमार, सुभाष, यश पांडेय, हर्षित बाजपेई, उज्जल, हिमांशु, अंश शर्मा, आकाश और हर्षित सोनकर जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल रहे। टीम के कोच कृष्ण प्रताप सिंह और आयुष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्नाव टीम ने लीग मुकाबलों में रायबरेली जिला को 22-27 तथा लखनऊ पश्चिम जिला को 02-45 से हराकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। सेमीफाइनल में बाराबंकी जिले को 22-25 से पराजित कर टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला अयोध्या ग्रामीण टीम के खिलाफ बेहद रोमांचक रहा। कड़े संघर्ष के बाद उन्नाव टीम 13-16 से मुकाबला हार गई, लेकिन उपविजेता बनकर खिलाड़ियों ने शानदार उपलब्धि हासिल की। उन्नाव टीम के इस प्रदर्शन से जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह और गर्व का माहौल है। खिलाड़ियों की इस सफलता ने युवा प्रतिभाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने का काम किया है।
0
comment0
Report
Feb 22, 2026 15:21:42
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव जनपद के थाना सफीपुर क्षेत्र के देवगरमऊ गांव में जन्मदिन समारोह के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। यहां बेटी के जन्मदिन की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब दामाद के साथ कथित रूप से मारपीट कर दी गई।जानकारी के अनुसार घायल अमित कुमार निवासी जगदीश खेड़ा की शादी वर्ष 2017 में ज्योति रावत से हुई थी। 22 फरवरी को अमित को उसकी 7 वर्षीय बेटी के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए ससुराल बुलाया गया था। आरोप है कि समारोह के दौरान वीडियो बनाने को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। अमित कुमार का आरोप है कि पत्नी समेत छह लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में अमित कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित ने थाना सफीपुर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।
0
comment0
Report
Feb 22, 2026 15:19:35
Chandausi, Uttar Pradesh:विकासखंड बनिया खेड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत मौलागढ़ में भरे विकास नगर मोहल्ले में जल भराव की स्थिति से स्थानीय लोगों की बदहाली साफ नजर आ रही है जहां पर स्थानीय लोग बीते कुछ दिनों से जल भराव की समस्या से जूझ रहे हैं लोगों के मुताबिक बच्चे स्कूल जाने को जल भराव में ही निकालना बच्चों की मजबूरी बन चुकी है जबकि स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की लेकिन समस्या जियो की त्यों बनी हुई है आखिर हैरानी की बात तो यही है की शिकायत के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है जहां आज शुक्रवार शाम 5:30 के करीब ग्रामीणों ने अपना दर्द बयां किया और बताया की जिधर पानी की निकासी होती थी उधर की सड़क ऊंची हो चुकी है जिससे अब पानी का निकास बंद हो गया है जिसके कारण जल भराव की स्थिति बनी हुई है
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Feb 22, 2026 15:19:23
Jaipur, Rajasthan:विश्व प्रसिद्ध जल महल की पाल पर भारतीय वायु सेना के भव्य एयरोबैटिक डिस्प्ले कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शिरकत की. कार्यक्रम में भारतीय वायु सेना की प्रसिद्ध सूर्य किरण एयरोबैटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने अपने अद्भुत हवाई कौशल का प्रदर्शन किया. आकाश में बनती सटीक संरचनाओं, रंगीन धुएं की धाराओं और हेलीकॉप्टरों की समन्वित उड़ानों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया. ‘सूर्यकिरण’ टीम और ‘सारंग’ हेलीकॉप्टर दल की रोमांचक प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के उत्साह से भर दिया. दर्शकों ने तालियों और जयघोष के साथ सभी का अभिनंदन किया. आयोजन भारतीय सशस्त्र बलों की दक्षता, समर्पण और राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा का जीवंत परिचय रहा. जयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों और मनोहारी प्राकृतिक सौंदर्य के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने प्रदेशवासियों को अविस्मरणीय अनुभव दिया. इस अवसर पर साउथ वेस्टर्न एयर फोर्स चीफ एयर मार्शल तेजिंदर सिंह, साउथ वेस्टर्न आर्मी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.
0
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Feb 22, 2026 15:18:55
Noida, Uttar Pradesh:सहाडा विधायक लादू लाल पितलियाँ का विरोध, रविवार दोपहर बाद सुवाना पंचायत समिति के बांसडा गांव में गावों वालों ने विरोध किया. बांसडा गांव को पंचायत मुख्यालय बनाने की लंबे समय से मांग चल रही थी मगर हाल ही में बांसडा को पंचायत नहीं बनाकर पास ही रामपुरिया पंचायत में जोड़ दिया था, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है. दोपहर बाद गांव में सीसी सड़क के उद्घाटन में शामिल होने आए विधायक पितलियाँ का ग्रामीणों ने घेराव कर नारेबाजी की और विरोध किया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, विरोध को देखते हुए पितलियाँ जल्दबाजी में उद्घाटन कर मौके से रवाना हो गए. पिछले दिनों रायपुर क्षेत्र में भी पितलियाँ का विरोध हुआ था उनके प्रतिनिधि के साथ मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ हुई थी, विरोध के बाद क्षेत्र में राजनीति सरगर्मी तेज हो गई.
0
comment0
Report
NMNilesh Mahajan
Feb 22, 2026 15:18:39
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर: मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पूंजीगत व्यय को बजट में बढ़ाया है, जिसके कारण भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विधायक अर्चना चिटनिस ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया और कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने 4,38,317 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया है। बजट में स्वयं के व्यय से 1,17,667 करोड़ का राजस्व प्राप्त का लक्ष्य है और केंद्र सरकार से 1,12,137 करोड़ प्राप्त होंगे। राज्य के स्वयं के कर राजस्व में 10.6 प्रतिशत की वृद्धि से स्पष्ट है कि यह बजट प्रदेश के भविष्य को और सशक्त बनाने वाला है। पिछले वर्ष के अपेक्षा में पूंजीगत व्यय में 7.5 फीसदी की वृद्धि की गई है, जिससे प्रदेश का सर्वांगीण विकास और सशक्त होगा।
0
comment0
Report
MGManoj Goswami
Feb 22, 2026 15:18:24
Datia, Madhya Pradesh:सोशल मीडिया पर रायफल के साथ रील बनाना युवक को पड़ा भारी, लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लाइसेंसी बंदूक के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। पुलिस अधीक्षक दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन एवं एसडीओपी श्रीमती आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में जिलेभर में सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन द्वारा भय फैलाने की गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गुरुनानक कॉलोनी स्थित बीजेपी कार्यालय के सामने स्थित अपने नाना के घर से आरोपी राज कुशवाह पुत्र स्व. अशोक कुशवाह निवासी इमलीपुरा, रिसाला मंदिर के पास, दतिया को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शस्त्र रखने के शौक एवं रौब दिखाने के उद्देश्य से उसने अपने रिश्तेदार की लाइसेंसी बंदुक लेकर वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 25(1-B)(a) एवं 30 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। साथ ही संबंधित लाइसेंसी हथियार के लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया भी प्रारम्भ कर दी गई है।
0
comment0
Report
RJRakesh Jaiswal
Feb 22, 2026 15:18:10
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन । अज्ञात बाइक सवार के कंटेनर की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत बाइक अचानक सड़क पर आए घोड़े से टकराने के बाद हुआ हादसा बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरे, पास से गुजर रहे कंटेनर की आये चपेट में एक की मौके पर और दूसरे गंभीर युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत सूचना मिलते ही मेनगांव पुलिस मौके पर पहुंची, स्थानीय लोगों की मदद से मृतक और घायल को भिजवाया था जिला अस्पताल हादसे में घोड़ा भी गंभीर रूप से घायल हुआ, उपचार हेतु पशु चिकित्सालय पहुंचाया घटना के चलते चित्तौड़गढ़–भुसावल राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की बनी स्थिति, पुलिस ने सुचारू रूप से चालू कराया यातायात मेनगांव पुलिस मामले की विवेचना में जुटी मेनगांव थाना क्षेत्र के सुखपुरी क्षेत्र के एमपीईबी के ऑफिस के सामने हुआ हादसा।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Feb 22, 2026 15:17:57
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में मां की डांट से नाराज होकर घर से गायब हुए 11 साल के नाबालिग वंश को सिरोल पुलिस ने कुछ घंटों में ही ढूंढ निकाला। सिरोल के मेहरा में रहने वाला वंश मां की डांट के बाद घर से चला गया था। दरअसल उसकी मां ने उसे स्कूल न जाने के लिए फटकार लगाई थी, बस इसी बात को लेकर वह नाराज हो गया और घर से बिना बताए निकल गया। मां ने काफी खोज खबर की लेकिन वंश नहीं मिला. हर थक कर उसने रात 11बजे के करीब सिरोल थाने में बच्चे की गुमशुदगी की जानकारी दी। इस पर वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और वंश की खोजबीन शुरू की पुलिस टीम ने उसे रेलवे स्टेशन होटल बस स्टैंड सहित कई जगहों पर तलाश किया। तलाशी के दौरान ही पुलिस को सचिन तेंदुलकर मार्ग स्थित गोल्डन लोटस रिजॉर्ट के पास यह बच्चा भूखा प्यासा पुलिस को मिला। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने अपनी आपबीती सुनाई। सिरोल थाने के टीआई गोविंद बल्लभ बगोलि ने बच्चे को खाना खिलाया और उसके बाद उसे उसके घर ले गए, जहां बच्चे को उसकी मां और अन्य परिजनों को सुपुर्द कर दिया。
0
comment0
Report
JKJitendra Kanwar
Feb 22, 2026 15:17:19
Chhattisgarh:प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज छत्तीसगढ़ के पवित्र धार्मिक स्थल गिरौदपुरी पहुंचे। उन्होंने गुरुगद्दी में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने गिरौदपुरी मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उन्हें अपने हाथों से प्रसाद भी खिलाया। मुख्यमंत्री के आगमन से श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मेले के पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत में होली पर्व को लेकर ड्राई डे के सवाल पर स्पष्ट कहा कि होली में ड्राई डे निरस्त नहीं किया जाएगा, ड्राई डे अपने निर्धारित नियमों के अनुसार लागू रहेगा। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। गिरौदपुरी मेले में श्रद्धा, आस्था और उत्साह का माहौल बना हुआ है, वहीं मुख्यमंत्री की मौजूदगी ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया।
0
comment0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
Feb 22, 2026 15:16:56
Madhepura, Bihar:मधेपुरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जिले के मॉडल अस्पताल में एक महिला डॉक्टर द्वारा मरीज के साथ गाली-गलौज और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र के महर्षि मेही नगर, वार्ड संख्या 5 निवासी मनीष कुमार की पत्नी प्रियंका प्रिया ने मामले को लेकर जिलाधिकारी और स्वास्थ्य मंत्री को आवेदन भेजकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह दो माह की गर्भवती हैं। पेट दर्द और सांस लेने में दिक्कत होने पर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल पहुंची थीं। उनका कहना है कि इलाज के दौरान हालत में सुधार नहीं हुआ। जब परिजनों ने इसकी जानकारी वहां मौजूद महिला डॉक्टर शिखा कुमारी जो कि अपने चैंबर में सोई हुई थी, को दी तो आरोप है कि उन्हें एक निजी अस्पताल में इलाज कराने का दबाव बनाया। जो कि अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. सचिन कुमार की पत्नी का है। परिजनों का कहना है कि विरोध करने पर डॉक्टरों ने अभद्र व्यवहार किया और मरीज का पुर्जा तक छीन लिया। इस दौरान महिला डॉक्टर के गाली-गलौज करने का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता के अनुसार तबीयत लगातार बिगड़ती देख परिजन उन्हें तुरंत मिशन अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के बाद उनकी और गर्भ में पल रहे शिशु की जान बच सकी। मामले की शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने इसे गंभीरता से लेते हुए दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है और जल्द रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
MTMadesh Tiwari
Feb 22, 2026 15:16:41
Bihar:गोपालगंज में एक कलयुगी बेटे ने 100 रुपये नहीं देने पर अपनी माँ की गला काटकर हत्या कर दी पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया वही आरोपी बेटे रामभरोसे रावत को गिरफ्तार कर लिया आज रविवार शाम बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी गांव में 100 रुपये नहीं देने पर रामभरोसे रावत ने अपनी माँ सुमित्रा देवी की गला काटकर हत्या कर दी घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया वही एफएसएल की टीम ने घटना स्थल का जांच कर साक्ष्य इकट्ठा किया सिधवलिया एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि बैकुंठनपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला सुमित्रा देवी की हत्या उसके बेटे रामभरोसे ने कर दी है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया वही एफएसएल की टीम जांच कर रही है
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top