Back
NH-552 पर नाले निर्माण में खाड़ मिट्टी के आरोप, आक्रोश; एक्सईएन बोले-ज़ोन थ्री पास
ASArvind Singh
Feb 22, 2026 13:46:08
Sawai Madhopur, Rajasthan
सवाई माधोपुर जिले के खंडार उपखण्ड क्षेत्र में NHAI द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 पर नाले निर्माण में बजरी की जगह खाड़ की मिट्टी उपयोग करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। खंडार उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत छाण के जैतपुर और ग्राम पंचायत बहरावंडा खुर्द में बने बरसाती नालों को लेकर ग्रामीणों ने घटिया निर्माण के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जैतपुर में नीलकंठ महादेव मंदिर से टेक तक तथा बहरावंडा खुर्द में दशहरा मैदान से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तक बनाए गए नालों में एम-सैंड की जगह खाड़ की मिट्टी डाली गई। मौके पर मिट्टी के ढेर पड़े होने के వీడియో सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिम्मेदारों द्वारा मिट्टी हटवा दी गई। ग्रामीण हुक्मचंद सैनी, पंचायत समिति सदस्य महेश महावर, सुरेश माली व अन्य ने आरोप लगाया कि नाले की दीवारें कमजोर हैं। हाल ही में एक वाहन के दबाव से दीवार टूट गई, जिसे दोबारा ईंटों से चुनवा कर छोड़ दिया गया। कई स्थानों पर बिना पलस्तर दीवार को मिट्टी से ढक दिया गया। ग्रामीणों ने सीसी के टुकड़े हाथ से तोड़कर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए। वहीं एनएचएआई के एक्सईएन वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि उपयोग की गई खाड़ की मिट्टी की ग्रेडेशन जांच करवाई गई, जो “जोन थ्री” में पाई गई है और सरकारी निर्माण में उपयोग योग्य है। विभाग का दावा है कि सैंपल जांच के बाद ही सामग्री काम में ली गई। ग्रामीणों ने कंडुली क्षेत्र से लाई जा रही मिट्टी की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए गुणवत्ता युक्त सामग्री से पुनः निर्माण कराने की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में रोष व्याप्त है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 22, 2026 15:19:230
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 22, 2026 15:19:08Noida, Uttar Pradesh:देवगढ़, राजसमंद में भीषण सड़क हादसा; बाइक पानी में गिरी, राम सिंह की मौत
0
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 22, 2026 15:18:550
Report
NMNilesh Mahajan
FollowFeb 22, 2026 15:18:390
Report
MGManoj Goswami
FollowFeb 22, 2026 15:18:240
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 22, 2026 15:18:100
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 22, 2026 15:17:570
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 22, 2026 15:17:310
Report
JKJitendra Kanwar
FollowFeb 22, 2026 15:17:190
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 22, 2026 15:16:560
Report
MTMadesh Tiwari
FollowFeb 22, 2026 15:16:410
Report
1
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 22, 2026 15:16:260
Report