Back
गोंडा में चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत: 8013 वाद निस्तारित, 26.83 लाख जुर्माने, 10.75 करोड़ समझौता
AKAtul Kumar Yadav
Dec 13, 2025 16:01:38
Gonda, Uttar Pradesh
गोंडा जिले में आज राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय गोण्डा में चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया था। जहां कार्यक्रम की शुरुआत प्रशासनिक न्यायमूर्ति डाॅ. गौतम चैधरी, जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग नारायण सिंह और गोंडा जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन के दौरान अलग-अलग विभागों और अलग-अलग संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्टालों का भी निरीक्षण किया गया और राष्ट्रीय लोक अदालत में आई मामलों को समय से निस्तारित करने के भी निर्देश दिए गए। देर शाम 7 बजे तक चले इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 8013 वादों का निस्तारण कर 26,83,260 रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किए गए है। इसके साथ ही साथ विभिन्न विभागों की प्री-लिटिगेशन प्रक्रिया के माध्यम से 1,41,111 वादों का समझौता कर 10,75,30,618 रुपये की राशि तय की गई है। जो आने वाले दिनों में राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लोगों द्वारा जमा किया जाएगा तब इन मामलों का फाइनल निस्तारण होगा। इस प्रकार जनपद गोण्डा से कुल 1,49,124 वाद निस्तारित किए गए है राष्ट्रीय लोक अदालत में मामले निस्तारित होने से जहां एक तरफ लोगों को फायदा मिला है तो वहीं राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन भी हुआ है। कार्यक्रम के दौरान सभी न्यायिक अधिकारियों ने वादों के निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभाई और नागरिकों को न्याय की सुविधा उपलब्ध कराई है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे प्रत्येक स्टॉल पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी और राष्ट्रीय लोक अदालत में आए मामलों के निस्तारण के लिए अधिकारियों कर्मचारियों भी लगाए गए थे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SDShankar Dan
FollowJan 23, 2026 11:12:470
Report
1
Report
0
Report
NPNavratan Prajapat
FollowJan 23, 2026 11:08:560
Report
RIRamawatar Isran
FollowJan 23, 2026 11:07:590
Report
ADAnup Das
FollowJan 23, 2026 11:05:560
Report
SSSwapnil Sonal
FollowJan 23, 2026 11:04:080
Report
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश का
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 23, 2026 11:03:560
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowJan 23, 2026 11:03:460
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowJan 23, 2026 11:03:330
Report
RNRajesh Nilshad
FollowJan 23, 2026 11:03:230
Report
RSRahul shukla
FollowJan 23, 2026 11:03:060
Report
0
Report
PTPreeti Tanwar
FollowJan 23, 2026 11:02:370
Report