icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271504
Rajan KushwahaRajan KushwahaFollow13 Dec 2024, 04:18 pm

गोंडाः अज्ञात वाहन के टक्कर से हाई वोल्टेज आपूर्ति खम्भा क्षतिग्रस्त

Paraspur, Uttar Pradesh:

परसपुर के बहुवन में अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्यारह हजार वोल्टेज विद्युत आपूर्ति का खम्भा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रहा कि विद्युत आपूर्ति के दौरान हुए हादसा में कोई हानि नहीं हुई है। ग्रामीण रामतेज ने विद्युत विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। ऑपरेटर शकील ने कहा कि शुक्रवार को दोपहर में किसी चौपहिया गाड़ी के टक्कर लगने से हाईवोल्टेज आपूर्ति का खम्भा क्षतिग्रस्त हो गया। लोहारन पुरवा, चुरकिहन पुरवा, बरदही गांव की बिजली सप्लाई बाधित हो गयी। क्षतिग्रस्त खम्भे को हटाकर आवागमन बहाल कराया गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चित्तौड़गढ़: 53 पंचायतों में सरपंच के आरक्षण की लॉटरी पूरी, 26 महिला पद

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की 53 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी हो गई है। एसडीएम दिलीप सिंह के नेतृत्व में आयोजित लॉटरी में बच्चों के हाथों से पर्चियां निकलवाकर आरक्षण तय किया गया। 53 ग्राम पंचायतों में 26 सरपंच पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इनमें एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के महिला पद भी शामिल हैं। वहीं एससी, एसटी और ओबीसी ओपन श्रेणी के पदों की भी घोषणा की गई। आरक्षण तय होने के साथ ही लंबे समय से चुनाव की तैयारी कर रहे दावेदारों की तस्वीर साफ हो गई है। अब गांवों में जनसंपर्क और बैठकों का दौर तेज होने की संभावना है। जिले की 359 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 3159 वार्ड पंच पदों का आरक्षण भी तय किया गया है।
0
0
Report

समस्तीपुर में बरगद पेड़ गिरने से 2 छात्राएं मृत, एक घायल

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में स्कूल के चापाकल के पास पानी पीने गईं 3 छात्राओं पर गिरा 50 साल पुराना बरगद, 2 की मौत, एक गंभीर घायल एंकर:समस्तीपुर में गुरुवार को लगातार हो रही बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकबुदुलिया स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अचानक करीब 50 साल पुराना बरगद का पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से दो स्कूली छात्राओं की मौत हो गई, जबकि एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।मृत छात्राओं की पहचान अमरजीत ठाकुर की 13 वर्षीय बेटी अनन्या कुमारी और रामकुमार महतो की 14 वर्षीय बेटी सचहानि कुमारी के रूप में हुई है। वहीं, घायल छात्रा की पहचान मो. ताजिम की बेटी गुलनाज खातून के रूप में हुई है। घायल गुलनाज को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि मध्याह्न भोजन के बाद तीनों छात्राएं स्कूल परिसर में चापाकल के पास पानी पीने गई थीं। इसी दौरान अचानक बरगद का विशाल पेड़ भरभराकर गिर गया। छात्राओं को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वे पेड़ की चपेट में आ गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, लगातार बारिश के कारण पेड़ के आसपास की मिट्टी का कटाव हो रहा था। इससे करीब 50 साल पुराने बरगद के पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थीं। इसी वजह से पेड़ अचानक गिरने की बात सामने आ रही है। पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर स्कूल के शिक्षक और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को हटाकर छात्राओं को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दो छात्राओं की मौत हो चुकी थी। मामले में रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि दो बच्चियों की मौत होने की सूचना मिली है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। मृत छात्राओं के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

करौली-मासलपुर पंचायतों में सरपंच आरक्षण लॉटरी: 51 ग्राम पंचायतों की तस्वीर साफ

Karauli, Rajasthan:पंचायत चुनाव 2026 को लेकर करौली और मासलपुर पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। करौली पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों और मासलपुर पंचायत समिति की 26 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों का आरक्षण निर्धारित किया गया। करौली में अनुसूचित जाति के लिए 5, अनुसूचित जनजाति के लिए 5, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2 और सामान्य वर्ग के लिए 13 ग्राम पंचायतें निर्धारित की गई हैं। वहीं मासलपुर में अनुसूचित जाति की 6, अनुसूचित जनजाति की 4, ओबीसी की 3 और सामान्य वर्ग की 13 ग्राम पंचायतें बताई गई हैं। दोनों पंचायत समितियों की लॉटरी पंचायत समिति सभागार करौली में रिटर्निंग अधिकारी राकेश कुमार रावत के निर्देशन में निकाली गई। करौली पंचायत समिति: 25 ग्राम पंचायतो में सरपंच पदों का आरक्षण इस प्रकार रहा अनुसूचित जाति: 5 ग्राम पंचायतें सामान्य: सेंगरपुरा, सौरया, कीरतपुरा महिला: मanchi, महू अनुसूचित जनजाति: 5 ग्राम पंचायतें सामान्य: गुनेसरा, अकोलपुरा, गुडला महिला: विरवास, जुग्गींनपुरा अन्य पिछड़ा वर्ग: 2 ग्राम पंचायतें सामान्य: रुधौड महिला: गुर्जा सामान्य वर्ग: 13 ग्राम पंचायतें सामान्य: खूबनगर, रघुवंशी, बरखेड़ा, कोंडर, परीता, तुलसीपुरा महिला: ससेडी, हरनगर, राजपुर, सायपुर, रोंड कला, रामपुर, गुनेसरी मासलपुर पंचायत समिति: 26 ग्राम पंचायतें अनुसूचित जाति: 6 ग्राम पंचायतें सामान्य: मदनपुर, रुंधपुरा, बिनेगा महिला: मंडाखेड़ा, खूंडरी, रतियापुरा अनुसूचित जनजाति: 4 ग्राम पंचायतें सामान्य: खेड़ा, पिपरानी महिला: ऊंचागांव, नारायणा अन्य पिछड़ा वर्ग: 3 ग्राम पंचायतें सामान्य: डुकावली, सिलौती महिला: कोटा छावर सामान्य वर्ग: 13 ग्राम पंचायतें सामान्य: फतेहपुर, जमूरा, गुबरेडा, भावली, खेड़िया, मासलपुर महिला: ताली, डांडा, कंचनपुर, लेदोर कला, खूदा, गढ़ मंण्डोरा, चैनपुर
0
0
Report
Advertisement

बाड़मेर नगर परिषद: नया बोर्ड विकास रास्ते पर, सड़क-नाली-जल निकासी का होगा समाधान

Barmer, Rajasthan:बाड़मेर नगर परिषद में नए बोर्ड के कामकाज की शुरुआत हो गई है। आज शाम पहले नवनिर्वाचित सभापति गौतमचंद उर्फ बॉबी के बाद उपसभापति कन्या देवी ने भी विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण के दौरान नगर परिषद परिसर में पार्षदों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। नगर परिषद चुनाव के बाद अब शहर की सरकार ने औपचारिक रूप से कामकाज संभाल लिया है। सभापति गौतमचंद बॉबी और उपसभापति कन्या देवी के सामने अब शहर की मूलभूत समस्याओं के समाधान की बड़ी जिम्मेदारी है। पदभार ग्रहण के बाद उपसभापति कन्या देवी ने शहर के विकास और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की जिम्मेदारी केवल प्रशासनिक कामकाज तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी。 बाड़मेर शहर में लंबे समय से सड़क, नाली, सफाई, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और यातायात व्यवस्था जैसे मुद्दे चर्चा में रहे हैं। बारिश के दौरान जलभराव और गंदगी की समस्या भी नगर परिषद के सामने चुनौती रहती है। ऐसे में नए बोर्ड के सामने सबसे बड़ी चुनौती चुनावी वादों को धरातल पर उतारने की होगी。 नगर परिषद में सत्ता परिवर्तन के बाद शहरवासियों की उम्मीदें भी बढ़ी हैं। अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि नया बोर्ड शहर की लंबित समस्याओं को किस तरह प्राथमिकता देता है और विकास कार्यों को कितनी तेजी से आगे बढ़ाता है。 सभापति गौतमचंद बॉबी और उपसभापति कन्या देवी के पदभार ग्रहण के साथ ही नगर परिषद की नई टीम ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। अब राजनीतिक जीत के बाद प्रशासनिक और विकासात्मक प्रदर्शन की बारी है。 जनता ने जनप्रतिनिधियों को अपना समर्थन देकर नगर परिषद की जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे में आने वाला समय बताएगा कि नया बोर्ड शहर की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है और बाड़मेर के विकास को किस दिशा में आगे ले जाता है।
0
0
Report

अलवर-बारदा मेव में हत्या के बाद बवाल, पानी की टंकी पर चढ़े युवक न्याय मांगें

Alwar, Rajasthan:अलवर बड़ौदा मेव में युवक की हत्या के बाद बवाल पानी की टंकी पर चढ़े तीन युवक की न्याय की मांग बड़ौदा मेव थाने के सामने हुई युवक की हत्या के मामले में ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा हत्या से नाराज भीम आर्मी के तीन युवक वन मंत्री संजय शर्मा के निवास के सामने बनी पानी की टंकी पर चढ़े पानी की टंकी पर चढ़कर न्याय की कर रहे है मांग घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी टंकी पर चढ़े युवकों से समझाइश कर नीचे उतारने का कर रहे है प्रयास मौके पर तनाव की स्थिति ग्रामीण हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कारवाही ओर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की कर रहे है मांग
0
0
Report

मनेन्द्रगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता जागरूकता फैलाया गया

Muju, Jeonbuk State:एंकर- मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में कलेक्टर संतन देवी जांगड़े, पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह सहित अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और स्वच्छता दीदियां शामिल हुईं...इस दौरान बाजार, चौक-चौराहों, बस स्टैंड में साफ-सफाई की गई। वी ओ- मनेन्द्रगढ़ में आयोजित स्वच्छता अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहर के प्रमुख स्थानों पर सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के दौरान कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने महात्मा गांधी की प्रतिमा की अपने हाथों से सफाई की। वहीं एसपी रत्ना सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव सहित अधिकारी-कर्मचारियों और स्वच्छता दीदियों ने भी अभियान में सहभागिता की। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत देशभर में जनसेवा और स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में मनेन्द्रगढ़ में भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की कि स्वच्छ शहर की जिम्मेदारी केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हर नागरिक की है। सामूहिक सहभागिता से ही मनेन्द्रगढ़ को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। बाइट: संतन देवी जांगड़े, कलेक्टर, एमसीबी
0
0
Report
Advertisement

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण अग्निकांड: 9 की मौत, उरई के हासिम खान ने जान पर खेलकर बचाई

AdityaAdityaFollow7m ago
Orai, Uttar Pradesh:स्लग : यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण अग्निकांड: 9 की मौत, उरई के हासिम खान ने जान पर खेलकर बचाई 13-14 यात्रियों की जान रिपोर्ट - आदित्य सिंह प्लेस : जालौन यूपी एंकर यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात दिल्ली से महोबा जा रही एक स्लीपर बस में लगी भीषण आग ने यात्रियों की जिंदगी को पलभर में मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस के अंदर धुआं भरने और आग की लपटें उठने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री बुरी तरह झुलस गए। हादसे के दौरान उरई के लहरिया पुरवा निवासी हासिम खान ने अपनी जान की परवाह किए बिना करीब 13 से 14 यात्रियों को बस से बाहर निकालकर उनकी जिंदगी बचाई। हादसे के बाद से वह उस खौफनाक मंजर को भुला नहीं पा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई स्लीपर बस दिल्ली से महोबा जा रही थी। बस का नंबर BR32 PA8647 बताया गया है। यह बस राज कल्पना ट्रैवल्स की बताई जा रही है, जिसकी बसें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के विभिन्न मार्गों पर संचालित होती हैं। इस भयावह हादसे में उरई के मोहल्ला लहरिया पुरवा निवासी हासिम खान ने जो साहस दिखाया, वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे यात्रियों के लिए उम्मीद बन गया। हासिम खुद बस में सवार थे और हादसे के प्रत्यक्षदर्शी हैं। हासिम खान ने बताया कि वह नोएडा से बस में सवार हुए थे। बस कुछ ही दूरी चली थी कि अचानक आग लगने की जानकारी हुई। उनके मुताबिक, आग लगने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर बस को रोककर बाहर निकल गए। इसके बाद यात्रियों के बीच जान बचाने के लिए अफरा-तफरी मच गई। हासिम ने बताया कि बस में आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल रहा था। पीछे की सीटों पर बैठे यात्रियों के लिए हालात और भी भयावह हो गए थे। चारों तरफ धुआं और आग की लपटें उठ रही थीं। ऐसे में उन्होंने हिम्मत जुटाई और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। उनके मुताबिक, उन्होंने करीब 13 से 14 लोगों को बस से बाहर निकालने में मदद की। इस दौरान उनकी अपनी जान भी खतरे में थी, लेकिन बस में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर वह उन्हें बचाने में जुटे रहे। हासिम खान ने बताया कि बचाव के दौरान उनके ऊपर भी कुछ यात्री गिर गए, जिससे उनकी कमर में अंदरूनी चोटें आईं। आग की लपटें लगातार तेज हो रही थीं और बस के टायर फटने जैसी आवाजें भी सुनाई दे रही थीं। हादसे के समय बस में यात्रियों के सामान के साथ अन्य सामान भी रखा हुआ था, जिससे आग की भयावहता और बढ़ गई। हासिम ने बताया कि उनका बैग भी बस में था, जिसमें करीब 1 लाख 14 हजार रुपये रखे हुए थे। इसके बावजूद उन्होंने सामान की परवाह नहीं की और अपनी जान बचाने के साथ-साथ दूसरे यात्रियों को बाहर निकालने में जुटे रहे। हासिम के अनुसार, बस में पीछे की तरफ फंसे कई यात्री बाहर नहीं निकल पाए। कुछ लोग आग की चपेट में आ गए। बाइट : हाशिम खान( बस सफर कर रहे यात्री )
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

हरदोई: पति-पत्नी के विवाद पर सिक्योरिटी गार्ड ने चलाई गोली, मोहल्ला दहशत में

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में पति-पत्नी की तकरार के बाद बंदूक लेकर निकला सिक्योरिटी गार्ड, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला मोहल्ला हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में पति-पत्नी के विवाद ने अचानक खौफनाक रूप ले लिया।पेट्रोल पंप पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले आलोक विक्रम सिंह का गुरुवार दोपहर पत्नी शिवानी सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने के बाद आलोक घर से अपनी दो नाली बंदूक उठा लाए और रिहायशी इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक के बाद एक गोलियों की आवाज से मोहल्ले में हड़लक मच गया और लोग दहशत में आ गए। पत्नी ने आनन-फानन पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी पति मौके से फरार हो चुका था। पुलिस ने मौके से दो नाली बंदूक कब्जे में ले ली और फायरिंग की घटना की जांच शुरू कर दी। पत्नी के मुताबिक, पति का गुस्सा काफी तेज है और पिछले करीब 15 दिनों से लगातार विवाद और गाली-गलौज करता आ रहा है। गुरुवार को विवाद बढ़ने के बाद उसने बंदूक निकाल ली और फायरिंग कर दी। रिहायशी इलाके में इस तरह खुलेआम फायरिंग की घटना के बाद आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस फरार सिक्योरिटी गार्ड पति की तलाश में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि फायरिंग कितने राउंड की गई और घटना के पीछे पूरा विवाद क्या था। साथ ही बंदूक के लाइसेंस और उससे जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। गनीमत रही कि फायरिंग की इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन रिहायशी इलाके में बंदूक से कई राउंड फायरिंग ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement

महिपाल सिंह निम्बाड़ा राजस्थान हॉकी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी गठन

Karauli, Rajasthan:महिपाल सिंह निम्बाड़ा बने हॉकी राजस्थान के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का चयन, एंकर इंट्रो - करौली में हॉकी राजस्थान की वार्षिक साधारण सभा के दौरान महिपाल सिंह निम्बाड़ा को हॉकी राजस्थान का नया अध्यक्ष चुना गया। एनएच-23 पर मासलपुर चुंगी के पास स्थित होटल करौली इन में आयोजित बैठक में प्रदेश के मान्यता प्राप्त 29 जिला हॉकी संघों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। चुनाव पर्यवेक्षक एवं पूर्व आईएएस अधिकारी अभिनंदन ने महिपाल सिंह के निर्वाचन की घोषणा की। बैठक में हॉकी राजस्थान की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। हॉकी राजस्थान के चुनाव में महिपाल सिंह अध्यक्ष और देवेंद्र सिंह शेखावत महासचिव निर्वाचित हुए। रश्मि शुक्ला कोषाध्यक्ष चुनी गईं। उपाध्यक्ष के तीन पदों पर आरती रानी सिंह, मलकीत सिंह मान और मदन सिंह का चयन हुआ। इसी तरह संयुक्त सचिव के दो पदों पर अब्दुल रूब नकवी और वर्षा कुमारी शर्मा चुनी गईं। कार्यकारिणी सदस्य के तीन पदों पर अरुण कुमार सारस्वत, संपत कोठारी और लोकेश कुमार का चयन हुआ। उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के प्रतिनिधि के रूप में राजेश चौधरी और किरण मीणा को चुना गया। वहीं खिलाड़ी समिति के प्रतिनिधि के तौर पर चंद्रांश शर्मा और माहेर बानो का चयन हुआ। बैठक में हॉकी राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार सारस्वत, हॉकी इंडिया के प्रतिनिधि फिरोज अंसारी सहित विभिन्न खेल संघों से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने हॉकी के विकास और प्रदेश में खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करने की बात कही। बाइट - अरुण सारस्वत , पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य राजस्थान हॉकी, बाइट - महिपाल सिंह निंबाड़ा, नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजस्थान हॉकी संघ
0
0
Report

खाजूवाला में चक्का जाम: कई जिलों तक आंदोलन, टायर जलाकर विरोध

Bikaner, Rajasthan:खाजूवाला से बड़ी खबर, सिंचाई पानी और स्थाई रेगुलेशन की मांग को लेकर किसानों का चक्का जाम, खाजूवाला के राजीव सर्किल पर सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-गाड़ियों के साथ पहुंचे, खाजूवाला से घड़साना, रावला और अनूपगढ़ तक कई जगह चक्का जाम, आंदोलनकारियों ने टायर जलाकर जताया विरोध, सड़क पर बढ़ा तनाव, किसानों की मांग के बीच जल संसाधन विभाग में बड़ा बदलाव, चीफ इंजीनियर प्रदीप रुस्तगी हटाए गए, अरुण कुमार सिडाना को हनुमानगढ़ का नया मुख्य अभियंता बनाया गया, सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ किसानों की वार्ता रही विफल, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े किसान, आज जयपुर से मुख्य अभियंता अमरजीत मेहरड़ा के घड़साना पहुंचकर किसानों से वार्ता करने की तैयारी, किसान आंदोलन के समर्थन में खाजूवाला का बाजार बंद, प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात, किसानों के चक्का जाम से खाजूवाला सहित नहरी क्षेत्र में बढ़ी हलचल।
0
0
Report

कोटा में अनंत चतुर्दशी सुरक्षा: 4,000 जवान, ड्रोन से नजर

Kota, Rajasthan:अनंत चतुर्दशी जुलूस: कोटा में सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम, 4 हजार जवान संभालेंगे मोर्चा. दिव्य दृष्टि यूनिट ड्रोन से रखेगी चप्पे-चप्पे पर नजर. असामाजिक तत्वों पर होगी सख्त कार्रवाई, सीएडी ऑडिटोरियम में जवानों को दिए निर्देश. कोटा। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शुक्रवार को शहर में निकलने वाले भव्य धार्मिक जुलूस को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कोटा पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है. गुरुवार शाम नयापुरा स्थित सीएडी ऑडिटोरियम में पुलिस अधिकारियों ने जवानों की एक महत्वपूर्ण बैठक लेकर उन्हें मुस्तैदी और गंभीरता के साथ ड्यूटी करने के सख्त निर्देश दिए.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top