गोंडा, प्राकृतिक वातावरण को स्वच्छ और साफ सुथरा रखने के दृष्टिकोण का विकास करने के लिए शिक्षिका ने बच्चों के साथ विद्यालय के पास प्रवाहित हो रही टेढ़ी नदी का भ्रमण कराते हुए स्वच्छता पर श्रमदान करने के महत्व को रेखांकित किया. जिस प्रकार नदियों के जीवन पर विभिन्न प्रकार के संकट हैं उनका सामना करने के लिए नई पीढ़ी को सजग और जागरूक बनाने का एक सद प्रयास है।

Gonda - बच्चों और शिक्षकों द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिद्धार्थनगर जिले में सड़क पर अवैध रूप से खड़ी सदर मजिस्ट्रेट की गाड़ी के कारण यातायात बाधित हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जिलाधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर समय-समय पर बैठकें की जाती हैं लेकिन इसके बावजूद सरकारी अधिकारियों द्वारा ही नियमों की अनदेखी की जा रही है। बताया जा रहा है कि सदर मजिस्ट्रेट की गाड़ी एक्सिस बैंक के सामने करीब 5-10 मिनट तक सड़क पर खड़ी रही, जिससे जाम लग गया। मुख्यमंत्री द्वारा सड़क किनारे अवैध पार्किंग के खिलाफ कड़े निर्देश दिए गए हैं और प्रदेशभर में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है लेकिन जिले में जिम्मेदार अधिकारी ही नियम तोड़ते नजर आ रहे हैं।
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक के दौरान शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा ने रेस्ट हाउस के मुद्दे को उठाते हुए ठेकेदारों पर मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। उनकी इस टिप्पणी का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बैठक में जब विधायक वर्मा ने ठेकेदारों को दलाल कहा, तो सांसद जगदंबिका पाल ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि शिकायत करें, लेकिन ऐसे शब्दों का इस्तेमाल न करें। यह बैठक लोहिया कला भवन में आयोजित की गई थी। बता दें कि विनय वर्मा शोहरतगढ़ विधानसभा से अपना दल (एस) के विधायक हैं।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर श्रावस्ती जनपद के डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में केयरटेकर, ग्राम प्रधान और पंचायत सहायक शामिल रहीं। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी और जिला समन्यवक राजकुमार त्रिपाठी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने महिलाओं के योगदान की सराहना की और उनके प्रयासों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झांसी में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की प्रेरणा से नारी शक्ति को सम्मानित किया गया। इस मौके पर महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए योगाचार्य ऋतु जैन द्वारा योग सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की शक्ति, संस्कार और समर्पण को नमन करते हुए परिवार और समाज में उनकी जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।
हापुड़ पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानजय सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार भटनागर ने संयुक्त प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि जिले में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना हापुड़ देहात प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक अरुण कुमार और उपनिरीक्षक पारस मलिक ने मुखबिर की सूचना पर किठौर रोड असौड़ा की ओर जाने वाले रास्ते से दो अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
गोरखपुर के फातिमा हॉस्पिटल, पादरी बाजार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. मीनाक्षी शुक्ला और विशिष्ट अतिथि टाइम्स ऑफ इंडिया की चीफ एडिटर अर्जुमंद बानो ने कार्यक्रम की शुरुआत की। डॉ. मीनाक्षी शुक्ला ने कहा कि महिलाओं को हर दिन सम्मान मिलना चाहिए और महिला दिवस केवल एक दिन नहीं बल्कि हर दिन मनाना चाहिए। कार्यक्रम में विभिन्न आयोजन हुए, जिनमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान सबसे आकर्षक रहा। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा बहुत जरूरी है क्योंकि जब वे शिक्षित होंगी तभी समाज आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर फातिमा हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. फादर संतोष सेबास्टियन ने अतिथियों को सम्मानित किया।
चिन्मय मिशन के ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन मुख्य प्रवचनकर्ता स्वामिनी संयुक्तानंदा ने गीता प्रवचन में बताया कि बिना हरि नाम के सच्चा आनंद नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि ईश्वर को समर्पित कर्म से जीव मुक्त और संतोषी होता है। सच्चा भक्त द्वेषरहित रहता है, क्योंकि द्वेष दोनों को नुकसान पहुंचाता है। सुबह धन्याष्टकम प्रवचन में उन्होंने कहा कि मुक्ति और बंधन केवल मनुष्य योनि में संभव है, जबकि पशु योनि केवल भोग योनि है। जो व्यक्ति धन, परिवार और लोक वासना को त्यागकर परमात्मा की भक्ति करता है, वही धन्य है।
महिला दिवस पर महिला शक्ति ने गुरुदेव की आरती की और गहोई समाज द्वारा महिलाओं का सम्मान किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. यतींद्र मिश्र ने की, जबकि सहायक आचार्य डॉ. मुहम्मद नईम और गुंजा चतुर्वेदी भी मौजूद रहे। संगोष्ठी में विद्यार्थियों ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। डॉ. यतींद्र मिश्र ने कहा कि समाज कार्य व्यवसाय महिला सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाता है। डॉ. मुहम्मद नईम ने शिक्षा और स्वावलंबन को नारी सशक्तिकरण का आधार बताया। कार्यक्रम का संचालन अपेक्षा पटैरिया ने किया और आभार अजय यादव ने व्यक्त किया।
अमेठी जिले में खनन माफियाओं का बोलबाला बढ़ता जा रहा है। जामों थाना क्षेत्र के राजा का पुरवा और गौरा में रातों-रात सड़क किनारे जेसीबी से मिट्टी की खुदाई कर अवैध बिक्री की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, यह सारा खेल पुलिस की मिलीभगत से चल रहा है। प्रशासन की लापरवाही के कारण खनन माफिया बेखौफ होकर अवैध खनन कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एंबिएंस होटल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना है। संगोष्ठी के बाद रजनी गुप्ता ने सभी सदस्याओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में नेहा झा, पिंकी वासुदेव, मधु अग्रवाल, मनु भारती, सुनीता गुप्ता, ममता अग्रवाल, सीमा तिवारी, कल्पना गुप्ता सहित कई महिलाओं ने भाग लिया। संयोजिका रश्मि महेंद्रु और अनीता वासुदेव ने सभी को उपहार भेंट किए। महामंत्री निधि नगरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।