icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271124
VKVijay Kumar ShuklaFollow2 Feb 2025, 05:18 pm

गोंडाः वजीरगंज के अरंगा पक्षी विहार परिसर में लगे स्टालों का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

Naubasta, Wazir Ganj, Uttar Pradesh:

वजीरगंज के अरंगा पक्षी विहार पर रविवार दोपहर 12 बजे विश्व आर्द्र दिवस के अवसर अरंगा परिसर में सरकारी और स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टालों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण किया। उन्होंने अरंगा झील के प्राकृतिक सौंदर्य का अवलोकन किया और दूरबीन से विदेशी पक्षियों को भी देखा। अरंगा परिसर में पक्षियों के चित्र के बारे में पक्षी विशेषज्ञों से जानकारी भी ली और उनके संरक्षण के हर संभव उपाय का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने स्टालों पर लगे उत्पादों और झील के सुंदरता की सराहना की।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धनसार के चांदमारी के पास 40 वर्षीय कारू मांझी की मौत, हत्या की आशंका

Dhanbad, Jharkhand:धनसार थाना क्षेत्र चांदमारी कोलियरी के समीप 40 वर्षीय कारू मांझी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक दरभंगिया बस्ती का रहने वाला था। शव मिलने की सूचना पर धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। धनसार थाना प्रभारी ने बताया कि शव चांदमारी के पास मिलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के सीने और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं; आशंका है कि गिरने से मौत हुई हो सकती है, हालांकि अन्य घटना से मृत्यु की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है; पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। मृतक के भाई ने बताया कि कारू मांझी मंगलवार शाम को शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटे। बुधवार सुबह परिजनों को चांदमारी के पास शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने अपने भाई का शव देखा। भाई के अनुसार वे पेशे से कारपेंटर थे और परिवार का भरण-पोषण दैनिक मजदूरी से करते थे। परिवार के लोगों ने किसी से दुश्मनी होने की बात से इंकार किया है, परिजनों ने आशंका जताई कि कुछ गलत हुआ हो सकता है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी。
0
0
Report
Advertisement

नूंह पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को श्रद्धांजलि और देशभक्ति का संदेश

Nuh, Haryana:पुलिस लाइन नूंह में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस आज पूरे भारत में पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी कड़ी में नूंह पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर स्मृति दिवस परेड का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ. अर्पित जैन ने देशभर में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को नमन किया और उनकी शहादत को सैल्यूट किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने शहीदों के नाम संदेश जारी करते हुए कहा कि सीआरपीएफ की एक टुकड़ी ने देश की रक्षा करते हुए चीन के साथ मुठभेड़ में बलिदान दिया था, उसी की याद में हर वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पुलिस और पैरामिलिट्री बल हमेशा राष्ट्र की सेवा में लगे रहते हैं और जब भी समाज व राष्ट्र पर संकट आता है तो सबसे आगे बढ़कर पुलिस जवान मोर्चा संभालते हैं। कार्यक्रम में पुलिस स्मृति दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला गया। बताया गया कि इस दिवस का इतिहास 67 वर्ष पुराना है। 20 अक्टूबर 1959 को उत्तर-पूर्वी लद्दाख में हॉट-स्प्रिंग के स्थान पर सीआरपीएफ की तृतीय वाहिनी की तैनाती के दौरान लानक ला दर्रे पर गश्ती दल पर चीनी सैनिकों ने घात लगाकर हमला किया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 10 बहादुर जवानों ने वीरगति प्राप्त की थी। यह भारत पर पहला चीनी हमला था। तभी से हॉट-स्प्रिंग बलिदान स्थल बना और 1960 में इसे आधिकारिक दर्जा दिया गया। 2012 से इसे देशभर में मनाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा का निर्वहन करते हुए देश के 154 जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है। इनमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, राज्य पुलिस और अन्य बलों के जवान शामिल हैं, जिनके नामों को पुलिस स्मृति दिवस की सूची में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित किया गया है। इसके अलावा आतंकवादी मुठभेड़ों और सार्वजनिक सुरक्षा के दौरान बलिदान देने वाले लगभग 35,000 शहीद जवानों को भी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर नूंह जिले के वीर सपूत हरियाणा पुलिस के बहादुर जवान शहीद उमर मोहम्मद निवासी ग्राम सालाहेड़ी जिन्होंने बदमाशों के विरुद्ध मुठभेड़ में अपने प्राणों का बलिदान दिया था, उनके परिवारिक सदस्यों का शहीद स्मारक पर पहुंचने पर पुलिस विभाग जिला नूंह द्वारा सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में एसपी डॉ. अर्पित जैन ने सभी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की और जवानों को राष्ट्र सेवा का संकल्प दिलाया।
0
0
Report

सीवान के पोखरे से पति-पत्नी के शव मिले, जाँच में जुटी पुलिस

Siwan, Bihar:सीवान में संदिग्ध परिस्थिति में पोखरे से पति पत्नी का शव बरामद किया गया है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। एक दिन पहले पत्नी का शव बरामद किया गया था। वहीं आज उसी पोखरे से पति का शव बरामद किया गया है। घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र के पोखरा पंचायत के अफराद गांव की है। बताया जा रहा है कि पति विशाल कुमार और पत्नी सुगंधा देवी के बीच कुछ विवाद चल रहा था। इसी बीच दोनों गांव के ही पोखरे के पास गए हुए थे। इस दौरान लोगों को सूचना मिली कि पति पत्नी पोखरे में डूब गए है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन की थी। इसके बाद पत्नी का शव बरामद किया गया। लेकिन पति का कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। वहीं एनडीआरएफ की टीम पोखरे में पति की तलाश में जुटी रही। इसी बीच आज पति का शव भी पोखरे से बरामद किया गया है। शव मिलने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
0
0
Report
Advertisement

खाने के लिए कहा तो बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता की हत्या कर दी

Farrukhabad, Uttar Pradesh:खाना खाने को कहा तो भड़का बेटा, पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से किया वार, इलाज के दौरान मौत दो दिन पहले बीकानेर से बेटे को दवा दिलाने घर आया था पिता, वारदात के बाद आरोपी गिरफ्तार जिला - फर्रुखाबाद मंगलवार दोपहर पिता ने बेटे को खाना खाने के लिए कहा। आरोप है कि बेटे ने खाना खाने से मना कर दिया। पिता के बार-बार कहने पर वह गुस्से में आ गया और उसने कुल्हाड़ी से पिता के सिर पर वार कर दिया। हमले में अहमद अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घर में मौजूद मां और बेटी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद घायल पिता को आनन-फानन में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के एक सदस्य के मुताबिक, मोहम्मद अली के व्यवहार में बदलाव आने के पीछे पीपल का पेड़ काटने की एक घटना भी बतायी जा रही है। परिजनों का कहना है कि इसके बाद से उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी अभय वर्मा के मुताबिक, पिता के बार-बार खाना खाने के लिए कहने पर आरोपी बेटे ने गुस्से में आकर उनके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया था। घायल पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है, मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। बाइट — अभय वर्मा, सीओ सिटी, फर्रukhाबाद फिलहाल इस घटना ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिस पिता ने अपने बेटे के इलाज के लिए बीकानेर से घर लौटने का फैसला किया था, उसी बेटे पर उनकी जान लेने का आरोप है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है。 बाइट - शाहनवाज़, मृतक अहमद का छोटा बेटा, फर्रुखाबाद
0
0
Report

खड़े बेरिकेटर के पास 25 वर्षीय युवक का शव, दुर्घटना की आशंका

Kalyan, Maharashtra:रस्त्यावर लावलेल्या कमानीत आढळला २५ वर्षीय तरुणाचा मृतदेह. अपघातात गाडीने धडक दिल्याचा प्राथमिक अंदाज. Anchor- कल्याण पश्चिमेच्या निकी नगर भागात रस्त्यावर लावलेल्या कमानीत एका २५ वर्षीय तरुणाचा मृतदेह आढळून आल्याने खळबळ उडाली आहे. सुनील कोली असं अपघातात मृत्यू झालेल्या तरुणाचं नाव आहे. Vo- रस्त्यावरून जात असताना गाडीनं धडक दिल्यामुळे सुनील हा रस्त्याच्या बाजूला लावलेल्या कमानीत फेकला गेल्याचा प्राथमिक अंदाज व्यक्त केला जातोय. सुनील हा सकाळी मॉर्निंग वॉकला गेला होता. त्याच वेळेस हा अपघात झाल्याचं बोललं जातंय.सुनील हा नर्सरी मध्ये काम करत होता. दरम्यान इथून जाणाऱ्या नागरिकांना सुनील हा कमानीत पडल्याचं निदर्शनास आलं .त्यानंतर त्यांनी पोलिसांना याची माहिती दिली. खडकपाडा पोलिसांनी मृतदेह ताब्यात घेतला असून या अपघाताची चौकशी सुरू केलीय.
0
0
Report

दशहरे के अवसर पर रावण दहन के बाद दो पक्षों में भारी बवाल, हिरासतें दर्ज

Khargone, Madhya Pradesh:दशहरे के पर्व पर रावण दहन के बाद दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट\n\nपुराने विवाद को लेकर देर रात हुआ हंगामा\n\nसूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेंद्र इंगले ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति संभाली\n\nभीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग\n\nदेर रात तक चले विवाद के बाद पुलिस ने स्थिति पर पाया काबू\n\nघटना के बाद कई लोगों को हिरासत में लिया\n\nविवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल\n\nकरही थाना क्षेत्र के पिपल्या बुजुर्ग की देर रात की घटना\nशोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
0
0
Report
Advertisement

खूँटी में फादर बैनेदिक बारला पर हमले के विरोध में शहर बंद

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - फादर बैनेदिक बारला पर जानलेवा हमला के विरुद्ध खूंटी बंद । एंकर - खूँटी के रोमन कैथोलिक ईसाई समुदाय के फादर और स्कूल शिक्षक फादर बैनेदिक बारला पर जानलेवा हमला के विरुद्ध में आज खूंटी बंद कर दिया गया है। ईसाई समुदाय के लोगों ने खूंटी के भगतसिंह चौक पर जाम करके सड़क पर बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं विधि व्यवस्था और किसी प्रकार का समस्या न हो इसलिए फोर्स भी तैनात हैं। वहीं खूँटी का सड़क अचानक जाम होने से लोगों का आवागमन में काफी समस्या हो गयी है। हालांकि एम्बुलेंस को छोड़ दिया जाता है। ताकि मरीज अस्पताल तक पहुँच सके। वहीं लोगों ने हाथों में स्लोगन पट्टा लिए ईसाई मिशनरियों पर हमला बंद करो, पुलिस प्रशासन हाय हाय, अपराधी को गिरफ्ता र करो जैसे नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं लोगों ने न्याय की मांग की ।
0
0
Report

नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, समर्थकों से कहा- अब मेरे बीच नहीं हूँ

Patna, Bihar:यदि बिहार विधान परिषद के सदस्य नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे. नीरज कुमार ने कहा कि अचानक से तबियत बिगड़ गई जिसके बाद अस्पताल में भर्ती करना पड़ा समर्थकों से अपील करते हैं कि अब काफी कम समय बचा है और आपके बीच हम उपस्थित नहीं है आप सभी लोग मजबूती के साथ खड़े रहे. सभी लोगों के आशीर्वाद से अब स्वस्थ हूँ. भगवती हमको न्याय दी है और आगे भी न्याय मिलेगा. अनंत सिंह ने नीरज कुमार के अस्पताल जाने को लेकर टिप्पणी की थी उसे पर कहा कि कौन क्या बोलता है उसका अलग विषय है लेकिन अस्पताल और डॉक्टर पब्लिक डोमेन में है. बाइट : नीरज कुमार... MLC jDU
0
0
Report
Advertisement

बीजेपी का 136 सीटों का 71+65 प्लान पश्चिमी-बृज क्षेत्र में यूपी की सियासत बदलेगा

Noida, Uttar Pradesh:बीजेपी का 71+65=136 प्लान, 136 बाइकर्स विस्तारक बृज और वेस्ट क्षेत्र में यूपी को सियासी तौर पर बनाएंगे बेस्ट भारतीय जनता पार्टी 2027 में सत्ता ही hattrick लगाने के लिए हर स्तर पर संगठन को खड़ा कर रही है। पार्टी का मुख्य लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए 71+65=136 प्लान के तहत सांगठनिक जमीन को अभेद्य बनाना है। फिलहाल वेस्ट और बृज यूपी यानी बीजेपी के संगठात्मक हिसाब से पश्चिमी और ब्रज क्षेत्र की 136 सीटों पर अब एक-एक बाइकर्स विस्तारक तैनात किया गया है। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में बीजेपी कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है। इसी के चलते हर एक मोर्चे पर बीजेपी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।पश्चिम यूपी और ब्रज क्षेत्र में एक-एक बाइकर्स विस्तारक हर विधानसभा क्षेत्र में तैनात होना है। हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक बाइकर्स विस्तारक तैनात किया जाएगा जिनकी संख्या 136 होगी।ये विस्तारक अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में लगातार प्रवास करेंगे और बूथ स्तर पर पार्टी की नींव मजबूत करने का काम करेंगे।बूथ कमेटियों में नई ऊर्जा फूंकने की जिम्मेदारी इन विस्तारकों को सौंपी जाएगी। ये विस्तारक अपने क्षेत्रों में प्रवास कर नियमित बैठकें करेंगे。
0
0
Report

शामली के कुडाना में मानसिक रूप से युवक का ड्रामा; पुलिस पर ईंटे बरसीं

Shamli, Uttar Pradesh:जनपद शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुडाना में दो घंटे की हाई वोल्टेज ड्रामा के दौरान एक मानसिक रूप से बीमार युवक इमरान ने घर में उत्पात मचाया। परिजनों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी, तो मौके पर दो पुलिसकर्मी पहुंचे। देखते ही युवक का पारा चढ़ गया और उसने घर का सामान बाहर फेंकना शुरू कर दिया। फिर वह मकान की छत पर चढ़ गया और वहां से बरसानी शुरू कर दी ईंटें, जिससे 주변 गली में लोग इधर-उधर हो गए और पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद पुलिस ने युवक को पकड़ने की कोशिश की, तो वह दोनों हाथ उठाकर मौके से फरार हो गया। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें छत से ईंटें बरसाने की धमाका जैसी हरकत स्पष्ट दिख रही है। अधिकारियों का कहना है कि उत्पाती युवक करीब दो घंटे तक इस ड्रामे को कर रहा था और ग्रामीण भीड़ मौके पर डटी रही। घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report

पीपलखूंंट में अवैध गांजे की खेती पर सीबीएन का छापा; 34.2 किलोग्राम पौधे बरामद

Pratapgarh, Rajasthan:Slug : 2110ZRJ_PRTP_GANJA_R जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : पीपलखूंट जिला संवादाता : हेडर/हेडलाईन : पीपलखूंट के मुंडीखेड़ा में अवैध गांजे की खेती पर सीबीएन का छापा, 34.200 किलो गांजे के पौधे जब्त, टीम को देखकर संदिग्ध फरार एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट थाना क्षेत्र में केंद्रीय नार्कोटिक्स ब्यूरो की राजस्थान यूनिट ने अवैध गांजे की खेती का खुलासा किया है। टीम ने मुंडीखेड़ा गांव में कृषि भूमि से कुल 34.200 किलोग्राम गांजे के पौधे जब्त किए। कार्रवाई के दौरान पौधों की देखभाल कर रहा संदिग्ध टीम को देखकर मौके से फरार हो गया। सीबीएन को खुफिया सूचना मिली थी कि ग्राम पंचायत सोडलपुर के मुंडीखेड़ा गांव में कृषि भूमि पर अवैध रूप से गांजे की खेती की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद 18 अक्टूबर को सीबीएन प्रतापगढ़ सेल, जिला अफीम अधिकारी प्रतापगढ़-प्रथम और प्रतापगढ़-द्वितीय की संयुक्त टीम गठित की गई। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा और सहयोग के लिए स्थानीय पुलिस को भी साथ लिया गया। संयुक्त टीम जब मौके पर पहुंची तो कृषि भूमि पर गांजे के पौधे उगे हुए मिले। वहां मुंडीखेड़ा निवासी बापूलाल पुत्र धीरिया पौधों की देखभाल करता हुआ दिखाई दिया। टीम को देखकर वह पास स्थित तालाब की ओर भाग गया। अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद टीम ने कृषि भूमि का विस्तृत निरीक्षण किया। मौके पर कई गांजे के पौधे उखड़े हुए पाए गए। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पौधों की पहचान कर उनका विधिवत वजन किया गया। कुल 34.200 किलोग्राम गांजे के पौधे बरामद होने पर उन्हें एनडीपीएस एक्ट, 1985 के संबंधित प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top