271123
Gonda - देश के वंचित समाज की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का मनाया गया जन्मदिन
Gonda, Uttar Pradesh:अपने पति ज्योतिबा फुले के साथ सत्य शोधक समाज की स्थापना करके दलित ,पिछड़े और वंचित समाज की बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए अनेकानेक प्रकार के सामाजिक बहिष्कार को झेलते हुए विद्यालय का संचालन करने वाली वंचित समाज की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन धूमधाम से पूरे जनपद में मनाया गया। उनके जन्मदिन के अवसर पर पिछड़े, दलित और वंचित समाज के लोगों ने मिलकर ज्योतिबाफुले के संकल्प पथ पर चलने का निर्णय लेते हुए बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भिंड में किसान मोर्चा अध्यक्ष की नियुक्ति निरस्त, अनुशासन का सख्त संदेश
Bhind, Madhya Pradesh:भिंड में नवनियुक्त किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष को शक्ति प्रदर्शन करना ऐसा भारी पड़ा कि चंद घंटों में ही उनकी कुर्सी छिन गई। मध्य प्रदेश भाजपा में अनुशासन का एक बड़ा उदाहरण सामने आया है, भिंड में सैकड़ो गाड़ियों के काफिले के साथ धक दिखाने वाले वाले नव नियुक्त किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सज्जन यादव की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई है, प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा का या फैसला उन सभी नेताओं के लिए सीधी चेतावनी जो खुद को संगठन और प्रधानमंत्री के अपील से ऊपर समझते हैं। एक तरफ दुनिया इजरायल ईरान युद्ध के मुहाने पर खड़ी एक कच्चे तेल की सप्लाई बाधित होने से देश की आर्थिक हितों पर दबाव है खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से डीजल पेट्रोल का उपयोग कम करने की अपील कर रहे है। लेकिन प्रधानमंत्री की संजीदा अपील के उलट बीजेपी के ही कुछ पदाधिकारी सड़कों पर डीजल पेट्रोल का धुआं उड़ाते नजर आए, सोशल मीडिया पर जव इन गाड़ियों के काफिले की तस्वीर में वायरल हुई तो जनता ने सवाल दागने शुरू कर दिए, क्या यह नियम सिर्फ आम जनता के लिए क्या बीजेपी के नेताओं प्रधानमंत्री की बात नहीं मानते, विपक्ष को बैठे-बैठे मुद्दा मिल गया और आम जनता में भी भारी आक्रोश देखा गया, इसी डैमेज को कंट्रोल और अनुशासन को बनाए रखने के लिए संगठन ने जीरो टॉलरेंस की सख्त नीति अपनाई और पद से हटाने का सख्त फरमान जारी कर दिया। अब सवाल बडा है, क्या भिंड की यह कार्रवाई मध्य प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी नजीर बनेगी क्या बाकी रेलिया पर भी इस तरह का हंटर चलेगा? संदेश साफ है संगठन में सेवा चलेगी, नुमाइश नहीं।0
0
Report
डूंगरपुर में चैन स्नेचिंग गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन- चैन स्नेचिंग गिरोह का खुलासा, गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 जिलों में आधा दर्जन वारदाते कबूली एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने चैन स्नेचिंग गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गैंग के चारों आरोपियो ने डूंगरपुर समेत प्रतापगढ़ ओर बांसवाड़ा जिलों में चैन स्नेचिंग की आधा दर्जन वारदाते कबूल कर ली है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में भी जांच कर रही है。 बॉडी- बिछीवाड़ा थानाधिकारी कैलाशचन्द्र सोनी ने बताया कि उदयपुर जिले के कनबई निवासी अमृतदेवी कलाल (65) की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। इसमें बताया की 13 अप्रैल को वह करौली कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भुवनेश्वर मंदिर में दर्शन करने जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके गले से करीब 17 ग्राम वजनी सोने की चैन झपटकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विशेष टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों की पहचान की। पुलिस की लगातार तलाश और तकनीकी जांच के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बिछीवाड़ा की घटना के अलावा प्रतापगढ़ के पीपलखूंट, बांसवाड़ा के घाटोल तथा डूंगरपुर जिले के चिखली और सरोदा क्षेत्रों में भी चैन स्नेचिंग की वारदातें करना कबूल किया है।पुलिस ने आरोपी संजयदास निवासी कोलखण्डा खास थाना दोवड़ा, दिनेश खराड़ी, किरीट खराड़ी और गोपाल डामोर निवासी नवाघरा थाना चौरासी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की जांच जारी है। प्रारम्भिक पूछताछ में आरोपियों ने डूंगरपुर समेत प्रतापगढ़ ओर बांसवाड़ा जिलों में चैन स्नेचिंग की आधा दर्जन वारदाते कबूल की है0
0
Report
ऑक्सीजन सिलेंडर से भरा टैम्पू पलटा, गैस रिसाव से इलाके में दहशत
Jaipur, Rajasthan:शाहजहांपुर (कोटपूतली‑बहरोड़), जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रीको घीलोठ चौक पर ऑक्सीजन सिलेंडरों से भरा एक टैम्पू अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद टैम्पू में रखे कई ऑक्सीजन सिलेंडरों से गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैम्पू तेज रफ्तार में था और अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद सिलेंडरों के लीकेज होने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। हादसे में टैम्पू चालक घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। गैस रिसाव की सूचना पर पुलिस और संबंधित विभाग की टीमें मौके पर बुलाई गईं। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास लोगों की आवाजाही को कुछ समय के लिए रोका गया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि यदि सिलेंडरों में विस्फोट हो जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है और गैस रिसाव को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
धनबाद के उप विकास आयुक्त के अचानक निरीक्षण में विकास योजनाओं की अनियमितताएं सामने
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने पूर्वी टुंडी प्रखंड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासनिक लापरवाही और विकास योजनाओं में अनियमितता की सामने आई। जहां प्रखंड मुख्यालय में लगे पेवर ब्लॉक में झाड़ियां उग आई है और लटानी पंचायत सचिवालय में बने ज्ञान केंद्र सिर्फ शोभा का केंद्र बना हुआ है। प्रखंड निरीक्षण के दौरान ऑनलाइन उपस्थिति की जांच की गई, जिसमें कई कर्मी बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए। डीडीसी ने दस्तावेजों को खंगालते हुए कर्मियों की मनमानी पर नाराजगी जताई। वहीं रंजीतपुर में जालमीनार का निर्माण कराया गया है, लेकिन जलमीनार से पानी सप्लाई नहीं होने की बात सामने आई। पूरा गांव एक चापाकल के भरोसे है। बड़बाद से बरकटनी तक बन रही सड़क का निरीक्षण करने पहुँचे डीडीसी के सामने ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में भारी अनियमितता की शिकायत किया। डीडीसी ने रंजीतपुर में अबुआ और प्रधानमंत्री आवास का भी जायजा लिया तथा जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) से बन रहे तालाबों का निरीक्षण किया और उसमें अच्छे ढंग से सीढ़ी घाट बनाने का निर्देश दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि विकास योजनाओं में संवेदक मनमानी कर रहे हैं। विकास कार्य में अनियमितता बरता जा रहा है। निरीक्षण करने आये डीडीसी को जानकारी दी गई है। जल जमाव, पानी की समस्या गाँव में है।0
0
Report
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने काफिले में 60% कटौती, चार गाड़ियां, दो EV
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर अपने काफिले में 60% की कटौती की है। अब मुख्यमंत्री के काफिले में सिर्फ़ 4 गाड़ियां हैं, जिनमें से 2 EV हैं।0
0
Report
रामगढ़ नहर निर्माण की गुणवत्ता पर किसान अनिश्चितकालीन धरने की तैयारी
Jaisalmer, Rajasthan:रामगढ़ की नहर निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, किसानों में भारी रोष ठेकेदार की मनमानी व नहर निर्माण में बरती जा रही अनियमितताओं से नाराज किसान बैठेंगे अनिश्चितकालीन धरने पर रामगढ़, जैसलमेर जैसलमेर जिले के रामगढ़ के नहरी क्षेत्र में चल रहे नहर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। किसानों ने आरोप लगाया है कि नहर निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे निर्माण कार्य की मजबूती और टिकाऊपन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। किसान चन्दनसिंह, भगवानसिंह, हेमाराम, धर्माराम, इनायत खान, कमलेश आदि ने बताया कि सत्तार माइनर के पटरे व अन्य निर्माण कार्यों में नियमों की अनदेखी की जा रही है। किसानों का कहना है कि निर्माण में मानकों के अनुरूप सामग्री नहीं लगाई जा रही, जिससे भविष्य में नहर टूटने और किसानों को नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि नहर का पटरा बनाने के लिए पास स्थित वन पट्टी में अवैध रूप से खनन किया गया। इस दौरान सैकड़ों पेड़ों को उखाड़ दिया गया, जिनमें खेजड़ी, रोहिड़ा सहित कई अन्य वन संपदा शामिल हैं। ग्रामीणों ने इसे पर्यावरण के लिए गंभीर नुकसान बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया। ठेकेदार की मनमानी और प्रशासन की चुप्पी को लेकर किसानों में लगातार रोष बढ़ता जा रहा है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर गुणवत्ता में सुधार не किया गया तो सत्तार माइनर के किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। किसानों ने ने मांग की है कि निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए, घटिया सामग्री के उपयोग पर रोक लगे तथा वन क्षेत्र को हुए नुकसान की भरपाई के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।0
0
Report
Advertisement
अजमेर रीजन के विद्यार्थियों ने परीक्षा में शानदार अंक से रीजन का नाम रोशन किया
Ajmer, Rajasthan:केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के जारी परिणामों में विद्यार्थियों की अभूतपूर्व सफलता इस बार झंडे गाड़ने वाली साबित हुई.. यू तो इस बोर्ड में 22 रीजन के 7573 परीक्षा केंद्रों पर 19967 स्कूलों के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी.. प्रथम स्थान पर त्रिवेंद्रम रहा जबकि 11 स्थान पर अजमेर रीजन की सफलता दर्ज की गई.. अजमेर रीजन के 1132 स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए 533 परीक्षा केंद्र बनाए गए.. रीजन में अजमेर के मयूर स्कूल के लगभग 40 बच्चों ने विभिन्न विषयों में पूर्ण प्राप्तांक हासिल कर रीजन में सफलता के झंडे गाड़े.. स्कूल के 13 बच्चों के प्राप्तांक प्रतिशत 95 से लेकर 98.2 प्रतिशत तक दर्ज किए गए... रुद्राक्ष दाधीच ने 500 में से 491 अंक प्राप्त कर 98.2 % प्राप्त किए वही पार्थ देवनानी ने 488 अंक के साथ 97.6%,शताक्षी शर्मा ने 487 अंक लेकर 97.4%, राधिका गर्ग 97.4%,सिद्धि जैन ने 97.2, तन्वी जैन 97,जिया गुरनानी 97, सिद्धि कासलीवाल 96.8,दानिश काजमी 96.2, सावनी नवल 96.2,माही चंचलानी 95.8 , रिद्धांश महावर 95.6 और कबीर शर्मा ने 95 प्रतिशत अंक अर्जित कर न सिर्फ स्कूल बल्कि मातापिता,गुरुजन और जिले सहित रीजन का नाम रोशन किया है.. स्कूल के प्राचार्य डाक्टर संजय खाती ने बताया कि अजमेर रीजन ने एक अच्छी सफलता हांसिल की है..0
0
Report
गंगरार में गेहूं खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप; किसानों ने न्याय की मांग की
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार उपखंड क्षेत्र के साड़ास गेहूं खरीद केंद्र पर कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान उपखंड कार्यालय पहुंचे। किसानों ने प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। किसानों ने आरोप लगाया कि किसान जगाओ एफपीओ के अध्यक्ष और सचिव ने मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हजारों क्विंटल गेहूं की खरीद की है। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि कई किसानों की बिना जानकारी और सहमति के उनके खसरों को दूसरे किसानों के नाम से जोड़कर गेहूं का तौल करवा दिया गया। किसानों का कहना है कि वास्तविक कास्तकार कई दिनों से अपनी उपज तौल का इंतजार कर रहे हैं, जबकि रसूखदार लोगों के पंजीकरण, तौल और भुगतान एक ही दिन में कर दिए गए। ग्रामीणों ने व्यापारियों का गेहूं खरीदने, बिना टोकन तौल करने और बिना सत्यापन भुगतान करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। किसानों ने दोषी अधिकारियों, एफपीओ अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है。0
0
Report
ISI के नक्शे पर भट्टी गैंग: भारत में युवाओं को निशाने पर?
Mumbai, Maharashtra:Exclusive Investigation क्या पाकिस्तान के Unknown gunman की तर्ज पर ISI का प्लान कर रही है भारत में भी टारगेट किलिंग करना जिसमे उनक हथियार बना है शहज़ाद भट्टी ??? बुधवार को महाराष्ट्र ATS ने करीब 57 ऐसे लोगो से पूछताछ करी है जो सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म्स के ज़रिये पाकिस्तान के गैंगस्टर शहज़ाद भट्टी के संपर्क में थे, हालाँकि इनका सीधे तौर पर शहज़ाद भट्टी से कोई संबध नहीं हैl इसीलिए ATS ने इन सभी को पूछताछ करके छोड़ दिया हैl ATS के सूत्रों के मुताबिक बिना किसी contact के शहज़ाद भट्टी का गैंग india में 18-35 साल के लड़को को सोशल मीडिया पर मैसेज कर रहा है इस उम्मीद में ताकि उनके जाल में कोई लड़का फँस जायेl ATS के सूत्रों के मुताबिक पिछले दो - तीन सालो में जैसे Unknown Gunman ने पाकिस्तान में कई बड़े बड़े आतंकवादी मार गिराए है, अब पाकिस्तान की ISI भी उसी तर्ज पर शहज़ाद भट्टी गैंग का सहारा लेकर भारत में ऐसे कारनामे अंजाम देने वाले युवाओ की फ़ौज खड़ी करना चाहती है, इसीलिए शहज़ाद भट्टी को भारत में नेटवर्क बनाने का काम सौंपा गया हैl ATS के सूत्रों के अनुसार, जांच के दायरे में आए कई लोग कथित तौर पर इन सिंडिकेट्स के डिजिटल इकोसिस्टम के अंदर ऑनलाइन पार्टनर के रूप में काम कर रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि भट्टी और उसका नेटवर्क ऐसे ऑनलाइन इकोसिस्टम का इस्तेमाल सुनियोजित तरीके से अलग-अलग उम्र के लोगों—जिनमें बेरोज़गार युवा, नौकरीपेशा लोग और मध्यम आयु वर्ग के लोग शामिल हैं—को निशाना बनाने के लिए कर रहा है। इन लोगों को पैसे, सुरक्षा, जल्दी आर्थिक लाभ और विदेशों से संपर्क कराने का लालच दिया जाता है। कि गैंग कल्चर, हिंसा, आलीशान जीवनशैली और एक खास "गैंगस्टर जीवनशैली" को महिमामंडित करने वाले ऑनलाइन कंटेंट का इस्तेमाल, संगठित आपराधिक गतिविधियों के लिए नए गुर्गों को प्रभावित करने और उन्हें तैयार करने के लिए किया जा रहा था。 सूत्रों के अनुसार, यह नेटवर्क कथित तौर पर एक "फ्रीलांस" मॉड्यूल पर काम करता था, जिसमें ऑपरेटिव अलग-अलग गुटों में रहकर काम करते थे और अक्सर उनका आपस में कोई सीधा संपर्क नहीं होता था; इस वजह से एजेंसियों के लिए इस नेटवर्क की संरचना का पता लगाना मुश्किल हो जाता था। सूत्रों ने बताया कि एजेंसी इस समय कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फ़ोन, डिजिटल स्टोरेज यूनिट और दस्तावेज़ों की जाँच कर रही है। जाँचकर्ता बातचीत के रिकॉर्ड, एन्क्रिप्टेड चैट, सोशल मीडिया पर की गई गतिविधियों और पैसों के लेन-देन के सुरागों की जाँच कर रहे हैं, ताकि इस कथित नेटवर्क के फैलाव का पता लगाया जा सके और पाकिस्तान, दुबई और दूसरे विदेशी ठिकानों से काम कर रहे संभावित हैंडलरों की पहचान की जा सके। जांचकर्ताओं के अनुसार, जांच में यह खुलासा हुआ कि भट्टी कथित तौर पर एक 'रिमोट कोऑर्डिनेटर' के तौर पर काम कर रहा था, जो डोगर गैंग के हैंडलर्स, स्थानीय मददगारों और भारत में मौजूद डिजिटल ऑपरेटिव्स के ज़रिए अपना काम करता था। जांच में आगे यह भी पता चला कि डोगर गैंग ने कथित तौर पर इस जासूसी नेटवर्क में ज़मीनी स्तर पर एक अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें इस मामले में शामिल आरोपियों की भर्ती, उनके बीच तालमेल बिठाना और उन्हें हैंडल करना शामिल था।0
0
Report
Advertisement
मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ के लिए शराब तस्करी: 43 पेटी गोवा व्हिस्की समेत 2 गिरफ्तार
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव जिले की सीमा पर स्थित बागनदी थाना पुलिस को अंतरराज्यीय शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में खपाने लाई जा रही 43 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब जब्त करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक लग्जरी विक्टोरियस कार में भारी मात्रा में अवैध शराब मध्यप्रदेश से लाई जा रही है। सूचना के बाद बागनदी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार सवार तस्करों ने चेक पोस्ट तोड़कर भागने की कोशिश की। आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी को भी टक्कर मार दी और पुलिस पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। इसके बावजूद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़ गए आरोपियों की पहचान किशन धीवर और करण केवट के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर कार से 43 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने कार समेत कुल 15 लाख 17 हजार रुपए का मशरूका जब्त किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां सप्लाई की जानी थी और इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।0
0
Report
PM Modi के ईंधन बचाने के आह्वान के बाद पूर्णिमा चक्रवर्ती विधानसभा पहुंचीं
Noida, Uttar Pradesh:कोलकाता, पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद, भाजपा विधायक पूर्णिमा चक्रवर्ती स्कूटर चलाकर विधानसभा पहुंचीं।0
0
Report
मोदी की ईंधन संरक्षण अपील के बाद बिरला के काफिले के वाहन घटाने का निर्णय
Noida, Uttar Pradesh:ईंधन संरक्षण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद बिरला के काफिले के वाहन घटाने का निर्णय0
0
Report
Advertisement
पटना डीएम दफ्तर और बिस्कोमान में एयर स्ट्राइक जैसी मॉक ड्रिल, आपदा विभाग पुष्टि
Patna, Bihar:पटना डीएम दफ्तर और बिस्कोमान पर एयर स्ट्राइक की खबर है। एडीएम आपदा की ओर से सूचना दी जा रही है। मॉक ड्रिल हो रहा है0
0
Report
फारूक अब्दुल्ला ने विश्व संघर्ष खत्म की दुआ की, पाकिस्तान से बातचीत की मांग
Aram Pora, Ganderbal, National Conference President Farooq Abdullah says, "I pray that all conflicts in the world cease. Particularly, the ongoing tensions between our nation and Pakistan, which continue to have a profound impact on Muslims in India... We are not Pakistanis; we are Indians. We remain steadfast in our commitment and identity as Indians... Today, by the grace of Allah, a prominent RSS leader and a former Chief of the Army Staff have also expressed that issues with Pakistan should be resolved through dialogue. I urge you to pray for friendship between the two nations so that we can live with dignity"0
0
Report
Indo-Nepal Border: Suspects flee after attack on BSF, raids underway
Forbesganj, Bihar:अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के इंडो-नेपाल सीमा सटे फुलकाहा थाना क्षेत्र कोशिकापुर गांव स्थित इंडो नेपाल बार्डर पर तस्करी का सामान जप्त करने के दौरान तस्कर एवं उसके परिजनों ने एसएसबी जवान को खदेड़कर कर भगा दिया और तस्कर को छुड़ा लिया हालांकि एसएसबी जवान सिविल में थे उन्होंने अपना परिचय भी दिया। इसके बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं एवं लोगों ने हाथ में लाठी डंडा लेकर जवानों को दूर तक खदेड़ते रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार तस्कर के द्वारा बॉर्डर के रास्ते आटो पर नेपाल ले जाए जा रहे फूल एवं कपड़े को एसएसबी के जवानों ने रोक लिया। इसी बीच तस्कर व उसके परिवार वालों ने जवानों पर हमला कर दिया वही एसएसबी जवानों के द्वारा परिचय देने पर भी महिलाओं एवं तस्करों ने एसएसबी जवानों को लाठी डंडे से हमला कर आटो पर लोड कपड़ा एवं फूल को छुड़ा लिया। वही आक्रोशितो के द्वारा कुछ दूर तक एसएसबी जवानों को खदेड़ कर भगा दिया घटना की जानकारी मिलने पर फुलकाहा थाना मौके पर पहुंचकर छानबीन की एसएसबी जवानों ने अपने वरीय अधिकारी को जानकारी दिया सभी जवानों पर हमला करने मामले में फुलकाहा एसएसबी कैम्प ने हमला करने मामले में शामिल रुस्तम पिता स्वामी मियां के समेत करीब 15 से 20 लोगो पर फुलकाहा थानां में प्रथमिकी दर्ज कराया। फारबिसगंज डीएसपी मुकेश साह ने बताया मामले में प्रथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
