icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271503
SPShyam Prakash TiwariFollow25 Jan 2025, 11:48 am

Gonda: कटरा बाजार के कंपोजिट विद्यालय समदरियन पुरवा में वार्षिकोत्सव का आयोजन

Katra, Uttar Pradesh:

शनिवार को कटरा बाजार के कंपोजिट विद्यालय समदरियन पुरवा में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सीमा पांडे और विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान विश्राम बाबा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई जिसके बाद बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। खंड शिक्षा अधिकारी और ग्राम प्रधान ने बच्चों को नगद पुरस्कार, मेडल, प्रमाण पत्र और बैग देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर एआरपी भजनलाल, संकुल प्रभारी मोहम्मद सऊद, राकेश त्रिपाठी, अवधेश पाल सिंह और मनोज तिवारी सहित विद्यालय परिवार के सभी स्टाफ और अभिभावक उपस्थित रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

देवली खुर्द सड़क हादसे: दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल, एक कोटा रेफर

Kota, Rajasthan:देवली खुर्द सड़क मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, तीन युवक घायल, एक कोटा रेफर रामगंजमंडी(कोटा) कोटा जिले के रामगंजमंडी उपखंड के देवली खुर्द सड़क मार्ग पर सोमवार देर रात करीब 11 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। एक बाइक पर नवीन धाकड़ निवासी गोरधनपुरा सवार था, जबकि दूसरी बाइक पर नितेश नट और बलराज नट निवासी देवली खुर्द सवार थे। हादसे के बाद तीनों घायलों को रामगंजमंडी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद नवीन धाकड़ को कोटा तथा नितेश और बलराज को झालावाड़ रेफर कर दिया गया।
0
0
Report

सीकर में पत्नी को रौंदकर हत्या के आरोपी पति गिरफ्तार

Sikar, Rajasthan:सीकर पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार सीकर के जीणमाता थाना इलाके में 4 नवंबर की शाम अपनी पत्नी की पिकअप गाड़ी से कुचलकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया। आरोपी को अपनी पत्नी को करने का बिल्कुल भी पछतावा नहीं है। पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उसकी पत्नी एक साल से उसे परेशान कर रही थी। इसके चलते उसने अपनी पत्नी की गाड़ी से कुचलकर हत्या की। दरअसल जीणमाता थाना इलाके में 4 नवंबर की शाम सिकवाली ढाणी में रहने वाले चुन्नीलाल कुमावत(56) ने अपने घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर अपनी पत्नी चूंकी देवी की पिकअप गाड़ी से चलकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी चुन्नीलाल खुद पुलिस थाने गया और कहा कि मैंने मेरी पत्नी का मर्डर कर दिया है। आरोपी के साथ पुलिस मौके पर गई। फिर पुलिस ने मौके से महिला का शव बरामद करके पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में लिया हुआ था। जिसने पूछताछ में बताया कि उसके दो बेटे हैं। दोनों टाइल्स की मजदूरी का काम करते हैं। जबकि आरोपी चुन्नीलाल खुद लोडिंग पिकअप चलाता था। पिछले साल उसने अपनी छोटी बेटे की 15 लाख का कर्ज लेकर शादी की थी। रुपए मांगने वाले उसे लगातार पैसों के लिए बोल रहे थे। दूसरी तरफ चुन्नीलाल के दोनों बेटे भी ज्यादा कमाई नहीं होने के चलते अपने पिता को पैसे नहीं दे पा रहे थे। पहले तो आरोपी चुन्नीलाल ने चाय की दुकान खोलने की सोची। लेकिन पत्नी ने मना कर दिया। इसके बाद घटना वाले दिन आरोपी अपने घर पर बंधी दुधारू गाय बेचने के लिए कस्टमर लेकर आया तब उसकी पत्नी ने मना कर दिया। ऐसे में गुस्से में आकर आरोपी चुन्नीलाल ने अपनी पत्नी का मर्डर किया। SHO राकेश कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी को आज जेल भेज दिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कहा कि कर्ज होने के चलते वह लगातार परेशान था। आरोपी का कहना था कि उसकी पत्नी उस टाइम पर खाना भी नहीं देती और बात-बात पर टॉर्चर करती थी।
0
0
Report
Advertisement

सहरसा के कन्दाहा सूर्य मंदिर: द्वापर युग से जुड़ी प्राचीन सूर्य पूजा का केंद्र

Saharsa, Bihar:बिहार के सहरसा का कन्दाहा सूर्य मंदिर सबसे प्राचीन और ऐतेहासिक सूर्य मंदिरों में से एक है. यह मंदिर सहरसा मुख्यालय से 16 किलोमीटर की दूरी पर महिषी प्रखंड के पस्तपार गांव के कन्दाहा गांव में स्थित है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर का सम्बंध द्वापर युग से है और भगवान कृष्ण के पुत्र सांभ द्वारा इसकी स्थापना की गई थी. मंदिर के गर्भगृह में भगवान सूर्यनारायण की एक भव्य प्रतिमा स्थापित है जो सात घोड़ो वाले रथ पर सवार है और इसे एक ही ग्रेनाइट के पत्थर के टुकड़े पर तरासा गया है. ऐसी मान्यता है कि वैशाख महीने में जब सूर्य मेष राशि में प्रवेश करते हैं, तब सूर्य की पहली किरण सीधे भगवान सूर्य की प्रतिमा और उनके रथ पर पड़ती है. इतिहास के अनुसार 14 वीं शताब्दी में कर्नाटक वंश के राजा नरसिंह देव के शाशनकाल में इस मंदिर का निर्माण जीर्णोद्धार हुआ था. बाद में संत कवि लक्ष्मीनाथ गोसाईं द्वारा इसका जीर्णोद्धार कराया गया. मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान कई सारे प्राचीन अवशेष भी मिले हैं जिन्हें आज भी संजो कर रखा गया है. वहीं मंदिर परिसर में एक प्राचीन कुँआ भी है मान्यता है कि इस कुँए के जल से स्नान करने से असाध्य रोगों से मुक्ति मिलती है. वहीं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर मंदिर के समीप बने छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है. इस मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए लोग बिहार ही नही बल्कि नेपाल और काफी दूर दराज से पहुंचते. मान्यता है कि जो कोई भी इस मंदिर में भगवान सूर्य देव से मनोकामना माँगते हैं उनकी मनोकामना जरूर पूर्ण होती है.
0
0
Report

जहानाबाद में कुएं से निकला नीलगाय, फायर ब्रिगेड ने बचाई जिंदगी

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद से एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहां गहरे कुएं में गिरी एक बेजुबान नीलगाय को फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। मामला नगर परिषद क्षेत्र के टेनीबिगहा मोहल्ले की है। बताया जाता है कि नीलगाय सोमवार की देर रात भटकते हुए बधार स्थित कुएं में जा गिरी थी। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ने पर प्रशासन को सूचना दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने रस्सों और सीढ़ियों की मदद से करीब दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे बाहर निकाला। हालांकि गिरने के कारण नीलगाय काफी चोटिल है, जिसके इलाज के लिए वन विभाग की टीम अपने साथ ले गयी। वही इस हादसे के बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया, ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की सुबह खेत के बधार में स्थित एक गहरे कुएं के अंदर से आवाज सुनी। पास जाकर देखने पर पता चला कि एक नीलगाय कुएं के अंदर गिरी हुई है और बाहर निकलने के लिए छटपटा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, सोमवार की देर रात अंधेरे के चलते नीलगाय सीधे कुएं में जा गिरी थी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। ग्रामीणों ने बिना देर किए तुरंत इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। इधर सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की सात सदस्यीय टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंच गई। टीम के जवानों ने सीढ़ियों को कुएं में उतारा और मजबूत रस्सों का फंदा बनाकर सावधानीपूर्वक नीलगाय के शरीर में फंसाया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग और जवानों की सूझबूझ से करीब दो घंटे तक चले इस कड़ी ऑपरेशन के बाद आखिरकार जख्मी नीलगाय को सुरक्षित खींचकर बाहर निकाल लिया गया। कुएं की दीवारों से टकराने और ऊंचाई से गिरने के कारण नीलगाय काफी चोटिल हो गई है, जिसे फिलहाल वन विभाग की टीम की निगरानी में रखा गया है। बहरहाल स्थानीय ग्रामीणों की सतर्कता और फायर ब्रिगेड टीम की मुस्तैदी से एक बेजुबान जानवर की जान तो बच गई, लेकिन खुले और असुरक्षित कुएं अब भी हादसों को न्योता दे रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

छठ से पहले वेतन नहीं मिला? सफाईकर्मी चेतावनी देंगे; मेयर ने आश्वासन दिया

Giridih, Jharkhand:एभीबी : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शहर में साफ-सफाई की तैयारियां चल रही हैं. इसी बीच गिरिडीह नगर निगम के सफाईकर्मियों ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है. सफाईकर्मियों का कहना है कि समय पर वेतन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. परिवार चलाना मुश्किल हो गया है. उन्होंने निगम प्रशासन से जल्द वेतन भुगतान करने की मांग की है. वहीं, छठ महापर्व के ठीक पहले सफाईकर्मियों की इस चेतावनी से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए मेयर प्रमिला मेहरा और डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने सफाईकर्मियों से बातचीत की. दोनों ने कर्मियों को समझाया और छठ पूजा के पहले वेतन भुगतान किए जाने का आश्वासन दिया. आश्वासन के बाद कर्मी काम पर लौट गए हैं और शहर में सफाई कार्य फिर से शुरू हो गया है. हालांकि कर्मियों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई और छठ पूजा के पहले वेतन भुगतान नहीं हुआ तो फिर से सभी कर्मी हड़ताल पर चले जाएंगे.
0
0
Report

बरई सुभानगढ़ी गांव में प्रतिमा क्षतिग्रस्त के बाद हिंसक विवाद, PAC तैनाती

Aligarh, Uttar Pradesh:बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का गंभीर आरोप, थाना जवां क्षेत्र के बरई सुभानगढ़ी गांव में दो पक्षों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, बाइक तेज चलाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी, मारपीट और पथराव तक पहुंची, पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, घटना के बाद गांव में तनाव, एहतियातन PAC की तैनाती, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा, दोनों पक्षों की ओर से तहरीर, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच, एसपी सिटी ने बताया कि फिलहाल शांति कायम, दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कानूनी कार्रवाई!
0
0
Report
Advertisement

लातेहार में छठ पूजा की तीन दिवसीय तैयारी शुरू, घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम

Latehar, Jharkhand:लातेहार में छठ पूजा की तीन दिवसीय तैयारी शुरू, घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम। लातेहार जिले के सभी प्रखंडों विभिन्न छठ घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। लातेहार सूर्य नारायण छठ पूजा समिति चाणकनगरी, सूर्यनारायण छठ पूजा समिति लातेहार स्टेशन, करकट छठ घाट, डूरूआ छठ घाट, कर्मा चुवा छठ घाट वानपुर छठ घाट की सफाई का कार्य शुरू हो गया है। छठ पूजा को लेकर शांति और सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाने को लेकर लातेहार डीसी संदीप कुमार और लातेहार एसपी कुमार गौरव पूरी तरह से कमर कस ली है। छठघाट पर सफाई से लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंजाम का निर्देश दिए गए छठ पूजा की तैयारी को लेकर सूर्यनारायण छठ घाट का जायजा लिया है
0
0
Report

खरगोन के पहाड़सिंहपुरा में आतिशबाजी परंपरा के बीच सुरक्षा का दावा

Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन के पहाड़सिंहपुरा, टवडी चौक और क्षेत्रीय पाल मोहल्ले में जमकर आतिशबाजी की परंपरा। एक दूसरे पर जलते फटाखे, रॉकेट और पैर छोड़ने की परंपरा। झुंड के रूप में युवा हाथों में रॉकेट, फटाखे एवं पैर लेकर दौड़ लगाकर जलते फटाखे छोड़ देते हैं; सामने वाला पक्ष बचते हुए अपनी ओर से वार करता है। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहता है। एक दिन पहले सभी समाजजनों से मिटिंग की जाती है, नियत समय किया जाता है। मापदंड किए जाते हैं कि अधिक बारूद वाले फटाखे नहीं फोड़ने की हिदायत होती है। उसके बाद भी युवा जमकर इस परंपरा को खेलते हैं। आज दो घंटे यह परंपरा चली, जिसमें एक स्थान पर छोटी आग भी लगी मगर दमकल मौजूद होने से जल्द ही आग पर काबू पाया गया। स्थानीय जोखिम से इनकार करते हैं तो पुलिस पूरे सुरक्षा के इंतजाम की बात कहकर परंपरा निर्वहन करवाते है।
0
0
Report
Advertisement

कवाई-छबड़ा मार्ग पर कार पलटी, चारों सुरक्षित, आग पर काबू, हादसा टला

Baran, Rajasthan:कवाई-छबड़ा मार्ग पर कार पलटी, लगी आग, चारों सवार बाल-बाल बचे बारां के कवाई क्षेत्र में छबड़ा जाने वाले मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद कार में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार में चालक श्याम बाबू साहू निवासी छबड़ा सहित कुल चार व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना के दौरान सभी ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग पर भी समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी व्यक्ति सुरक्षित हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई。
0
0
Report

तालाब सुरक्षा में लापरवाही से तीन बच्चों की मौत, नगरपालिका पर सवाल

Shahdol, Madhya Pradesh:नगर पालिका की लापरवाही ने बुझाए तीन घरों के चिराग? शहडोल शहर के चौपाटी के पीछे स्थित तालाब में हुए दर्दनाक हादसे ने नगरपालिका की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तालाब के चारों ओर लगी सुरक्षा जाली कई जगह टूटी हुई है। स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के मुताबिक, यह जाली लंबे समय से क्षतिग्रस्त थी। सवाल यह है कि आखिर नगरपालिका ने समय रहते इसकी मरम्मत क्यों नहीं कराई? ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर पड़ताल में सामने आया कि तालाब के कुछ हिस्सों में सुरक्षा जाली लगी है, लेकिन लोगों की आवाजाही वाले हिस्से में जाली टूटी हुई है। इसी रास्ते से चार बच्चे तालाब में पहुंचे, जहां डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। अगर नगरपालिका तालाब के रखरखाव और सुरक्षा मानकों पर समय रहते ध्यान देती, तो शायद तीन मासूमों की जान बचाई जा सकती थी और तीन परिवारों के घरों के चिराग नहीं बुझते। सबसे बड़ा सवाल: क्या इस दर्दनाक हादसे के बाद नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी? क्या टूटी हुई जाली और सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी करने वालों की जवाबदेही तय की जाएगी, या फिर यह मामला भी जांच और आश्वासन तक ही सीमित रह जाएगा?
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top