Back
गोंडा में रूस भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, इमीग्रेशन कंपनी के मालिक के खिलाफ मुकदमा
AKAtul Kumar Yadav
Feb 26, 2026 12:20:34
Gonda, Uttar Pradesh
एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में मल्टी इंटरनेशनल इमीग्रेशन काउंसलिंग कंपनी द्वारा रूस भेजकर नौकरी दिलाने के नाम पर सैकड़ो लोगों से ठगी किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। मल्टी इंटरनेशनल इमीग्रेशन काउंसलिंग कंपनी संचालित कर रहे विवेक कुमार ऑफिस बंद करके फरार हो गए है। जिससे परेशान हो करके ठगी के शिकार हुए सैकड़ो लोगों ने विवेक कुमार और अन्य लोगों के खिलाफ गोंडा के नगर कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित अवधेश कुमार पांडे के तहरीर पर कंपनी के मालिक विवेक कुमार,एजेंट जुल्फिकार उर्फ जुम्मन, मनीषा,सारिका,आर्यन कुमार राज और दीपक के खिलाफ धोखाधड़ी और फ्राड को लेकर के पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। लोगों ने आरोप लगाया है कि उन्हें रूस में अलग-अलग तरीके से नौकरी दिलाने के नाम पर किसी से एक लाख, किसी से डेढ़ लाख रुपए तो किसी से 50 हजार रुपए लेकर एग्रीमेंट किया गया था। लेकिन उसके बावजूद भी इन लोगों को वहां नहीं भेजा गया और अब अपने ऑफिस बंद करके यह लोग अपने मोबाइल नंबर को भी इन लोगों ने बंद कर लिया है। मल्टी इंटरनेशनल इमीग्रेशन काउंसलिंग कंपनी द्वारा सैकड़ो लोगों के साथ किए गए रूस भेजने के नाम पर एग्रीमेंट भी सामने आए हैं। एग्रीमेंट में कंपनी द्वारा लिखा गया है कि अगर वहां पर सैलरी जो बताई गई अगर वह नहीं मिलती है कोई दिक्कत होती है 15 दिन के अंदर 22 महीने का बीजा रिनिवल नहीं होता है तो डेढ़ लाख रुपए वापस किया जाएगा। गोंडा जिले के बरुई गोंदहा के रहने वाले दिलीप कुमार सिंह का एक एग्रीमेंट सामने आया है जिसमें मल्टी इंटरनेशनल इमीग्रेशन काउंसलिंग कंपनी के प्रोपराइटर विवेक कुमार और दिलीप कुमार सिंह के बीच रूस में प्लंबर की नौकरी दिलाने को लेकर के एग्रीमेंट हुआ है और वहां नौकरी दिलाने को लेकर के डेढ़ लाख रुपए भी मल्टी इंटरनेशनल इमीग्रेशन काउंसलिंग कंपनी द्वारा उनसे लिया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRishikesh Kumar
FollowFeb 26, 2026 13:37:140
Report
SPSohan Pramanik
FollowFeb 26, 2026 13:36:440
Report
MSMrinal Sinha
FollowFeb 26, 2026 13:36:260
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowFeb 26, 2026 13:36:070
Report
AMANIL MOHANIA
FollowFeb 26, 2026 13:32:310
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 26, 2026 13:32:130
Report
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 26, 2026 13:31:410
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowFeb 26, 2026 13:31:230
Report
AMANIL MOHANIA
FollowFeb 26, 2026 13:30:530
Report
NSNeeraj Sharma
FollowFeb 26, 2026 13:30:380
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowFeb 26, 2026 13:30:190
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report