Back
मतगणना पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ शुरू, प्रत्येक वार्ड में सुनियोजन
MSMrinal Sinha
Feb 26, 2026 13:36:26
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand
एभीबी : नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के अंतर्गत मतगणना कार्य को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव ने बताया कि मतगणना की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है. मतपेटिकाओं को सुरक्षित रूप से ब्रजगृह (स्ट्रॉन्ग रूम) में सीसीटीवी निगरानी एवं त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है. ब्रजगृह के बाहर 24 घंटे सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है तथा अभ्यर्थियों या उनके अधिकृत प्रतिनिधियों को नियमानुसार निगरानी की अनुमति दी गई है. मतगणना प्रारंभ होने से पूर्व निर्धारित समय पर ब्रजगृह को अभ्यर्थियों की उपस्थिति में खोला जाएगा. मतगणना हॉल की व्यवस्था के संबंध में बताया गया कि प्रत्येक नगर निकाय के लिए अलग-अलग हॉल निर्धारित किए गए हैं. मतगणना केंद्र के भीतर प्रवेश के लिए पास प्रणाली लागू की गई है, जिससे केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश मिल सके. प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक एवं एक माइक्रो ऑब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि मतों की गणना में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहे. टेबलों की संख्या संबंधित वार्डों की संख्या के अनुसार निर्धारित की गई है. अधिक मतदाताओं वाले वार्डों के लिए अतिरिक्त टेबल की व्यवस्था की गई है, जिससे मतगणना कार्य समयबद्ध रूप से पूरा किया जा सके.. गिरिडीह नगर निगम के मतगणना हॉल संख्या 01 में वार्ड संख्या 1 से 18 तक की मतगणना की जानी है, जिसके लिए टेबल की संख्या 16 तथा चक्र की संख्या 05 होगी. इसके पश्चात नगर निगम गिरिडीह के मतगणना हॉल संख्या 02 में वार्ड संख्या 19 से 36 तक की मतगणना की जानी है, जिसके लिए टेबल की संख्या 16 तथा चक्र की संख्या 04 होगी. इसके अलावा बड़की सरैया नगर पंचायत्त के मतगणना हॉल संख्या 02 में वार्ड संख्या 01 से 12 तक की मतगणना की जानी है, जिसके लिए टेबल की संख्या 08 तथा चक्र की संख्या 02 होगी. वहीं धनवार नगर पंचायत के मतगणना हॉल संख्या 03 में वार्ड संख्या 01 से 11 तक की मतगणना की जानी है, जिसके लिए टेबल की संख्या 08 तथा चक्र की संख्या 02 होगी. वहीं नगर निगम गिरिडีह के लिए कुल मतदान मतगणना कर्मियों की संख्या 96 एवं बड़की सरैया नगर पंचायत के लिए कुल मतदान मतगणना कर्मियों की संख्या 24 तथा धनवार नगर पंचायत के लिए कुल मतदान मतगणना कर्मियों की संख्या 24 है. कुल 166 मतदान केंद्रों के लिए 192 मतगणना कर्मियों को लगाया गया है. प्रत्येक टेबल पर बैलेट पेपर की गिनती निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी तथा प्रत्येक चक्र (राउंड) की समाप्ति के बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी. मतगणना चक्र के संबंध में जानकारी दी गई कि वार्डवार मतों की गणना चरणबद्ध तरीके से की जाएगी. प्रत्येक राउंड के बाद अभ्यर्थियों को परिणाम पत्रक की प्रति उपलब्ध कराई जाएगी. किसी भी प्रकार की आपत्ति होने पर संबंधित प्रावधानों के तहत इसका समाधान किया जाएगा. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पूरी मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी तथा मीडिया के लिए अलग से निर्धारित स्थल बनाया गया है, जहां से वे अधिकृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. जिला प्रशासन ने आश्वस्त किया कि मतगणना कार्य निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowFeb 26, 2026 15:15:320
Report
PNPratap Naik1
FollowFeb 26, 2026 15:15:200
Report
0
Report
0
Report
1
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 26, 2026 15:05:460
Report
0
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 26, 2026 15:05:080
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 26, 2026 15:04:450
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 26, 2026 15:04:240
Report
ASAJEET SINGH
FollowFeb 26, 2026 15:04:14Jaunpur, Uttar Pradesh:मारपीट में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं...जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 26, 2026 15:04:01Gonda, Uttar Pradesh:टिकट खरीदने को लेकर पहले कहासुनी हुई जो दखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई
0
Report
0
Report
PPPrakash Pandey
FollowFeb 26, 2026 15:03:43Mau, Uttar Pradesh:बताया जा रहा है कि जो शख्स बच्चे के साथ मारपीट कर रहा है...वो खुद को इलाके का गुंडा बताता है
0
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 26, 2026 15:03:050
Report