Back
बिहार शराबबंदी पर सियासी जंग तेज, मंत्री- सांसद के दावे
RKRishikesh Kumar
Feb 26, 2026 13:37:14
CHANDI, Harnaut, Bihar
बिहार में शराबबंदी पर सियासत फिर से गरमा गई है।नालंदा के हरनौत में सहकारिता मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने विपक्ष पर सीधा हमला बोलते हुए बड़ा बयान दिया है। उनके साथ नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। नालंदा जिले के हरनौत नगर पंचायत में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने शराबबंदी कानून को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर किसी कानून में कमी रह जाए तो इसका मतलब यह नहीं कि कानून फेल हो गया। मंत्री ने दहेज निषेध कानून का उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार में वर्षों से दहेज विरोधी कानून लागू है, फिर भी दहेज हत्याएं होती हैं। तो क्या इससे कानून को खराब कहा जाएगा? ठीक उसी तरह अगर शराबबंदी कानून में कुछ कमियां हैं तो इसे असफल नहीं कहा जा सकता।उन्होंने दावा किया कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह लागू है और इसका सबसे बड़ा फायदा जीविका दीदियों को मिला है। उनके अनुसार, पहले शराब के कारण घरों में घरेलू हिंसा होती थी, लेकिन अब हालात बदले हैं। मंत्री ने विपक्ष, खासकर राष्ट्रीय जनता दल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शराब की होम डिलीवरी की जानकारी विपक्ष को ही है। उन्होंने यहां तक दावा किया कि सदन के अंदर से शराब की डिलीवरी होती है और अगर किसी को यह पता है कि शराब कहां सप्लाई हो रही है, तो इसका मतलब है कि वे लोग इसमें संलिप्त हैं। वहीं नालंदा से जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने भी शराबबंदी का समर्थन करते हुए कहा कि ऐसा कोई राज्य नहीं है जहां पूरी तरह से अवैध गतिविधियां बंद हो जाती हों। उन्होंने गुजरात का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी शराबबंदी के बावजूद अवैध रूप से होम डिलीवरी होती हैं। उन्होंने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 का हवाला देते हुए कहा कि हत्या के खिलाफ सख्त कानून होने के बावजूद हत्याएं होती हैं, लेकिन इससे कानून खत्म नहीं हो जाता।बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर सियासी जंग लगातार जारी है। एक तरफ सरकार इसे सामाजिक सुधार की बड़ी उपलब्धि बता रही है, तो वहीं विपक्ष इसे पूरी तरह विफल करार दे रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowFeb 26, 2026 15:15:320
Report
PNPratap Naik1
FollowFeb 26, 2026 15:15:200
Report
0
Report
0
Report
1
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 26, 2026 15:05:460
Report
0
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 26, 2026 15:05:080
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 26, 2026 15:04:450
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 26, 2026 15:04:240
Report
ASAJEET SINGH
FollowFeb 26, 2026 15:04:14Jaunpur, Uttar Pradesh:मारपीट में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं...जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 26, 2026 15:04:01Gonda, Uttar Pradesh:टिकट खरीदने को लेकर पहले कहासुनी हुई जो दखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई
0
Report
0
Report
PPPrakash Pandey
FollowFeb 26, 2026 15:03:43Mau, Uttar Pradesh:बताया जा रहा है कि जो शख्स बच्चे के साथ मारपीट कर रहा है...वो खुद को इलाके का गुंडा बताता है
0
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 26, 2026 15:03:050
Report