icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271504
Rajan KushwahaRajan KushwahaFollow14 Jan 2025, 11:25 am

पसका संगम तट पर मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, आस्था की डुबकी लगाई

Paraspur, Uttar Pradesh:

मकर संक्रांति के अवसर पर पसका के संगम तट पर स्नानार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। सूकरखेत में लाखों श्रद्धालुओं ने त्रिमुहानी तट पर सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई।  

पौष पूर्णिमा मेला के दौरान वाराह भगवान मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ, प्रसाद चढ़ावा और परिक्रमा की। इसके अलावा, गुरु नरहरि आश्रम में मत्था टेककर श्रद्धालुओं ने मिन्नतें भी मांगी। सूर्य की तपिश के साथ ही मेला की रौनक और बढ़ गई। आसपास के क्षेत्रों और अन्य जिलों से आए श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान, दान एवं गौ और ब्राह्मण दान कर पुण्यलाभ अर्जित किया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बूंदी में तेजाजी महाराज के थानकों पर श्रद्धा का सैलाब, तेजा दशमी महोत्सव

Jaipur, Rajasthan:तेजा दशमी पर वीर तेजाजी महाराज के थांको पर श्रद्धा का सैलाब जिलेभर में उमड़ा। देवपुरा स्थित वीर तेजाजी धानक पर विशेष मेले का आयोजन किया गया, जहां सुबह से ही भक्तों की कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु वीर तेजाजी महाराज के दर्शन के साथ ही सांप की डस्सी कटवाने के लिए भी बड़ी संख्या में पहुंचे। थानकों पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। तेजा दशमी के अवसर पर जिले में जगह-जगह गीत महोत्सव, तेजा गायन, भजन-कीर्तन और मेलों का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजनों से माहौल भक्तिमय बना रहा और दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही.
0
0
Report

हाथरस DM की तेज कार्यशैली पर बच्चों का वीडियो वायरल—स्ट्रीट लाइट मांग सुर्ख

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के डीएम की लोकप्रियता और तेज तर्रार कार्यशैली के चलते मासूम स्कूली बच्चों के वीडियो लगातार प्रार्थना करते हुए मदद के लिए वायरल हो रहे हैं... गांव नगला भूरा के मासूम स्कूली बच्चों ने गंदे पानी से निकल कर गली बनवाने की गुहार लगाई है... लेबर कॉलोनी पार्क में स्ट्रीट लाइट की मांग के लिए डीएम से बच्चे हाथ जोड़कर प्रार्थना करते नजर आये... जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है... बता दें कि जिला हाथरस में स्कूली बच्चों के वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं जिसके बाद हाथरस के जिलाधिकारी संज्ञान लेते हुए उसमें कार्रवाई लगातार कर रहे हैं इसी के चलते हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव नगला भूरा वार्ड नंबर 9 एवं लेबर कॉलोनी पार्क के अंदर का स्कूली बच्चों का स्ट्रीट लाइट मांगते का डीएम अतुल वत्स से हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए का वीडियो काफी वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में लगातार कारवाई होने से अब स्कूली बच्चों में परेशानी को लेकर क्रेज बढ़ता जा रहा है चाहे इसको आप डीएम की लोकप्रियता, तेज तरार कार्यशैली कहें अब देखना यह होगा कि लगातार वीडियो वायरल संज्ञान में लेने के बाद डीएम इस मामले में क्या एक्शन लेते हैं
0
0
Report
Advertisement

कालपी सीट पर बसपा प्रत्याशी के ऐलान के बाद सम्मेलन में भीड़ नहीं दिखी?

Jalaun, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी ने जालौन की कालपी विधानसभा सीट से वीरपाल सिंह चौहान को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। बसपा के बुंदेलखंड मंडल जोन प्रभारी की मौजूदगी में आयोजित सम्मेलन में प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया गया, लेकिन कार्यक्रम में अपेक्षित भीड़ नजर नहीं आई। सम्मेलन को भव्य बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां किए जाने का दावा किया गया था। कार्यक्रम स्थल पर लोगों के बैठने के लिए बड़ी संख्या में कुर्सियां लगाई गई थीं। इसके लिए टेंट हाउस से कुर्सियां मंगवाकर मैदान में सजाई गईं, लेकिन कार्यक्रम शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में कुर्सियां खाली नजर आईं। इस कार्यक्रम के दौरान खाली पड़ी कुर्सियां पूरे आयोजन की तस्वीर बयां करती नजर आईं। हालात यह रहे कि टेंट हाउस से लाकर लगाई गईं कई कुर्सियां भी खाली ही पड़ी रहीं और बाद में उन्हें वापस ले जाया गया। ऐसे में बड़ा सवाल यह रहा कि जिस सम्मेलन को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर पेश किया जा रहा था, उसमें आखिर संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक क्यों नहीं पहुंच सके। सबसे ज्यादा चर्चा उस समय हुई जब मंच से कालपी विधानसभा सीट के लिए वीरपाल सिंह चौहान के नाम की घोषणा की गई। प्रत्याशी के नाम के ऐलान के दौरान भी कार्यक्रम स्थल पर कई कुर्सियां खाली दिखाई दीं। घोषणा के बाद मौजूद लोगों में से कुछ लोगों ने तालियां बजाकर प्रत्याशी का स्वागत किया, लेकिन आयोजन में बड़े जनसमर्थन की तस्वीर नजर नहीं आई। कालपी सीट पर प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही जालौन जिले की दो विधानसभा सीटों पर बसपा अपने उम्मीदवारों के नाम सामने ला चुकी है। ऐसे में पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को सक्रिय करने की कोशिश में जुटी है। हालांकि कालपी में आयोजित सम्मेलन में नजर आई खाली कुर्सियों ने पार्टी के जमीनी जनाधार और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर चर्चा जरूर छेड़ दी है।
0
0
Report

अतिक्रमण हटाने के दौरान दो लोगों ने जहरीला पदार्थ पीया, हालत खराब

Dhar, Madhya Pradesh:धामनोद थाना क्षेत्र के ग्राम बेगन्दा में शासकीय जमीन पर अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रशासन की कार्रवाई के समय एक महिला और एक युवक कथित तौर पर जहरीला पदार्थ पी ले रहे थे। दोनों की हालत बिगड़ने पर धामनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें धार रेफर किया गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद प्रशासन और पुलिस अमले में अफरा-तफरी फैल गई। ग्राम पंचायत बेगन्दा में शासकीय जमीन पर बने दो मकानों को हटाने के लिए राजस्व विभाग, ग्राम पंचायत और पुलिस का अमला जेसीबी मशीन के साथ पहुंचा था; विरोध के बीच मकान हटाये जा रहे थे। सरपंच राधेश्याम और तहसीलदार कृष्णा पटेल के अनुसार अतिक्रमण काफी समय से चल रहा था और उन्हें अन्य स्थान पर पट्टा दिया गया था, साथ ही पहले भी नोटिस जारी किये गए थे। जमीन के पीछे आश्रम और गौशाला है, जहां जाने का रास्ता भी इसी तरफ है। गणेश तंवर का कहना है कि उनके पास इस स्थान का पट्टा है, नोटिस एक दिन पहले मिला था और अगले ही दिन प्रशासन मकान तोड़ने पहुँचा। उन्होंने कहा कि उन्हें अपना सामान और परिवार संभालने का पर्याप्त मौका नहीं दिया गया। इसी बीच रेखा नाम की महिला और गोपाल नाम के युवक ने जहरीला पदार्थ पी लिया; वे देवर-भाभी बताए जा रहे हैं। डॉक्टरों ने दोनों को धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से धार रेफर किये जाने की पुष्टि की है।
0
0
Report
Advertisement

धनबाद के हरिहरपुर में दर्दनाक हादसा: युवक की मौत, महिला घायल

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के हरिहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पावापुर में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चारपहिया वाहन और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि रॉन्ग साइड से आ रही चारपहिया वाहन ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाद में उसमें आग लगने से जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हरिहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारपहिया वाहन के चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

निशिकांत दुबे ने कोयला रोककर दिखाने की चुनौती दी, सरकार पर तंज

Godda, Jharkhand:MMDR संशोधन विधेयक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध पर गोड्डा में सांसद निशिकांत दुबे ने राज्य सरकार को किया चैलेंज, कहा हिम्मत है तो कोयला रोक कर दिखाए। संसद आज गोड्डा के पोड़ैयाहाट में एक पुल और सड़क आदि के शिलान्यास के मौके पर प्रेस से बातें कर रहे थे। उन्होंने स्वीटजर लैंड, सिंगापुर, लंदन और पेरिस का उदाहरण देते हुए तर्क दिया कि वहां एक भी माइंस नहीं है। फिर भी प्रति व्यक्ति आय बहुत ज्यादा है। झारखंड सरकार को चोरी की मानसिकता से निकलने की सलाह देते हुए गिट्टी, मिट्टी, बालू और दारू बेचने की सलाह दे डाली。
0
0
Report
Advertisement

झारखंड के साईनाथ विश्वविद्यालय से युवाओं में उद्यमिता की नई क्रांति

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के जिरावर ओरमांझी स्थित निजी साईनाथ विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2012 में हुई थी। स्थापना के बाद से ही विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य झारखंड के विद्यार्थियों को राज्य में ही उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों की ओर होने वाले पलायन को कम करना है।साईनाथ विश्वविद्यालय झारखंड का पहला निजी विश्वविद्यालय है, जहां एनसीसी विंग की शुरुआत की गई है। विश्वविद्यालय एनसीसी के जरिए विद्यार्थियों में अनुशासन, देशप्रेम, समर्पण और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर जोर दिया जाता है।साईनाथ विश्वविद्यालय में शिक्षा के कई प्रमुख क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध हैं। यहां शिक्षा, फिजिकल एजुकेशन, मैनेजमेंट, कंप्यूटर, नर्सिंग, इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर, फार्मेसी और लॉ समेत कई पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। विश्वविद्यलय का कहना है कि यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी न सिर्फ झारखंड, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए अनुभवी और योग्य शिक्षकों की टीम मौजूद है। पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष जोर दिया जाता है। विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के लिए जिम और विभिन्न खेलों की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जबकि मानसिक स्वास्थ्य और एकाग्रता को बेहतर बनाने के लिए योग और मेडिटेशन जैसी गतिविधियां भी कराई जाती हैं।पढ़ाई के लिए विश्वविद्यालय में लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध है, जहां विद्यार्थी अपने विषय से जुड़ी किताबों और अध्ययन सामग्री का लाभ उठा सकते हैं। झारखंड के अलावा देश के दूसरे राज्यों से भी विद्यार्थी यहां शिक्षा प्राप्त करने आते हैं। बाहर से आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बॉयज और गर्ल्स हॉस्टल की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए कैफेटेरिया की सुविधा भी उपलब्ध है।साईनाथ विश्वविद्यालय में एनसीसी को भी विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। विश्वविद्यालय प्रबंधन के मुताबिक, एनसीसी के विद्यार्थियों ने गणतंत्र दिवस परेड और राजभवन समेत विभिन्न कार्यक्रमों में झारखंड का प्रतिनिधित्व किया है। विश्वविद्यालय परिसर में एनसीसी की थल सेना, वायु सेना और नौसेना से जुड़ी गतिविधियां भी आयोजित की जाती हैं। साईनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. एस.पी. अग्रवाल ने कहा कि स्थापना वर्ष 2012 में दो प्रमुख उद्देश्यों के साथ की गई थी—झारखंड के विद्यार्थियों का पलायन रोकना और उन्हें किफायती शिक्षा उपलब्ध कराना। आज मुझे यह कहते हुए गर्व होता है कि हमारे कई व्यावसायिक पाठ्यक्रम बेहतर स्तर पर संचालित हो रहे हैं, जबकि उनकी फीस अन्य संस्थानों की तुलना में काफी कम है। हमारा उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को डिग्री देकर डॉक्टर, इंजीनियर, नर्स या फार्मासिस्ट बनाना नहीं है। हमारा लक्ष्य एक जिम्मेदार नागरिक तैयार करना भी है। इसी उद्देश्य से साईनाथ विश्वविद्यालय झारखंड का पहला निजी विश्वविद्यालय है, जो एनसीसी यूनिट लेकर आया। एनसीसी के माध्यम से विद्यार्थियों में देशप्रेम, समर्पण और अनुशासन की भावना विकसित करने का प्रयास किया जाता है। विश्वविद्यालय प्रबंधन का जोर सिर्फ रोजगार पाने वाली शिक्षा पर नहीं, बल्कि रोजगार पैदा करने वाली शिक्षा पर भी है। इसके लिए विद्यार्थियों को नौकरी तलाशने के बजाय उद्यमिता और स्टार्टअप की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। विश्वविद्यालय का कहना है कि विद्यार्थी अपने विषय के आधार पर व्यवसाय शुरू करने की दिशा में भी काम कर सकते हैं और आगे चलकर दूसरे लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि बच्चों को रोजगार-परक शिक्षा के साथ-साथ रोजगार-सृजक शिक्षा भी दी जाए। उदाहरण के लिए, फार्मेसी के विद्यार्थी आगे चलकर अपना फार्मेसी स्टोर या दवा से जुड़ा व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। हमारे अपने विद्यार्थियों से कहते हैं कि केवल नौकरी तलाशने वाला मत बनिए। अंतिम वर्ष में एक प्रोजेक्ट तैयार कीजिए और बाहर निकलने के बाद उसे मूर्त रूप देने का प्रयास कीजिए। सरकार की कई स्टार्टअप योजनाएं भी हैं, जिनका लाभ विद्यार्थी ले सकते हैं। अगर एक विद्यार्थी ऐसा व्यवसाय शुरू करता है, जिसमें आगे चलकर 200 लोग काम करते हैं, तो वह समाज और देश की सेवा करने में भी योगदान देता है। हमारा प्रयास है कि विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य के लिए तैयार किया जाए। साईनाथ विश्वविद्यालय में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े कई पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जो संबंधित सरकारी और नियामक संस्थाओं से मान्यता प्राप्त हैं। विश्वविद्यालय प्रबंधन के मुताबिक, लॉ के विद्यार्थियों ने झारखंड के साथ-साथ बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों में लोअर जुडिशरी की परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। हमारे यहां लॉ का पाठ्यक्रम वर्ष 2016 से शुरू हुआ है। इसके बावजूद हमारे लॉ के विद्यार्थी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा समेत अलग-अलग राज्यों में लोअर जुडिशरी में चयनित हुए हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है। हम यूनिवर्सिटी सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी में विश्वास करते हैं। कोरोना के समय करीब 250 जवान लगभग पांच महीने तक हमारे परिसर में रहे। इसमें कोबरा, जगुआर और अलग-अलग बटालियन के जवान शामिल थे। जब झारखंड में चुनाव हुआ, तब जिला प्रशासन के अनुरोध पर अलग-अलग राज्यों से आए पुलिस जवानों के लिए भी हमने अपना परिसर उपलब्ध कराया। हम मानते हैं कि पढ़ाने के अलावा समाज के प्रति हमारी एक जिम्मेदारी भी है और उसे निभाना हमारा कर्तव्य है। किसी भी शिक्षण संस्थान के लिए विद्यार्थियों और अभिभावकों का भरोसा बेहद महत्वपूर्ण होता है। विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि संस्थान की प्रतिष्ठा और अभिभावकों का विश्वास ही शिक्षा के क्षेत्र में उसकी सबसे बड़ी पूंजी है। विश्वविद्यालय के मुताबिक, यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों के माध्यम से उनके भाई-बहन और रिश्तेदार भी दाखिला लेने के लिए पहुंचते हैं, जिसे विश्वविद्यालय अपने प्रति विद्यार्थियों और अभिभावकों के भरोसे के रूप में देखता है। किसी भी व्यवसाय के लिए कहा जाता है कि क्वालिटी ही उसकी जान है। उसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिष्ठा और विश्वास सबसे महत्वपूर्ण हैं। जब तक अभिभावकों का भरोसा नहीं होगा, तब तक शिक्षा देने का हमारा मुख्य उद्देश्य पूरा नहीं हो सकता। आज जब हमारे विद्यार्थी अपने छोटे भाई, कजिन या रिश्तेदार को यहां लेकर आते हैं और कहते हैं कि सर, ये भी यहां पढ़ना चाहते हैं, तो हमें खुशी होती है। इससे हमें लगता है कि हम विद्यार्थियों और अभिभावकों का विश्वास जीतने में सफल रहे हैं।
0
0
Report

खनन अधिकारी ने लखनऊ जेहटा में अवैध खनन डंपर को पकड़ा

Rajan SinghRajan SinghFollow6m ago
Lucknow, Uttar Pradesh:परमिशन 51 गाड़ियों की, मौके पर एक भी नहीं मिली , दूसरे नंबरों के डंपरों से ढुलाई का आरोप लखनऊ।दुबग्गा कोतवाली क्षेत्र के मलहा गांव में मिट्टी खनन को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार खनन के लिए 51 गाड़ियों के नंबर सहित परमिशन होने की बात सामने आई है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप की मौके पर जांच के दौरान परमिशन में दर्ज नंबरों की एक भी गाड़ी नहीं मिली। ग्रामीणों ने बताया अन्य नंबरों वाले चार दर्जन से अधिक डंपरों से मिट्टी की ढुलाई कर उसे निजी क्षेत्र में मोटी रकम में बेचा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक मामले की जांच में परमिशन और मौके पर चल रहे वाहनों के नंबरों का मिलान किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

भिवानी पहुंचे अभय सिंह चौटाला बोले किसानों की हालत, सरकार और कांग्रेस पर निशाना

Bhiwani, Haryana:-भिवानी पहुंचे अभय सिंह चौटाला - जिला अध्यक्ष अशोक ढाणी माहू के निधन पर जताया शोक -सरकार और कांग्रेस पर साधा निशाना -कहा: सरकार कर रही पक्षपात, कांग्रेस में गुटबाजी -बाजरा खरीद पर बोले अभय चौटाला -किसानों को हो रहा नुकसान,बिचौलियों को पहुँच रहा फायदा: चौटाला भिवानी। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला आज भिवानी पहुंचे। वे अपने दिवंगत कार्यकर्ता अशोक ढाणी माहू के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने सरकार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा。 अभय सिंह चौटाला ने बताया कि अशोक ढाणी महू पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे। सामाजिक स्तर पर भी सभी लोगों के साथ उनके अच्छे संबंध रहे। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी के बावजूद उन्होंने कभी अपनी तकलीफ दूसरों पर जाहिर नहीं होने दी। पैर की समस्या का ऑपरेशन सफल रहा था और वह इलाज के बाद घर भी लौट आए थे, लेकिन अचानक उनके निधन की खबर दुखद है。 वहीं राजनीतिक चर्चा के दौरान अभय चौटाला ने कहा कि हाल ही में हुई उनकी रैली में लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जो हरियाणा के राजनीतिक माहौल में बदलाव का संकेत है। आने वाले समय में इसका असर देखने को मिलेगा。 कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अभय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस के अंदर लंबे समय से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। अलग-अलग नेताओं के बीच गुटबाजी और खींचतान साफ दिखाई देती है。 साथ ही उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं और आंदोलनों को लेकर सरकार पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रही है। मंदिर-मस्जिद जैसे धार्मिक मुद्दों को लेकर लोगों में रोष है。 किसानों के मुद्दे पर अभय चौटाला ने बाजरे की सरकारी खरीद पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने खरीद के लिए ऐसी शर्तें लगा दी हैं जिससे किसान परेशान होगा। अगर किसान शर्तें पूरी नहीं कर पाया तो उसे अपनी फसल कम दाम पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे कुछ लोग ऐसे फैसले करवा रहे हैं जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है और बिचौलियों को फायदा पहुंच रहा है।
0
0
Report

जोड़पुट: जोधपुर महापौर उम्मीदवारों के नामांकन की पुष्टि, सोलंकी की जीत की संभावना बढ़ी

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जोधपुर नगर निगम महापौर पद के लिए 25 सितंबर को होने वाले चुनाव से पहले सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच पूरी हुई। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन पर एक-दूसरे की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों पर रिटर्निंग अधिकारी रामकिशोर मीणा ने पूरे दिन तथ्यात्मक जांच के बाद शाम करीब 6 बजे फैसला सुनाया। दोनों प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए और दोनों पक्षों की आपत्तियां खारिज कर दी गईं। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी के नामांकन पर भाजपा प्रत्याशी प्रश्नचंद मेहता के प्रस्तावक चैन सिंह इंद की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई थी। इसमें सोलंकी के खिलाफ आपराधिक मामले होने और नामांकन पत्र में उनका खुलासा नहीं करने का आरोप लगाया गया था। सोलंकी की ओर से जवाब दिया गया कि उनके खिलाफ दर्ज मामलों में एफआर लग चुकी है और न्यायालय भी उसे स्वीकार कर चुका है। इसलिए उनके खिलाफ कोई लंबित आपराधिक मामला नहीं है। निर्वाचन अधिकारी ने आपत्ति खारिज कर दी। वहीं कांग्रेस की ओर से भाजपा प्रत्याशी प्रश्नचंद मेहता के नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा गया था कि संपत्ति का मूल्य तो बताया गया है, लेकिन सोने-चांदी का पूरा विवरण नहीं दिया गया। निर्वाचन अधिकारी ने इस आपत्ति को भी खारिज कर दिया। सोलंकी की दावेदारी सुरक्षित रहने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। दोपहर से ही नगर निगम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी थी। फैसले में देरी होने पर पोर्च में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। इस दौरान करण सिंह, पूर्व विधायक मनीष पवार और पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ सहित कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे। फैसले के बाद सोलंकी ने कहा कि सच्चाई की जीत हुई है। 25 सितंबर को भी सच्चाई की जीत होगी। चुनाव जीतकर आए पार्षद उनका समर्थन करेंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top