271401
बेलसर क्षेत्र में नहर सफाई कार्य शुरू, किसानों को मूंजा हटाने की दी गई चेतावनी
Belsar, Uttar Pradesh:बेलसर क्षेत्र के ग्राम मछरहिया और गोपीपुर माइनर नहर की सफाई के लिए जेसीबी मशीनों का उपयोग करते हुए कार्य शुरू किया गया। सहायक अभियंता भारत भूषण भारती ने बताया कि नहर की पटरियों पर किसानों द्वारा मूंजा लगाने से नहर का आवागमन रास्ता बाधित हो गया है। किसानों को नहर पटरी से मूंजा हटाने के लिए सूचित किया गया है और मूंजा लगाने वाले किसानों की सूची तैयार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में चाकू से हत्या, एक की मौत, दूसरा घायल
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में झगड़े के बाद व्यक्ति की चाकू मार कर की हत्या दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल निजी अस्पताल में चल रहा इलाज घटना के बाद मौके पर पुलिस क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक विभाग की टीम कर रही मामले की जांच देर रात 10:00 की बताई जा रही है घटना विवाद के बाद हुआ था झगड़ा झगड़े में चले थे चाकू शाहपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे मृतक और घायल0
0
Report
नई दिल्ली में 163 धारा लागू, जंतर मंतर पर प्रदर्शन रोकने के कड़े कदम
New Delhi, Delhi:पुरी नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट में भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता 163 धारा लागू कर दी गई है कहीं पर भी किसी भी रूप से जमावड़ा करना लोगों की सभा करना लोगों के इकट्ठा करके प्रदर्शन करना अलाउड नहीं है हाल ही में हुए प्रदर्शन के बाद जंतर मंतर पर और इसके बाद कुछ स्टूडेंट्स भी जो है सड़कों पर उतर आए थे प्रदर्शन कर रहे थे उसके बाद कुछ महिलाओं ने कंप्लेंट की थी उनके साथ छेड़छाड़ हुई है अभी पूरा मैटर क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है जिसके बाद कुछ लोग पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे और पुलिस से झड़प के बाद उनका डिटेल कर लिया गया है जंतर मंतर के भी सारे एंट्री और एग्जिट प्वाइंट बंद कर दिए गए हैं बैरिकेडिंग देखी जा सकती है दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती है जगह-जगह बैरिकेडिंग और टाइट सुरक्षा देखी जा सकती है0
0
Report
गोमती बाढ़ से लखनऊ में हालात बिगड़े, बाबा खाटू श्याम मंदिर भी प्रभावित
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के बाबा खाटू श्याम मंदिर प्रांगण में गोमती नदी का पानी आ चुका है, अगर धार्मिक मान्यताओं की माने तो गोमती मैया 20 वर्षों बाद मंदिरों को पावन दर्शन दे रही हैं लेकिन इस बाढ़ ने लखनऊ वासियों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर रखा है।0
0
Report
Advertisement
लकड़ी चोरी करने की शिकायत करने गए किसान को लकड़ी माफिया ने बंधक बना कर पीटा और जान से मारने की कोशिश
Muskara, Uttar Pradesh:हमीरपुर- किसान को अपनी लकड़ी चोरी की शिकायत करना पड़ा महंगा, दबंग ने किसान के खेत में लगे दर्जनों पेड़ो को रात के अंधेरे में लकड़ी माफिया ने कटवाया, किसान और उसके भाई जब शिकायत करने उसके घर पहुंचे तो दोनों भाइयो को बंधक बनाकर कई घंटों तक बेहरमी से पीटा, पीड़ित परिवार न्याय के लिए पहुंचा कोतवाली दी लिखित तहरीर. मामला मुस्करा कोतवाली क्षेत्र के चंदौरा गांव का.0
0
Report
बिहार MLC चुनाव 2026: 8 सीटों पर मतदान 23 अक्टूबर को; किसकी बाज़ी होगी?
Patna, Bihar:बिहार MLC 2026 में 8 सीटों पर चुनाव है - मतदान 23 अक्टूबर को। पटना के 2 सीटों पर उम्मीदवार ये हैं: 1. पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र JDU (NDA) -नीरज कुमार RJD- दिलीप कुमार -कांग्रेस डॉ. असदुल्लाह खान -AAP डॉ. हिमांशु कुमार पटेल 2. पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र BJP (NDA) नवल किशोर यादव - मौजूदा MLC RJD- डॉ. संजीव कुमार सिंह कांग्रेस-डॉ. संजय यादव कोसी स्नातक MLC सीट के लिए पार्टी उम्मीदवार और नाम BJP (NDA)डॉ. एन.के. यादव मौजूदा MLC, BJP के RJD-नितेश कुमार कांग्रेस-मनोज कुमार जायसवाल AAP- अधिवक्ता डॉ. मैत्रेय एन. देव** जन सुराज-रजनीश रंजन तिरहुत में स्नातक और शिक्षक सीट 1. तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र NDA / JDU- अभिषेक झा* - JDU का अधिकृत उम्मीदवार RJD-डॉ. रश्मि विनायक गौतम कांग्रेस- इस सीट पर कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं दिया है जन सुराज-डॉ. विमोहन कुमार* - पहले भूषण झा का नाम था, बाद में बदला AAP-ऋषि कुमार अग्रवाल* / ऋषि अग्रवाल* निर्दलीय- बंशीधर ब्रजवासी मौजूदा MLC, इस बार निर्दलीय लड़ रहे हैं 2. तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र NDA / BJP-नरेंद्र प्रसाद सिंह BJP का अधिकृत उम्मीदवार RJD-इस सीट पर RJD ने उम्मीदवार नहीं उतारा है (अभी तक) कांग्रेस- अधिकृत उम्मीदवार नहीं, लेकिन कांग्रेस प्रवक्ता -राजेश राठौड़ ने निर्दलीय नामांकन किया है जन सुराज-श्याम नंदन यादव- पहले भूषण झा को दिया था टिकट, 28 सितंबर को बदलकर श्याम नंदन यादव को बनाया Left / CPI- संजय कुमार सिंह मौजूदा MLC, CPI से, AAP- इस सीट पर AAP ने उम्मीदवार नहीं दिया है अन्य निर्दलीय-जन सुराज से अलग हुए भूषण झा भी निर्दलीय लड़ रहे हैं दरभंगा की 2 1. दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र NDA / BJP- Sर्वेश कुमार मौजूदा MLC, पहले निर्दलीय जीते थे, अब BJP टिकट पर -RJD-अनिल कुमार झा कांग्रेस-रजनीकांत पाठक - जन सुराज- पहले रवींद्र यादव को दिया था, अब बदलकर डॉ. मोहम्मद इम्तियाज उर्फ नूरानी 2. दरभंगा शिक्षक निर्वाचन NDA / JDU घनश्याम राय* RJD- कुमार राय कांग्रेस-डॉ. मदन मोहन झा मौजूदा MLC और पूर्व बिहार प्रदेश अध्यक्ष जन सुराज- एस.पी. राय AAP- डॉ. शंभु नाथ ठाकुर0
0
Report
योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं का सीधा संज्ञान लिया
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 कालिदास मार्ग पर जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं।0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा में छोटे भाई ने बड़े भाई पर फावड़े से हमला कर हत्या
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा-- गले पर हमला कर युवक की हत्या ,फावड़े से किया हमला ,छोटे भाई ने बड़े भाई पर फावड़े से किया हमला, कहां सुनी के दौरान हुआ विवाद ,पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का किया गठन , मृतक के शव को कब्जे में देकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जवर थाना क्षेत्र के नीमका गांव की घटना।0
0
Report
नेलांग सीमा के जंगल में वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह: संयुक्त पहल से संरक्षण पर जोर
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जनपद के भारत-चीन सीमा पर स्थित वाइब्रेंट विलेज नेलांग में वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह बड़े उत्साह के साथ मनाया गया. गंगोत्री नेशनल पार्क और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया. वन विभाग के वन्य जीव संरक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व गंगोत्री नेशनल पार्क के वन क्षेत्राधिकारी ने किया. इसमें गंगोत्री रेंज के समस्त वन कर्मचारी, आर्मी के जवान, ITBP के डिप्टी कमांडेंट सहित अन्य अधीनस्थ अधिकारी और जवान मौजूद रहे. वन क्षेत्राधिकारी ने वन एवं वन्य जीव प्राणियों की सुरक्षा और उनके संवर्धन को लेकर जागरूकता संदेश दिया. आर्मी, ITBP के अधिकारियों और वन कर्मियों ने भी वाइल्ड लाइफ कॉन्सर्वेशन से संबंधित विषयों पर अपने विचार रखे और सीमांत क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए आपसी समन्वय पर जोर दिया. यह पार्क गोमुख से लेकर तिब्बत सीमा तक फैला है, जिसमें नेलांग और जादूंग जैसी दुर्गम घाटियां शामिल हैं. गंगोत्री नेशनल पार्क में दुर्लभ प्रजातियां पाई जाती हैं. जिसमें हिम तेंदुए का प्रमुख आवास है. भरड़ (Blue Sheep) हिमालयी काला भालू, भूरा भालू, कस्तूरी मृग, हिमालयी थार, घुरल और कई प्रजातियों के पक्षी पाए जाते हैं. सीमा पर स्थित होने के कारण आर्मी, ITBP और वन विभाग की यह संयुक्त पहल वन्यजीवों के अवैध शिकार को रोकने और उनके प्राकृतिक आवास को बचाने में बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.0
0
Report
उन्नाव में विवाद के बाद पति ने खुद को आग लगाई, अस्पताल में भर्ती
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद को लगाई आग। ससुराल पहुँच कर क्षुब्ध हो खुद को लगाई आग। बार बार लेने जाने पर भी मायके से वापस नही आ रही थी पत्नी। कहासूनी के बाद आपसी विवाद से बढ़ा मामला। नाराज पति रामसुमेर ने संदिग्ध स्थिति में खुद को लगाई आग। आग की लपटों के बीच घिरे दामाद को देख मचा हड़कंप। आनन फानन लोगों ने बुझाई आग। प्राथमिक उपचार के लिए 100 बेड अस्पताल में कराया गया भर्ती। गंभीर हालात में घायल को कानपुर किया गया रेफर। घटना की सूचना के बाद पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुटी। बारा सगवर थानाक्षेत्र के अमानखेड़ा गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
बुलंदशहर के औरंगाबाद में दुष्कर्म का मामला: मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Bulandshahr, Uttar Pradesh:औरंगाबाद में दुष्क्रम का मामला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच बुलंदशहर के औरंगाबाद थानाक्षेत्र में एक महिला ने अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है。 मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी लवकुश को गिरफ्तार कर लिया है। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि पीड़िता और युवक पूर्व से एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस के अनुसार गांव में जानकारी फैलाने वाले युवकों को भी मुकदमे में नामजद किया गया है。 पुलिस का कहना है कि प्रकरण के सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर तलाश शुरू कर दी गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और न्यायालय में बयान दर्ज कराकर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
बागपत मुठभेड़: लूट के आरोपी रिंकू घायल, गिरफ्तार; 3200 रुपये व तमंचा बरामद
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत पुलिस और लूट के आरोपी बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। मुठभेड़ में गाजियाबाद निवासी रिंकू नाम का बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले रिंकू ने शराब के ठेके पर तमंचा दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस टीम सुजरा मार्ग पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने रिंकू को संदिग्ध अवस्था में रोकने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, लूट की गई 3200 रुपये की नकदी और बाइक बरामद की है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर लूट की अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मुठभेड़ बागपत कोतवाली क्षेत्र के सुजरा मार्ग पर हुई.0
0
Report
रोहतास के सूर्यपुरा में जल जमाव रोकने के लिए खेल मैदान तालाब साफ-सफाई शुरू
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के सूर्यपुरा से है। जहां सूर्यपुरा के राज राजेश्वरी प्लस टू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान को जल जमाव से दूर रखने की कवायद शुरू कर दी गई है। स्थानीय विधायक आलोक सिंह तथा बिक्रमगंज के एसडीएम दिलीप कुमार के देखरेख में खेल मैदान को जल जवाब से मुक्त करने का काम शुरू हुआ है। वही बगल में स्थित तालाब की भी सफाई शुरू कर दिया गया है। साथ ही अतिक्रमण हटाने के लिए सूर्यपुरा के अंचलाधिकारी गोल्डी कुमारी तथा बीडीयो तेज प्रताप सुमन जेसीबी मशीन लगाकर पहुंच गए एवं अतिक्रमण को हटाकर जल जमाब को ठीक किया जा रहा है। साथ ही तालाब के जलकुंभी को भी सफाई की जा रही है। ताकि आने वाले पर्व त्यौहार में इसका उपयोग किया जा सके। बता दे की सूर्यपुरा का ये खेल मैदान काफी पुराना है और यहां युवा सेना एवं पुलिस में भर्ती की तैयारी करते थे। लेकिन इसकी स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती चली गई। ऐसे में स्थानीय लोगों की शिकायत पर स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच कर जायजा लिया है तथा मैदान की सफाई का काम शुरू कर दिया गया। विधायक ने बताया कि जहां कहीं भी इस तरह की समस्या है, उस पर काम किया जा रहा है। वहीं एसडीएम दिलीप कुमार का कहना है कि डीएम का भी निर्देश है कि जो भी जल क्षेत्र है उसकी Safai की जाए। साथ ही जहां भी जल जमाव है, उसके निकासी की व्यवस्था की जाए। उसी के तहत ये कवायद शुरू हुई है0
0
Report
Advertisement
बृजभूषण बोले- आठ मेडल की उम्मीद थी, परिणाम छह मेडल तक सीमित
Noida, Uttar Pradesh:गोंडा, उत्तर प्रदेश: बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह कहते हैं, "इस बार हमें उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिले क्योंकि लड़कियों का प्रदर्शन वैसा नहीं रहा जैसा हमने सोचा था। हमें कम से कम आठ मेडल की उम्मीद थी। मुझे तीन गोल्ड मेडल के साथ-साथ सिल्वर और ब्रॉन्ज़ मेडल की उम्मीद थी, यानी कुल आठ मेडल, लेकिन हमने छह मेडल जीते..."0
0
Report
स्कीम वर्कर सीटू के डेरा: दिसम्बर में दिल्ली में प्रदर्शन
Kaithal, Haryana:देश भर की स्कीम वर्कर व सीटू मजदूर 1,3 दिसम्बर तक दिल्ली में पड़ाव डालेंगी। कैथल जिले की स्कीम वर्करों जिनमें आशा वर्कर , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व मिड-डे-मील वर्कर शामिल हैं , अपनी राष्ट्रीय फैडरेशनो के आह्वान पर हनुमान वाटिका कैथल में जुटी । यहाँ शकुन्तला , सुषमा जडौला व धूप सिंह खरकां के संयुक्त अध्यक्ष मण्डल की अगुवाई में एक सभा का आयोजन हुआ ।सभा का संचालन सीटू नेता जयप्रकाश शास्त्री ने किया । बड़ी संख्या में सभा में जुटी तीनों संगठनों की वर्करों को संबोधित करते हुए मजदूर संगठन सीटू के जिला अध्यक्ष सत्यवान , सचिव नरेश रोहेड़ा ,व नेत्रियों कविता राणा , सुमन नरड़ , रीना भूसला ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , आशा व मिड-डे-मील वर्कर स्वास्थ्य , पोषण व शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहीं हैं , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तो पिछले इक्कावन वर्षों से काम कर रही हैं , आशा व मिड-डे-मील वर्कर भी बीस से पच्चीस सालों से स्वास्थ्य विभाग व स्कूलों में काम रहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग की सारी स्कीमों बारे जनता को जागरूक कर रही है , जच्चा-बच्चा की परवरिश में कोई कोर कसर नही छोड़ रही हैं , मिड-डे-मील वर्कर आठवीं तक के बच्चों को साफ सुथरा व ताजा भोजन हर रोज उपलब्ध करवा रही है , लेकिन उचित वेतन के अभाव में खुद कुपोषण का शिकार हैं , उन्हें हरियाणा सरकार का न्यूनतम वेतन भी नही मिल रहा है। थोड़ा सा जो वेतन निर्धारित है ,वह भी समय पर नही मिलता । आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को काम करते हुए पच्चास से ज्यादा समय होगया है , लेकिन अब भी वे परियोजना में ही काम कर रही है , इसकी उपयोगिता को देखते हुए इसे विभाग का दर्जा दिया जाना चाहिए , तथा कार्यकर्ताओं को कर्मचारी का दर्जा मिलना चाहिए । पिछले आठ सालों से तो केन्द्र सरकार ने इन तीनों स्कीमों की वर्करों के लिए एक भी पैसे की बढ़ोतरी नही की । महंगाई लगातार आसमान को छू रही है । ऐसे में वे अपने परिवारों का कैसे गुजारा करें ,यह बहुत ही विचारणीय विषय है , उन्होंने यह भी कहा कि केन्द्र सरकार अपनी अर्थव्यवस्था को दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बता रही है , लेकिन जब तक आम जनता व मेहनतकश लोगों को उसका फायदा नही मिलेगा तो उसके क्या मायने हैं ,देश की सम्पत्ति का चालीस फीसदी हिस्सा एक प्रतिशत लोगों के पास इक्कठा हो रहा है । मेहनतकश जनता को गुजर बसर करना मुश्किल हो रहा है । सरकार को चाहिए उन्हें विभागों में शामिल करते हुए पक्का कर्मचारी बनाया जाए , सेवा निवृत्ति पर उन्हें पैंशन आदि सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए ।आज के प्रदर्शन को जनवादी महिला समिति की नेत्रियां रामकली जांगड़ा , सावित्री तथा रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रमेश हरित ने भी सम्बोधित किया व एकजुटता का आश्वासन दिया ।सभा के बाद सांसद नवीन जिंदल के नाम एक ज्ञापन उनके कार्यकाल ईन्चार्ज अरविंद गोलन को दिया गया तथा अपील की कि सांसद महोदय के संज्ञान में लाया जाए , ताकि वे भारत सरकार तक हमारी मांगों व मुद्दों को हल करवाने में अपना योगदान देवें । दिसम्बर में देश भर से सभी राज्यों की स्कीम वर्करें व सीटू मजदूर तीन दिनों तक दिल्ली में डेरा डालेंगे । आज़ के कार्यक्रम में ममता सिरसल , मेनका मून्दडी , प्रकाशों कौल , पूनम लोहान , रीना ,नीलम , रानी , रामपाल आदि भी शामिल हुए । प्रैस नोट जारी कर्ता शकुन्तला व नरेश रोहेड़ा सीटू जिला सचिव0
0
Report
बाड़मेर मंडी में आधी रात भीषण आग; आयशर और टैंपो जलकर खाक
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर मंडी में आधी रात लगी भीषण आग आग में आयशर और टैंपो जलकर हुए खाक प्लास्टिक कैरेट में लगी आग, तेजी से फैली होमगार्ड जवान ने धुआं देखा, तुरंत दी सूचना सूचना पर पुलिस-दमकल मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर पाया काबू करीब आधे घंटे में आग बुझाई, बड़ा हादसा टला आसपास खड़े वाहनों को समय रहते हटाया गया दोनों वाहन पूरी तरह जले, कबाड़ में बदले दो माह में दूसरी बार मंडी में आग, फायर सेफ्टी पर सवाल0
0
Report
Advertisement
