icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271603
PNPrem Narayan MishraFollow20 Nov 2024, 12:24 pm

ट्रैक्टर के नीचे दबने से 9 वर्षीय बालक की हुई मौत,घर परिवार में मचा कोहराम

Bhourha Pure Ganga, Uttar Pradesh:

बाबागंज क्षेत्र में ग्राम राजापुर से पूरे इकराम मार्ग पर अपने घर से दावत खाने जा रहे हामिद अली के पुत्र शौकत अली उम्र 9 वर्ष की ट्रैक्टर के नीचे आ जाने से दर्दनाक मौत हो गई। मौके से ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है।परिजनों की सूचना पर पहुंची धानेपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष खुश मोहम्मद ने बताया कि परिजनों के शिकायती पत्र पर ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हापुड़ -पुराने विवाद में युवक को चाकू घोपा, आरोपी की जमकर हुई धुनाई, घटना सीसीटीवी में कैद।

UMA RAGHAVUMA RAGHAVFollow2m ago
Gulaothi, Uttar Pradesh:खबर यूपी के हापुड़ से है जहां पुराने विवाद में एक युवक ने अपने साथी के साथ आकर दौलत नाम के किशोर को चाकू मार दिया। बताया जा रहा है कुणाल नाम के युवक का दौलत नाम के किशोर से किसी बात को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। आज कुणाल अपने साथी कनिष्क के साथ बाइक पर आया और दौलत के साथ कहासुनी के बाद दौलत को चाकू घोप दिया। दौलत के चाकू लगने के बाद वहां मौजूद लोगों की भीड़ में आरोपी कुणाल की पड़कर जमकर पिटाई की है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वहीं घायल दौलत को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चाकू मारने वाले आरोपी कुणाल को गिरफ्तार कर लिया है और उसके साथी कनिष्क की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पूरा मामला पिलखुवा कोतवाली के खेड़ा गांव का बताया जा रहा है।
0
0
Report

खोरा कॉलोनी में किशोर हत्या: 3 गिरफ्तार, CCTV से पहचान

Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: खोरा कॉलोनी में एक किशोर की चाकू मारकर हत्या पर DCP धवल जायसवाल ने कहा, "28 मई को एक व्यक्ति को चाकू मार दिया गया था। उसे इलाज के लिए ले जाया गया था जहां कल इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हुई है। नामजद 5 आरोपियों में से 3 की गिरफ्तारी की जा चुकी है। शव का पोस्टमार्टम हो गया है। शव परिवार को सौंप दिया गया है... ये लोग पहले से ही दोस्त थे। बाइक चलाने को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद हमला किया गया। 5 आरोपी इसमें नामजद किए गए हैं, 3 को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमारे पास CCTV है, ये पहले भी साथ थे। मुख्य आरोपी की उम्र आधार कार्ड के अनुसार 18 वर्ष से कम है।"
0
0
Report
Advertisement

चूरू में दिन में अंधेरा: धूल के बवंडर से बदला मौसम, कई शहरों में हेडलाइट जरूरी

Churu, Rajasthan:चूरू जिले के कई शहरों में शनिवार दोपहर मौसम ने अचानक ऐसी करवट ली कि दिन में ही अंधेरा छा गया। तेज धूल भरी आंधी और धूल के विशाल बवंडरों ने पूरे आसमान को ढक लिया, जिससे कुछ देर के लिए हालात रात जैसे नजर आने लगे। दोपहर करीब दो बजे उठी तेज आंधी के कारण दृश्यता काफी कम हो गई। सड़कों पर चल रहे वाहनों की रफ्तार थम गई और वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। धूल का गुबार इतना घना था कि कुछ मीटर की दूरी तक देख पाना भी मुश्किल हो गया। अचानक बदले मौसम के कारण बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग धूल और तेज हवाओं से बचने के लिए दुकानों और सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। आंधी के दौरान कई स्थानों पर पेड़-पौधों और बिजली लाइनों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। भीषण गर्मी से जूझ रहे क्षेत्र के लोगों को मौसम परिवर्तन से राहत तो मिली, पर धूल भरी आंधी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। सरदारशहर में धूल के बवंडरों से पूरा आकाश मानो कैद हो गया और दिन के उजाले में अंधरे जैसा नजारा देखने को मिला। सरदारशहर एवं रतनगढ़ सहित कई शहरों में शनिवार दोपहर धूल भरी आंधी ने ऐसा कहर बरपाया कि दिन में ही अंधेरा छा गया। दोपहर दो बजे धूल के बवंडरों ने पूरे आसमान को ढक लिया, दृश्यता कम होने से वाहनों को हेडलाइट जलानी पड़ी और सड़कों पर रफ्तार थम गई। अचानक बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी, लेकिन धूल के गुबार ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया।
0
0
Report

डिप्टी CM: वायरल वीडियो से निरीक्षकों का मनोबल नहीं टूटेगा

Jaipur, Rajasthan:परिवहन विभाग में सामने आई प्रशासनिक खींचातानी, डिप्टी सीएम ने खुद मंच से स्वीकारा - राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ के सड़क सुरक्षा अधिवेशन में बोले डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा, कहा, अर्नगल आरोपों पर निरीक्षकों का मनोबल नहीं टूटने देंगे।- कहा, वायरल वीडियो मतलब सत्यता नहीं, परिवहन निरीक्षक प्रशासनिक खींचातानी में नहीं पड़ें, आप नियम से कार्य करें जयपुर।राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ की ओर से आयोजित सड़क सुरक्षा अधिवेशन में सड़क हादसों की रोकथाम, परिवहन विभाग की चुनौतियों, तकनीकी सुधारों और कैडर पुनर्गठन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। अधिवेशन में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव भवानी सिंह देथा, अपर परिवहन आयुक्त निधि सिंह सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और परिवहन निरीक्षकों ने भाग लिया। डिप्टी सीएम ने ड्यूटी के दौरान दिवंगत हुए विभागीय कार्मिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि विभाग का सबसे महत्वपूर्ण दायित्व सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और मानव जीवन की रक्षा करना है। चेकिंग के दौरान बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मुद्दे पर बैरवा ने कहा कि किसी भी घटना का केवल एक पक्ष देखकर निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए। वायरल वीडियो के आधार पर उनके निष्ठावान निरीक्षकों का मनोबल टूटने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने परिवहन निरीक्षकों से प्रशासनिक विवादों या शीर्ष स्तर की खींचतान में उलझने के बजाय नियमों के अनुसार ईमानदारी और दृढ़ता से कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि कैडर रिस्ट्रक्चरिंग सहित विभाग की सभी जायज मांगों को सरकार गंभीरता से सुनेगी। प्रशासनिक खींचातानी का विवाद क्या ? परिवहन विभाग में पिछले दिनों प्रशासनिक खींचातानी सामने आई थी। परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने 25 मई को 6 एपीओ चल रहे निरीक्षकों को रिक्त पदों पर पदस्थापन किया था। लेकिन प्रमुख सचिव भवानी सिंह देथा ने 27 मई को इस आदेश को निरस्त कर दिया। इससे विभाग में शीर्ष स्तर के अधिकारियों में खींचातानी की बात सामने आई थी। वाहक चैकिंग में टेक्नोलॉजिकल एडवांसमेंट जरूरी कार्यक्रम में परिवहन प्रमुख सचिव भवानी सिंह देथा ने कहा कि सड़क सुरक्षा व्यवस्था में परिवहन निरीक्षक एक अहम कड़ी हैं। उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली में आधुनिक तकनीक के अधिक उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा को केवल सड़क सुरक्षा सप्ताह तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि इसे वर्षभर चलने वाला सतत अभियान बनाया जाना चाहिए। उन्होंने हाल ही में पाली जिले में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए चेकिंग प्रक्रिया को और प्रभावी बनाना होगा। देथा ने पड़ोसी राज्यों की व्यवस्थाओं का अध्ययन कर राजस्थान में चेकिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि तकनीकी नवाचारों और आधुनिक संसाधनों के माध्यम से प्रवर्तन कार्यों को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। साथ ही निरीक्षकों के कैरियर एडवांसमेंट और विभागीय उन्नति पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस तरह रुकेंगे हादसे अपर परिवहन आयुक्त निधि सिंह ने अपने संबोधन में हाईवे पर अनाधिकृत पार्किंग रोकने, दुर्घटनाओं की रोकथाम और निरीक्षकों को आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सड़क Sicherheits को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर समन्वित प्रयासों की आवश्यकता बताई। रोड सेफ्टी विशेषज्ञ एवं आरटीओ डॉ. वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने सड़क सुरक्षा के मूलभूत मानकों पर प्रस्तुति दी। वहीं परिवहन निरीक्षक दीपक शर्मा ने प्रवर्तन कार्यों के दौरान आने वाली कठिनाइयों को रखते हुए एक्सप्रेस-वे पर चेकिंग के अधिकार देने सहित कई मांगें उठाईं। डीटीओ बनने में लग जाते हैं 25 साल परिवहन निरीक्षक रवि दत्त शर्मा ने कैडर रिस्ट्रक्चरिंग पर प्रस्तुति देते हुए बताया कि निरीक्षकों को जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) बनने में करीब 25 वर्ष का समय लग जाता है, जिससे पदोन्नति व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता महसूस होती है। उन्होंने कैडर रिव्यू का मुद्दा उठाया और कहा कि इससे राज्य सरकार पर किसी भी तरह का वित्तीय भार भी नहीं आएगा। अधिवेशन के दौरान परिवहन निरीक्षक संघ की चुनावी प्रक्रिया भी सम्पन्न कराई गई।
0
0
Report

भिवाड़ी स्पा सेंटरों पर छापेमारी: 27 महिलाएं और 6 संदिग्ध हिरासत में

Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी में एक वायरल वीडियो ने शहर में हड़कंप मचा दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में कुछ महिलाएं बीच सड़क पर एक व्यक्ति की जमकर पिटाई करती नजर आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि मारपीट करने वाली महिलाएं शहर के एक स्पा सेंटर से जुड़ी हुई हैं। जैसे ही मामले ने तूल पकड़ा तुरंत भिवाड़ी पुलिस भी हरकत में आ गई। फूलबाग थाना पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए इलाके के स्पा सेंटरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। वही भिवाड़ी पुलिस ने शहर के अलवर बाईपास पर स्थित कई स्पा सेंटर पर दोपहर को भिवाड़ी पुलिस कई पुलिस कर्मियों के साथ पहुंची और करीब 27 महिलाएं और 6 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया, पकड़े गए सभी लोगों को भिवाड़ी मोड चौकी भिजवाया गया जहां अब पुलिस की कार्रवाई जारी है।
0
0
Report
Advertisement

IMD के अनुसार पश्चिमी डिस्टर्बेंस से तापमान गिरकर भारी बारिश की चेतावनी

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | IMD वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने कहा, "IMD ने पहले ही पूर्वानुमान दिया था कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा और अधिकतम तापमान में काफी गिरावट देखने को मिलेगी। पिछले 2 से 3 दिनों से मैदानी इलाकों में, देश के पूर्वी हिस्सों और मध्य भारत लगातार गरज के साथ बारिश हो रही है, जिससे तापमान में लगातार गिरावट आ रही है... पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना समेत कई मौसम सबडिवीजन के लिए अलर्ट जारी किए गए हैं, जहाँ गरज के साथ बारिश और तेज़ हवाएँ चलने का अनुमान है... पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भी ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के हिमालयी इलाकों में गरज के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है... दक्षिण-पश्चिम भारत की बात करें तो वहां पर भी बारिश की स्थिति देखी जा रही है...अगले 4-5 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की उम्मीद है।
0
0
Report

महंगाई और रुपये के उतार-चढ़ाव पर मोदी सरकार के कुशल नेतृत्व का दावा

Chapra, Bihar:निर्दलीय एमएलसी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता Sachchidanand Rai ने महंगाई और रुपये के अवमूल्यन के मुद्दे पर प्रधानमंत्री Narendra Modi का बचाव करते हुए कहा कि वैश्विक आर्थिक संकट के दौर में भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल है जहां महंगाई अपेक्षाकृत सबसे कम है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व और बेहतर आर्थिक प्रबंधन का परिणाम है। मीडिया से बातचीत में सचिदानंद राय ने कहा कि वर्तमान समय में पूरा विश्व आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है। कई देशों में महंगाई दर 50 से 60 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जबकि भारत में महंगाई अपेक्षाकृत काफी नियंत्रित है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल, खाद्यान्न और अन्य आयातित वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है, जिसके कारण दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ा है। एमएलसी ने कहा कि आर्थिक संकट के समय महंगाई बढ़ना स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन उसे नियंत्रित रखना सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक रणनीतियां इस दिशा में प्रभावी साबित हुई हैं, जिसके कारण भारत में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता बनी हुई है और आम जनता को अपेक्षाकृत कम परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि आज देश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है और बाजार में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता बनी हुई है तो यह केंद्र सरकार के बेहतर प्रबंधन का परिणाम है। भारत ने कठिन वैश्विक परिस्थितियों में भी अपनी अर्थव्यवस्था को स्थिर बनाए रखा है। रुपये में आई गिरावट पर प्रतिक्रिया देते हुए सचिदानंद राय ने कहा कि आयात-निर्यात के असंतुलन और वैश्विक बाजार की परिस्थितियों का असर भारतीय मुद्रा पर भी पड़ा है। हालांकि सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है और आने वाले समय में स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जैसे-जैसे वैश्विक आर्थिक संकट कम होगा, भारत की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी तथा महंगाई समेत अन्य आर्थिक चुनौतियों पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

मदरसा-संस्कृत विद्यालयों की 15 दिन में जांच, फर्जी पर कार्रवाई तय

Patna, Bihar:पटना शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी कहा कि मदरसा और संस्कृत दोनों पर सरकार का ध्यान रहेगा कुछ नया और बड़ा करनेवाले है इसलिए विभा के अधिकारियों को कहा है कि जितने भी विद्यालय है जहां पैसे देते है उसका स्थलीय जांच की जाये मदरसा की जांच रिपोर्ट और संस्कृत विद्यालय की भी जांच रिपोर्ट आनी चाहिए तीन सदस्यीय टीम बनाया गया है जो सभी मदरसे और संस्कृत विद्यालय की जांच करेंगे रिपोर्ट के बाद समीक्षा करेंगे,जो फर्जी विद्यालय है उसे स्थाई रूप से बंद करेंगे संस्थान उसी को मानूंगा जहां छात्र पढ़ते है अगर आधारभूत संरचना की बात है तो सरकार मदद करेगी लेकिन मदरसा और संस्कृत विद्यालय की जांच 15 दिन में करायी जाएगी बाइट 1 मिथलेश तिवारी,शिक्षा मंत्री बिहार बाइट अटैच है बिहार के शिक्षा मंत्री के बयान पर जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि यह उचित ही है.. विभागीय जांच पड़ताल होनी चाहिए.. जिन्हें फंड दिया जाता है उनकी स्थिति भी जाननी चाहिए लिहाजा राज्य सरकार जांच करवाएगी बाइट 2 नीरज कुमार,जेडीयू एमएलसी वी/ओ 3 इस मामले पर आरजेडी के शक्ति यादव ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार हैं जांच करवाने का उन्हें अधिकार है,जांच करवानी भी चाहिए लेकिन टीआरइ 4 को लेकर भी बात करनी चाहिए और सबकी जांच करानी चाहिए,वही कांग्रेस ने स्पष्ट आरोप लगाया कि जांच होनी चाहिए लेकिन जहां गड़बड़ी है वहां कार्रवाई होनी चाहिए यह नहीं होना चाहिए कि जांच हुई गड़बड़ी पायी गये और समीक्षा में सब ठीक हो गया,कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि पैसे उगाही के लिए इस तरह की जांच की जाती है लेकिन यहां उम्मीद है कि सही जांच होगी बाइट 3 शक्ति यादव,आरजेडी मुख्य प्रवक्ता बाइट 4 राजेश राठौर, कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता
0
0
Report

पटना में अतिक्रमण हटाने पर दुकानदारों ने फुटपाथ वेंडिंग जोन की मांग की

Patna, Bihar:राजधानी पटना के सबसे VVIP पॉश इलाका विधानसभा, मुख्यमंत्री आवास के पास लगे अतिक्रम को पटना नगरनिगम के द्वारा आज अतिक्रमण मुक्त कराया गया। विधानसभा और मुख्यमंत्री आवास जाने वाले सड़क के किनारे लगे खाने-पीने के ठेला को पुलिस प्रशासन और नगरनिगम के द्वारा हटाया गया। नगर निगम और पुलिस को देख दुकानदार अपना ठेला और सामान लेकर भागने लगे। वही मौके पर मौजूद दुकानदार और लोग सरकार को लेकर नाराजगी जताते हुए सरकार से मांग किया सरकार को फुटपाथी दुकानदारों को वेंडिंग जोन बना कर देना चाहिए। उसके बाद दुकानदारों को हटाना चाहिए गरीब आदमी कहा जाएगा पहले नोटिस सरकार को या नगर निगम को देना चाहिए था। उसके बाद दुकानों को तोड़कर हटाना चाहिए था। एक तरफ सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करती है दूसरी तरफ से सरकार बेटियों की दुकानों को तुड़वाती है।
0
0
Report

CID पहुंची कुणाल घोष के घर, सियासी घमासान शुरू

Noida, Uttar Pradesh:कुणाल घोष के घर पर CID पहुंची घटना: TMC नेता शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने विपक्ष के नेता का पद पाने के लिए विधानसभा सचिवालय को एक पत्र सौंपा। पत्र में उन्हें पार्टी की पसंद के रूप में मान्यता दी गई थी, लेकिन उस पर केवल तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के हस्ताक्षर थे। अस्वीकृति: विधानसभा सचिवालय ने उस रूप में पत्र स्वीकार करने से इनकार कर दिया और उनकी नियुक्ति खारिज कर दी। उन्होंने प्रक्रियागत कमियों का हवाला देते हुए कहा कि पार्टी नेता का फरमान पर्याप्त नहीं है। उन्होंने TMC के निर्वाचित 80-सदस्यीय विधायक दल के अनिवार्य हस्ताक्षर और विधायक दल की आंतरिक बैठक का सबूत मांगा।
0
0
Report
Advertisement

मनेर नगर परिषद में सशक्त समिति चुनाव शांतिपूर्ण, विद्याधर विनोद गुट के पार्षद जीते

Danapur, Bihar:पटना जिले के मनेर नगर परिषद में शनिवार को सशक्त अस्थाई समिति सदस्य का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया ।जहां इस चुनाव में नगर परिषद अध्यक्ष विद्याधर विनोद गुट के तीन वार्ड पार्षद सदस्य ने जीत दर्ज की। जीते हुए सदस्यों ने स्थानीय विधायक के भाई वीरेंद्र और नगर परिषद अध्यक्ष विनोद को धन्यवाद दिया। वही चुनाव को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष विद्याधर विनोद ने कहा कि अस्थाई सशक्त समिति चुनाव को लेकर मनेर नगर परिषद ने शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ नगर परिषद में कुल 25 वार्ड थे लेकिन एक वार्ड कैंसिल होने के कारण 24 वार्ड मेंबर में से तीन वार्ड मेंबर ने जीत दर्ज की मनर नगर परिषद पहले क्या था और अब क्या है जनता को भी पता है। आगे उन्होंने कहा कि कोई बीजेपी राजद नहीं है सब एक है । और हमारे विधायक भाई वीरेंद्र बिहार के प्रसिद्ध नेता है उन्हें सब लोग जानते हैं यहां तक की बिहार के इलाहाबाद दूसरे राज्यों में भी भाई वीरेंद्र के बारे में लोग जान रहे हैं मिल रहे हैं इनका क्रेज बिहार के अलावा दूसरे राज्यों में भी फैल चुका है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top