icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
251201
AKArif khanFollow52m ago

खतौली में सोनार समाज की विशाल बैठक, 2027 में एकजुट ताकत दिखाने का संकल्प

Khatauli, Uttar Pradesh:खतौली। श्री मेढ़ क्षत्रिय सोनार समाज समन्वय समिति मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में खतौली स्थित श्री मैढ़ क्षत्रिय धर्मशाला में सोनार समाज की विशाल बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राजकुमार वर्मा (राजू) ने की तथा संचालन अनिल वर्मा ने किया। समिति के जिला अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा ने कहा कि समाज को गांव-गांव और शहर-शहर छोटी इकाइयों के माध्यम से संगठित कर एक मंच पर लाने का प्रयास लगातार जारी है। बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी समाज की राजनीतिक एकजुटता पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि समाज अब अपनी ताकत और अधिकारों को लेकर जागरूक हो रहा है। साथ ही सर्राफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान अतिथियों का पटका पहनाकर तथा महाराजा अजमीढ़ जी महाराज का चित्र भेंट कर सम्मान किया गया। अंत में समाज के लोगों ने एकजुट रहने का संकल्प लिया। खतौली। श्री मेढ़ क्षत्रिय सोनार समाज समन्वय समिति मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में खतौली स्थित श्री मैढ़ क्षत्रिय धर्मशाला में सोनार समाज की विशाल बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राजकुमार वर्मा (राजू) ने की तथा संचालन अनिल वर्मा ने किया। समिति के जिला अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा ने कहा कि समाज को गांव-गांव और शहर-शहर छोटी इकाइयों के माध्यम से संगठित कर एक मंच पर लाने का प्रयास लगातार जारी है। बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी समाज की राजनीतिक एकजुटता पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि समाज अब अपनी ताकत और अधिकारों को लेकर जागरूक हो रहा है। साथ ही सर्राफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान अतिथियों का पटका पहनाकर तथा महाराजा अजमीढ़ जी महाराज का चित्र भेंट कर सम्मान किया गया। अंत में समाज के लोगों ने एकजुट रहने का संकल्प लिया।
0
0
Report
Pinewz
251201
AKArif khanFollow1 Aug 2026, 12:58 pm

गंग नहर में दुर्घटनाओं से बचने के लिए प्रशासन ने किया मार्क ड्रिल

Khatauli, Uttar Pradesh:खतौली। कांवड़ यात्रा एवं मानसून के दौरान संभावित जल दुर्घटनाओं से निपटने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा नहर में डूबते व्यक्ति को सुरक्षित बचाने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस, प्रशासन एवं राहत-बचाव टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन का प्रदर्शन करते हुए आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल के दौरान टीम ने नहर में डूब रहे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने, प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने तथा समय रहते अस्पताल पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और राहत कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की कि नहरों एवं गहरे जल क्षेत्रों के आसपास सावधानी बरतें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस या संबंधित विभाग को दें।
0
0
Report
Pinewz
251201
AKArif khanFollow9 Jul 2026, 08:31 am

बुधवार से हो रही वर्षा के चलते लोगों का जनजीवन प्रभावित नगर के चारों ओर भर पानी

Khatauli, Uttar Pradesh:खतौली बुधवार रात से शुरू हुई बारिश गुरुवार तक जारी रही, जिसके चलते खतौली नगर के कई मोहल्लों और मुख्य मार्गों पर पानी भर गया। सड़कों पर जलभराव होने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। बारिश के कारण गलियां और सड़कें तालाब जैसी नजर आ रही हैं। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के चलते अधिकांश लोग अपने घरों में ही कैद रहने को मजबूर हैं। वहीं स्थानीय लोग नगर की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
251201
AKArif khanFollow9 Jul 2026, 07:52 am

खतौली तहसील में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, लेखपाल निलंबित; क्षेत्रवासी बोले—ईमानदार अधिकारी की हो तैनात

Khatauli, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर जनपद की खतौली तहसील में एक लेखपाल का कथित रिश्वत मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम डॉ. ललित मिश्रा ने संबंधित लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में प्रशासन की पहल की सराहना की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अब खतौली तहसील में ऐसे ईमानदार, निष्पक्ष और जनहित में कार्य करने वाले लेखपाल की तैनाती की जाए, जिससे आम नागरिकों को बिना किसी परेशानी के राजस्व संबंधी कार्यों का लाभ मिल सके। गौरतलब है कि इससे पहले भी खतौली तहसील में एक अन्य लेखपाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद उसे निलंबित किया गया था। वहीं सूत्रों के अनुसार, वही पूर्व लेखपाल दोबारा खतौली तहसील में तैनाती कराने का प्रयास कर रहा है। हालांकि, इस संबंध में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अब लोगों की निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि रिक्त पद पर किस अधिकारी की नियुक्ति की जाती है। क्षेत्रवासियों की मांग है कि इस बार ऐसी तैनाती हो जो पारदर्शिता, निष्पक्षता और जनसेवा की भावना को प्राथमिकता दे, ताकि भविष्य में भ्रष्टाचार जैसी शिकायतों की पुनरावृत्ति न हो।
0
0
Report
Pinewz
251201
AKArif khanFollow7 Jul 2026, 05:59 pm

20 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Khatauli, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर के खतौली थाना पुलिस ने भैंस लूट के मामले में फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश शाहिद निवासी खिवाई, थाना सरूरपुर (मेरठ) को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, दो खोखा, एक जिंदा कारतूस तथा भैंस लूट से जुड़े 2,600 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement
Back to top