Back
संत पंकज जी महाराज ने मानव जीवन की सार्थकता, भक्ति, सदाचार और नशामुक्त समाज का दिया संदेश
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाजीपुर में संत पंकज जी महाराज की 83 दिवसीय जनजागरण यात्रा के दौरान एक भव्य सत्संग सभा का आयोजन किया गया। कासिमाबाद विकासखंड के ग्राम सोनबरसा स्थित जयगुरुदेव आश्रम के निकट पहुंचे संत पंकज जी महाराज ने मानव जीवन की सार्थकता, भक्ति, सदाचार और नशामुक्त समाज का संदेश दिया।
गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद विकासखंड अंतर्गत ग्राम सोनबरसा में उस समय भक्तिमय माहौल बन गया, जब संत पंकज जी महाराज अपनी 83 दिवसीय जनजागरण यात्रा के साथ जयगुरुदेव आश्रम के निकट पहुंचे। यहां आयोजित सत्संग सभा में संत पंकज जी महाराज ने अनमोल मानव जीवन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। महाराज जी ने अपने प्रवचन में कहा कि यह मानव तन बड़े भाग्य से प्राप्त होता है और इसका सदुपयोग जीविका के साथ-साथ ईश्वर भक्ति में करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कलियुग में जीवात्माओं के कल्याण के लिए संतों को धरती पर भेजा गया है, जो आत्मा और परमात्मा के गूढ़ रहस्यों से लोगों को परिचित कराते हैं।
उन्होंने समझाया कि सभी आत्माएं अनहद वाणी और आकाशवाणी से आई हैं, लेकिन शब्द यानी नाम से उनका संबंध टूट गया है। इसी कारण सतगुरु की आवश्यकता होती है, जो जीवात्मा को भवसागर से पार कराते हैं। इस दौरान पंकज जी महाराज ने कहा कि यह मानव जीवन अनमोल है। कुछ समय संसार के लिए, कुछ प्रभु के लिए और कुछ परोपकार में लगाइए। प्रभु बाहर नहीं, हर प्राणी के भीतर है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
Stiotion, Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में सोमवार की रात रेलवे स्टेशन रोड पर लोहड़ी के पर्व की धूम रही। यहां सिख समुदाय के साथ ही अन्य धर्म के लोग भी मौजूद रहे और सभी ने जमकर पर्व की खुशियां मनाईं।
0
Report
101
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
कड़ाके की ठंड–घने कोहरे में गाजीपुर प्रशासन अलर्ट,हाईवे पर 29 अवैध कट बंद, हादसों में 5% की कमी-ARTO
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report