icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
471311
NarendrkumardixitNarendrkumardixitFollow4 Mar 2026, 04:55 pm

धुरेड़ी पर होरियारों ने उड़ाई जमकर ग़ुलाल

Bada Malhera, Madhya Pradesh:लोकेशन -बड़ामलहरा स्लग -धुरेड़ी पर होरियारों ने उड़ाई जमकर ग़ुलाल एंकर- रंगो का त्यौहार फागोत्सव पर्व के पहले दिन धुरेड़ी पर होरियारों ने जमकर रंगो से होली खेलते हुए एक दूसरे पर ग़ुलाल उड़ाई और गले लगकर एक दूसरे को बधाई दी इस दौरान दिन भर रंग ग़ुलाल के आलावा धार्मिक स्थलों व खेतों पर होरा पार्टी दाल बाटी पार्टी चली आपको बता दें पांच दिन तक चलने वाले रंगो के त्यौहार फागोत्सव के पहले दिन धुरेड़ी पर लोगों ने अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर जमकर रंग ग़ुलाल की होली खेली और एक दूसरे को गले लगकर बधाई दी और अपने अपने कृषि फार्म हॉउस पर दाल बाटी पार्टी का लुत्फ़ उठाया यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बोकारो विस्थापितों के नियोजन के लिए विधायक समेत भूख हड़ताल जारी

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो विधायक बैठी भूख हड़ताल पर। बोकारो में विस्थापितों के साथ विधायक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन की मांग को लेकर अप्रेंटिस संघ के बैनर तले BSL के एडम बिल्डिंग के पास स्थित टूटने गार्डन के पास अनिश्चितकालीन भूख पर बैठे विस्थापित। जहां आज दूसरे दिन भी आंदोलन जारी रहा। वहीं आंदोलन कर रहे विस्थापितों के तबीयत बिगड़ने के बाद मौके पर डॉक्टरों की टीम ने चेकअप किया। इस दौरान विस्थापितों का कहना है कि त्रिपक्षीय वार्ता के जरिए नियोजन की मांग की जाती रही है पर आज तक परिणाम नहीं निकला। पिछले साल आंदोलन के दौरान एक विस्थापित युवक की मौत हुई और आश्वासन मिला कि विस्थापितों को नियोजन मिलेगा, लेकिन आज तक पहल नहीं किया गया। बोकारो के कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह ने कहा वार्ता के बाद नियोजन का आश्वासन मिला था, पर वादा पूरा नहीं हुआ; मजबूरन एक विधायक होने के नाते विस्थापितों के नियोजन के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा। विधायक ने कहा मांगें नहीं मानीं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
0
0
Report

झालावाड़: किसान से लूट के तीन बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जालोर? Actually, यहाँ स्पष्ट रूप से लिखा गया समाचार, अलग-अलग स्रोतों से मिला है, जो एक किसान से हुई लूट के मामले की जानकारी देता है। पुलिस ने पड़ताल के दौरान घटनास्थल के पास के जंगलों में दबिश देकर तीनों आरोपी मोहन, लखन तथा कालू कंजर निवासी कंजर ढेरा जरेल को मौके से गिरफ्तार कर लिया और किसान से लूटा गया एंड्रॉयड मोबाइल भी बरामद कर लिया। आरोपियों के खिलाफ लूट, मारपीट और आर्म्स एक्ट के कई प्रकरण पहले से दर्ज हैं। मामले की पुष्टि सदर थाना इंचार्ज मोहम्मद इब्राहिम ने की। आगे पूछताछ की जा रही है ताकि क्षेत्र की अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी मिल सके। बाद में बाइट: मोहम्मद इब्राहिम, SHO, थाना सदर
0
0
Report

खोड़लधाम शताब्दी महोत्सव 2027 के लिए मां खोडियार का रथ डूंगरपुर पहुंचा

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर बॉडी - स्थानीय प्रतिनिधियों और समाज के सदस्यों ने बताया कि 21 जनवरी 2027 को गुजरात के कागवड स्थित खोड़लधाम में लेउवा पाटीदार समाज का भव्य शताब्दी महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस महाआयोजन में देश-विदेश से लेउवा पाटीदार समाज के लगभग 2 करोड़ लोगों को एक मंच पर एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी विशाल आयोजन का निमंत्रण घर-घर और गांव-गांव पहुँचाने के लिए मां खोडियार का रथ निरंतर विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहा है।रथ यात्रा के सुरपुर पहुंचने पर समाजजनों ने पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ रथ का स्वागत किया। नवरात्रि के पावन अवसर पर चोखला पाड़वा-बी के अंतर्गत आने वाले 7 गांवों के श्रद्धालुओं के लिए सुरपुर स्थित श्री माधवराय मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक जागृति, धार्मिक निष्ठा और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना है। 2027 के इस ऐतिहासिक शताब्दी महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रत्येक गांव और परिवार से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

फर्रुखाबाद के पल्ला बाजार में दबंगों ने दुकानदार को सरे बाजार पीटा

ASAmar SimonJust now
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के पल्ला बाजार में दबंगों का तांडव, दुकानदार को सरेबाजार पीटा चौकी से चंद कदमों की दूरी पर घंटों चलता रहा हंगामा, CCTV में कैद हुई मारपीट की घटना कोतवाली प्रभारी के सामने भी मारपीट, दो लोगों को हिरासत में लिया गया तारीख - 11-10-2026 एंकर- फर्रुखाबाद के पल्ला बाजार रेलवे रोड पर मामूली विवाद में दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने सरेबाजार दुकानदार को जमकर पीटा। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि चौकी पल्ला से कुछ दूरी पर काफी देर तक हंगामा होता रहा, लेकिन मौके पर चौकी का सिपाही और दरोगा नहीं पहुंचे। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र गहलोत मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उनके सामने भी मारपीट हुई। इसके बाद कोतवाली प्रभारी ने मारपीट के मामले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया。 घटना के दौरान मौके पर भीड़ जुटी रही, लेकिन कोई दुकानदार को बचाने के लिए आगे नहीं आया। मामला कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र के पल्ला बाजार रेलवे रोड का है।
0
0
Report

बस्तर में 180 बल्क लीटर विदेशी शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 180 बल्क लीटर विदेशी शराब जब्त की है, मुखबिर की सूचना के आधार पर कुंगारपाल चौक में नाकाबंदी कर आबकारी विभाग के दस्ते ने संदिग्ध वाहन को रोका, इस दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया जबकि वाहन में बैठे दूसरे व्यक्ति को आबकारी विभाग के दस्ते ने धर दबोचा, वाहन की जांच में 20 कार्टूनों में भरी गोवा ब्रांड की 1,000 कांच की शीशियां बरामद हुईं,जब्त शराब की कीमत 1.28 लाख रुपये और वाहन का मूल्य 7 लाख रुपये आंका गया है, आबकारी विभाग द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान देवेंद्र कुमार जांगड़े (33), निवासी सुपेला, भिलाई के रूप में की गई है जबकि वाहन चालक की भी पहचान हो गई है आबकारी विभाग चालक को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है, फिलहाल आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
0
0
Report

वाराणसी में चाइनीज मांझे से बाइक सवार की मौत

JPJai PalJust now
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर चाइनीज मांझे की चपेट में आने से 60 वर्षीय एक बाइक सवार की मौत हो गई. हादसे का Shikar हुए व्यक्ति की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के चौखम्बा निवासी सुनील कुमार गुजराती (उम्र लगभग 60 वर्ष) के रूप में हुई है. मृतक सुनील कुमार गुजराती पेशे से एक साड़ी के कारोबारी थे. यह दुर्घटना आज सुबह उस वक्त हुई जब वह अपनी बाइक से अपने बगीचे जो सारनाथ में है की ओर जा रहे थे. कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर पहुंचते ही अचानक हवा में लटके या उड़ रहे चाइनीज मांझे की चपेट में उनकी गर्दन आ गई. चाइनीज मांझे की धार इतनी तेज थी कि सुनील कुमार की गर्दन बुरी तरह से कट गई और मौके पर भारी रक्तस्राव होने लगा. घटना को देखकर मौके पर मौजूद एक सतर्क टोटो चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया. घायल अवस्था में उन्हें तुरंत कबीरचौरा स्थित मंडली अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जैतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी. इस दर्दनाक घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खुलेआम इस्तेमाल के खिलाफ स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है.
0
0
Report
Advertisement

सोलापुर में बोरवल सूखने से हजारों एकड़ गेंदे की फसल खतरे में

Solapur, Maharashtra:सोलापूर ब्रेकिंग - सोलापूर जिल्ह्यातील पाणी पातळी मोठ्या प्रमाणात हजारो एकरावरील झेंडूची पिके नष्ट होण्याच्या मार्गावर - सोलापूर जिल्ह्यातील अनेक बोअर वेअर आटल्याने झेंडू उत्पादक शेतकरी मोठ्या अडचणीत - जिल्ह्यातीलबहुतांश बोअरवेल आटायला सुरवात झाल्याने शेतकऱ्यांवर मोठे संकट - बोअरवेल असूनही त्याला पाणी नसल्याने शेकडो एकरावरील झेंडूची पिके करपायला सुरवात - दसरा दिवाळीमध्ये झेंडूला मोठी मागणी असताना शेतकऱ्यावर उपासमारीची वेळ याविषयीचा आढावा घेतला आहे आमचे प्रतिनिधी अभिषेक आदेप्पा यांनी
0
0
Report
Advertisement

अनंत सिंह और एल्विश यादव की वीडियो कॉल वायरल, ब्रज भूषण से भी चर्चा

Patna, Bihar:लोकेशन— पटना बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने एल्विश यादव से की वीडियो कॉल पर बात, बृज भूषण से भी हुई थी मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर एल्विश यादव से वीडियो कॉल पर बातचीत की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एल्विश यादव ‘बिग बॉस OTT 2’ के विजेता हैं और सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। उन्होंने कहा है कि वह जब भी आएंगे, तो उनसे मिलेंगे। एल्विश ने अनंत सिंह को भी बुलाया है। इससे कुछ दिन पहले अनंत सिंह की उत्तर प्रदेश के पूर्व बाहुबली सांसद बृज भूषण शरण सिंह से वीडियो कॉल पर बातचीत का वीडियो भी सामने आया था। बृज भूषण शरण सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कौन हैं एल्विश यादव एल्विश यादव हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वह कॉमेडी और रोस्ट वीडियो बनाकर मशहूर हुए। 2023 में उन्होंने रियलिटी शो ‘बिग बॉस OTT 2’ का खिताब जीता था। वह सोशल मीडिया पर अपनी बड़ी फैन फॉलोइंग के लिए जाने जाते हैं।
0
0
Report

कानपुर देहात में 9 वर्षीय मासूम की करंट से मौत, परिवार में मातम

Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात में करंट लगने से 9 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत। घर पर सो रहा था कक्षा तीन का छात्र, फर्राटे पंखे का तार जलकर ऊपर गिरा। करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसा मासूम, परिवार में मचा कोहराम। परिजन आनन-फानन में सीएचसी रसूलाबाद लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। दवा लेने बाहर गई थी माँ, बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़। पिता अखिलेश बाहर रहकर करते हैं मजदूरी, दो बहनों चांदनी और पल्लवी ने खोया इकलौता भाई। सूचना पर पहुंची पुलिस, पंचनामा के बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई; घटना से गांव में शोक की लहर। रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के महबूबपुर गांव का मामला
0
0
Report
Advertisement

लघु उद्योग भारती का सम्मान समारोह

Kanpur, Uttar Pradesh:#स्लग: लघु उद्योग भारती, कानपुर संभाग वार्षिक सभा *आत्मनिर्भर भारत और MSME सेक्टर को मजबूती देने पर जोर, लघु उद्योग भारती का वार्षिक सम्मेलन संपन्न* कानपुर: लघु उद्योग भारती, कानपुर संभाग की वार्षिक सभा एवं उद्यमी सम्मेलन का आयोजन होटल लैंडमार्क में किया गया, जिसमें कानपुर संभाग के 300 से अधिक उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर नगर के सांसद रमेश अवस्थी ने उद्यमियों को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार की MSME हितैषी योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत और 'लोकल फॉर वोकल' अभियान पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने की। सम्मेलन के दौरान उद्यमियों की समस्याओं, MSME सेक्टर को सुदृढ़ बनाने, सौर ऊर्जा के उपयोग तथा नवीन व्यापार अवसरों पर सार्थक चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में महामंत्री अंकुर अंशवानी ने सभी अतिथियों, प्रायोजकों, पदाधिकारियों एवं मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संदीप अवस्थी (अध्यक्ष), अंकुर अंशवानी (महामंत्री), लाडली प्रसाद गुप्ता, हरेन्द्र मुरजानी, अमन घई, संदीप अरोड़ा, अनुराग मालवीय, सलील गुप्ता, सुबोध प्रहलादका, प्रेरणा वर्मा (अध्यक्ष, महिला इकाई), डॉ. सुभाषिनी शिवहरे खन्ना (सचिव, महिला इकाई), संजय गुप्ता, हिमांशु सिंह, अजय गुप्ता, सुशील मोहन टाकरी, श्रवण कुमार अग्रवाल, अनुज गुप्ता, राधा कृष्ण गुप्ता, पुनीत गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं उद्यमीगण मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top