Back
सैनिक शौर्य संगठन के पदाधिकारियों ने रिटायर्ड फौजी का किया स्वागत, देशभक्ति के नारों से गूंजा माहौल
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाज़ीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज में सैनिक शौर्य संगठन के पदाधिकारियों के आगमन पर जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन से जुड़े पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। स्वागत समारोह में सैनिकों के सम्मान और राष्ट्रभक्ति को मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया। इस दौरान सैनिक शौर्य संगठन गाज़ीपुर के समस्त पदाधिकारियों एवं प्रदेश स्तर के अधिकारियों का जनपद गाज़ीपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में संगठन से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी सूर्यनाथ यादव, धर्मेन्द्र यादव सहित गांव के अनेक सम्मानित लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जन भारती पीजी कॉलेज दिलिया के प्रबंधक राजेंद्र यादव ने संगठन के पदाधिकारियों एवं अतिथियों का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर संगठन के उद्देश्यों, सैनिकों के सम्मान और समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान
राजेंद्र यादव, प्रबंधक जन भारती पीजी कॉलेज ने बताया कि सैनिक शौर्य संगठन देश के जवानों के सम्मान और समाज में राष्ट्रभक्ति जगाने का सराहनीय कार्य कर रहा है। हम सभी को ऐसे संगठनों के साथ खड़ा होना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सैनिक शौर्य संगठन द्वारा देश और समाज हित में किए जा रहे कार्यों की जमकर सराहना की और संगठन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। वहीं संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि हमारा उद्देश्य सैनिकों के सम्मान के साथ-साथ युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। गाज़ीपुर की जनता का यह स्नेह हमें और ऊर्जा देता है। समारोह के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति के नारों और उत्साह से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि समाज का हर वर्ग सैनिकों के सम्मान में एकजुट है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर - पूर्व विधायक हाजी अलीम की बीती शाम हत्या की घटना को लेकर पुलिस गम्भीर है आज मृतक सुफ़ियान का शव दफनाने के दौरान लोगों की भारी भीड़ जुटी, इसके अलावा पुलिस ने भी भारी पुलिस बल के साथ स्थिति को संभालने में अहम भूमिका निभाई।
0
Report
LBLAILESH BARGAJE
FollowJan 05, 2026 10:43:550
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 05, 2026 10:42:490
Report
DRDamodar Raigar
FollowJan 05, 2026 10:42:040
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 05, 2026 10:41:450
Report
MSManish Sharma
FollowJan 05, 2026 10:41:120
Report
MSManish Sharma
FollowJan 05, 2026 10:40:550
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowJan 05, 2026 10:40:120
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowJan 05, 2026 10:39:360
Report
RJRahul Joshi
FollowJan 05, 2026 10:39:160
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowJan 05, 2026 10:38:190
Report
0
Report
0
Report
LBLAILESH BARGAJE
FollowJan 05, 2026 10:37:190
Report