icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आजमगढ़ में दिनदहाड़े गोली: युवक ने प्रेमिका डराने के लिए खुद पर किया फायर

Azamgarh, Uttar Pradesh:स्थान - Azamgarh\n\nदिनदहाड़े युवक को बदमाशों द्वारा मारी गोली का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमिका पर प्रभाव डालने एवं उसे डराने के उद्देश्य से स्वयं के ऊपर फायरिंग कर मनगढ़ंत दी थी तहरीर।\n\nजनपद आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी आर्यन यादव द्वारा बताया गया कि शनिवार को वह अहरौला बाईपास स्थित अपने ढाबा पर जा रहा था। वह असिलाई मोड़ के पास से गुजरा तो उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। एक गोली आर्यन के बाएं हाथ के पंजे में, जबकि दूसरी गोली बाएं पैर में लगी। गोली लगने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल युवक को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरहौला पहुंचाया गया, जहां का उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना को लेकर जांच जारी रही। एसपी सिटि ने खुलासा किया कि आर्यन ने खुद पर फायरिंग की और पुलिस को गुमराह करने के लिए दो बाइक सवारों की कहानी बताई। आर्यन एक लड़की से प्रेम करता है, वह उसे डराने के लिए यह कदम उठाया। थाना अहरौला द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

फर्रुखाबाद में पत्नी और बच्चे के गुमशुदगी के बाद पति तलाश में

ASAmar SimonJust now
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद: घर लौटा पति तो लगा था ताला, पत्नी और एक साल का बच्चा गायब पत्नी और मासूम बच्चे की तलाश में एक हफ्ते से भटक रहा पति CCTV में बच्चे के साथ स्टेशन की ओर जाती दिखीं पत्नी जिला - फर्रुखाबाद तारीख - 04-10-2026 फर्रुखाबाद में एक पति अपनी पत्नी और एक साल के बच्चे की तलाश कर रहे हैं। 27 सितंबर को वह रोज की तरह काम पर गए थे। शाम को जब घर लौटे तो दरवाजे पर ताला लगा था। पड़ोसियों से पूछा गया तो पता चला कि उनकी पत्नी नीलम एक साल के बच्चे को लेकर कहीं चली गई हैं। पत्नी का फोन भी बंद मिला। इसके बाद से पति लगातार पत्नी और बच्चे की तलाश कर रहे हैं। वीडियो में दिखा गया है कि पत्नी और बच्चा स्टेशन की तरफ जाते दिखे. आलोक के मुताबिक, करीब दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिए दोनों की बातचीत शुरू हुई थी। बातचीत प्यार में बदली और दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। आलोक का कहना है कि पत्नी के जाने से पहले घर में नाखून काटने वाले कटर टूटने को लेकर मामूली विवाद हुआ था। इससे पहले पत्नी का किसी और लड़के से फोन पर बातचीत करने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद आलोक ने अपनी पत्नी का फ़ोन और सिम दोनों तोड़ दिए थे। अब पत्नी और बच्चे के अचानक चले जाने के बाद आलोक ने फतेहगढ़ कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस द्वारा सीसीटीवी चेक किए गए तो नीलम बच्चे के साथ घर की गली से स्टेशन की तरफ जाती दिखाई दीं। अब आलोक परेशान हैं और लगातार अपनी पत्नी और बच्चे की तलाश कर रहे हैं। उनकी गुहार है कि पत्नी और बच्चा जहां भी हों, सुरक्षित हों और जल्द घर वापस लौट आएं।
0
0
Report

मधुमक्खियों के हमले में दादा-पोते की मौत, 9 साल की बच्ची घायल

Chhindwara, Madhya Pradesh:मधुमक्खियों के हमले से दादा-पोते की मौत, 9 साल की बच्ची घायल छिंदवाड़ा के न्यूटन चौकी क्षेत्र के काजरा गांव में शनिवार को मधुमक्खियों के हमले से एक बुजुर्ग और 5 साल के मासूम की मौत हो गई. वहीं 9 साल की बच्ची गंभीर घायल है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है. मृतक दोनों आपस में दादा-पोते बताए जा रहे हैं. परिजनों के अनुसार 56 वर्षीय कबोद नागवंशी अपने परिवार के दो बच्चों के साथ गाय-भैंस चराने खेत की ओर गए थे. इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने तीनों पर हमला बोल दिया. हमले में बुरी तरह घायल 9 साल की बच्ची किसी तरह वहां से भागकर परिजनों तक पहुंची. इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को अस्पताल लेकर गए. अस्पताल पहुंचने से पहले ही बुजुर्ग कबोद नागवंशी की मौत हो चुकी थी. परिजनों ने बताया कि वे इतने गंभीर घायल थे कि बोलने की स्थिति में भी नहीं थे. डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं 5 साल के मासूम अंश पिता नागवंशी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था, उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. न्यूटन चौकी प्रभारी अविनाश पारधी ने बताया कि काजरा गांव में मवेशी चराने गए बुजुर्ग और दो बच्चों पर मधुमक्खियों ने हमला किया था. घटना में दो की मौत हुई है, बच्ची का इलाज चल रहा है मामले की जांच की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement

यश पेपर मिल इंजीनियर मौत मामले में परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

SANJEEV AZADSANJEEV AZADFollow1m ago
Paliya Shahzadi, Uttar Pradesh:अयोध्या। यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर आशीष शिवहरे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक के परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की। सीएम ने परिजनों को मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। रविवार को परिजन अयोध्या पहुंचे और शहर के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों ने यश पेपर मिल के मैनेजर अभिषेक सिंह पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने मिल प्रबंधन और कर्मचारियों पर घटना के बाद परिवार को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। परिजनों का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव को मौत का कारण बताया गया है। 27 सितंबर को केमिकल प्लांट में आशीष का क्षत-विक्षत शव मिला था। मामले में पुलिस ने एमडी समेत आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
0
0
Report

बलरामपुर गैसडी पुल के एप्रोच पर बना गड्ढा जानलेवा, हादसे का अंदेशा

MADAN LAL JAISWALMADAN LAL JAISWALFollow3m ago
Rampur Range, Uttar Pradesh:विकासखंड गैसड़ी के बघेलखंड के निकट स्थित पेरा पुल का एप्रोच मार्ग क्षतिग्रस्त होने से जानलेवा बन गया है। पुल के दोनों तरफ डामरीकरण सड़क के किनारे बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिसमें गिरकर अब तक दर्जनों मोटरसाइकिल सवार घायल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार आए दिन कोई न कोई वाहन इस गड्ढे में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहा है। क्षेत्रवासी संतोष मौर्य, विरंजन जायसवाल, छेदी यादव, सुरजीत यादव और दिलीप विश्वकर्मा ने बताया कि बारिश का पानी इन गड्ढों के रास्ते सड़क के नीचे जा रहा है, जिससे सड़क के नीचे की मिट्टी खोखली हो रही है। इसी वजह से सड़क पर जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं। यह स्थिति बेहद खतरनाक है। यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो पूरा एप्रोच पेरा नाले में समा सकता है। यह पुल इस क्षेत्र का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसी पुल से होकर प्रतिदिन सैकड़ों किसान, स्कूली बच्चे और आम लोग आवागमन करते हैं। गड्ढे के कारण बड़ी गाड़ियों के साथ-साथ पैदल चलने वालों को भी परेशानी हो रही है। रात के समय अंधेरे में गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी बलरामपुर से मामले को गंभीरता से लेते हुए पेरा पुल के एप्रोच की शीघ्र मरम्मत कराए जाने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके।
0
0
Report

जीतन राम मांझी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण,

KDKAPIL DEVFollow10m ago
Gyanpur, Uttar Pradesh:जीतन राम मांझी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर ज्ञानपुर। नगर स्थित एक प्रतिष्ठान में शनिवार को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर की ओर से पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। इसके बाद विभूति नारायण इंटर कॉलेज के मैदान में प्रदेश अध्यक्ष ललित नारायण चौधरी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। प्रदेश अध्यक्ष ललित नारायण चौधरी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने की मांग की जा रही है। उत्तर प्रदेश इकाई भी इस मांग का समर्थन करती है। उन्होंने वनवासी समाज के महिला प्रसव के संबंध मे संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों खिलाफ कार्रवाई करना जिला प्रशासन की ओर से किए गए कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की कोई घटना सामने आती है तो पार्टी पदाधिकारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ ही जिले में भी संगठन को मजबूत करने का काम चल रहा है। जिला स्तर पर नए पदाधिकारियों का गठन किया जा रहा है। इसके साथ ही बूथ स्तर तक पदाधिकारियों का चयन कर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं और सक्रिय कार्यकर्ताओं के माध्यम से संगठन को आगामी चुनाव के लिए मजबूत किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर एनडीए के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। कितनी सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी, इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्णय ही सर्वमान्य होगा उन्होंने कहा कि पार्टी अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़कर जीत हासिल करने और एनडीए को मजबूत करने के उद्देश्य से संगठनात्मक तैयारियां कर रही है। इस दौरान राम प्रसाद गिरी, सावन कुमार चौधरी, विक्की जायसवाल, चंदन सरोज, अश्विनी गौतम, कल्लू बनवासी सोमारू वनवासी रामकृष्ण गौतम समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

उमरिया के गिठौरी में 14 घंटे के धरने के बाद कार्रवाई का भरोसा

Umaria, Madhya Pradesh:वीओ -01 उमरिया जिले पाली थाना का घेराव कर रहे आदिवासी ग्रामीणो ने 14 घंटे के प्रदर्शन के बाद कार्यवाही की सहमति मिलने के धरना समाप्त कर दिया है, शनिवार की सुबह 11 बजे से ग्राम गिठौरी के सैकड़ों ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि कोयला खनन कम्पनी बजरंग पावर एंड इस्पात कंपनी के अधिकारियों के द्वारा ग्रामीण महिलाओ के साथ की गई बदसलुकी मारपीट के विरुद्ध FIR की मांग को लेकर थाने के सामने प्रदर्शन कर रहे थे, आरोप है कोयला खनन कंपनी ग्राम गिठौरी में ग्रामीणो के हटाने के लिए अनर्गल दवाव बना रही है ग्रामीणो के साथ आये दिन मारपीट धमकी और गालीगलौज कर भय का माहौल बनाया जा रहा है, ताकि ग्रामीण गांव खाली कर दें, कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर पाली थाना पुलिस ने बिना जाँच के ही दर्जन भर आदिवासियों के विरुद्ध FIR दर्ज कर ली लेकिन जब ग्रामीण आदिवासी अपनी शिकायत लेकर महिलाओं बच्चों के साथ थाना पंहुचे तो पुलिस ने शिकायत सुनने से इंकार कर दिया जिससे नाराज ग्रामीण थाना के सामने ही धरने पर बैठ गये शाम तक पुलिस के आला अधिकारी ग्रामीणो को समझाइश देते रहे लेकिन वे नहीं माने अंततः रात्रि 11 बजे कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद अपर कलेक्टर पाली थाना पंहुचे और ग्रामीणो से बातचीत की उचित कार्यवाही का भरोसा दिया तब जाकर 14 घंटे बाद ग्रामीण आदिवासियों ने धरना समाप्त किया। बाइट -01 PK सेनगुप्ता (अपर कलेक्टर उमरिया)
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

थार के जैसलमेर में गोडावण का पहला कैप्टिव-ब्रेडिंग से वाइल्ड रिलीज: ऐतिहासिक क्षण

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में गोडावण संरक्षण की दिशा में रविवार को ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया। सम, डेजर्ट नेशनल पार्क की सूदासरी रेंज में पहली बार कैप्टिव ब्रीडिंग से तैयार किए गए दो गोडावणों को प्राकृतिक पर्यावास में फ्री रिलीज किया गया। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में दोनों गोडावणों ने प्राकृतिक वातावरण में आजादी की उड़ान भरी। इस दौरान वन राज्य मंत्री संजय शर्मा, डीजी फॉरेस्ट संतोष तिवारी समेत वन विभाग और भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। यह गोडावण संरक्षण अभियान के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि ब्रीडिंग सेंटर में पले गोडावणों को पहली बार नियंत्रित वातावरण से निकालकर सीधे उनके प्राकृतिक पर्यावास में छोड़ा गया है। दोनों गोडावणों को GPS टैग लगाया गया है। इसके माध्यम से WII के वैज्ञानिक 24 घंटे उनकी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। उनकी उड़ान, भोजन की तलाश, मूवमेंट, सुरक्षित ठिकानों और प्राकृतिक व्यवहार की लगातार निगरानी की जाएगी। रिलीज से पहले दोनों गोडावणों को करीब 2 से 3 महीने तक री-वाइल्डिंग टनल में प्राकृतिक जीवन के लिए तैयार किया गया। इस दौरान उन्हें खुले वातावरण में उड़ान भरने, स्वयं भोजन तलाशने और प्राकृतिक परिस्थितियों के अनुरूप व्यवहार करने का अभ्यास कराया गया। स्वास्थ्य और व्यवहार की जांच में पूरी तरह स्वस्थ पाए जाने के बाद दोनों गोडावणों को वाइल्ड में रिलीज करने का निर्णय लिया गया। रिलीज के बाद गोडावणों की सुरक्षा पर भी विशेष फोकस रहेगा। GPS के जरिए उनकी लोकेशन और मूवमेंट की निगरानी के साथ हाईटेंशन बिजली तारों वाले क्षेत्रों से उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। साथ ही शिकारियों से संभावित खतरे और अन्य जोखिमों की भी मॉनिटरिंग की जाएगी। वैज्ञानिकों द्वारा जुटाए जाने वाले आंकड़े भविष्य में अन्य कैप्टिव-ब्रेड गोडावणों को वाइल्ड में रिलीज करने की रणनीति तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। दरअसल, गोडावण संरक्षण के क्षेत्र में WII और वन विभाग पिछले करीब एक दशक से लगातार काम कर रहे हैं। कैप्टिव ब्रीडिंग, वैज्ञानिक निगरानी और री-वाइल्डिंग की दिशा में किए गए लंबे प्रयासों के बाद अब पहली बार ब्रीडिंग सेंटर में तैयार गोडावणों को प्राकृतिक पर्यावास में छोड़ने की उपलब्धि हासिल हुई है। सूदासरी में हुई यह रिलीज थार के इस संकटग्रस्त राज्य पक्षी को बचाने की मुहिम में एक नए और महत्वपूर्ण चरण की शुरुआत मानी जा रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top