Back
धनराज पिल्ले के आगमन से गाजीपुर में महिला हॉकी खिलाड़ियों में उर्जा का ज्वार
ATALOK TRIPATHI
Feb 08, 2026 11:35:51
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाजीपुर राजय स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में दिग्गज धनराज पिल्ले का गाजीपुर आगमन, खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह गाजीपुर में राज्य स्तरीय आमंत्रण महिला हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन भारत के पूर्व हॉकी कप्तान और चार बार के ओलंपियन धनराज पिल्ले का गाजीपुर आगमन अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित दिग्गज खिलाड़ी ने महिला खिलाड़ियों से मिलकर बढ़ाया हौसला धनराज पिल्ले ने खिलाड़ियों के साथ अपने संघर्ष और सफलता के अनुभव साझा किए मीडिया से बातचीत में क्रिकेट फेडरेशन की तारीफ, बीसीसीआई को बताया आदर्श मॉडल बोले—हॉकी को क्रिकेट जितने स्पॉन्सर नहीं मिलना सबसे बड़ी चुनौती खिलाड़ियों को संदेश—कभी खुद को कमजोर न समझें, मेहनत से सब मुमकिन राजनीति से जुड़े सवाल पर मुस्कुराते हुए कहा—हमको काहे राजनीति में फंसा रहे हो प्रतियोगिता में यूपी की छह ख्यातिलब्ध टीमें ले रहीं हिस्सा उद्घाटन मैच यूपी पुलिस और गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज के बीच खेला गया गाजीपुर में राज्य स्तरीय आमंत्रण महिला हॉकी प्रतियोगिता के दौरान भारतीय हॉकी के दिग्गज, पूर्व कप्तान, चार बार के ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित धनराज पिल्ले का गाजीपुर आगमन हुआ। उनके पहुंचते ही महिला खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह की लहर दौड़ गई। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अंबुज श्रीवास्तव के आमंत्रण पर पहुंचे धनराज पिल्ले ने मैदान में उतरकर महिला खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, उनका हौसला बढ़ाया और अपने संघर्ष भरे जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि वे खुद बेहद गरीब परिवार से आते हैं, लेकिन मेहनत और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। पत्रकारों से बातचीत में धनराज पिल्ले ने क्रिकेट फेडरेशन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई अपने पुराने खिलाड़ियों को साथ जोड़कर रखता है, यही वजह है कि क्रिकेट आज सबसे लोकप्रिय खेल है। हॉकी को क्रिकेट के मुकाबले उतने स्पॉन्सर नहीं मिल पाते, यही दोनों खेलों के बीच सबसे बड़ा अंतर है। उन्होंने महिला खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा कि आज सरकार खेलों के लिए संसाधन और सुविधाएं दे रही है, जरूरत सिर्फ खिलाड़ियों की मेहनत और लगन की है। अगर खिलाड़ी अच्छा खेलेंगे तो अपने माता-पिता और खुद के लिए एक बेहतर जिंदगी बना सकते हैं। उन्होंने कहा—कभी खुद को कमजोर या कमतर मत समझिए। मैंने भी राष्ट्रपति भवन जाकर अर्जुन अवार्ड लेने का सपना देखा था और उसे पूरा किया। वहीं अमेरिका द्वारा टैरिफ लगाए जाने से जुड़े सवाल पर धनराज पिल्ले ने मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर कहा— “हमको काहे राजनीति में फंसा रहे हो भाई।” उनके इस जवाब पर माहौल हल्का और खुशनुमा हो गया। बता दें कि गाजीपुर में आयोजित इस राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की कुल छह ख्यातिलब्ध टीमें हिस्सा ले रही हैं। आज उद्घाटन मैच यूपी पुलिस और गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज के बीच खेला गया, जो बेहद रोमांचक रहा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
49
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 08, 2026 13:05:150
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 08, 2026 13:04:580
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 08, 2026 13:04:370
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 08, 2026 13:04:210
Report
0
Report
DNDinesh Nagar
FollowFeb 08, 2026 13:04:060
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 08, 2026 13:03:540
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 08, 2026 13:03:320
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 08, 2026 13:03:100
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 08, 2026 13:03:000
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 08, 2026 13:02:400
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 08, 2026 13:02:250
Report