Back
जवाई नहर सिंचाई विवाद में उमाराम मीणा की मौत, दो घायल
HBHeeralal Bhati
Feb 08, 2026 13:03:10
Jalore, Rajasthan
एंकर — जालोर
आहोर थाना क्षेत्र के मालपुरा गांव की सरहद में जवाई नहर के पानी से सिंचाई को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। बुधवार को हुए इस झगड़े में तीन लोग घायल हुए थे, जिनमें गंभीर रूप से घायल उमाराम मीणा की इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार जवाई चौथी पाण से सिंचाई को लेकर कहासुनी के बाद फावड़े से हमला हुआ, जिसमें विधवा शांति देवी और उनकी पुत्री मंजू मीना गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को 108 एम्बुलेंस से तखतगढ़ ले जाकर प्राथमिक उपचार के बाद sुमेरपुर रेफर किया गया।
दूसरे पक्ष से घायल उमाराम मीणा को सुमेरपुर होते हुए पालनपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि सिर पर गहरी चोट मौत का कारण बनी।
रविवार को शव पालनपुर से आहोर मोर्चरी लाया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पहले दोनों पक्षों ने मामला दर्ज नहीं कराया था, लेकिन बाद में प्रकरण दर्ज हुआ। युवक की मौत के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 08, 2026 14:50:290
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowFeb 08, 2026 14:50:170
Report
PKPravesh Kumar
FollowFeb 08, 2026 14:48:210
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowFeb 08, 2026 14:47:430
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 08, 2026 14:46:450
Report
MTMadesh Tiwari
FollowFeb 08, 2026 14:46:320
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 08, 2026 14:46:110
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 08, 2026 14:45:300
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report