Back
फिरोजाबाद पुलिस ने बंधक बनाकर मेरठ के लोगों की कार लूटने वाले दो आरोपी कार सहित गिरफ्तार
Firozabad, Uttar Pradesh
फिरोजाबाद। जनपद की थाना अराव पुलिस ने रविवार को लूट की कार सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया जबकि एक बदमाश फरार होने मैं कामयाब रहा। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया ।थाना अराव पुलिस ने रविवार को मुखविर की सूचना पर एक संदिग्ध कार को रोककर चेकिंग की गई। पुलिस को देखकर कार में सवार एक युवक मौका पाकर निकल भागने में सफल रहा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से लूटी गई कर संख्या यू पी 15 डी के 9617 बरामद की गई इसके अलावा उनके पास से 12 830 रूपए नकद आईडी कार्ड गाड़ी के कागजात आदि भी सामान बरामद किया गया है। पकड़े गए बदमाशों के नाम आलोक कुमार तथा जितेंद्र सिंह निवासी थाना अमापुर जनपद कासगंज के है जबकि उनका तीसरा साथी उमेश कुमार निवासी थाना एका फिरोजाबाद भागने में सफल रहा है जिसकी तलाश पुलिस टीम द्वारा की जा रही है। थाना प्रभारी ऋषि कुमार ने बताया है कि मेरठ जनपद के थाना कंकरखेड़ा निवासी हरेंद्र कुमार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि विगत 5 फरवरी को वह अपने दोनों साथी के साथ आए थे उक्त लोगों द्वारा निन्हूराम कोल्ड स्टोरे शिकोहाबाद रोड अराव मैं बंधक बनाकर प्रताड़ित करके उनकी कार घड़ी चेक बुक आईडी कार्ड आदि कागजात लूट लिए गए थे। पुलिस ने संबंधित रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय थी मुखबिर की सूचना पर लूट के समान सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई के बाद जेल भेजा गया है। फरार आरोपी के तलाश में पुलिस टीम सक्रिय हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 08, 2026 14:50:290
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowFeb 08, 2026 14:50:170
Report
PKPravesh Kumar
FollowFeb 08, 2026 14:48:210
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowFeb 08, 2026 14:47:430
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 08, 2026 14:46:450
Report
MTMadesh Tiwari
FollowFeb 08, 2026 14:46:320
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 08, 2026 14:46:110
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 08, 2026 14:45:300
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report