Back
मध्य प्रदेश: शिक्षक संघ का उग्र प्रदर्शन, 21 मांगों पर सरकार को चेतावनी
RKRupesh Kumar
Feb 08, 2026 13:03:54
Betul, Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश में एक बार फिर शिक्षक आंदोलन की आहट तेज होती नजर आ रही है। बैतूल में आज़ाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सैकड़ों की संख्या में अध्यापक शिक्षकों ने रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी 21 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संघ ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। आज़ाद अध्यापक शिक्षक संघ ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेशभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा,जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। अध्यापक शिक्षकों की प्रमुख मांगें है कि शिक्षकों की ई एटेंडेंस समाप्त की जाए,अध्यापक शिक्षक संवर्ग को प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि जोड़ते हुए पेंशन और ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाए। 1 जनवरी 2026 से आठवां वेतनमान लागू किया जाए। मध्य प्रदेश के सभी एनपीएस धारक कर्मचारियों पर पुरानी पेंशन योजना लागू हो। दिवंगत अध्यापक शिक्षकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति शीघ्र प्रदान की जाए। तीन संतान वाले अध्यापक शिक्षकों को प्रशासनिक कार्रवाई से मुक्त किया जाए। अध्यापक शिक्षकों को कैशलेस मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाए। संघ ने स्पष्ट किया कि यह सभी मांगें वर्षों से लंबित हैं और शिक्षकों के साथ लगातार वेतन, पदोन्नति,पेंशन और सेवा शर्तों में भेदभाव किया जा रहा है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या सरकार अध्यापक शिक्षकों की इन वर्षों पुरानी मांगों पर मुहर लगाएगी या फिर मध्य प्रदेश एक बार फिर बड़े शिक्षक आंदोलन का गवाह बनने जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 08, 2026 14:50:290
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowFeb 08, 2026 14:50:170
Report
PKPravesh Kumar
FollowFeb 08, 2026 14:48:210
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowFeb 08, 2026 14:47:430
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 08, 2026 14:46:450
Report
MTMadesh Tiwari
FollowFeb 08, 2026 14:46:320
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 08, 2026 14:46:110
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 08, 2026 14:45:300
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report