icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
245101
Shakti KishorShakti KishorFollow27 Nov 2024, 10:21 am

हापुड में कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी के संभल जाने की सूचना को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर

Hapur, Uttar Pradesh:

हापुड - कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी के आज संभल जाने की संभावना को लेकर हापुड़ पुलिस अलर्ट मोड पर है। और इसी के चलते हापुड़ के NH9 पर पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात है ,और पुलिस वाले दिल्ली की तरफ से आने वाली सभी गाड़ियों पर नजर बनाए हुए हैं। संभल में हुई हिंसा के बाद विपक्षी दल के लोग लगातार संभल जाने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी आज हापुड़ के रास्ते संभल जा सकते हैं इसी को लेकर भारी संख्या में पुलिस फोर्स टोल प्लाजा पर तैनात है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चौरा क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि: फसलें बर्बाद, पशु चारे की समस्या बढ़ गई

Dhar Chhiling Khola, Himachal Pradesh:स्थानीय किसानों के अनुसार ओलावृष्टि से कोदा, चौलाई, मक्की, दालों और सब्जियों सहित कई तैयार फसलें खेतों में ही झड़ गईं। इसके साथ ही पशु चारे के लिए पेड़ों पर मौजूद पत्तियां भी बड़ी मात्रा में झड़ गई हैं। स्थानीय लोग इन पत्तियों को सर्दियों में पशुओं के चारे के लिए सुरक्षित रखते हैं। ऐसे में इस नुकसान का असर आने वाले सर्दी के मौसम में पशुपालकों पर पड़ सकता है। कल जिस तरह से भारी ओलावृष्टि हुई, उससे स्थानीय पारंपरिक फसलों को काफी नुकसान हुआ है। खेतों में तैयार फसलें झड़ गई हैं और पेड़ों की पत्तियां भी पूरी तरह गिर गई हैं। इससे आने वाले समय में पशु चारे की भी समस्या हो सकती है। चौरा और आसपास के क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि हुई है, जिससे लोगों की तैयार फसलें नष्ट हो गई हैं। सरकार से हमारा आग्रह है कि किसानों को हुए नुकसान का जायजा लेकर यथासंभव सहायता प्रदान की जाए। कल चौरा और आसपास के क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि हुई। इससे चौलाई, मक्की, दालों और पशु चारे को पूरी तरह नुकसान हुआ है। इसका असर आने वाली सर्दियों में पशुपालकों पर पड़ेगा और चारे की समस्या बढ़ सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और सरकार से ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मौके पर जायजा लेने तथा प्रभावित किसानों और पशुपालकों को उचित राहत एवं सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है।
0
0
Report

चाचा ने भतीजे की हत्या, छोटे भाई पर हमला; पुलिस जांच जारी

New Delhi, Delhi:चाचा ने चाकू से गोदकर भतीजे की हत्या, बचाने आए छोटे भाई पर भी जानलेवा हमला क्या मामूली विवाद बना हत्या की वजह या वारदात के पीछे छिपी है कोई और कहानी? पुलिस हर एंगल से कर रही जांच उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर थाना क्षेत्र में चाचा-भतीजे के रिश्ते को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक चाचा ने कथित तौर पर अपने 35 वर्षीय भतीजे पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। भतीजे को बचाने पहुंचे उसके छोटे भाई पर भी जानलेवा हमला किए जाने की बात सामने आई है। मृतक की पहचान हिमांशु भारद्वाज उर्फ जीत शर्मा, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हिमांशु अपने परिवार में सबसे बड़ा था। परिवार में उसके दो भाई, एक बहन और करीब पांच साल की मासूम बच्ची है। इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक, करावल नगर इलाके में किसी बात को लेकर हिमांशु और उसके चाचा के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी चाचा ने कथित तौर पर हिमांशु पर चाकू से कई वार कर दिए। भाई को बचाने के लिए जब उसका छोटा भाई आगे आया तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर विवाद की असली वजह क्या थी। क्या मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया या इस हत्या के पीछे कोई पुरानी रंजिश अथवा दूसरी वजह छिपी है? पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। परिवार के सबसे बड़े बेटे की इस तरह हुई मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पांच साल की मासूम बच्ची समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
0
Report

मंडला में जंगल-गांव के बीच बढ़ा टकराव, वन्यजीवों के हमले डराने लगे

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में जंगल और गांव के बीच की दूरी मानो खत्म होती नजर आ रही है...जिले के ग्रामीण इलाकों में वन्यजीवों के हमलों ने दहशत बढ़ा दी है। एक ही दिन में अलग-अलग घटनाओं में 6 से ज्यादा महिला, पुरुष और युवा वन्यजीवों के हमलों का शिकार हुए हैं। मोहगांव प्रोजेक्ट क्षेत्र के अमाही और पीपरदोन गांव में कथित तौर पर तेंदुओं के हमले से 5 ग्रामीण घायल हुए हैं। किसी के हाथ-पैर तो किसी के शरीर के दूसरे हिस्सों पर हमले की बात सामने आई है। घटनाओं के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है। देर रात पश्चिम सामान्य वन मंडल के अरोली गांव में बाघ ने एक महिला पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर उसके बेटे ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह उसे बचाया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है और उसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। अंजनिया वन विकास निगम क्षेत्र के तिलरी पंचायत इलाके में भी बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। बताया जा रहा है कि बाघ लगातार कुत्तों और मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है जबकि बाघ की मौजूदगी गांवों के आसपास बताई जा रही है। हालात को देखते हुए कान्हा टाइगर रिजर्व की टीम हाथियों की मदद से इलाके में सर्चिंग कर रही है। एक तरफ जंगल से निकलकर गांवों की ओर पहुंचते वन्यजीव...दूसरी तरफ दहशत में जीते ग्रामीण...अब सबसे बड़ा सवाल—आखिर इंसानों और वन्यजीवों के बीच बढ़ते इस टकराव पर कब लगेगी लगाम?
0
0
Report
Advertisement

सिकंदरा राव में वंदना अल्ट्रासाउंड सेंटर पर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस

Mohammad RajaMohammad RajaFollow4h ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ- पंत चौराहा स्थित वंदना अल्ट्रासाउंड सेंटर पर बुधवार को हंगामे की स्थिति बन गई। एक मरीज के परिजनों और एक शिकायतकर्ता ने जांच प्रक्रिया को लेकर कुछ गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस और थाना प्रभारी शिवकुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को शांत कराया और मामले की जानकारी ली। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अल्ट्रासाउंड जांच के दौरान कुछ अनियमितताएं हुई हैं। साथ ही सेंटर संचालक पर अन्य गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। हालांकि, अभी तक इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता से लिखित शिकायत और उपलब्ध साक्ष्य मांगे गए हैं। मामले में सामने आने वाले दस्तावेजों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की भूमिका को लेकर भी चर्चा हो रही है। फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि लगाए गए आरोप सही हैं या नहीं।
0
0
Report

मैहर अलाउद्दीन चौक की दुकान में भीषण आग, दमकल ने काबू पाया

Maihar, Madhya Pradesh:मैहर के अलाउद्दीन चौक स्थित एक दुकान में बुधवार रात अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान के अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि दुकान के अंदर जूते-चप्पल के साथ मोटर वाइंडिंग का सामान रखा हुआ था। आग की लपटों के चलते दुकान में रखा सामान तेजी से जलने लगा, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग लगने की सूचना संबंधित विभाग को दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि आग से दुकान में हुए नुकसान का वास्तविक आकलन अभी सामने नहीं आया है। घटना के बाद पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है.
0
0
Report
Advertisement

कटनी ट्रेन लूट: 9 संदिग्ध हिरासत में, 30 संदिग्धों पर जांच शुरू

Katni, Madhya Pradesh:कटनी में चलती ट्रेन काशी तमिल संगम एक्सप्रेस में चाकू की नोक पर लूटपाट के मामले में पुलिस ने 9 संदिग्धों को हिरासत में लिया है. 28 सितंबर को ट्रेन नंबर 16368 में हुई घटना के बाद कटनी पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने दबिश देकर 9 आरोपियों को हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया है. साथ ही रेलवे क्षेत्र में सक्रिय लगभग 30 अन्य संदिग्धों के बारे में भी जानकारी मिली है. घटना में यात्रियों से सोने की चेन, अंगूठी, नकदी और मोबाइल समेत लगभग 86 हजार रुपये की संपत्ति लूट ली गई. 28 सितम्बर को कटनी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन पहुंची थी. कोतवाली, कुठला, NKJ, रंगनाथ नगर थाना पुलिस के साथ संयुक्त टीम ने खिरहनी फाटक, आधार कार्ड भट्ठा मोहल्ला के आसपास दबिश दी. 50 पुलिसकर्मी की टीम ने कार्रवाई कर 9 संदिग्धों को हिरासत में लिया. हिरासत में लिए गए आरोपियों के नाम समीर रूपेंद्र, अनुराग निषाद, जय निषाद, अतुल निषाद, शिवा निषाद, दीपक निषाद, करण निषाद, अरुण निषाद और विकास निषाद हैं. पूछताछ में 21 जुलाई की ट्रेन 18448 और 28 जुलाई की स्पेशल ट्रेन 03252 के घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुराने क्रिमिनल रिकॉर्ड ICJS के जरिए खंगाले जा रहे हैं और हिस्ट्रीशीट बनाने की कार्रवाई शुरू है. फरार आरोपियों की तलाश के लिए दबिश जारी है.
0
0
Report

नोएडा सेक्टर-81 मेट्रो के पास नाले में युवक लापता, SDRF-NDRF तलाश जारी

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा के सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास नाले में कूदा युवक, तलाश में जुटी NDRF और SDRF नोएडा के सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार को एक युवक के गंदे नाले में कूदने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद थाना सेक्टर-39 पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मी नाले में उतरकर युवक की तलाश कर रहे हैं। अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। SDRF और NDRF की टीम को भी मौके के लिए रवाना किया गया है। पुलिस के मुताबिक, डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि रवि पुत्र विनोद, निवासी जैनपुरा, थाना जलेसर, एटा और वर्तमान में हरौला, थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर में रह रहा है, सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास गंदे नाले में कूद गया है। रवि की उम्र करीब 29 वर्ष बताई गई है। मौके पर मौजूद रवि की पत्नी ने पुलिस को बताया कि शराब पीने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद गुस्से में रवि नाले में कूद गया। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस यूनिट ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यूऑपरेशन शुरू किया। फायर सर्विस के कर्मचारी नाले में उतरकर युवक की तलाश कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार SDRF/NDRF यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया है और युवक की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मामले में फिलहाल युवक के नाले से बाहर आने का इंतजार किया जा रहा है।
0
0
Report

ANTF ने 10 बीघा गांजे की खेती नष्ट कर 12 करोड़ रु मुनाफे पर चोट

Jaipur, Rajasthan:10 बीघा जमीन पर 12 करोड़ की गांजे की खेती.. 1 महीने नजर के बाद ANTF ने की नष्ट राजस्थान में नशे के सौदागरों के खिलाफ ANTF का प्रहार लगातार जारी है। उदयपुर के कोटड़ा में ANTF ने करीब 10 बीघा जमीन पर उगाई जा रही गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके से 7 हजार 577 गांजे के पौधे उखाड़कर जलाकर नष्ट कर दिए। नष्ट की गई फसल की अनुमानित कीमत करीब 12 करोड़ रुपए बताई गई है। खास बात ये है कि कार्रवाई से पहले ANTF करीब एक महीने तक खेत पर नजर रख रही थी。 उदयपुर के कोटड़ा में नशे के खिलाफ ANTF का बड़ा ऑपरेशन...ऑपरेशन का नाम गजरगांज। सामान्य कृषि फसल की आड़ में करीब 10 बीघा जमीन पर गांजे की खेती की जा रही थी। ANTF की निगरानी में जब अवैध खेती की पुष्टि हुई तो भीलवाड़ा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और जयपुर की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई की。 ऑपरेशन गजरगांज 7,577 गांजे के पौधे नष्ट करीब 10 बीघा में अवैध खेती अनुमानित कीमत करीब 12 करोड़ संभावित गांजा करीब 2,275 किलो ANTF के मुताबिक खेत में खड़ी फसल पहली नजर में सामान्य कृषि गतिविधि जैसी दिखाई देती थी। लेकिन करीब एक महीने तक चली गोपनीय निगरानी में गांजे की खेती का खुलासा हुआ। कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के लिए NCB की टीम को भी साथ लिया गया। संयुक्त टीमों ने मौके पर पहुंचकर गांजे के पौधों को उखाड़ा और फिर जलाकर नष्ट कर दिया。 जांच में सामने आया कि फसल तैयार होने के बाद करीब 2 हजार 275 किलो गांजा तैयार होने की संभावना थी। इसके बाद इसे अलग-अलग इलाकों में सप्लाई किए जाने की योजना थी। यानी ANTF की इस कार्रवाई ने गांजे की बड़ी खेप के बाजार तक पहुंचने से पहले ही उसे खत्म कर दिया। कार्रवाई से पहले रात के समय संदिग्ध गतिविधियों की आहट भी ANTF को मिली थी। आशंका थी कि अवैध खेती करने वाले फसल को रातों-रात काटकर मौके से हटाने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन ANTF की टीमें पहले से सतर्क थीं। फसल हटाने की कोशिश कामयाब नहीं हुई और इसके बाद सुनियोजित तरीके से पूरी खेती को नष्ट कर दिया गया। ANTF इससे पहले भी इसी इलाके के आसपास गांजे की अवैध खेती के खिलाफ 'गांजार्जन ऑपरेशन' चला चुकी है। इसके बावजूद नशे के कारोबार से जुड़े लोगों ने आसपास के इलाकों में दोबारा अवैध खेती शुरू करने की कोशिश की। लेकिन ANTF के मजबूत आसूचना तंत्र और लगातार निगरानी के चलते एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया。 ANTF के गठन को एक साल पूरा होने के मौके पर नशे के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला और तेज हुआ है。 इस कार्रवाई के साथ ANTF की ओर से जब्त और नष्ट किए गए मादक पदार्थों के अनुमानित मूल्य का आंकड़ा 750 करोड़ रुपए के पार पहुंचने की बात सामने आई है। यानी गठन के पहले ही साल ANTF ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट की है।
0
0
Report
Advertisement

झांसी: प्रेमिका हत्या के आरोपी प्रेमी की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी सीपरी बाजार के सिद्धेश्वर नगर में प्रेमिका की हत्या करने वाले आरोपी प्रेमी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई, घटना के महज 5 घण्टे के भीतर पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में हत्यारा प्रेमी कमल दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपी के कब्जे से 1 तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। वी/ओ.1- बताया जा रहा है कि आरोपी कमल चंचल नाम की लड़की से प्रेम करता था, लड़की के परिजनों ने उसकी शादी कही और जगह तय कर दी थी, इससे प्रेमी कमल नाराज था। आज कमल अपनी प्रेमिका के घर पिछले रास्ते से दीवार फांदकर घुसा और प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करके मौके से फरार हो गया था, पुलिस की टीम आरोपी की धड़ पकड़ में लगी थी इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी झांसी अंपायर के पास खड़ा है और किसी वाहन का इंतजार कर रहा है, मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी कमल भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा, जब पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग की गई तो कमल पैर में गोली लगने से घायल हो गया। फिर पुलिस ने घायल कमल को इलाज के लिए मेडिकल भिजवाया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस मुठभेड़ और बरामदगी के सम्बन्ध में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

ट्रेन में टीटीई से अभद्रता के आरोप, पुलिसकर्मियों के टिकट मांगने पर विवाद

Noida, Uttar Pradesh:ट्रेन में टीटीई से अभद्रता के आरोप, पुलिसकर्मियों के टिकट मांगने पर विवाद जयपुर से ट्रेन रवाना होने के बाद पूरा मामला सामने आया। टीटीई आलोक निर्मल बी-3 से बी-6 कोच में चेकिंग कर रहे थे। बी-6 में पुलिसकर्मी मुल्जिम को लेकर यात्रा कर रहे थे, टिकट मांगने पर टीटीई का विवाद हुआ। मामले की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी गई। दौसा में आरपीएफ को मौके पर बुलाया गया। यूनियन का दावा है कि आरपीएफ ने टीटीई का मेमो फेंक दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों को जाने देने का आरोप लगाया गया। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन ने शिकायत दी। सीनियर डीसीएम भूपेश यादव से जांच और कार्रवाई की मांग है; यूनियन ने कहा कि घटना से चेकिंग स्टाफ का मनोबल गिरता है।
0
0
Report

पीड़िता की पहचान उजागर करने और आपत्तिजनक पोस्ट के आरोप में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गि

Ambikapur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया है। आकांक्षा पर सोशल मीडिया पर एक पीड़िता की पहचान उजागर करने, उसकी निजता भंग करने तथा भड़काऊ व आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने का आरोप है। इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की थी। मेडिकल परीक्षण के उपरांत आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top