201009
गाजियाबाद में नए साल पर सुरक्षा के लिए पुलिस चेकिंग अभियान
Ghaziabad, Uttar Pradesh:मॉडल टाउन चौकी के पास अधिक पुलिस बल तैनात किया गया है और गाड़ियों की बारीकी से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह कदम नए साल पर गाजियाबाद शहर में किसी भी प्रकार की परेशानी को रोकने के लिए उठाया गया है। इस चेकिंग अभियान का नेतृत्व यशपाल सिंह चौकी प्रभारी सिविल लाइन, कर रहे हैं। पूरे अभियान का श्रेय अनुराग शर्मा, जो कोतवाली के SHO हैं, को जाता है जिन्होंने इस क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिद्धार्थनगर: गैंगस्टर एक्शन के तीन अभियुक्त गिरफ्तार, जेल भेजे गए
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले की मोहाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट से संबंधित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधि कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि मोहाना थाना क्षेत्र के सीकरी बाजार निवासी इमरान पुत्र अनवर अली, पड़ोसी मुल्क नेपाल के रूपन्धेही जिले के मुड़ीला निवासी सुहेल उर्फ मोहम्मद नसीम और थाना मोहाना के चैनपुर निवासी विजय शेखर यादव को आज मोहाना थाना क्षेत्र के साड्डा तिराहे के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया। इन तीनों के खिलाफ मोहना थाने में इससे पहले भी कई मुकदमे पंजीकृत हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीनों अभियुक्त नशीली दवाइयों के कारोबार में लिप्त थे। फरवरी 2026 में तीनों बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सिरप और दवाइयां के साथ पकड़े गए थे। ये लोग नशीली प्रतिबंध दवाइयों को जिले के विभिन्न स्थानों पर ले जाकर बेचने का काम करते थे। इनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत था। तीनों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में डबल डेकर बस में अग्नि कांड का आँखों देखा हाल बताया हादसे में बचे सुनील सोनी ने ।
Odera, Uttar Pradesh:दिल्ली से राठ महोबा आ रही राज कल्पना ट्रेवल्स की डबल डेकर स्लीपर बस में बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर के पास अचानक भीषण आग लग गई, इस दर्दनाक हादसे में 9 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि कई यात्री गंभीर रूप से झुलस गए हैं। वही इस हादसे में राठ कस्बे के सुनील कुमार सोनी बस में सवार जिन्हों ने बताया कि बस में करीब साढ़े ग्यारह बजे रात में अचानक कुछ जलने की बदबू आई और फिर अचानक आग लग गई,मैंने बस के पीछे के दरवाजे को तोड़ा और बाहर निकल आया बस में लगभग तीस से पैतीस लोग सवार थे. वही दूसरी तरफ हादसे के बाद से हमीरपुर के राठ कस्बे के निवासी सरोज गुप्ता, मयंक गुप्ता और मुस्करा निवासी उमा गुप्ता के लापता होने की जानकारी सामने आई है जिससे परिजनों में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कई शव बुरी तरह जल चुके हैं इसलिए शिनाख्त में दिक्कत हो रही है। उमा गुप्ता के परिजनों का कहना है कि हादसे के दौरान वह भी बस में यात्रा कर रही थी।0
0
Report
बीकानेर के नए महापौर अनिल कल्ला ने पदभार संभाला; नगर निगम में राजनीतिक गर्माहट
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर के नए मेयर अनिल कल्ला ने संभाला पदभार पदभार ग्रहण के साथ नगर निगम के कामकाज की औपचारिक शुरुआत नगर निगम परिसर में हुआ मेयर के पदभार ग्रहण का समारोह बीडी कल्ला समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता रहे मौजूद पदभार ग्रहण कार्यक्रम में दिखा कांग्रेस का सियासी जमावड़ा Zee Media से खास बातचीत में मेयर अनिल कल्ला ने रखी अपनी बात वही डिप्टी मेयर के बयान पर बोले-भावुकता में दे दिया होगा ऐसा बयान intro बीकानेर नगर निगम को नया मेयर मिल चुका है और अब नवनिर्वाचित मेयर अनिल कल्ला ने औपचारिक तौर पर पदभार संभाल लिया है नगर निगम परिसर में पदभार ग्रहण समारोह आयोजित हुआ जहां अनिल कल्ला के स्वागत में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा देखने को मिला विधायक सुशीला डूडी,पूर्व मंत्री बीडी कल्ला, गोविंद राम मेघवाल, वीरेंद्र बेनीवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, बिशनाराम सियाग, यशपाल गहलोत, साजिद सुलेमानी समेत कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे। मेयर की जिम्मेदारी संभालने के बाद अब अनिल कल्ला के सामने नगर निगम के कामकाज को आगे बढ़ाने की चुनौती है Zee Media से खास बातचीत में अनिल कल्ला ने कहा कि बीकानेर के विकास के लिए सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश होगी उन्होंने शहरवासियों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बीकानेर का एक-एक वासी सहयोग करे, तभी काम होगा और विकास संभव होगा। वहीं डिप्टी मेयर पंकज गहलोत के बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर अनिल कल्ला ने पलटवार करते हुए कहा कि संभव है भावुकता में ऐसा बयान दिया गया हो उन्होंने कहा कि अगर कोई उन्हें धमकाने के लिए ऐसा कह रहा है तो वे इतने भी सरल नहीं हैं बीकानेर के भले के लिए किसी के भी आगे जाने में उन्हें शर्म नहीं है। अनिल कल्ला ने खुद को जनता का दास बताते हुए सेवा और निष्ठा से काम करने की बात कही। ऐसे में मेयर और डिप्टी मेयर के बयानों के बीच अब नगर निगम की सियासत में नई गर्माहट देखने को मिल रही है नजर अब इस बात पर होगी कि दोनों के बीच राजनीतिक तालमेल किस तरह आगे बढ़ता है और बीकानेर के विकास के मुद्दों पर नगर निगम की नई टीम किस दिशा में काम करती है।0
0
Report
Advertisement
नागौर में मोदी की 25 वर्ष पूर्ण होने पर वाराणसी-वड़नगर बाइक यात्रा का स्वागत
Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर जिले में आज भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वड़नगर तक चलाई जा रही बाइक यात्रा का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व शहरवासियों ने स्वागत किया । इस दौरान बाइक रैली के जिला संयोजक प्रदीप पिंडेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष पूर्ण होने पर वाराणसी से वड़नगर तक चलाई जा रही बाइक यात्रा आज नागौर पहुंची जिसमें यात्रा का स्वागत करने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ , प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ ज्योति मिर्धा, जिलाध्यक्ष रामधन पोटलिया सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व शहरवासी मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी का स्वागत किया गया । कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष पूर्ण होने पर वाराणसी से वड़नगर तक बाइक यात्रा निकाली जा रही है । जिसके नागौर पहुंचने पर शहरवासियों व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया है ।वही मदन राठौड़ ने यात्रा में भाग लेने वाले बाइकर्सो से उनकी खातिरदारी में कभी रहने के कारण उनसे माफी भी मांगी । वहीं प्रदेशाध्यक्ष ने निकाय चुनाव को लेकर भी कहा कि भाजपा की बड़ी जीत हुई है । वहीं मूण्डवा में भाजपा को जीरो मत मिलने पर कहा कि इसकी जांच करवाई जा रही है मूण्डवा में भाजपा का बहुमत होने के बावजूद यहां भाजपा से पार्षद बने व प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य रहे तथा पूर्व जिलाध्यक्ष रहे रमाकांत शर्मा व उनकी पत्नी द्वारा भाजपा के विरूद्ध जाकर रालोपा को वोट किया । इसका पोस्टमार्टम करवाया जायेगा औश्र उसके बाद इन पर कारवाई की जायेगी । बाइट - मदन राठौड़ प्रदेशाध्यक्ष भाजपा ।0
0
Report
हरियाणा से बिहार सप्लाई करने वाले अवैध शराब गिरोह के सदस्य गिरफ्तार
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के देहात थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्त की पहचान परवीन कुमार पुत्र बलराज निवासी ग्राम लोवा कलां, थाना बहादुरगढ़, जनपद झज्जर (हरियाणा) के रूप में हुई है. अभियुक्त के कब्जे से करीब 3.75 लाख रुपये कीमत की कुल 44 पेटी अवैध शराब और तस्करी में प्रयुक्त क्रेटा कार पुलिस ने बरामद की है. बरामद शराब में रम, व्हिस्की अलग अलग ब्रांड की हरियाणा मार्का शामिल हैं. पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि अभियुक्त अवैध शराब हरियाणा से लाकर बिहार राज्य में सप्लाई करता था, जहां शराबबंदी होने के कारण वह इसे ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध आर्थिक लाभ कमाता था. पुलिस देहात थाने पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई है.0
0
Report
यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस भीषण आग, 9 की मौत; हासिर खान ने यात्रियों को बचाया
Jalaun, Uttar Pradesh:यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात दिल्ली से महोबा जा रही एक स्लीपर बस में लगी भीषण आग ने यात्रियों की जिंदगी को पलभर में मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस के अंदर धुआं भरने और आग की लपटें उठने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री बुरी तरह झुलस गए। हादसे के दौरान जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के लहरियापुरवा निवासी हासिर खान ने अपनी जान की परवाह किए बिना करीब 13 से 14 यात्रियों को बस से बाहर निकालकर उनकी जिंदगी बचाई। हादसे के बाद से वह उस खौफनाक मंजर को भुला नहीं पा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई स्लीपर बस दिल्ली से महोबा जा रही थी। बस का नंबर BR32 PA8647 बताया गया है। यह बस राज कल्पना ट्रैवल्स की बताई जा रही है, जिसकी बसें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के विभिन्न मार्गों पर संचालित होती हैं। इस भयावह हादसे में उरई के मोहल्ला लहरिया पुरवा निवासी हासिर खान ने जो साहस दिखाया, वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे यात्रियों के लिए उम्मीद बन गया। हासिर खुद बस में सवार थे और हादसे के प्रत्यक्षदर्शी हैं। हासिर खान ने बताया कि वह नोएडा से बस में सवार हुए थे। बस कुछ ही दूरी चली थी कि अचानक आग लगने की जानकारी हुई। उनके मुताबिक, आग लगने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर बस को रोककर बाहर निकल गए। इसके बाद यात्रियों के बीच जान बचाने के लिए अफरा-तफरी मच गई। हासिर ने बताया कि बस में आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल रहा था। पीछे की सीटों पर बैठे यात्रियों के लिए हालात और भी भयावह हो गए थे। चारों तरफ धुआं और आग की लपटें उठ रही थीं। ऐसे में उन्होंने हिम्मत जुटाई और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। उनके मुताबिक, उन्होंने करीब 13 से 14 लोगों को बस से बाहर निकालने में मदद की। इस दौरान उनकी अपनी जान भी खतरे में थी, लेकिन बस में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर वह उन्हें बचाने में जुटे रहे। हासिर खान ने बताया कि बचाव के दौरान उनके ऊपर भी कुछ यात्री गिर गए, जिससे उनकी कमर में अंदरूनी चोटें आईं। आग की लपटें लगातार तेज हो रही थीं और बस के टायर फटने जैसी आवाजें भी सुनाई दे रही थीं। हादसे के समय बस में यात्रियों के सामान के साथ अन्य सामान भी रखा हुआ था, जिससे आग की भयावहता और बढ़ गई। हासिर ने बताया कि उनका बैग भी बस में था, जिसमें करीब 1 लाख 14 हजार रुपये रखे हुए थे। इसके बावजूद उन्होंने सामान की परवाह नहीं की और अपनी जान बचाने के साथ-साथ दूसरे यात्रियों को बाहर निकालने में जुटे रहे।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी के चितईपुर-अखरी रोड पर मानसून ने दशहत बढ़ा दी, गड्ढे-जलगमाव बना मुश्किल
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में मानसून की वापसी से बढ़ी आफत, चितईपुर-अखरी मार्ग की हालत हुई बदतर, सड़कें पूरी तरह जर्जर。 • कई किलोमीटर तक खतरनाक गड्ढे, बारिश के बाद सड़क बनी जानलेवा, हादसों को दे रही दावत。 • रोज घायल हो रहे दर्जनों लोग, जर्जर सड़क और गड्ढों के कारण आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे राहगीर。 • ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त, सड़क किनारे बने नालों की सफाई न होने से जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं。 • जरा सी बारिश में भारी जलजमाव, सड़कों पर तालाब जैसा नजारा, स्थानीय लोगों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी。 • स्कूली बच्चों पर मंडरा रहा खतरा, जलभराव और गड्ढों के कारण बच्चे हो रहे हादसे का शिकार。 • बच्चों ने बदला अपना रास्ता, लगातार हो रही दुर्घटनाओं के डर से स्कूली बच्चों को घूमकर जाना पड़ रहा स्कूल。 • भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सड़क, घटिया निर्माण के कारण पहली ही बारिश में उधड़ गई चितईपुर-अखरी रोड。 • छोटे दुकानदारों का व्यापार ठप, सड़क की बदहाली और जलजमाव के कारण चितईपुर से अखरी तक दुकानों पर घटे ग्राहक。 • स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा, बदहाल सड़क और लगातार हो रहे हादसों को लेकर जनता में भारी नाराजगी。 • मामले को बढ़ता देख PWD कर्मचारियों ने गड्ढों में गिट्टी और पत्थर डालना किया शुरू。 • पानी निकालने में जुटा जलकल विभाग, सड़कों पर जमे पानी को हटाने के लिए कई सक्शन मशीनों को काम पर लगाया गया。 • स्थानीय निवासियों की मांग, गड्ढों में केवल गिट्टी डालने के बजाय पूरी सड़क का नए सिरे से हो निर्माण。 • जल्द राहत देने की अपील, राहगीरों और दुकानदारों ने प्रशासन से रोड की स्थायी मरम्मत कराने की उठाई मांग。 • वाराणसी का प्रमुख संपर्क मार्ग बना आफत का कारण, वाहन चालकों को संभलकर चलने की सलाह。0
0
Report
11 समितियों के साथ श्री कुंजापुरी मेले को ऐतिहासिक भव्य स्वरूप दिया जाएगा
New Tehri, Uttarakhand:Tehri Slug -श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले को ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप देने के लिए 11 समितियों का गठन, विभागों को सौंपी जिम्मेदारियां। Anchor - टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई,11 से 19 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले मेले के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए 11 समितियों का गठन करते हुए विभिन्न विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं,बैठक में स्वास्थ्य शिविर, खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बैनर एवं प्रचार-प्रसार, एलईडी व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का समयबद्ध एवं बेहतर समन्वय के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए,मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि इस वर्ष श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का 50वां आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने मेले के प्रारंभिक स्वरूप और इसके आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तत्कालीन जिलाधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह पांगती के योगदान को सांझा करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 50वें वर्ष के इस आयोजन को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए सभी को टीम भावना के साथ कार्य करना होगा,वही ये मेला नरेंद्र नगर क्षेत्र के विकास में भी अहम भूमिका निभाता आया है उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण एकीकरण कार्यक्रम है, जिसे सफल और आकर्षक बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है。 Byte - सुबोध उनियाल,कैबिनेट मंत्री0
0
Report
कानपुर हत्याकांड: बेटे सुब्रत मिनोचा की गिरफ्तारी के पीछे पारिवारिक कलह
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस ने बेटे सुब्रत मिनोचा को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक पिता के दूसरी महिला पर खर्च करने और खुद को कम पैसे दिए जाने से सुब्रत नाराज था. उसने यह भी आशंका जताई कि पिता भविष्य में किसी दूसरी महिला को घर में ला सकते हैं जिससे संपत्ति में उसका हिस्सा प्रभावित हो सकता है. इन्हीं वजहों से पुलिस के अनुसार सुब्रत ने विशाल गौतम और राजकिशोर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची. CCTV, CDR, डुप्लीकेट चाबी, बरामदगी और आरोपियों से पूछताछ को पुलिस ने सुब्रत की भूमिका से जोड़ने वाले अहम साक्ष्य बताया है. वहीं पुलिस के मुताबिक, शालू की हत्या में संलिप्तता की पुष्टि करने वाला साक्ष्य जांच में नहीं मिला. 5 सितम्बर की रात कानपुर के कल्याणपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या हुई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, विनीत के शरीर पर 17 चोटों के निशान मिले थे. गले और पेट पर भी चोट के निशान थे. अब इस मामले में पुलिस ने उनके बेटे सुब्रत मिनोचा को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, हत्या की वजह को लेकर पूछताछ में सामने आया कि सुब्रत अपने पिता से नाराज था.0
0
Report
Advertisement
कानपुर देहात में दबंगों की दबंगई: वृद्ध महिला की मौत, घर जलाने का आरोप
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात दबंगों की दबंगई एक बार फिर उजागर पूर्वजों के कई सालों पुराने बंगले में आग लगाने का आरोप आग में गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख आरोपियों पर परिवार को जिंदा जलाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप बीच-बचाव के दौरान सुषमा देवी को लगी चोट आग और नुकसान का सदमा नहीं झेल सकीं 60 वर्षीय लक्ष्मी देवी परिजनों के मुताबिक हार्ट अटैक से मौके पर हुई वृद्धा की मौत पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कर रही तलाश रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के रजऊ गांव का मामला0
0
Report
रायपुर में गणेश विसर्जन के लिए सुरक्षा चाक-चौबंद, 2000 जवान तैनात
Begun, Rajasthan:रायपुर में 27 सितंबर को गणेश विसर्जन की भव्य झांकियां निकलेंगी.. झांकी को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा का पूरा प्लान तैयार किया है.. चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे, जबकि 2 हजार से ज्यादा जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे.. सुरक्षा के लिए सिविल ड्रेस में क्राइम ब्रांच की टीम भी तैनात रहेगी और पूरे झांकी रूट पर ड्रोन से निगराणी की जाएगी.. चाकूबाजी जैसी घटनाओं को रोकने और बदमाशों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं.. गणेश उत्सव समितियों के आयोजकों के साथ हुई बैठक में निर्धारित रूट, समय और क्रम का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं.. झांकी के दौरान हथियार या धारदार वस्तु नहीं रखने, नशे से दूर रहने और डीजे को निर्धारित ध्वनि मानकों के अनुरूप चलाने पर भी सहमति बनी है.. वहीं सदर बाजार के जर्जर भवनों को लेकर पुलिस-प्रशासन ने चिंता जताई है.. सुरक्षा के मद्देनजर रूट बदलने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन आयोजकों ने रूट परिवर्तन पर असहमति जताई.. हालांकि, साउंड सिस्टम का बेस और वाइब्रेशन मोड बंद रखने और प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों का पालन करने पर आयोजकों ने सहमति दी है.. यानी 27 सितंबर को आस्था के इस बड़े आयोजन में सुरक्षा के साथ-साथ कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक मैनेजमेंट पर पुलिस की खास नजर रहेगी..0
0
Report
फरीदाबाद में बाइक चोरी गैंग: छह गिरफ्तार, 20 बाइक बरामद
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में बाइक चोरी के तीन गैंग के छह सदस्य गिरफ्तार, 20 बाइक बरामद. क्राइम ब्रांच की टीम ने बाइक चोरी करने वाले तीन गैंग का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 20 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं. पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ वाहन चोरी के कई मामले दर्ज हैं. इनमें ज्यादातर मामले फरीदाबाद के हैं, जबकि गुरुग्राम, पलवल और दिल्ली में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया है. क्राइम ब्रांच के एसीपी अमन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. इनमें से एक आरोपी बाइक मैकेनिक का काम करता है. पुलिस के मुताबिक, वह चोरी की बाइक को खोलकर उसके अलग-अलग पार्ट्स करता था और इन पार्ट्स को राजस्थान के डीग क्षेत्र में बेच देता था. पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ में वाहन चोरी की कई अन्य वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है. आरोपियों के कुछ अन्य साथियों की भी पहचान कर ली गई है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. एसीपी अमन यादव ने बताया कि इससे पहले भी इस गिरोह से जुड़े कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा. इसके बाद पुलिस उनसे चोरी की अन्य वारदातों और गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ करेगी.0
0
Report
Advertisement
कटोरी सरपंच हटाई गई: निर्माण पैसे निकालने का आरोप; सचिव निलंबित
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर की शहपुरा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली कटोरी की सरपंच को पद से अलग कर दिया गया है बताया जाता कि सरपंच सचिव ने मिलकर निर्माण कार्यों की राशि पहले ही निकाल ली थी और निर्माण नहीं किया था जिसके बाद इस मामले को लेकर शहपुरा एसडीएम के द्वारा जांच की गई थी जांच के बाद शिकायत सही पाई गई जिसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए सरपंच आरती लोधी को पद से अलग किया गया है वहीं सचिव को भी निलंबित किया गया है जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत का कहना है कि मामले में शिकायत मिली थी जिसके बाद जांच कराई तो पता चला कि सरपंच और सचिव ने निर्माण कार्यों के पैसे पहले ही निकल लिए थे लेकिन उसके बाद निर्माण नहीं कराया था जो कि गलत है इस मामले को लेकर कार्रवाई की गई है साथियों ने नोटिस भी दिया गया है0
0
Report
UPMSCL ने नकली कैल्शियम दवा के मामले में नोएडा कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया
Noida, Uttar Pradesh:UPMSCL के एक्शन के बाद Zee News की ग्राउंड रिपोर्ट नकली कैल्शियम दवाइयां का सच जानने के लिए Zee News की टीम गाजियाबाद जिला अस्पताल के दवाई वितरण स्टोर पर पहुंची। वहां फार्मासिस्ट आलोक त्यागी यह बताने को तैयार नहीं है कि AFFY फार्मा की दवाई यह अभी मरीज को दे रहे हैं या नहीं। जब इस सवाल का जवाब जानने की हमने कोशिश की तो उसने मीडिया के साथ बात शुरू करने लगे, कैमरे पर हाथ मारने की कोशिश करें और उसके बाद धमकी भी दिया। हमने बार-बार उनसे पूछा AFFY फार्मा की कैल्शियम की दो दवाइयां जो सैंपल में फेल हो गईं, कैल्शियम की यह दोनों दवाइयां जो साल 2024 और साल 2025 में मैन्यूफैक्चरिंग हुई थी, क्या वे आपके यहां उपलब्ध हैं या नहीं, या फिर कब तक यह दवाइयां मरीजों को बांटी गईं; इन्हीं सवालों को लेकर आलू त्यागी गुस्से में आते रहे, बदतमीजी करते रहे। पूरा घटनाक्रम कमरे में कैद है। इसके बाद हमने नकली कैल्शियम के बारे में बात की; गाजियाबाद संजय नगर के जिला अस्पताल के CMS संजय गुप्ता से जानकारी मिली कि इस फाइनेंशियल ईयर हमारे अस्पतालों में दवाई नहीं आई है, पर अगर सप्लाई हुई तो इसकी जांच करवाएंगे। सीएमएस ने एक महत्वपूर्ण बात भी बताई कि UPMSCL और UP FDA की जांच में अगर कोई सैंपल फेल होता है तो इसकी जानकारी पूरे प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को दी जाती है ताकि तुरंत दवाइयों का वितरण रोक दिया जाए; लेकिन ऐसी सूचना अब तक मिली नहीं है। इसके बाद AFFY फार्मा के नोएडा सेक्टर 63 कार्यालय पहुँचे तो सुरक्षा गार्ड और स्टाफ ने भी मीडिया से बहस शुरू कर दी, जबकि FDA के अनुसार नोएडा के ब्लॉक में ऐसी फर्म का ऑफिस दिखाया गया है। पूरा घटना कैमरे में कैद हो गया। UPMSCL का बड़ा एक्शन: सरकारी अस्पतालों में बांटी जा रही नकली कैल्शियम की दवा, नोएडा की कंपनी 3 साल के लिए ब्लैकलिस्ट।0
0
Report
बूंदी के ब्लिंकिट गोदाम में आग, भारी नुकसान की खबर
Jaipur, Rajasthan:सामान की डिलीवरी करने वाले ब्लिंकिट में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने से मौके पर रखा सामान जलने से भारी नुकसान होने की सूचना है। आग की सूचना मिलते ही नगर परिषद की दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। मौके पर दो दमकल पहुंची हैं, जिनकी मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। आग लपटों के कारण आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। नुकसान का आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
