Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

यूपी भाजपा ने अंबेडकर जयंती पर कार्यकर्ताओं के लिए दिशा निर्देश जारी

VSVISHAL SINGH
Mar 25, 2026 09:21:43
Noida, Uttar Pradesh
यूपी भाजपा ने बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं हेतु दिशा निर्देश जारी किए- 13 अप्रैल बाबा साहेब प्रतिमा परिसरों में स्वच्छता अभियान चले , तदुपरांत सायंकाल दीपोत्सव कार्यक्रम हो 14 अप्रैल को जनप्रतिनिधि, प्रमुख नेता बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण करें प्रत्येक बूथ पर बाबा साहेब को पुष्पांजलि दी जाए बस्तियों , छात्रवासों में सम्मान कार्यक्रम हो जिला केंद्रों पर संगोष्ठी का आयोजन हो
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DSDeepesh shah
Mar 25, 2026 10:35:20
Vidisha, Madhya Pradesh:एंकर : विदिशा में आज किसानों के लिए एक विशेष आयोजन देखने को मिला। नई गल्ला मंडी प्रांगण में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के 61वें जन्मदिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कृषक मेले का आयोजन किया गया। “कृषि कल्याण वर्ष” की थीम पर आयोजित इस मेले में हजारों किसानों ने उत्साह के साथ भागीदारी की। वीओ-1 : नई गल्ला मंडी प्रांगण आज किसानों के उत्साह और ऊर्जा से भरा नजर आया। जिलेभर के सैकड़ों गांवों से पहुंचे किसान परिवारों ने इस आयोजन को एक बड़े जनउत्सव में बदल दिया। खेत-खलिहान से जुड़े लोगों के लिए यह मेला जानकारी और संवाद का महत्वपूर्ण मंच बना。 वीओ-2 : कृषक मेले में किसानों को आधुनिक खेती, उन्नत बीज, नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को उत्पादन बढ़ाने और लागत कम करने के व्यावहारिक तरीके समझाए, ताकि खेती को ज्यादा लाभकारी बनाया जा सके。 बाइट : आकाश यादव, निवासी। “मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित यह कृषक मेला किसानों के लिए काफी लाभदायक है। यहां हमें नई योजनाओं और तकनीकों की जानकारी मिल रही है।” वीओ-3 : मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉल किसानों के आकर्षण का केंद्र रहे। आधुनिक कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी के साथ किसानों को स्वास्थ्य सेवाओं का भी लाभ दिया गया। साथ ही, कई किसानों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया。 बाइट : अर्जुन गुर्जर, किसान。 “यह आयोजन बहुत अच्छा रहा। हमें यहां सम्मान मिला, नई जानकारी मिली और सुविधाएं भी मिलीं। हम बहुत खुश हैं。” बाइट : आकाश यादव, निवासी。 बाइट : अर्जुन गुर्जर, किसान।
0
comment0
Report
RSR.B. Singh
Mar 25, 2026 10:34:49
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी पिछले करीब 12 साल से अपनी वेतन के भुगतान के लिये विभाग से लेकर, विधायक, सांसद और मंत्री के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे पीड़ित को जी हेल्पलाइन की कार्यवाही से मिली मदद, वर्षों से चले आ रहे इस प्रकरण को विभागीय अधिकारी अब न केवल इस मामले को सज्ञान में लेने बल्कि पीड़ित को वेतन का भुगतान दिलाने के लिये बसूली की कार्यवाही कर और उसका भुगतान किये जाने की बात कह रहे है। बी.ओ.-1- सरकार द्वारा भले ही कर्मचारियों के हितों की मदद और उनके हक दिलाने की बात की जा रही हो और उनके उत्थान के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हो मगर आजाद भारत में 78 साल बाद भी निम्न वर्ग के कर्मचारियों को अपनी मजदूरी पाने के लिए करना पड रहा है कड़ा संघर्ष, जी हां हम बात कर रहे है टीकमगढ़ जिले के वन विभाग की जहां एक देनिक वेतन भोगी कर्मचारी लक्ष्मण रैकवार पिछले 12 साल से अपनी वेतन पाने के लिये विभागीय कार्यालयों सहित विधायक, सांसद व मंत्री के दफ्तरों के चक्कर काट रहा है, वेतन न मिलने से पीड़ित परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है, किसी तरह अपनी पत्नी सहित मेहनत मजदूरी कर अपने चार बेटों व एक बेटी का पालन पोषण करता आ रहा है, वर्ष 2012 से 2018 तक का वेतन न मिलने और साल 2018 में नौकरी से निकाले के कारण उसके 34 वर्षीय बेटे विजय, 32 वर्षीय संजय, 30 वर्षीय मनीष, 27 वर्षीय सौरभ व 23 वर्षीय पुत्री सोनम की शादी नहीं कर पाया और किसी तरह एक छोटे से कच्चे मकान में रहकर जीवन यापन कर रहा है, वही पीड़ित कर्मचारी लक्ष्मण रैकवार का कहना है कि वर्ष 1993 में वह वन विभाग टीकमगढ़ में चौकीदार के पद पर भर्ती हुआ था और विभाग द्वारा उसे डिपो कार्यालय पर तैनाती दी गई, जहां करीब 11 माह तैनात रहने के बाद विभाग की तेदू पत्ता शाखा पर उसे तैनाती दी गई, जहां वर्ष 2000 तक वह पदस्थ रहा उसके बाद मार्च 2000 में विभाग से हटा दिया गया, उसके बाद विभाग में केश चलने के सात साल बाद वर्ष 07 जून 2007 को तत्कालीन वन मंडल अधिकारी टीकमगढ़ आर.एस.कोरी द्वारा पुनः वन विभाग के डिपो पर गोदाम कीपर (चौकीदार) के पद पर पदस्थ किया गया तब से जून 2018 तक वहां कार्यरत रहा, इस दौरान वर्ष 2007 से 2012 तक का वेतन दिया गया, उसके बाद साल 2012 से 2018 तक 6 साल का वेतन दिये बगैर बिना किसी कारण बताओं नोटिस दिये ही विभागीय अधिकारियों द्वारा धमकी देकर डिपो से हटाया गया, तब से आज तक अपनी वेतन पाने के लिये परेशान है, इसी बीच जी हेल्पलाइन से संपर्क किया और उसकी टीम की मदद से अब उम्मीद की किरण जागी है, जिसके लिये जी हेल्पलाइन का धन्यवाद करता हूं। वाईट-1- लक्ष्मण रैकवार (पीड़ित कर्मचारी) बी.ओ.-2- वही इस मामले में वन मंडल अधिकारी का कहना है की लक्ष्मण रैकवार की मजदूरी का भुगतान किया जाना है, जिसमें विभाग द्वारा संज्ञान में लेकर कार्यवाही कर दी गई है और संबंधित से बसूली भी प्रारम्भ हो गई है, उसको वेतन का भुगतान दिलाने के लिये वसूली की कार्यवाही कर दी और उनका भुगतान किया जा रहा है। वाईट-2- राजाराम परमार (वनमण्डलाधिकारी टीकमगढ़) फाइनल वॉइस ओवर- लक्ष्मण रैकवार ने पूरे मामले की शिकायत विधायक से लेकर सांसद, मुख्यमंत्री व विभागीय अधिकारियों को भेजी लेकिन सवाल यहां ये उठता है कि सरकार द्वारा कर्मचारियों के हित में तमाम घोषणाओं और बडे-बडे दावे किये जा रहे हैं तो क्या ऐसे पीडित परिवार को प्राथमिकता से लाभ दिलाने के लिए प्रयास नहीं किये जाने चाहिए थे।
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Mar 25, 2026 10:34:02
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली जिला मुख्यालय पर गैस की किल्ल्त को लेकर ग्रामीण हो रहे हैं परेशान इंडियन गैस एजेंसी पर केवाईसी कराने के बदले रूपये मांगने का एजेंसी पर आरोप गैस एजेंसी पर बिना बुक और बिना लिए ही गैस सिलिंडर डिलीवर दिखाने का उपभोक्ताओं कों मिला मैसेज कई उपभोक्ताओं ने गैस तो बुक किया लेकिन गैस सिलेंडर मिलने की बजाय आ गया डिलीवर होने का मैसेज केवाईसी करने के लिए कई दिनों से जिले के दूर दराज के उपभोक्ता जिला मुख्यालय का लगा रहे हैं चक्कर चहनिया के भाजपा ब्लाक प्रमुख अरुण जायसवाल का बताया जा रहा है बिहारी इंडियन गैस एजेंसी कड़ी धूप में उपभोक्ता केवाईसी करने और गैस सिलेंडर लेने के लिए खा रहे हैं धक्के सत्ता का रसुख ऐसा की पुलिस कर्मी तैनात कर हो रही है बुकिंग सदर तहसील क्षेत्र का मामला. बाइट/ टिकटैक : परेशान उपभोक्ता बाइट : गैस एजेंसी कर्मचारी
0
comment0
Report
VMVimlesh Mishra
Mar 25, 2026 10:33:27
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - मध्यप्रदेश के मंडला जिले में मुख्यमंत्री मोहन यादव के जन्मदिन के अवसर पर सेवा और समर्पण के कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला अस्पताल में खास आयोजन देखने को मिला, जहां केबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके ने पहुंचकर मरीजों के बीच खुशियां बांटी। इस दौरान केबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और जरूरतमंदों को टीवी किट भी बांटी गई। वीओ - इस दौरान मंत्री सम्पतिया उइके ने अस्पताल में भर्ती एक प्रसूता सोनम यादव और उसके नवजात बेटे से मुलाकात की। मंत्री ने नवजात को गोद में लेकर दुलार किया और परिवार को शुभकामनाएं दीं। खास बात यह रही कि मंत्री ने नवजात बच्चे का नाम “मोहन” रखने का सुझाव दिया। परिवार ने मंत्री की बात मानते हुए अपने बेटे का नाम मोहन रख दिया। बाईट - 1 - सोनम यादव - प्रसूता साउंड बाइट - 2 - सम्पतिया उइके - केबिनेट मंत्री वीओ - मंत्री सम्पतिया उइके ने इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। बाईट - 3 - सम्पतिया उइके - केबिनेट मंत्री सेवा और जनसंपर्क के इन आयोजनों के जरिए मुख्यमंत्री का जन्मदिन मंडला जिले में खास अंदाज में मनाया जा रहा है।
0
comment0
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
Mar 25, 2026 10:31:11
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर की पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने आज एसपी ऑफिस से महिला सशक्तिकरण को लेकर एक बाइक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई यह रैली ग्रामीण इलाकों में भी गई। महिला पुलिसकर्मियों ने अपनी बाइक में महिला सशक्तिकरण के बैनर पोस्टर लगाए हुए थे। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि इस जागरूकता रैली का मकसद दरअसल महिलाओं को उनकी शक्तियों के बारे में जागरूक करना है। आज एफआईआर लिखकर उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार कई चरण में अभियान चलाया जा रहा है, महिलाओं को उनके अधिकार और कानूनी जानकारियां दी जा रही हैं ताकि महिलाएं अपने अधिकारों और कानून के बारे में जानकारी हासिल कर सकें।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 25, 2026 10:30:48
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर जिले के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को सस्ती रेट पर किताबें, यूनीफॉर्म और स्टेशनरी उपलब्ध कराने के लिये 25 मार्च से 03 अप्रैल तक पुस्तक मेला यानी बुक फेयर लगने जा रहा है। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप यह बुक फेयर जिला प्रशासन की ओर से मेला ग्राउंड स्थित शिल्प बाजार में लगाया जा रहा है। बीते साल भी पुस्तक मेले को लेकर पुस्तक विक्रेताओं, अभिभावकों और बच्चों में उत्साह देखने को मिला था। पुस्तक मेले में सीबीएसई, आईएसई और एमपी बोर्ड के सभी निजी स्कूलों के सलेब्स के तहत किताबे, यूनीफॉर्म उपलब्ध रहेंगी। जिला प्रशासन की ओर से बच्चों और उनके अभिभावकों के हित को ध्यान में रखकर पब्लिशर्स और डीलर्स को कहा गया है कि निर्धारित सलेब्स के तहत ही किताबो के सेट बच्चों और उनके अभिभावकों को उपलब्ध कराएं,खास बात यह भी है कि पुस्तक मेला मे किताबें, स्टेशनरी और ड्रेस खरीदने वाले अभिभावकों को विशष छूट भी दी जायेगी। पुस्तक मेला लगने से अनाधिकृत पुस्तकें बेचने की प्रवृत्ति पर भी प्रभावी रोक लगेगी। वहीं कलेक्टर रुचिका चौहान ने स्पष्ट किया कि पुस्तक मेला अवधि के दौरान बाजार में किसी भी पुस्तक की दुकान से स्कूली पुस्तकें, स्टेशनरी नहीं बेची जा सकेंगीं।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 25, 2026 10:30:23
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पेंशनर्स ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पेंशनरों ने वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी पेंशन वैधता अधिनियम 2025 का विरोध जताते हुए जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। पेंशनरों का कहना है कि इस अधिनियम से पुराने पेंशनर्स को नुकसान होगा और वे वेतन आयोग की सिफारिशों के लाभ से वंचित हो सकते हैं। अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के आह्वान पर 25 मार्च को काला दिवस मनाकर विरोध दर्ज कराया गया।
0
comment0
Report
Mar 25, 2026 10:29:14
Fursatganj, Uttar Pradesh:सामूहिक रूप से किया गया ।इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी बहादुरपुर राकेश कुमार सचान का स्वागत बैंड बाजा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया।बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ ही विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक कक्षा के एक बालक तथा एक बालिका जो पूरे शैक्षणिक सत्र में सर्वाधिक उपस्थित रहे उनको पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।साथ ही इको क्लब व रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र भी बच्चों को वितरित किया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सचान , ए आर पी राजकुमार व सुमित पांडेय, जिला एवं ब्लॉक व्यायाम शिक्षक , समस्त शिक्षक संकुल व न्यायपंचात के समस्त प्रधानाध्या
541
comment0
Report
Mar 25, 2026 10:29:05
Deoria, Uttar Pradesh:Anchor-देवरिया जिले के सदर भाजपा विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा है कि लाल टोपी और समाजवादी पार्टी की हकीकत जनता समझ चुकी है क्योंकि लाल टोपी वाले लोग अपराध और अत्याचार के अलावा भ्रष्टाचार में सम्मिलित रहते हैं।उत्तर प्रदेश में जब सपा का कोई नेता निकलता था तो लोग दहशत महसूस करते थे समाजवादी पार्टी के लिए 2047 तक कोई उम्मीद और कोई रास्ता नहीं है।वही धुरंधर फिल्म 2 को पर बीजेपी एमएलए ने कहा है कि यह फिल्म बहुत ही अच्छी है देश भक्ति है साथ ही तथ्य परक पर घटनाओं पर आधारित है और इस फिल्म से बहुत सारा सच सामने आया है और बहुत सारा सच अभी और सामने आने वाला है...क्योंकि एक दौर ऐसा भी था जब यूपी के माफिया LMG मशीन गन खरीदते थे और यूपी एक माफिया जाली नोटो के कारोबार में भी सम्मिलित हुआ करते थे। Byte-डॉ.शलभ मणि त्रिपाठी...BJP MLA
493
comment0
Report
Mar 25, 2026 10:27:47
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र स्थित सैटलाइट बस अड्डे पर नगर निगम की लापरवाही एक बड़ी घटना का कारण बन गई। यहां खुले नाले में एक युवक गिर गया, जिसका कई घंटे बीत जाने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका है।घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई। बीती देर रात से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।बताया जा रहा है कि सैटलाइट बस अड्डे के पास से गुजरने वाले नगर निगम के नाले का कुछ हिस्सा खुला हुआ था। देर रात करीब 9:30 बजे एक युवक नाले के पास बैठा था, तभी अचानक वह संतुलन बिगड़ने से गहरे नाले में जा गिरा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह देखते ही देखते नाले में समा गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक को नाले में गिरते हुए साफ देखा जा सकता है। सूचना मिलते ही नगर आयुक्त संजीव मौर्य अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया।नगर निगम की ओर से तीन जेसीबी मशीनों सहित अन्य संसाधनों को लगाकर नाले की सफाई कर युवक की तलाश की जा रही है। वहीं, युवक की पहचान करने के प्रयास भी जारी हैं।फिलहाल पुलिस और नगर निगम की टीमों की पहली प्राथमिकता नाले में गिरे युवक को ढूंढना है, जबकि इस घटना ने एक बार फिर नगर निगम की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
673
comment0
Report
Mar 25, 2026 10:26:41
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 15 स्थित हॉस्पिटल गेट के सामने अंश अल्ट्रासाउंड सेंटर एवं पैथोलॉजी सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पनियर विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया और संचालकों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नगर पंचायत प्रतिनिधि सतीश मधेशिया, परतावल ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक उर्फ संजय पांडे, विवेक पटेल व अजय गौतम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने सेंटर के शुभारंभ पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी और जांच व दवाइयों के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद
594
comment0
Report
Mar 25, 2026 10:24:59
Gauri Bazar, Uttar Pradesh:यही से भेजूंगा जेल एजेंसी हो जाएगी बंद,इतनी लंबी बुकिंग और अभी तक डिलेवरी नहीं किया, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी,जनता लाइन में लगी है आपको समझ में नहीं आ रहा है।यह बाते गौरीबाजार थानेदार डॉ महेंद्र कुमार ने गैस एजेंसी संचालक से उस समय कहा जब गौरीबाजार आदर्श भारत गैस एजेंसी के संचालक पर जनता आरोप पर आरोप लगा रही थी और वे सबको झुठला रहे थे,तब थानेदार ने उनको कड़े शब्दों में नसीहत दे डाली। थानेदार गैस सिलेंडर न मिलने से आक्रोशित जनता को समझा रहे थे ,एजेंसी संचालक पर उपभोक्ता बुकिंग के बाद भी समय पर गैस न देने और उनके बुकिंग के गैस का कालाबाजारी करने का आरोप लगा रहे थे।पर संचालक सबको झुठला दे रहे थे।
491
comment0
Report
Advertisement
Back to top