Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201301blurImage

आज पूरी दुनिया मना रही है योग दिवस, भारत बना मार्गदर्शक

Pinewz Desk
Jun 21, 2025 02:33:11
Noida, Uttar Pradesh

आज 21 जून है, यानी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025। पूरे भारत और दुनिया भर में आज योग कार्यक्रम हो रहे हैं। इस साल का थीम है – "Yoga for One Earth, One Health"
यानि – एक धरती, एक सेहत – सबके लिए योग। योग भारत की प्राचीन और अनमोल परंपरा है। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझाव पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था। तब से हर साल भारत पूरी दुनिया को योग से जोड़ रहा है। इस बार प्रधानमंत्री मोदी ने विशाखापट्टनम में लाखों लोगों के साथ योग किया। देश के कई राज्यों में बड़े कार्यक्रम हुए। दिल्ली में मेट्रो सेवा सुबह 4 बजे से शुरू हुई, ताकि लोग समय से कार्यक्रमों में पहुंच सकें। आज दुनिया के 190 से ज़्यादा देशों में योग किया जा रहा है।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement