Back
उत्तराखंड हाई कोर्ट में सिद्धार्थ शाह ने शपथ ली
SKSantosh Kumar
Jan 08, 2026 08:02:14
Noida, Uttar Pradesh
न्यायाधीश सिद्धार्थ साह ने ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ एंकर- उत्तराखंड हाई कोर्ट को नया न्यायाधीश मिल गया है। नवनियुक्त न्यायाधीश सिद्धार्थ शाह को आज मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी. नरेंद्र ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के पश्चात न्यायाधीश सिद्धार्थ शाह ने विधिवत रूप से अपने पद का कार्यभार संभाल लिया। हाईकोर्ट सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तराखंड हाई कोर्ट के सभी न्यायाधीश, रजिस्ट्रार जनरल, वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी. नरेंद्र ने नवनियुक्त न्यायाधीश को संविधान के अनुरूप पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। गौरतलब है कि न्यायाधीश सिद्धार्थ शाह इससे पूर्व उत्तराखंड हाई कोर्ट में एक सफल अधिवक्ता के रूप में कार्यरत थे। उन्हें अधिवक्ता कोटे से उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। लंबे समय से न्यायिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मामलों में पैरवी की है और बार में उनकी एक अलग पहचान रही है। उनकी नियुक्ति को लेकर अधिवक्ता जगत में हर्ष का माहौल है। कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभव का लाभ न्यायिक व्यवस्था को मिलेगा और न्यायिक कार्यों में और अधिक पारदर्शिता व प्रभावशीलता आएगी। न्यायाधीश सिद्धार्थ शाह की नियुक्ति से उत्तराखंड हाई कोर्ट की न्यायिक क्षमता को और मजबूती मिलने की उम्मीद की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
0
Report
DIDamodar Inaniya
FollowJan 24, 2026 17:00:180
Report
42
Report
1
Report
PPPoonam Purohit
FollowJan 24, 2026 16:45:580
Report
VAVijay Ahuja
FollowJan 24, 2026 16:45:400
Report
RVRaunak Vyas
FollowJan 24, 2026 16:45:220
Report
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowJan 24, 2026 16:33:280
Report
AMATUL MISHRA
FollowJan 24, 2026 16:33:070
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowJan 24, 2026 16:32:47Azamgarh, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ देने में मिला आजमगढ़ को प्रदेश में द्वितीय स्थान; जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowJan 24, 2026 16:32:250
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowJan 24, 2026 16:31:410
Report
RKRupesh Kumar
FollowJan 24, 2026 16:31:240
Report