Back
पैसे के बंटवारे के विवाद में भाई ने छोटे भाई की धारदार हथियार से हत्या
BPBHUPESH PRATAP
Feb 22, 2026 15:45:41
Greater Noida, Uttar Pradesh
पैसे के बंटवारे को लेकर भाई बना हैवान ससुर और बेटे के साथ मिलकर छोटे भाई की धारदार हथियार से कर दी हत्या
हत्या को सड़क हादसे का रूप देने की साजिश तीनों आरोपी फरार
ग्रेटर नोएडा की रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव कुलपुरा में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। मुआवजे की रकम के बंटवारे को लेकर बड़े भाई पर अपने छोटे भाई की हत्या करने का आरोप है।मृतक की पहचान 25 वर्षीय सुखदेव शर्मा के रूप में हुई है, जिसका शव रविवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर एक एक खेत में लहूलुहान हालत में मिला। बताया जा रहा है कि हत्या को सड़क हादसे का रूप देने के लिए साजिश रची गई, जिसमें मृतक का बड़े भाई उसका ससुर और बेटा भी शामिल है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है。
जानकारी के मुताबिक सुखदेव शर्मा 3 दिन पहले अपनी बाइक लेकर घर से निकला था लेकिन वह वापस नहीं लौटा। परिवार ने उसकी तलाश की और पुलिस को भी गुमशुदगी की सूचना दी ।रविवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर सड़क किनारे एक खेत में एक युवक का शव देखा पास में टूटी हुई बाइक और हेलमेट भी पड़े थे। शुरुआत में ग्रामीणों को लगा की सड़क दुर्घटना का मामला है लेकिन जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने हत्या की आशंका जताई बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उन्हें यमुना प्राधिकरण की और से करीब 30लाख रुपए का मुआवजा मिला था। इसी रकम के बंटवारे को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। पिता का आरोप है कि बड़ा बेटा हरकेश शर्मा बार-बार हिस्से की मांग को लेकर झगड़ा करता था जबकि पिता छोटे बेटे सुखदेव को भी हिस्सा देना चाहते थे जिससे हरकेश नाराज था।
परिजनों का आरोप है कि हरकेश शर्मा ने अपने बेटे हिमांशु और जेवर निवासी अपने ससुर अनिल शर्मा के साथ मिलकर सुखदेव की हत्या की साजिश रची । सुखदेव के सिर पर किसी भारी चीज से वार किया, जिसे उसकी मौत हो गई। इसके बाद हत्या को सड़क दुर्घटना दिखाने की कोशिश की गई। शव को सड़क किनारे एक खेत में फेंक दिया गया और पास में बाइक हेलमेट को भी क्षतिग्रस्त हालत में छोड़ दिया गया ताकि लोगों को यह हादसा लगे।
घटना के बाद मुख्य आरोपी हरकेश शर्मा, उसका बेटा हिमांशु और ससुर अनिल शर्मा फरार बताए जा रहे हैं ।पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, वहीं थाना प्रभारी का इस पूरे मामले में कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है परिजनों की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच जारी है जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DSDeepesh shah
FollowFeb 22, 2026 17:16:400
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 22, 2026 17:16:210
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 22, 2026 17:16:060
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowFeb 22, 2026 17:15:530
Report
MGMOHIT Gomat
FollowFeb 22, 2026 17:15:430
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 22, 2026 17:15:270
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 22, 2026 17:01:320
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 22, 2026 17:00:590
Report
1
Report
31
Report