Back
SH-91 पर भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, लोग जाम
VCVikash Choudhary
Dec 13, 2025 06:45:30
Noida, Uttar Pradesh
मधेपुरा जिले के मुरलीगंज से बिहारीगंज जाने वाली मुख्य सड़क (SH-91) पर गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना दिघी भलाई मोड़ के समीप उस समय हुई, जब एक अनियंत्रित हाईवा ट्रक ने सामने से आ रही पल्सर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
मृतक की पहचान मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत कोल्हयपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या-3 निवासी रुद्रनारायण राम के 22 वर्षीय पुत्र बिट्टू राम उर्फ बीटल के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बिट्टू राम अपनी पल्सर बाइक से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई。
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित होकर शव को सड़क पर रखकर SH-91 जाम कर दिया। सूचना पर मुरलीगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। बाद में मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव और पुलिस प्रशासन के संयुक्त प्रयास से लोगों को शांत कराया गया।
इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधेपुरा भेज दिया। वहीं हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने हाईवा ट्रक और क्षतिग्रस्त पल्सर बाइक को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
गुलावठी : सर्राफा व्यापारी से दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर लूट का प्रयास,व्यापारी के विरोध पर भागे बदमाश।
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Barabanki: छात्रों की सुरक्षा को लेकर डीएम गंभीर, स्कूल बस ड्राइवरों का चरित्र सत्यापन व फिटनेस जांच
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
91
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report